Media24Media.com: राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान : 35 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान : 35 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

Document Thumbnail

रायपुर. राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान(Plus Polio Abhiyan) रविवार से प्रदेशभर में चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। राज्य नोडल अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।





राज्य के 35 लाख से अधिक बच्चों को पल्स पोलियो अभियान (Plus Polio Abhiyan)के तहत 31 जनवरी को आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक शाला, उप-स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर प्राथमिक, सामुदायिक, जिला अस्पतालों, मातृ शिशु अस्पतालों में पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।





नहीं रहे पूर्व संसदीय सचिव लक्ष्मण राम, अचानक हुई थी तबियत खराब





उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने पल्स पोलियो के सफल संचालन के लिए राज्यभर में करीब 14396 पोलियो बूथ बनाए गए हैं और करीब 28800 घर-घर भ्रमण दलों का गठन किया गया है। अभियान के दौरान करीब 35.81 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में 0 से 5 साल के बच्चों को 31 जनवरी को पोलियो बूथ पर 1 व 2 फरवरी को घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों की पहचान कर पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।





शहरी क्षेत्रों के बूथों की मॉनिटरिंग के लिए 5 और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 15 अधिकारियों को नियुक्ति किया गया है। अभियान को कोविड-19 की गाइडलाइन अनुसार ही चलाया जाएगा, जिसमें मास्क पहनना, दो गज की दूरी बनाए रखना, साबुन से हाथ धोना, शारीरिक दूरी का पालन भी किया जाएगा।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.