Media24Media.com: नाले में मृत मिले युवक की हुई पहचान, सैलरी लेकर निकला था मृतक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नाले में मृत मिले युवक की हुई पहचान, सैलरी लेकर निकला था मृतक

Document Thumbnail

रायपुर। विधानसभा इलाके में एक नाले में संदिग्ध रूप से मृत मिले युवक की पहचान हो गई है। मृतक देवेंद्र नगर इलाके के जागृति नगर का रहने वाला कुबेर साहू है। वह टिंबर मार्केट में काम करता था और 5 फरवरी को अपने ऑफिस से 8 हजार रुपए सैलरी लेकर घर जाने के लिए निकला था। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने 11 फरवरी को देवेंद्र नगर थाने में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद करीब 6 दिन पहले सड्डू-बरोदा मार्ग के बीच नाले में कुबेर का क्षत विक्षत शव मिला। उसके सिर पर चोट के निशान हैं। किसी ने उसकी हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया। मृतक के जेब में सैलरी के 8 हजार रुपए भी नहीं मिले हैं।





मोबाइल, साइकिल गायब
कुबेर अपनी साइकिल से निकला था। घटना स्थल पर उसकी साइकिल और मोबाइल नहीं मिला है। इससे आशंका है कि उसकी हत्या किसी और जगह की गई। इसके बाद शव को छुपाने की नियत से नाले में फेंक दिया गया। फिलहाल विधानसभा पुलिस मामले की जांच कर रही है।





चार संदिग्ध नंबरों की तलाश
मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसके मोबाइल को कॉल डिटेल खंगालना शुरू कर दिया है। उसमें चार संदिग्ध मोबाइल नंबर मिले हैं। उल्लेखनीय है कि मृतक टिंबर मार्केट में काम करता था। वह अपने मालिक से अतिरिक्त एडवांस मांग रहा था।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.