Media24Media.com: uttar pradesh news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label uttar pradesh news. Show all posts
Showing posts with label uttar pradesh news. Show all posts

अगवा बच्ची के लिए इंसाफ मांगने पर जिलाध्यक्ष सहित 50 पर केस दर्ज

No comments Document Thumbnail

उत्तरप्रदेश में एक अगवा बच्ची के लिए इंसाफ मांगना सपा जिलाध्यक्ष सहित 50 लोगों पर भारी पड़ गया है। दरअसल, मझोला के काशीराम नगर से 10 जनवरी को ननिहाल आई धनारी थाना क्षेत्र निवासी किशोरी लापता हो गई थी। मामले में किशोरी के पिता ने धनारी के ही एक व्यक्ति विष्णु शर्मा के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है। परिजन 14 जुलाई को SSP ऑफिस के गेट पर धरना दे रहे हैं। वहीं शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष डीपी यादव के साथ कई सपा कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचे। वहीं दूसरी ओर इंटरनेशनल शूटर और किसान नेत्री पूनम पंडित ने भी धरने में शामिल होकर परिवार का समर्थन किया और बच्ची की बरामदगी की मांग की।


इस पर  सिविल लाइंस पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष और 50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस सभी पर महामारी एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। केस में 28 को नामजद किया गया है। जबकि 25 आरोपी अज्ञात हैं। पुलिस के मुताबिक धरने के दौरान इन लोगों ने हंगामा किया है। वहीं कोरोना गाइडलाइंस को ताक पर रखने को लेकर ये मामला दर्ज किया गया है। मामला SI सुशील कुमार की ओर से सिविल लाइंस थाने में सपा जिलाध्यक्ष डीपी यादव, इंटरनेशनल शूटर पूनम पंडित समेत 28 नामजद और 25 अज्ञात लोगों को खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

कई धाराओं के तहत केस दर्ज

यह मामला महामारी अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम के साथ ही धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में भी दर्ज किया गया है। इस संबंध में CO सिविल लाइंस ने बताया है कि सिविल लाइंस थाने में महामारी अधिनियम और कोरोना के नियमों के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। सिविल लाइंस थाने में दर्ज मुकदमे में समजावादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डीपी यादव, शूटर पूनम पंडित, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, सपा युवाजन सभा के असलम चौधरी, आशुतोष, अक्षय भट्नागर, फिरासत हुसैन गामा, पूर्व जिलाध्यख जयवीर के बड़े भाई विजयवीर सिंह, बाबू, हाजी अताउर्रहमान, विजय वीर सिंह, सपा युवा संध के पश्चिमी यूपी महासचिव आदेश त्यागी को आरोपी बनाया गया है।

इस BJP नेता के होटल में चल रहा था देह व्यापार और अय्याशी, पुलिस ने दी दबिश तो पकड़े गए 9 लड़के- लड़कियां

No comments Document Thumbnail

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक होटल में देह व्यापार रैकेट (Sex racket in BJP leader's hotel) का खुलासा हुआ है. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि ये होटल एक बीजेपी नेता का है। पुलिस ने जब होटल में दबिश दी तो वहां 9 लड़के लड़कियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, जो कि प्रेमी जोड़े थे, जबकि कुछ जिस्मफरोशी के लिए भी होटल के कमरे में थे। ज्यादातर लड़कियां घर से झूठ बोलकर होटल पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक भाजपा नेता का नाम रवि चौधरी (Ravi Choudhry) है, जो भाजयुमो का पदाधिकारी भी है। रवि चौधरी का आगरा के एआर पैलेस नाम का होटल है।





Read More- ये 13 फिल्में होंगी थिएटर में रिलीज , देखिए पूरी लिस्ट





आसपास के लोगों ने दी सूचना





प्रेमी जोड़े भी यहां अक्सर शारीरिक संबंध बनाने के लिए होटल में आया करते थे। लड़के लड़कियों को भी होटल में कमरे दिये जाते थे। बीजेपी नेता के होटल में जैसे ही पुलिस होटल के कमरों में दाखिल हुई तो हर एक कमरे में लड़के और लड़कियां बरामद हुई हैं। जो अपने मुंह पर कपड़ा बांधकर अपने प्रेमियों के साथ बाहर निकली इनसे जब पूछताछ पुलिस ने की तो पता चला कि ज्यादातर लड़कियां छात्राएं हैं। कोई अपने घर से कॉलेज का बहाना कर कर आया था तो कोई एग्जाम का बहाना करके होटल में अपने प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रहा था। पुलिस को काफी समय से इस होटल में सेक्स रैकेट चलने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दी जा रही थी। जिसके आधार पर पुलिस ने छापे मारी की कार्यवाही को अंजाम दिया था।





घंटों के हिसाब से दिया जाता था कमरा





बताया जा रहा है कि एआर होटल मे लड़के लड़कियों (Sex racket in BJP leader's hotel) को घंटों के हिसाब से कमरा किराए पर दिया जाता था और रजिस्टर में उसकी एंट्री भी नहीं की जाती थी। साथ ही इस होटल में देह व्यापार भी होता था इसी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और 9 से अधिक लड़के लड़कियां बरामद हुए। कई लड़के-लड़कियां कमरे में आपत्तिजनक हालत में भी थे, जो पुलिस को देख हड़बड़ा गये।





Read More- 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग रखें विशेष ध्यान, कोरोना से बीते हफ्ते में गई 43 लोगों की जान





