Media24Media.com: ट्रांसफर ब्रेकिंग- राजधानी में हुए 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ट्रांसफर ब्रेकिंग- राजधानी में हुए 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं. साथ ही तबादले की लिस्ट (Transfer list) भी जारी कर दी गई है. इस लिस्ट में कुल 135 आरक्षक और प्रधान आरक्षकों का तबादला (Policemen transferred in Chhattisgarh)हुआ है. इनमें महिला प्रधान आरक्षकों के नाम भी शामिल हैं. बता दें कि यह ट्रांसफर आदेश एसएसपी अजय कुमार यादव ने जारी किया है.

















2021 में रिटायर हो रहें है पुलिस विभाग के 22 अधिकारी, देखें पूरी लिस्ट

















प्रदेश में लगातार प्रशासनिक सर्जरी जारी है। 30 दिसंबर को छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में साल के जाते जाते एक बार फिर बड़ी सर्जरी (Policemen transferred in Chhattisgarh) हुई थी। राज्य सरकार ने सीनियर IPS अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की थी, जिसमें बिलासपुर आईजी दीपांशु काबरा ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बनाए गए हैं। सरगुजा के आईजी रतनलाल डांगी अब बिलासपुर के नये आईजी होंगे। राज्य सरकार ने 6 नये सीनियर IPS की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है।





छत्तीसगढ़ में 99 पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन, देखें पूरी लिस्ट













पुलिस विभाग में इनका हुआ तबादला (Policemen transferred in Chhattisgarh)





  • बिलासपुर आईजी दीपांशु काबरा ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बनाए गए हैं।
  • सरगुजा के आईजी रतनलाल डांगी अब बिलासपुर के नये आईजी होंगे।
  • टीआर पैकरा को अपर परिवहन आयुक्त से पुलिस मुख्यालय बुलाया गया है।
  • आरपी राय को डीआईजी सरगुजा से प्रभारी आईजी सरगुजा बनाया गया है।
  • संजीव शुक्ला कांकेर के डीआईजी से उप संचालक चंद्रखुरी अकादमी बनाए गए हैं।
  • डिप्टेशन पर आये विनित खन्ना पीएचक्यू से डीआईजी कांकेर बनाए गए हैं।




छत्तीसगढ़ में ट्रांसफरों का दिन रहा बुधवार, कई विभागों के अधिकारियों का ट्रांसफर , देखें पूरी लिस्ट





वहीं राज्य सरकार (Chhattisgarh Police news) ने 30 दिसंबर को ही कई कलेक्टर सहित 16 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए। डोमन सिंह को महासमुंद का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं नम्रता गांधी धमतरी जिला पंचायत सीईओ से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की नई कलेक्टर बनाई गई है। वहीं कार्तिकेय गोयल की मंत्रालय वापसी हुई है। इसके अलावा राज्य शासन ने प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर तबादला किया गया है। वहीं सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने आदेश जारी किए हैं, जिसके तहत 6 अधिकारियों को नया प्रभार सौंपा गया।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.