Media24Media.com: कांग्रेस जिलाध्यक्ष का दावा- 2023 में फिर जीतेंगे महासमुंद जिले की चारों सीट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष का दावा- 2023 में फिर जीतेंगे महासमुंद जिले की चारों सीट

Document Thumbnail

महासमुंद। कांग्रेस कमेटी के महासमुंद जिलाध्यक्ष रश्मि चंद्राकर का कहना है कि 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर महासमुंद जिले की चारों सीट जीतकर दिखाएंगे। यह चुनाव प्रदेश सरकार की योजनाओं की सफलता और तेजी से बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर होगी। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में भूपेश सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से आम आदमी खुश हैं। घोषणा पत्र में किए गए ज्यादातर वादों को पूर्ण कर लिया गया है। वहीं केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से बढ़ती महंगाई 2023 के चुनाव में बड़ा मुद्दा बनने वाला है।  इन्हीं मुद्दे पर  जिले की चारों विधानसभा में फिर जीत के साथ कांग्रेस काबिज होगी। 


भूपेश बघेल सफल मुख्यमंत्री 

मीडिया को जारी एक बयान में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल देश के सफलतम मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। जिनके कामकाज की चर्चा छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर के व्यक्ति तक हो रही है और आने वाले शेष ढाई वर्ष के कार्यकाल में सरकार प्रदेश के युवाओं के समग्र विकास की योजनाओं को लेकर गंभीर है। चंद्राकर ने आगे कहा कि वे भले ही निर्वाचित जनप्रतिनिधि नहीं हैं।  लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और सभी वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें जिला अध्यक्ष पद का दायित्व देकर जिले के अंतिम छोर के व्यक्ति के पास संगठन के माध्यम से पहुंचकर सरकार और कांग्रेस की जनहित कल्याणकारी नीतियों को पहुंचाने का दायित्व दिया है। वे इस कार्य में सभी जनप्रतिनिधिगण, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यरत हैं।

मोदी सरकार की कुनीतियों से बढ़ी महंगाई 

आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव के सबंध में जिला अध्यक्ष चंद्राकर ने कहा है कि मोदी सरकार की कुनीतियों से बढ़ती महंगाई, घोषणा पत्र में अनेक वादों के सफल क्रियान्वयन और सरकार के कार्यों की सफलता का मास्टर प्लान प्रदेश कांग्रेस ने तैयार किया है। उसी दिशा में सफल क्रियान्वयन के लिए काम शुरू कर चुके हैं। जिला पदाधिकारीगणों की घोषणा के बाद ब्लॉक कांग्रेस और अनुयायी संगठनों के प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की घोषणा पूर्व में ही की जा चुकी है। बूथ स्तर से लेकर सेक्टर स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा में फिर सभी सीटों में जीत का परचम लहराने कमर कस ली है। हम एक बार फिर सफलता का इतिहास रचेंगे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.