Media24Media.com: gujarat news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label gujarat news. Show all posts
Showing posts with label gujarat news. Show all posts

2 वाहनों की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, जिंदा जलकर 6 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

गुजरात सड़क हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। ताजा मामला मोडासा जिले के आलमपुर गांव का है, जहां सुबह दो ट्रक और एक कार के बीच टक्कर हो गई। इसके बाद तीनों वाहनों में आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से तीनों वाहनों में सवार 6 लोग जिंदा जल गए। वाहनों में लगी आग को काफी देर तक बुझाया नहीं जा सका था। जानकारी के मुताबिक एक ट्रक का क्लीनर, दूसरे ट्रक का ड्रायवर, क्लीनर और कार में सवार तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं कार ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचा ली। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो ट्रकों की आमने-सामने से टक्कर हुई और इनकी चपेट में एक कार भी आ गई। एक ट्रक में कैमिकल भरा था, जिसके चलते तीनों वाहनों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी थी। इस हादसे की वजह से मोडासा-नडियाद हाईवे बंद कर दिया गया है। हाईवे पर दोनों ओर से करीब 10 किमी लंबा ट्रैफिक जाम लग गया था।  

RTO कर्मचारी ने दी जानकारी

RTO के एक कर्मचारी ने बताया कि एक ट्रक से ड्राइवर ने छलांग लगा दी थी। इससे उसकी जान बच गई। हालांकि कूदने के चक्कर में उसके पैर जख्मी हो गए। जबकि उसके ट्रक का क्लीनर ट्रक से बाहर नहीं आ सका और उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे ट्रक में दो लाशें मिली, जो ड्राइवर और क्लीनर की हो सकती हैं। 

जिंदा जलने से हुई थी 9 लोगों की मौत

बता दें कि 20 मई को ही महाराष्ट्र के चंद्रपुर में जहां तेज रफ्तार ट्रक और पेट्रोल टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिससे ट्रक में बैठे 7 लोग और पेट्रोल टैंकर में बैठे 2 लोग जिंदा जल गए। ट्रक लकड़ियों से भरा था, इसलिए आग को फैलने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। इस भीषण हादसे में शव इतनी बुरी तरह से जल गए कि उनकी पहचान करना बहुत मुश्किल हो रहा था। हादसे के बाद कई घंटों तक चंद्रपुर शहर की ओर जाने वाली सड़क जाम रही। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। 

जंगल में भी लग गई थी आग

वहीं आग की लपटों से पास के जंगल में भी आग लग गई, जिससे कई पेड़ जल गए। हालांकि अभी आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। पुलिस अधिकारी सुधीर नंदनवार ने बताया कि शहर के मुख्य मार्ग पर अजयपुर गांव के पास टायर के फटने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गया।

6 मई को सड़क हादसे में  7 की मौत

महाराष्ट्र में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। 6 मई को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की कोपरगांव तहसील में कंटेनर रिक्शे से टकरा गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक कोपरगांव तहसील के दौच खुर्द इलाके में जगदे फाटा कोपरगांव हाईवे पर पगारे वस्ती के पास रिक्शे को एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। 

अचानक ढही नमक फैक्ट्री की दीवार, मलबे में दबने से 12 मजदूरों की मौत

No comments Document Thumbnail

गुजरात हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला मोरबी जिले के हलवद का है, जहां एक नमक कारखाने की दीवार गिरने से 5 महिलाओं समेत 12 मजदूरों की मौत हो गई है। दीवार के मलबे में करीब 30 मजदूर दब गए थे। मृतकों और घायलों को JCB मशीन की मदद से निकाला गया। घायलों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है, जिसकी वजह से मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक हादसा हलवद GIDC स्थित सागर सॉल्ट नाम की एक फैक्ट्री में हुआ है, जिस समय दीवार ढही, तब वहां करीब 30 मजदूर काम कर रहे थे। ऐसी भी जानकारी मिल रही है कि कुछ मजदूरों के बच्चे भी उनके साथ थे, जो हादसे का शिकार हो गए हैं। हालांकि बच्चों के बारे में कंपनी से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भी बचाव अभियान शुरू किया। 

घटना के बाद स्थानीय विधायक परसोत्तम सबरिया और कलेक्टर समेत कई उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि दीवार किस वजह से गिरी। हादसे के करीब आधा घंटे पहले तक यहां 40 से ज्यादा मजदूर नमक की पैकिंग कर कर रहे थे। इनमें से कई खाना खाने बाहर चले गए थे। नहीं तो और मजदूरों की मौत हो जाती। कंपनी के कुछ श्रमिकों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुए मजदूर राधनपुर तहसील के गांवों के रहने वाले हैं।

