Media24Media.com: राजधानी रायपुर में महिलाओं के लिए पिंक केयर सेंटर की शुरुआत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राजधानी रायपुर में महिलाओं के लिए पिंक केयर सेंटर की शुरुआत

Document Thumbnail

राजधानी रायपुर में आज से महिलाओं के लिए पिंक केयर सेंटर(Pink Care Center) की शुरूआत हुई। सेंटर का उद्घाटन राज्यपाल अनुसुइया उइके ने किया। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, विधायक कुलदीप जुनेजा, रायपुर महापौर एजाज ढेबर समेत जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कहा कि महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक केयर सेंटर की शुरुआत की गई है। ये बेहद अच्छा प्रयास है।





माना एयरपोर्ट पर विजिटर्स की एंट्री बंद, सुरक्षा बढ़ी





राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं जब बाजार निकलती हैं तो थक जाती हैं। उनके साथ छोटे-छोटे बच्चे होते हैं तो उन्हें फीडिंग के लिए व्यवस्था नहीं मिल पाती। इसलिए सर्व सुविधा युक्त पिंक केयर सेंटर की शुरुआत की गई है। राज्यपाल ने कहा कि अन्य शहरों में हमने देखा है, दिल्ली जैसे शहरों में इतनी सुविधा नहीं होती है। लेकिन यह पहली बार देख रही हूं। महापौर उनकी पूरी टीम को बधाई और शुभकामना देती हूं कि, उन्होंने यह बहुत अच्छा और अनूठा प्रयास रायपुर में किया है।





हर तरह की सुविधा मौजूद(Pink Care Center)





शास्त्री बाजार और पंडरी कपड़ा मार्केट में पिंक केयर की शुरुआत की गई है। पिंक केयर में महिलाओं के लिए सर्वसुविधायुक्त उच्च स्तरीय टॉयलेट ,बेबी फीडिंग रूम, प्रतीक्षालय, स्वागत कक्ष, चार टॉयलेट कक्ष की उच्च स्तरीय व्यवस्था के साथ ही गीजर, इंसिनेटर, सेनेटरी नैपकीन वेंडिंग मशीन भी लगे हैं। पिंक केयर में स्मार्ट एलईडी स्क्रीन भी लगाए गए हैं।





पिंक केयर का संचालन महिलाएं करेंगी। महिलाओं के लिए समर्पित इस पिंक केयर की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी महिलाओं के हाथों में ही है। आने वाले दिनों में पर जवाहर बाजार, कलेक्ट्रेट परिसर, बूढ़ातालाब, तेलीबांधा तालाब में महिलाओं के लिए पिंक केयर बनाया जाएगा।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.