Media24Media.com: महासमुंद की बेटी का हुआ सम्मान, प्रावीण्य सूची में आने पर मिली सराहना

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद की बेटी का हुआ सम्मान, प्रावीण्य सूची में आने पर मिली सराहना

Document Thumbnail

महासमुंद। छत्तीसगढ़ गांडा समाज जिला महासमुंद द्वारा  सामाजिक और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।  प्रकृति के सुरम्य वादी शिशुपाल पर्वत में  घोड़ाधार पर्वत के निकट सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद (उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़) के मुख्य आतिथ्य , गांडा समाज के महासमुंद जिलाध्यक्ष  के आर मुखार्जी की अध्यक्षता और गांडा समाज के प्रांताध्यक्ष रामलाल चौहान के विशेष आतिथ्य में भव्य और गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और भूत भावन भगवान शंकर की आरती स्वाति जगत के मधुर स्वरों से हुआ । 


सम्मान समारोह में जिलेभर के साहित्यकार, कलाकार और प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मिलित हुए। जिसमें महासमुंद नगर की बेटी जागृति जगत पिता  भागवत जगत भूमिल ने रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा जारी प्रावीण्य सूची में प्रदेश स्तर पर चतुर्थ स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया ।  

इन्होंने दी शुभकामनाएं 

जागृति जगत के मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने पर अतिथियों सहित नगर सचिव सुरेश क्षेत्रपाल, महासमुंद विकासखंड अध्यक्ष-मदन भारती, बागबाहरा विकास खंड अध्यक्ष  हीराराम नेताम, जयप्रकाश महानंद, प्रकाश बघेल पार्थ, संजीव चौहान, छबीराम नेताम, महेश चौहान, रमेश महानंद, कन्हैयालाल लाल छत्रे, जीवन लाल कुलदीप, शीला कुलदीप ने  शुभकामनाएं दी हैं। इस जानकारी महासमुंद नगर अध्यक्ष भागवत जगत भूमिल ने दी है ।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.