Media24Media.com: शहीद महेंद्र कर्मा के बेटे दीपक कर्मा का कोरोना से निधन, निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

शहीद महेंद्र कर्मा के बेटे दीपक कर्मा का कोरोना से निधन, निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

Document Thumbnail

बस्तर टाइगर शहीद महेंद्र कर्मा के बेटे दीपक कर्मा का कोरोना से निधन हो गया। देर रात रायपुर के निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की खबर से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।





छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, डिस्चार्ज होने वालों की संख्या भी हुई कम, 15,157 नए केस, 253 की मौत





बता दें कि कोरोना की चपेट में आने के बाद दीपक कर्मा का इलाज रायपुर में चल रहा था। वहीं CM भूपेश बघेल ने फोन पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली थी।





कई दिन से बीमार थे दीपक





जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता दीपक कर्मा बीते कई दिनों से कोरोना से पीड़ित थे, जिन्होंने आज तड़के करीब 3 बजे अंतिम सांस ली। 3 दिन पहले ही उन्हें राजधानी के निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। रायपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे गए थे। विधायक देवती कर्मा के बेटे दीपक का पहले जगदलपुर के अस्पताल में इलाज चला, लेकिन उनकी स्थिति गंभीर होती चली गई।





लंग्स में था गंभीर इंफेक्शन





उनके लंग्स में गंभीर इंफेक्शन पाया गया था, जिसके बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस से जगदलपुर से रायपुर शिफ्ट किया गया था। वहीं कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद दीपक कर्मा ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी थी। उन्होंने फेसबुक पर 12 अप्रैल को पोस्ट किया था।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.