Media24Media.com: lightning

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label lightning. Show all posts
Showing posts with label lightning. Show all posts

आकाशीय बिजली से बचाएगा दामिनी एप्प बिजली गिरने से पहले करेगी अलर्ट

No comments Document Thumbnail

जशपुरनगर. अब आकाशीय बिजली गिरने से पहले ही लोगों को सूचना प्राप्त हो सकेगा। साथ ही किसान घर बैठे मौसम की पूर्वानुमान की जानकारी प्राप्त करेंगे। भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान पुणे द्वारा मोबाइल एप्प ‘‘दामिनी’’ लांच किया गया है. 



किसानों को मिलेगा मौसम पूर्वानुमान की जानकारी

जिससे आकाशीय बिजली गिरने की अलर्ट मिलने के साथ ही किसानों को मौसम के हर पल की जानकारी मिलेगी. इस एप्प से खेतों में काम कर रहे किसानों या खुले में काम करने वाले अन्य लोगों को बिजली गिरने से पहले ही सावधान रहने की सूचना मिल जाएगी और वे सुरक्षित स्थान पर जा सकेगे.

एप्प को प्ले स्टोर से किया जा सकता है डाउनलोड

दामिनी एप्प की विशेषता यह है कि एप्प 20 किलोमीटर के दायरे में बिजली गिरने की चेतावनी देगा. इस एप्प से मोबाईल फोन पर लोगों को वज्रपात के बारे में अलर्ट मिलेगा. यह एप्प नेटवर्क बिजली की गड़गड़ाहट और वज्रपात की गति के बारे में सटीक जानकारी देगा. एप्प में लाल रंग प्रदर्शित हो रहा हो तो 0 से लेकर 5 मिनट के अंदर बिजली गिरने की संभावना होगी. पीला रंग होने पर 5 से 10 मिनट के भीतर व नीले रंग में 10 से 15 मिनट के भीतर बिजली गिरने की संभावना होती है. दामिनी एप्प को बड़ी आसानी से अपने मोबाईल के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं.

आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत, फसलों को भी हुआ भारी नुकसान

No comments Document Thumbnail

बिहार के कई जिलों में बारिश का कहर देखने को मिला है। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है, जिससे ठंड ज्यादा बढ़ गया है। इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने से पश्चिमी और पूर्वी चम्पारण में 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 4 लोग घायल हो गए। पश्चिम चम्पारण के मझौलिया प्रखंड के अमवामझार के फरवा वार्ड 7 में बिजली गिरने से एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं पूर्वी चम्पारण में बड़कागांव पंचायत के ठीकहां गांव में गाज गिरने से महिला और एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। शिवहर जिले के माधोपुर छाता गांव में तेज बारिश की वजह से घर की दीवार गिरने से एक 8 साल की बच्ची की मौत हो गई है।

बता दें कि बिहार के अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए हैं। गुरुवार से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी रूक-रूक कर हुई। तेज रफ्तार से चल रही हवाएं मौसम का रुख बदल रही हैं। प्रदेश के सभी 38 जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। पटना समेत 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अचानक हुई ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। तेलहन, दलहन और आलू के फसल बर्बाद हो गए हैं। इधर, तेज हवा और बिजली गिरने से कई जिलों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। 

फसलों को हुआ भारी नुकसान

बारिश की वजह से बिहार के प्रमुख त्योहारों में से एक सरस्वती पूजा में परेशानी हो रही है। पूजा के लिए बनाए गए पंडालों में पानी भर गया है। वहीं मूर्ति बनाने वाले कारीगरों को मूर्ति को पानी से बचाने और सही समय पर रंग-रोगन पूरा करना में मुश्किल हो रही है। मोतिहारी में शुक्रवार सुबह हुई ओलावृष्टि और बारिश से रबी फसल को काफी नुकसान हुआ है। इससे दलहन, तेलहन और गेहूं फसल शामिल है। शुक्रवार को कश्मीर जैसी बर्फबारी हुई। बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। शहरी इलाकों के अलावा अरेराज अनुमंडल के अरेराज ग्रामीण, पहाड़पुर प्रखंड क्षेत्र बलुआ खजुरिया में सड़कों और खेतों में बर्फ की चादर बिछ गई। वहीं समस्तीपुर जिले में तेज हवा और बादलों की गरज के साथ बारिश हुई है। 

एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत

बता दें कि 9 अगस्त को बिहार के गया जिले के टिकरी गांव में बारिश के दौरान मिट्टी की दीवार गिरने से एक ही परिवार के 3 बच्चों की दबकर मौत हो गई थी। बारिश के बाद तीनों बच्चे खेल रहे थे, तभी अचानक मिट्टी की दीवार बच्चों पर गिर गई, जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। बताया जाता है कि सबकी उम्र 3 से 5 साल के बीच थी। हादसे में अशोक दास की 5 साल की बेटी अनिशा और 3 साल के बेटे अंकित कुमार की मौत हो गई थी। वहीं सुरेंद्र दास के तीन साल के बेटे सुमित कुमार की भी हादसे में मौत हो गई थी। 

आकाशीय बिजली गिरने से पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के चाचा समेत तीन की मौत

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। बेमौसम बारिश और आकाशीय बिजली महासमुन्द में कहर बरपा गया। दो अलग-अलग घटनाओं में दो मासूम बच्चों और एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मरने वालों में 61 वर्षीय बुजुर्ग की पहचान पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के चाचा के रूप में हुई है। 