नहीं थी रजिस्टर में एंट्री





पुलिस दबिश के दौरान होटल के कर्मचारियों समेत होटल में मौजूद सभी लड़के लड़कियों में खलबली मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे लेकिन पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि होटल के 4 कर्मचारियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस ने जब होटल के रजिस्टर्ड को चेक किया तो उसमें सिर्फ दो ही लोगों की एंट्री थी। बताया गया कि घंटे के हिसाब से बिना किसी आई कार्ड या आईडी के कमरा (Sex racket in Agra) दिया जाता था।





पकड़ी गई लड़कियों से जब महिला कांस्टेबलों ने बात की तो ज्यादातर लड़कियों ने बताया कि वह कॉलेज में पढ़ती हैं और अपने घर से बहाना कर कर इस होटल में रूम लेकर अपने प्रेमी के साथ रुकी थी। पुलिस के आगे रोती गिड़गिड़ाती हुई यह लड़कियां भी दिखी। पुलिस ने सभी को भरोसा दिलाया कि वह किसी को गिरफ्तार नहीं करेंगे लेकिन उनके परिजनों को बुलाकर उनकी कारगुजारीयों को जरूर बताएंगे।


आवास में लटका मिला जज का शव, कारणों का नहीं चला पता

No comments Document Thumbnail

गाजियाबाद. उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में जिला एवं सत्र न्‍यायाधीश योगेश कुमार (Judge Yogesh Kumar Commits Suicide) का शव उनके आवास में फांसी पर लटका मिला है। पुलिस इसे आत्‍महत्‍या का मामला बता रही है। जज योगेश कुमार अपर जिला एवं सत्र न्‍यायालय के कोर्ट संख्‍या-9 में तैनात थे। जानकारी के अनुसार, उनका आवास शहर के सिहानी थाना गेट में है और यहीं पर उनका शव पाया गया है।





जानकारी के अनुसार मूल रूप से मेरठ निवासी योगेश कुमार गाजियाबाद (Ghaziabad Judge dead body Found) के कोर्ट संख्‍या 9 में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप  में तैनात थे। वे सिहानी गेट थाना इलाके के नेहरू नगर में स्थित सरकारी आवास में रहते थे। योगेश कुमार की 17 मार्च 2020 को गाजियाबाद जिला अदालत में नियुक्ति हुई थी। उनकी यहां पहली पोस्टिंग थी।





CRPF जवानों में खूनी संघर्ष, गोली लगने से एक की मौत, 2 घायल





पुलिस को योगेश कुमार (Judge Yogesh Kumar Commits Suicide) के फांसी पर लटके होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस, शव को उतारकर यशोदा अस्‍पताल ले गई। जहां, डाक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। सीओ द्वितीय अवनीश कुमार ने बताया कि शुरआती जांच में सुसाइड का मामला लग रहा है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच में भी जुट गयी है।


संतान के लिए इस शख्स ने की 10 शादियां, एक दिन अचानक कमरे में मिली उसकी लाश और…

No comments Document Thumbnail

10 पत्नियों के बाद भी जब जागन लाल की कोई संतान नहीं हुई तो उसने अपनी करोड़ों की सपंत्ति को भतीजे के नाम पर करानी चाही, लेकिन करोड़ों की संपत्ति उसकी हत्या (Man murdered for property) की वजह बन गई. हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी सगी भाभी ने करवाई. हत्या का सनसनीखेज मामला बरेली के भोजीपुरा थाना इलाके का है.





Read More- बदलाव: बोर्ड परीक्षार्थियों को बोनस अंक नहीं बना पाएंगे मेरिट होल्डर!





10 शादी के बाद भी संतान नहीं





55 वर्षीय जागन लाल ने 10 महिलाओं से शादी की थी, लेकिन किसी भी पत्नी से उसकी संतान नहीं हुई. जागन लाल की कई पत्नियों की मौत हो चुकी थी तो कुछ ने उसे छोड़ दिया था. इस समय जागन दो पत्नियों के साथ गांव में रहता था. जागन लाल के कोई बच्चा न होने के कारण उसकी करोड़ों की जमीन पर दूसरों की नजर थी. 20 जनवरी की रात जागन की गला दबाकर हत्या कर दी गई. घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो मामले का खुलासा हुआ.





भाभी ने सुपारी देकर कराई हत्या





जांच में पता चला कि जागन की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि सगी भाभी ने कराई थी. जागन की भाभी मुन्नी देवी ने जमीन के लालच में उसकी सुपारी देकर हत्या करा दी. एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया की हत्या के खुलासे के लिए भोजीपुरा इंस्पेक्टर मनोज कुमार त्यागी को लगाया गया था. उन्होंने कहा कि मृतक जागन लाल के अपनी कोई संतान नहीं थी. अपनी देखभाल के लिए उसने परिवार के एक भतीजे को अपने साथ रख लिया था. जागन लाल अपनी सारी प्रॉपर्टी उसी के नाम वसीयत कराने की सोच रहा था. जैसे ही यह बात उसकी सगी भाभी को पता चली तो उसने देवर की हत्या की साजिश रची, जिससे उसकी जमीन उसे मिल जाए.






Read More-
धड़ल्ले से कैफे में चल रहा था अवैध शराब का धंधा, राजधानी पुलिस की छापेमार कार्रवाई




चार आरोपी गिरफ्तार





पुलिस ने हत्या (Man murdered for property) का खुलासा करते हुए हत्यारिन भाभी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने हत्या के आरोप में देव सिंह, प्रह्लाद, दर्शन सिंह और मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर लिया.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.