Media24Media.com: ऑनलाइन परीक्षा आयोजिक करने पालकों ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ऑनलाइन परीक्षा आयोजिक करने पालकों ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Document Thumbnail

बिलासपुर. शासन द्वारा कक्षा नवमीं और ग्याहवीं की परीक्षाएं संस्थानों में आयोजित करने के फैसले के खिलाफ विद्यार्थियों के पालकों ने परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित करने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पालकों ने कहा है कि सीबीएससी पाठ्यक्रम वाले बड़े स्कूल कक्षा पहली से आठवीं तक ऑनलाइन वार्षीय परीक्षा का आयोजन कर रहे हैं । 9 वीं और 11 वीं की परीक्षा ऑफलाइन लेने स्कूलों ने टाइम टेबल जारी किया है।

जिससे सभी पालक आक्रोशित हैं। बच्चों के स्वास्थ्य से ऐसी स्थिति में खिलवाड़ हो रहा है। कोरोना महामारी के कारण पूरे सत्र भर स्कूल बंद रहे और ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की गई । ऑनलाइ टेस्ट भी लिए गए कक्ष नवमीं और ग्याहवीं लोकल स्तर की परीक्षाएं हैं। इन कक्षाओं के बच्चों को जनरल प्रमोशन भी दिया जा सकता है।





जिस तहर विद्यार्थियों ने पूरे सत्र भर ऑनलाइन पढ़ाई की है वैसे ही उनकी परीक्षाएं भी ऑनलाइन आयोजित की जाएं। कोरोना महामारी का खतरा अभी टला नही है। ऐसे में एक भी विद्यार्थी संक्रमित होता है तो उसकी जवाबदारी स्कूल प्रबंधन नहीं लेगा या नहीं यह पालकों के लिए चिंता का विषय बन गया है। पहली से आठवीं तक की परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से ली जा रही हैं वैसे ही कक्षा 9 वीं और 11 की परीक्षाएं भी ली जाएं।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.