हादसे को लेकर PM मोदी ने दुख जताया

इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। PM ने अपने ट्वीट में कहा कि मोरबी में दीवार गिरने की घटना काफी दुख पहुंचाने वाली है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। PM ने हादसे में घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हर संभव मदद कर रहा है।

मृतकों के परिजन को 4 लाख का मुआवजा

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपए और उनका पूरा इलाज मुफ्त करवाए जाने की भी घोषणा की है। मृतकों की पहचान रमेशभाई नरसिम्हाभाई, श्यामभाई रमेशभाई, रमेशभाई मेघाभाई, दिलाभाई रमेशभाई कोली, दीपकभाई सोमानी, राजूभाई जेरामभाई, दिलीपभाई रमेशभाई शीतबेन दिलीपभाई, राजीबेन भरवाड, देवीबेन भरवाड, काजलबेन जेशाभाई, दक्षाबेन रमेशभाई कोली के रूप में हुई है।

गैस रिसाव से घर में लगी आग, बुरी तरह झुलसे पति-पत्नी

No comments Document Thumbnail

गुजरात में राजकोट के जामनगर रोड स्थित आवास क्वार्टर में LPG सिलेंडर से गैस के रिसाव के कारण अचानक आग लग गई, जिसमें पति-पत्नी बुरे तरीके से झुलस गए। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक पत्नी को बचाते समय पति भी झुलस गया। पुलिस के मुताबिक रातभर सिलेंडर में गैस का रिसाव होता रहा। पीड़ित मधु परमार (उम्र 52) शुक्रवार को सुबह गैस स्टार्ट करने के लिए गई। इस दौरान लीकेज से धमाका हो गया और घर में आग लग गई।

फाइल फोटो

वहीं पत्नी की मदद के लिए आया पति दिनेश भी आग से झुलस गया । दिनेश के मुताबिक वो दूसरे कमरे में सो रहा था। इसी बीच धमाके की आवाज सुनकर वो अपनी पत्नी के पास गया और उसे बचाने की कोशिश करने लगा, जिसकी वजह से उसका हाथ भी झुलस गया। 

90 प्रतिशत तक जली महिला  

घटना की जानकारी पड़ोसियों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस और दमकल विभाग को दी। साथ ही दंपति को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर्स के मुताबिक महिला 90 फीसदी जल गई और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पड़ोसियों के मुताबिक धमाका इतना जोरदार था कि सभी दरवाजे, खिड़कियां और घर का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात ये है कि दंपति का बेटा बाथरूम में था और उसे कोई चोट नहीं आई है। आग लगने की ये वजह थी कि रेगुलेटर पुराना हो चुका था और इसकी वजह से लीकेज हो रहा था। फिलहाल महिला का इलाज जारी है।

सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को ट्रक ने कुचला, 8 मजदूरों की मौके पर ही मौत, कई घायल

No comments Document Thumbnail

देश में सड़क दुर्घटना (Road accident increased in india) लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला गुजरात के अमरेली का है, जहां एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे करीब 10 मजदूरों को कुचल दिया। इस हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं, जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। 


जानकारी के मुताबिक ये हादसा अमरेली में सावरकुंडला के बाढडा गांव के पास हुआ है। हादसे का वक्त तड़के तीन बजे बताया जा रहा है। हादसे के बाद मची चीख पुकार से इलाके में कोहराम मच गया, जिसके बाद स्थानीय पुलिस आई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

4 लाख मुआवजे का ऐलान

हादसे के बाद राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने ट्वीट किया 'अमरेली जिले के सावरकुंडला के बरदा गांव के पास हुए दर्दनाक हादसे से दुखी हूं। हादसे के शिकार लोगों को तत्काल और उचित मदद मुहैया कराने के सभी निर्देश दे दिए गए हैं। राज्य सरकार दुर्घटना के प्रत्येक पीड़ित के परिवारों को 4 लाख रुपये की सहायता प्रदान करेगी।'

CM रुपाणी ने दिए जांच के आदेश

एक अन्य ट्वीट में CM रुपाणी ने कहा 'कलेक्टर अमरेली को तत्काल पूरी घटना की जांच कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है। प्रार्थना है कि प्रभु मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। शांति।' पुलिस ने बेकाबू ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसकी जांच भी की जा रही है कि कहीं वह शराब पीकर तो ट्रक नहीं चला रहा था। इस मामले में अभी पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.