Media24Media.com: महाराष्ट्र के बाद छत्तीसगढ़ में भी दोहराई गई निर्भया जैसी दरिंदगी, रेप के बाद निजी अंगों में डाला लकड़ी का डंडा, पीड़िता की हालत नाजुक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महाराष्ट्र के बाद छत्तीसगढ़ में भी दोहराई गई निर्भया जैसी दरिंदगी, रेप के बाद निजी अंगों में डाला लकड़ी का डंडा, पीड़िता की हालत नाजुक

Document Thumbnail

निर्भया के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या (Nirbhaya gang-rape and murder) को आठ साल बीत (8 years of nirbhaya scandal) चुके हैं। लेकिन फिर भी महिलाओं के खिलाफ अपराधों की संख्या (Number of crimes against women) में कमी नहीं आ रही है। महाराष्ट्र के साकीनाका में 30 साल की युवती के साथ हुई दरिंदगी और हत्या मामले को अभी कुछ ही दिन बीते हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ में भी निर्भया जैसी दरिंदगी सामने आई है। 


यह दरिंदगी महासमुंद जिले के भैंसाखुरी गांव में हुई है, जहां एक आरोपी ने 35 साल की महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का डंडा डाल दिया। जानकारी के मुताबिक बसना के भैंसाखुरी गांव में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि महिला को अकेले देखकर आरोपी उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला के काफी विरोध के बावजूद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का डंडा डाल दिया। अभी फिलहाल पीड़िता की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने आरोपी मिलन बरिहा को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू दी है। घटना के बाद से गांव में आक्रोश का माहौल है। 


साकीनाका में भी हुई थी निर्भया जैसी दरिंदगी

बता दें कि मुंबई के साकीनाका इलाके में कुछ दिन पहले ही एक 30  साल की महिला के साथ दुष्कर्म हुआ और उसके बाद उसके साथ आरोपी ने क्रूरता भी की। जिसकी वजह से इलाज के दौरान घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया। इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच चल रही है। दरअसल, आरोपी ने युवती से रेप के बाद उसके उसके निजी अंगों में लोहे की छड़ से हमला किया था, जिससे पीड़िता की आंत बाहर आ गई थी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

साल 2012 में हुआ था निर्भया कांड 

साल 2012 दिल्ली सामूहिक बलात्कार मामला भारत की राजधानी दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को हुई एक बलात्कार और हत्या की घटना थी, जो भारतीय मीडिया के त्वरित हस्तक्षेप के कारण सबके सामने आई थी। 16-17 दिसंबर 2012 की रात दिल्ली में एक चलती बस में 6 लोगों ने 23 वर्षीय फिजियोथेरेपी इंटर्न के साथ बलात्कार किया और फिर उसे सड़क पर फेंक दिया। 29 दिसंबर 2012 को सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पीड़िता को निर्भया के नाम से जाना गया। इस मामले में इसी साल छह में से चार दोषियों को मौत की सजा दे दी गई।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.