Media24Media.com: अवैध वसूली करने पर माइक्रो फाइनेंस कंपनी का दफ्तर सील, अवैध परिवहन के कुल 29 केस दर्ज

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अवैध वसूली करने पर माइक्रो फाइनेंस कंपनी का दफ्तर सील, अवैध परिवहन के कुल 29 केस दर्ज

Document Thumbnail

सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार जिले में चिटफंड कंपनियों के अवैध वसूली पर जिला प्रशासन द्वारा नकेल कसी जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को स्व सहायता समूह की महिलाओं के शिकायत के आधार पर अंबिकापुर SDM के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम द्वारा केदारपुर स्थित सत्या माइक्रो केपिटल लिमिटेड नामक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कार्यालय पर दबिश देकर कागजात और अन्य गतिविधियों की जांच की गई। जांच में अवैध वसूली और कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन पाए जाने पर कार्यालय को सील करने की कार्रवाई की गई।





जब शिक्षा अधिकारी ने महिला शिक्षकों को कहा हरामखोर, मचा बवाल !





एसडीएम प्रदीप साहू ने बताया कि अंबिकापुर जनपद के छुहीपारा स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा आवेदन दिया गया था कि सत्या माइक्रो केपिटल लिमिटेड के द्वारा बैंक से फाइनेंस कराए गए राशि की अवैध वसूली कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एसडीएम कोर्ट से इस कंपनी को वसूली नहीं करने के लिए स्थगन आदेश जारी किया गया है। जांच के दौरान कंपनी के कर्मचारियों ने कबूला कि उनके द्वारा समूह की महिलाओं से राशि वसूली जा रही है।





कार्यालय को आगामी आदेश तक किया सील





वहीं कार्यालय में कोविड प्रोटोकॉल जैसे मास्क पहननाए सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजर रखने का पालन नहीं किया जा रहा था। अवैध वसूली और नियमों के उल्लंघन के कारण कंपनी के कार्यालय को आगामी आदेश तक सील कर दिया गया है। इस दौरान नायब तहसीलदार किशोर वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।





3 लाख 23 हजार 780 कराया गया जमा





कोरिया खनिज अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर श्याम धावडे के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनिज अधिकारी और खनिज अमला द्वारा ईट, रेत, गिट्टी, बोल्डर के अवैध परिवहन करने वाले वाहन मालिकों के वाहन को जब्त कर थाने को सौंप दिया जाता है। जिले में खनिजों के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए खनिज अमला लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में जून 2021 में अवैध परिवहन के कुल 29 केस दर्ज कर वाहन मालिकों से 3 लाख 23 हजार 780 रूपये प्रस्तावित कर निर्धारित खनिज मद में जमा कराया गया है। उन्होंने बताया कि कलेक्टर के निर्देशन पर खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.