Media24Media.com: गांजा तस्करी करते हुए 2 गिरफ्तार, 78 लाख रुपये का 4 क्विंटल गांजा जब्त

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

गांजा तस्करी करते हुए 2 गिरफ्तार, 78 लाख रुपये का 4 क्विंटल गांजा जब्त

Document Thumbnail

महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य केे सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते से किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुंद दिव्यांग पटेल ने गांजा की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने को कहा है। 

मादक पदार्थ गांजा का बड़ा खेप एक महिंद्न्द्रारा बोलेरो पीकप वाहन में ओडिशा से महासमुंद होते हुए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान  सिंघोड़ा में संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी सोहेला, बरगड ओडिशा की तरफ से एक सफेद रंग की महिन्द्रा बोलेरो सिघोंडा (महासमुन्द) की ओर आ रही थी। 

मुखबिर से सूचना मिलने पर पीकप वाहन एन.एच.53 रोड मोहन ढाबा के सामने ग्राम बटकी, सिघोंडा के पास घेराबंदी कर रोका गया। वाहन चालक सीट पर बैठा व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम  जय प्रसाद राजवाडे पिता मुकेश राजवाडे उम्र 23 वर्ष सा. उपरपारा ग्राम भिट्ठीकला थाना अंम्बिकापुर जिला सरगुजा तथा चालक सीट के बगल सीट में बैठा व्यक्ति अपना नाम  अरविंद राजवाडे पिता रमेश राम राजवाडे उम्र 25 वर्ष सा. उपरपारा ग्राम भिट्ठीकला थाना अंम्बिकापुर जिला सरगुजा का होना बताए। 

तलाशी के दौरान मिला गांजा

जिनसे ओड़िशा आने का कारण व वाहन में क्या लोड है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे। जवाबों में भिन्नता एवं असमानता पाये  जाने पर संदेह हुआ। जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पीछे ट्रॉली में कद्दू (Pumpkin) भरा हुआ था। संदेह होने पर जिनको हटाकर वाहन की चेकिंग किया तो कद्दू के नीचे प्लास्टिक बोरीयों में छिपाकर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ मिला।  

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई

सभी बोरियों को खोलकर देखने पर कुल 11 प्लास्टिक बोरीयों में 390 पैकेट प्रत्येक पैकेट में 1-1 किलो ग्राम का कुल 390 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 03 क्विंटल 90 किलोग्राम गांजा को वाहन सहित जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और अंम्बिकापुर, सरगुजा ले जाना बताये। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 

गिरफ्तार आरोपी

  • जय प्रसाद राजवाडे पिता मुकेश राजवाडे उम्र 23 वर्ष सा. उपरपारा ग्राम भिट्ठीकला थाना अंम्बिकापुर जिला सरगुजा।
  • अरविंद राजवाडे पिता रमेश राम राजवाडे उम्र 25 वर्ष सा. उपरपारा ग्राम भिट्ठीकला थाना अंम्बिकापुर जिला सरगुजा

जब्त मशरूका -

  •  एक महिन्द्रा बोलेरो पीकप CG 15 DU 2657  कीमती 8,00,000 /- रूपये।
  • 11 बोरियों में भरा अवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी 03 क्विंटल 90 किलो ग्राम कीमती 78,00,000 /-रूपये।
  • 02 नग मोबाइल कीमती 15000/- रूपये।
  •  नगदी रकम 1000/- रूपयें।
  • कुल जुमला कीमती 86,16,000/-  (छयासी लाख सोलह हजार रुपये)

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.