पुलिस व ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुजगहन (कुरूद) निवासी अशोक चंद्राकर का ग्राम ठुमसा (पटेवा) में फार्म हाउस है। वहां पर टीन शेड बना हुआ है। इसी में अशोक  बुधवार की शाम को बैठकर मोबाइल से बात कर रहे थे। रिमझिम बारिश हो रही थी। तभी तेज गर्जना के साथ  बिजली चमकी। वह आकाशीय बिजली के संपर्क में आ गए। इससे फार्म हाउस में ही मौत हो गई। 

गाज गिरने से हो गए थे सभी बेहोश

दूसरी घटना ग्राम मुड़मार (महासमुन्द) में हुई। अरंड के यादव परिवार के लोग ईंट बनाने का काम कर रहे थे। पानी से ईंट को बचाने का जतन किया जा रहा था। तीन महिला, दो पुरुष व इनके तीन बच्चे कार्य स्थल पर ही झोपड़ी में निवासरत थे। बुधवार शाम सभी झोपड़ी में बैठे थे। तभी आकाशीय बिजली गिरी। सभी बेहोश हो गए। कुछ देर बाद होश आया तो परिजनों को खबर दी।

घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी

संजीवनी 108 की मदद से सभी छह लोगों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुन्द में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों ने दो बालक को मृत घोषित कर दिया।  ग्रामीण शंकर यादव ने बताया कि घटना में नरेश यादव के आठ वर्षीय पुत्र यशकुमार यादव व हेमलाल यादव के छह वर्षीय पुत्र हर्षकुमार की मौत हो गई। सभी अरंड निवासी हैं। घटना में भानेश्वरी (60), प्यारी यादव (34), हेमलाल (36), नरेश यादव (35), नरेश की पत्नी ललिता (32) घायल हैं।

दर्दनाक: मातम में बदला खुशी का माहौल, रिस्पेशन पार्टी के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 17 लोगों की मौत, कई घायल

No comments Document Thumbnail

बांग्लादेश में कुदरत ने जमकर कहर बरपाया है। दरअसल, यहां आकाशीय बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। मामला बांग्लादेश के चपैनवाबगंज जिले के शिबगंज में हुआ। जहां शादी समारोह के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 17 लोग की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। ये हादसा तब हुआ जब शादी समारोह के दौरान रिस्पेशन पार्टी चल रही थी। पार्टी में सैकड़ों लोग आए हुए थे। हर तरफ हंसी खुशी का माहौल था और लोग एंजॉय कर रहे थे। हादसे में दुल्हा भी गंभीर रूप से जख्मी है। 


वहीं 20 से ज्यादा शादी में आए मेहमान भी इस घटना के बाद झुलस गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरकारी अधिकारी ने कहा कि कुछ लोग नदी में आंधी-बारिश से बचने के लिए नाव छोड़कर किनारे आए थे, तभी बिजली गिर गई। जिस वक्त ये हादसा हुआ दुल्हन शादी की पार्टी में नहीं थी। एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, चपैनवाबगंज में कुछ सेकंड के अंदर कई बार आकाशीय बिजली गिरी, जिससे 16 लोगों की मौत हो गई।

आकाशीय बिजली गिरने पर इस तरह बचें

आकाशीय बिजली गिरने पर खुले आकाश में रहने को बाध्य हो तो नीचे के स्थलों को चुनें, एक साथ कई आदमी इकट्ठे न हो, दो आदमी की दूरी कम से कम 15 फीट हो, तैराकी कर रहे लोग, मछुवारे जितना जल्दी हो सके पानी से बाहर निकल जाए, गीले खेतों में हल चलाते, रोपनी या अन्य काम कर रहे किसानों और मजदूरों या तालाब में कार्य रहे व्यक्ति तुरंत सूखे और सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।

Alert: भारी बारिश के चलते रेलवे ने रद्द की ये ट्रेनें, तो एक बार देख ले लिस्ट

धातु से बने कृषियंत्र, डंडा से अपने को दूर कर लें। अगर आप खेत-खलिहान में काम कर रहे हो या किसी सुरक्षित स्थान की शरण न ले पाए तो - जहां है वहीं रहे, हो सके तो पैरों के नीचे सूखी चीजें जैसे लकड़ी, प्लास्टिक, बोरा या सूखे पत्ते रख लें, दोनों पैरों को आपस में सटा लें और दोनों हाथों को घुटनों पर रखकर अपने सिर को जमीन की तरफ जितना जल्दी हो सके झुका लें। साथ ही सिर को जमीन से न छुआएं, जमीन पर कभी भी न लेंटे।

खुद को धात्विक संपर्क से बचाए

अपने घरों और खेल-खलिहानों के आस-पास कम ऊंचाई वाले उन्नत किस्म के फलदार वृक्ष समूह लगाएं, ऊंचे पेड़ के तनों या टहनियों में तांबे का एक तार स्थापित कर जमीन में काफ गहराई तक दबा दें ताकि पेड़ सुरक्षित हो जाए, मजबूत छत वाला पक्का मकान सबसे सुरक्षित स्थल है। अगर संभव हो तो अपने घरों में तड़ित चालक लगवा लें। यथा संभव खुले क्षेत्र में स्वयं को धात्विक संपर्क से बचाए रखना चाहिए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.