Media24Media.com: Chhattisgarh Police Department latest news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Chhattisgarh Police Department latest news. Show all posts
Showing posts with label Chhattisgarh Police Department latest news. Show all posts

खूनी चौक के नाम से मशहूर हो रहा टाटीबंध चौक, अब तक जा चुकी करीब 40 की जान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राजधानी का टाटीबंध चौक खूनी चौक के नाम से मशहूर हो रहा है। आज सुबह टाटीबंध-दुर्ग रोड स्थित किया शोरूम के पास ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक चालक ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर(Road Accident in Chhattisgarh) मार दी। हादसे में युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों की शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी। आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तार करने और ट्रक को अपने कब्जे में लेने के लिए पुलिस टीम रवाना हो चुकी है।





आमानाका पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा सुबह 10.45 बजे हुआ है। पुलिस के अनुसार रायपुर के राजा तालाब इलाके में निवासरत प्रदीप दास अपने दोस्त असलम के साथ भिलाई में रहने वाले दोस्तों से मिलने के लिए घर से निकला हुआ था। टाटीबंध चौक से गुजरकर वे किया शोरूम के पास पहुंचे, इस दौरान रायपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने ओवरटेक करने के दौरान उनकी स्कूटी में टक्कर(Road Accident in Chhattisgarh) मारी दी। हादसे में प्रदीप और असलम स्कूटी से गिर पड़े और ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद कुम्हारी टोल नाका से ट्रक और उसके चालक की शिनाख्त की है। ट्रक चालक की गिरफ्तार के लिए पुलिस की एक टीम शाम को रवाना हुई है।





दसवीं फेल होकर शुरू की नौकरी, अब करोड़पति किसान हैं आनंदराम





बिना सूचना दिए निकले थे युवक
प्रदीप के चाचा ने पुलिस को बताया कि असलम व प्रदीप सुबह 9 बजे घर से बिना बताए भिलाई जाने के लिए निकले थे। प्रदीप गाड़ी चलाने का शौकीन था, इसलिए उसकी मां नमिता दास ने उसे दो साल पहले स्कूटी लेकर दी थी। प्रदीप अपनी मां का इकलौता सहारा था। नमिता को प्रदीप के हादसे की जानकारी पुलिस ने दोपहर 12 बजे दी। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों को पीएम के बाद शव सुपुर्द किया गया है।





खूनी चौक के नाम से हुआ मशहूर
राजधानी रायपुर का टाटीबंध चौक खूनी चौक के नाम से मशहूर हो चुका है। अब तक इस चौक में लगभग 35 से 40 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसों की बढ़ती हुई संख्या देखते हुए वर्ष 2017 में ब्रिज बनाने को लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्रालय से रजामंदी मिली थी। 27 सितंबर 2018 को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने कुम्हारी में ब्रिज की आधारशिला रखी थी। ब्रिज निर्माण का काम मई 2020 में शुरु हुआ था। टेंडर शर्त के अनुसार ब्रिज का निर्माण दो वर्ष में पूरा करना है। ब्रिज बनने के बाद हादसों में कमी आएगी और यातायात व्यवस्था भी दुरुस्त हो सकेगी।


ट्रांसफर ब्रेकिंग- राजधानी में हुए 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं. साथ ही तबादले की लिस्ट (Transfer list) भी जारी कर दी गई है. इस लिस्ट में कुल 135 आरक्षक और प्रधान आरक्षकों का तबादला (Policemen transferred in Chhattisgarh)हुआ है. इनमें महिला प्रधान आरक्षकों के नाम भी शामिल हैं. बता दें कि यह ट्रांसफर आदेश एसएसपी अजय कुमार यादव ने जारी किया है.

















2021 में रिटायर हो रहें है पुलिस विभाग के 22 अधिकारी, देखें पूरी लिस्ट

















प्रदेश में लगातार प्रशासनिक सर्जरी जारी है। 30 दिसंबर को छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में साल के जाते जाते एक बार फिर बड़ी सर्जरी (Policemen transferred in Chhattisgarh) हुई थी। राज्य सरकार ने सीनियर IPS अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की थी, जिसमें बिलासपुर आईजी दीपांशु काबरा ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बनाए गए हैं। सरगुजा के आईजी रतनलाल डांगी अब बिलासपुर के नये आईजी होंगे। राज्य सरकार ने 6 नये सीनियर IPS की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है।





छत्तीसगढ़ में 99 पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन, देखें पूरी लिस्ट













पुलिस विभाग में इनका हुआ तबादला (Policemen transferred in Chhattisgarh)





  • बिलासपुर आईजी दीपांशु काबरा ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बनाए गए हैं।
  • सरगुजा के आईजी रतनलाल डांगी अब बिलासपुर के नये आईजी होंगे।
  • टीआर पैकरा को अपर परिवहन आयुक्त से पुलिस मुख्यालय बुलाया गया है।
  • आरपी राय को डीआईजी सरगुजा से प्रभारी आईजी सरगुजा बनाया गया है।
  • संजीव शुक्ला कांकेर के डीआईजी से उप संचालक चंद्रखुरी अकादमी बनाए गए हैं।
  • डिप्टेशन पर आये विनित खन्ना पीएचक्यू से डीआईजी कांकेर बनाए गए हैं।




छत्तीसगढ़ में ट्रांसफरों का दिन रहा बुधवार, कई विभागों के अधिकारियों का ट्रांसफर , देखें पूरी लिस्ट





वहीं राज्य सरकार (Chhattisgarh Police news) ने 30 दिसंबर को ही कई कलेक्टर सहित 16 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए। डोमन सिंह को महासमुंद का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं नम्रता गांधी धमतरी जिला पंचायत सीईओ से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की नई कलेक्टर बनाई गई है। वहीं कार्तिकेय गोयल की मंत्रालय वापसी हुई है। इसके अलावा राज्य शासन ने प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर तबादला किया गया है। वहीं सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने आदेश जारी किए हैं, जिसके तहत 6 अधिकारियों को नया प्रभार सौंपा गया।


छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग की बड़ी सर्जरी, 198 पुलिसकार्मियों का ट्रांसफर

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग (Chhattisgarh Police Department) में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं. साथ ही तबादले की लिस्ट (Transfer list) भी जारी कर दी गई है. इस लिस्ट में 19 निरीक्षकों, 27 उपनिरीक्षक, 22 एएसआई, 35 प्रधान आरक्षक, 3 सूबेदार और 92 आरक्षकों का नाम शामिल है। जारी आदेश के मुताबिक कुल 198 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। वहीं निरीक्षक मोहसिन खान और सोनल ग्वाला को फिर से राजधानी रायपुर में पोस्टिंग दे दी गई है। बता दें कि यह आदेश डीजीपी डीएम अवस्थी (DGP DM Awasthi) ने जारी किया है।






























Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.