Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मुख्यमंत्री निवास में रही गोवर्धन तिहार की धूम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के  रायपुर स्थित निवास में हर साल की तरह इस साल भी गोवर्धन तिहार पारंपरिक हर्षोल्लास के बीच धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल और परिवार के सदस्यों के साथ तुलसी, गौरा-गौरी और गोवर्धन पूजा की और गौमाता को खिचड़ी खिलाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।


मुख्यमंत्री निवास में देवारी तिहार

मुख्यमंत्री निवास में देवारी तिहार और गोवेर्धन पूजा के अवसर पर राउत नाचा दल और सुआ नर्तक दल ने आकर्षक धुनों के साथ परंपरागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक वेशभूषा में राउत नर्तक दल के साथ नृत्य में शामिल होकर उनका उत्साहवर्धन किया। नन्हीं गायिका आरू साहू ने छत्तीसगढ़ी गीत जस गीत, सुआ नृत्य राउत नृत्य के गीत अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत किए।

पारंपरिक वेशभूषा  

इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय और विनोद सेवनलाल चंद्राकर, विधायक मोहन मरकाम, सत्यनारायण शर्मा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष  गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा, रायपुर महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, छत्तीसगढ़ खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक समेत कई जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.