छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को फिर 15,157 नए केस सामने आए हैं। जबकि 253 लोगों की मौत हो गई है। बुधवार को मिले नए मरीजों के बाद छत्तीसगढ़ में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1 लाख 29 हजार 211 पहुंच गई है।
बीते 1 महीने से प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कोरोना से ठीक होकर वापस घर लौटने वालों की संख्या भी कम हो रही है। मतलब प्रदेश में रिकवरी रेट कम हो रही है।बुधवार को भी प्रदेशभर में सिर्फ 9,738 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे।
रायपुर में 916 नए केस, 64 की मौत
वहीं राजधानी रायपुर में बुधवार को 916 नए मरीज मिले हैं। जबकि 64 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। बता दें कि रायपुर में लॉकडाउन को फिर 17 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। राजधानी में पहले 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था। जिसे 26 तक दोबारा बढ़ाया गया था। वहीं इसे तीसरी बार बढ़ाकर 6 मई तक किया गया था,जिसे फिर चौथी बार बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया है।
कोरोना की दूसरी लहर में रायपुर देश के किसी राज्य की पहली राजधानी है, जहां इतना लंबा लॉकडाउन लगाया गया है। इस बीच राजधानी में सुधार भी देखने को मिल रहा है। रायपुर में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या घट रही है और मरीज बड़ी संख्या में स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं।
दुर्ग के हालात
वहीं दुर्ग में भी बुधवार को 604 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 17 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में भी 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इससे पहले 6 मई तक लॉकडाउन लगाया गया था। बता दें कि सबसे पहले दुर्ग जिले में ही लॉकडाउन लगाया गया था।
कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर
- छत्तीसगढ़ में बुधवार को 15,157 नए मरीजों की पहचान
- छत्तीसगढ़ में अब तक 8 लाख 2 हजार 643 संक्रमित
- छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 253 कोरोना मरीजों की मौत
- छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना से 9,674 मरीजों की मौत
- छत्तीसगढ़ में बुधवार को 9,738 मरीज स्वस्थ
- छत्तीसगढ़ में अब तक 6 लाख 63 हजार 694 मरीज स्वस्थ
- छत्तीसगढ़ में 1 लाख 29 हजार 211 एक्टिव केस
जिलेवार कोरोना के आंकड़े
- कोरबा- 1279
- बिलासपुर- 1193
- रायगढ़- 1142
- जांजगीर-चांपा - 1006
- रायपुर- 916
- सरगुजा- 720
- सूरजपुर- 701
- कोरिया- 683
- बलौदाबाजार- 661
- मुंगेली- 635
- जशपुर- 605
- दुर्ग- 604
- कांकेर- 593
- राजनांदगांव- 577
- महासमुंद- 517
- धमतरी- 471
- बालोद- 409
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 386
- बलरामपुर- 383
- बेमेतरा- 338
- कवर्धा- 327
- गरियाबंद- 298
- कोंडागांव- 262
- बस्तर- 189
- दंतेवाड़ा- 138
- सुकमा- 43
- नारायणपुर- 41
- बीजापुर- 36
लोगों से एक अपील
बता दें कि कुछ हफ्तों से कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जिसका सबसे बड़ा कारण लोगों की लापरवाही है। यही कारण है कि कोरोना के आंकड़ों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। हालांकि कुछ दिनों से मामले भी कम आने लगे है। इसीलिए मीडिया24मीडिया आपसे अपील करता है कि सभी मास्क और कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूर करें। साथ ही लॉकडाउन के नियमों का भी कड़ाई से पालन करें।