Media24Media.com: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बदला छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज, राजधानी में काले बादलों के साथ चली तेज हवाएं

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बदला छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज, राजधानी में काले बादलों के साथ चली तेज हवाएं

Document Thumbnail

रायपुर. मौसम विभाग के पूर्वनुमान अनुसार आज शाम 4 बजे से छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh weather update) के मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला। घने काले बादलों के साथ तेज हवाएं चलने लगी। कुछ ही देर में बारिश का भी अंजादा है। 2 दिन पूर्व ही मौसम विभाग में इसकी जानकरी दी थी। हल्की बारिश होने के बाद फिर से यहां ठण्ड का असर देखने को मिल सकता है।





मौसम विभाग की चेतावनी (Chhattisgarh weather update)





छत्तीसगढ़ में 16 और 17 फरवरी को मौसम विभाग (Weather Changes in Chhattisgarh) द्वारा बारिश की संभावना व्यक्त की गई थी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में उत्तरी क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फ़बारी के कारण हुए पश्चिमी विक्षोभ से हल्की बारिश हो सकती है। जिससे मौसम बिगड़ने की संभावना है।





उत्तराखंड आपदा का 9वां दिन : अब तक 56 शव बरामद, 149 लोग अभी भी लापता





मध्य प्रदेश में भी देखने मिलेगा असर





मौसम विभाग ने 16 और 17 फरवरी को मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्से, विदर्भ, छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh weather update) , झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के दक्षिणी और मध्य भागों में छिटपुट बारिश और ओले पड़ने का अनुमान बताया है।





इन राज्यों में भी हो सकती है बारिश





मौसम विभाग (latest weather update) ने आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित उत्तरी भारत क्षेत्र में घने कोहरे की संभावना जताई है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के कई अहम राज्यों में बारिश के आसार हैं। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.