Media24Media.com: 8 लाख मूल्य के 662 नग चीरान जब्त, वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

8 लाख मूल्य के 662 नग चीरान जब्त, वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई

Document Thumbnail

वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार राज्य में वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम सहित वनों की सुरक्षा के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में 23 जून को गरियाबंद वनमंडल के छुरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत लगभग 8 लाख रूपए कीमत की 662 नग सागौन और बीजा प्रजाति के चीरान की जब्ती की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई मुख्य वन संरक्षक रायपुर जे.आर.नायक के मार्गदर्शन और वनमंडलाधिकारी गरियाबंद मयंक अग्रवाल के निर्देशन में गठित विभागीय टीम द्वारा की गई।





1 एक लाख के अवैध लकड़ी के साथ वाहन जब्त, रांका पटवारी निलंबित





विभागीय टीम में खरखरा निवासी प्रीतम और तेजराम साहू के घर से 4 लाख 20 हजार रूपए कीमत की 381 नग चीरान की जब्ती की गई, जिसमें 39 सागौन चीरान, 258 बीजा चीरान, 67 नगर साल चीरान, 15 नग कसही लकड़ी और 2 नग हल्दू लकड़ी शामिल है।





कार्रवाई में इनका रहा योगदान





इसी तरह संजय पटेल निवासी वार्ड-15 छुरा में स्थित फर्नीचर मार्ट में 3 लाख 48 हजार रूपए की राशि के 267 नग सागौन, बीजा , साल चीरान और राजेन्द्र साहू निवासी खरखरा फर्नीचर मार्ट छुरा आमापारा में लगभग 10 हजार रूपए राशि के 14 नग सागौन और बीजा चीरान की जब्ती की गई। इस कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी सुयश धर दीवान, अशोक भट्ट, जयकांत गंडेचा, डिप्टी रेंजर जाकिर हुसैन सिद्दीकी, उपवनक्षेत्रपाल डोमार सिंह साहू, वनपाल दुर्गा प्रसाद दीक्षित विभागीय अमले का भरपूर सहयोग रहा।





बता दें कि वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार राज्य में वनों की सुरक्षा और वृक्षों की अवैध कटाई और परिवहन पर नियंत्रण के लिए विभाग द्वारा सतत अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में वनमंडल रायपुर अंतर्गत 13 जून को गश्त के दौरान विभागीय टीम द्वारा ग्राम मानपुर तुलसी चौक के पास लगभग 01 लाख रूपए मूल्य की लकड़ी का अवैध परिवहन करते हुए एक माजदा वाहन को जब्त किया था। इस कार्रवाई मुख्य वन संरक्षक के.आर.नायक और वनमंडलाधिकारी रायपुर विश्वेश कुमार झा के निर्देशन में सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी तिल्दा दीपक तिवारी के नेतृत्व में की गई। इसमें अर्जुन, साजा, कसही प्रजाति के लकड़ी के लट्ठा का बिना परिवहन अनुज्ञा पत्रक के परिवहन किया जा रहा था। अभियान में जागेश बांधे, रिखी राम साहू, शरद कुमार, राधेश्याम वर्मा, ऋतुराज, धन्नु यदु विभागीय अमला का सहयोग रहा।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.