Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

टैक्स चोरी पड़ेगी महंगी, निगम अमला पहुंच सकता है आपके घर

Document Thumbnail

नगर निगम भिलाई टैक्स(Nagar Nigam Tax) वसूली को लेकर सख्त हो गया है। निगम ने बकायादारों की लिस्ट तैयार कर ली है। इस लिस्ट में वे लोग शामिल हैं जिन्होंने लंब समय से प्रॉपर्टी टैक्स नहीं दिया है। निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने टैक्स वसूली को लेकर निगम सभागार में बैठक ली। उन्होंने संपत्तिकर, समेकित कर, शिक्षा उपकर, सेवा शुल्क और जलकर की वसूली के साथ ही विभिन्न माध्यमों से होने वाले आय के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।





ये भी पढ़ें- नहीं रहे पूर्व संसदीय सचिव लक्ष्मण राम, अचानक हुई थी तबियत खराब





स्पैरो सॉ. प्रा. लि. के कर्मचारियों ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में मांग के अनुरूप हुई वसूली के बारे में निगमायुक्त को जानकारी दी। निगमायुक्त ने स्पैरो सॉ. प्रा. लि. को डोर टू डोर टैक्स कलेक्शन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। डोर टू डोर कलेक्शन के लिए स्पैरो की टीम निगम क्षेत्र में घर-घर जाकर टैक्स कलेक्शन करती है। बड़े बकायेदारों के लिए निगम स्तर पर भी टीम का गठन किया जाएगा। दल-बल के साथ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।





राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश(Nagar Nigam Tax)





बैठक में ऑनलाइन टैक्स जमा करने पर भी जोर दिया गया, जिससे लोगों को निगम ऑफिस आने की जरूरत न पड़े। प्रतिवर्ष टैक्स वसूली के लिए अंतिम महीने में लोगों की सुविधा के लिए पृथक से काउंटर की व्यवस्था की जाती है। आयुक्त ने जोन के सहायक राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि टैक्स कलेक्शन के लिए अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति की समीक्षा करें। वसूली बढ़ाने के लिए स्पैरो से समन्वय बनाकर काम करें। बैठक में जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा और प्रीति सिंह सहित जोन के राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। .


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.