Media24Media.com: pink toilet in raipur

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label pink toilet in raipur. Show all posts
Showing posts with label pink toilet in raipur. Show all posts

राजधानी रायपुर में महिलाओं के लिए पिंक केयर सेंटर की शुरुआत

No comments Document Thumbnail

राजधानी रायपुर में आज से महिलाओं के लिए पिंक केयर सेंटर(Pink Care Center) की शुरूआत हुई। सेंटर का उद्घाटन राज्यपाल अनुसुइया उइके ने किया। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, विधायक कुलदीप जुनेजा, रायपुर महापौर एजाज ढेबर समेत जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कहा कि महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक केयर सेंटर की शुरुआत की गई है। ये बेहद अच्छा प्रयास है।





माना एयरपोर्ट पर विजिटर्स की एंट्री बंद, सुरक्षा बढ़ी





राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं जब बाजार निकलती हैं तो थक जाती हैं। उनके साथ छोटे-छोटे बच्चे होते हैं तो उन्हें फीडिंग के लिए व्यवस्था नहीं मिल पाती। इसलिए सर्व सुविधा युक्त पिंक केयर सेंटर की शुरुआत की गई है। राज्यपाल ने कहा कि अन्य शहरों में हमने देखा है, दिल्ली जैसे शहरों में इतनी सुविधा नहीं होती है। लेकिन यह पहली बार देख रही हूं। महापौर उनकी पूरी टीम को बधाई और शुभकामना देती हूं कि, उन्होंने यह बहुत अच्छा और अनूठा प्रयास रायपुर में किया है।





हर तरह की सुविधा मौजूद(Pink Care Center)





शास्त्री बाजार और पंडरी कपड़ा मार्केट में पिंक केयर की शुरुआत की गई है। पिंक केयर में महिलाओं के लिए सर्वसुविधायुक्त उच्च स्तरीय टॉयलेट ,बेबी फीडिंग रूम, प्रतीक्षालय, स्वागत कक्ष, चार टॉयलेट कक्ष की उच्च स्तरीय व्यवस्था के साथ ही गीजर, इंसिनेटर, सेनेटरी नैपकीन वेंडिंग मशीन भी लगे हैं। पिंक केयर में स्मार्ट एलईडी स्क्रीन भी लगाए गए हैं।





पिंक केयर का संचालन महिलाएं करेंगी। महिलाओं के लिए समर्पित इस पिंक केयर की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी महिलाओं के हाथों में ही है। आने वाले दिनों में पर जवाहर बाजार, कलेक्ट्रेट परिसर, बूढ़ातालाब, तेलीबांधा तालाब में महिलाओं के लिए पिंक केयर बनाया जाएगा।


महिलाओं के लिए जल्द बनेगा 'पिंक टॉयलेट', जानिए क्या है खास...

No comments Document Thumbnail

बड़े महानगरों की तरह अब राजधानी में भी महिलाओं की सुविधा के लिए टॉयलेट बनाए जाएंगे। नगर निगम और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड राजधानी में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाने जा रहा है। जल्द ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में महिलाओं के लिए 'पिंक टॉयलेट' का निर्माण किया जाएगा। इस सर्वसुविधायुक्त उच्च स्तरीय पिंक टॉयलेट में बेबी फीडिंग रूम, प्रतीक्षालय, स्वागत कक्ष, चार टॉयलेट कक्ष की उच्च स्तरीय व्यवस्था के साथ ही गीजर, इंसिनेटर, सेनेटरी नैपकीन वेंडिंग मशीन भी लगे होंगे।





पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए छात्र 30 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन





इस टॉयलेट में बच्चों के साथ टॉयलेट का उपयोग कर रही महिलाओं को सुविधा देने के लिए स्मार्ट एलईडी स्क्रीन भी लगाए जाएंगे, प्रतीक्षारत महिलाओं के लिए समाचार पत्र-पत्रिकाएं भी यहां उपलब्ध होंगे। इसके अलावा जरूरत के मुताबिक उच्चस्तरीय पुरुष और महिलाओं के लिए उपयोगी सामान्य टॉयलेट बनाने की योजना भी बनाई गई है, जो स्थान की उपलब्धता और जरूरत के मद्देनजर तैयार किए जाएंगे।





  • पिंक और सामान्य टॉयलेट का संचालन विज्ञापन एजेंसियां करेंगी, इसके लिए अभिरुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) आमंत्रित कर विचार-विमर्श किया जाएगा।
  • पिंक टॉयलेट के लिए महिलाओं की सर्वाधिक आवाजाही वाले इलाकों को प्रारंभिक तौर पर चयनित किया गया है, इसमें पंडरी कपड़ा मार्केट, शास्त्री बाजार, जवाहर बाजार, कलेक्ट्रेट परिसर, बूढ़ातालाब, तेलीबांधा तालाब में जगह चिन्हित किया गया है।
  • सर्वसुविधायुक्त पिंक टॉयलेट का प्रबंधन विज्ञापनों से मिली आय से संचालनकर्ता एजेंसी को करना होगा।
  • इच्छुक एजेंसियों से चर्चा कर इसका निर्धारण किया जाएगा, नगर निगम की टीम विज्ञापन एजेंसियों के साथ मिलकर उपयुक्त स्थल का चयन करेंगे।





Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.