Media24Media.com: arang news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label arang news. Show all posts
Showing posts with label arang news. Show all posts

पिता की मौत के सदमे में बेटे ने तोड़ा दम, नहीं रहे समाजसेवी अजय कांकरिया, आरंग में शोक की लहर

No comments Document Thumbnail

आरंगकहा जाता है "मौत, जीवन का अंतिम सत्य है। यह कब आ जाए कहा नहीं जा सकता।" कुछ ऐसी ही अनहोनी आरंग में हो गई है। आज सुबह तक भले चंगे थे नवकार ज्वेलर्स आरंग के संचालक अजय कांकरिया। अपने पिता की अंतिम यात्रा की सूचना सोशल मीडिया पर खुद भी परिचितों और रिश्तेदारों को दे रहे थे।

गौसेवा करते हुए नवकार ज्वेलर्स संचालक अजय कांकरिया (फ़ाइल फ़ोटो)

कल 23 नवम्बर को उनके पिता प्रेम चंद कांकरिया (83 वर्ष) का हृदयाघात से देहावसान हो गया। आज पूर्वान्ह 11 बजे उनकी अंतिम यात्रा सुमन कॉलोनी आरंग से निकाली गई। पिता की जुदाई से अजय कांकरिया (55 वर्ष) को गहरा सदमा लगा। वे अंतिम यात्रा में शामिल भी नहीं हो सके। ज्येष्ठ सुपुत्र अजय का स्वास्थ्य बिगड़ने से उनके अनुज अनिल कांकरिया ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी ।

ब्लड प्रेशर अनियंत्रित होने पर चिकित्सकों ने अजय को उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया। जहाँ हृदयाघात हुआ और उपचार के दौरान शुक्रवार 24 नवम्बर की शाम को 'अजय' मौत से हार गए।
अजय कांकरिया पीपला फाउंडेशन आरंग के संरक्षक व उदार व्यक्तित्व के धनी थे। मूलतः बालाघाट निवासी अजय की बहुत कम समय में आरंग में पहचान दिन दुखियों के सहयोगी के रूप में बन गई थी। पीपला ग्रुप के हर सेवाभावी कार्य में अग्रणी भूमिका निभाने वाले अजय कांकरिया की मौत की खबर से सभी स्तब्ध हैं। लोग यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि सक्रिय और हमेशा मुस्कुराते रहने वाले अजय सबको रूला गए हैं।
नेत्र रोग से पीड़ित बेटी के उपचार के लिए पहल करते अजय कांकरिया (फ़ाइल फ़ोटो)



दुधमुंही बच्ची के उपचार का पूरा खर्च उठाकर उसकी जान बचाने, टीबी पीड़ित एक मरीज का आजीवन उपचार कराने, गौसेवा, पौधरोपण, जल संरक्षण, जल जीवन अभियान और अनगिनत समाज सेवा के कार्यों में अजय हमेशा अग्रणी रहे। दानशीलता तो उनके रग-रग में समाया हुआ था। ऐसे व्यक्तित्व का असामयिक निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। पीपला ग्रुप सहित समूचे आरंग में शोक की लहर दौड़ गई है। अंतिम दर्शन के लिए समाजसेवी बड़ी संख्या में उनके निवास स्थान में जुटने लगे हैं। 
पिता की चिता की ज्वाला अभी शांत भी नहीं हुई है और बेटे के चल बसने की खबर जिसने भी सुनी बरबस ही यकीन नहीं कर पा रहे हैं। चिर परिचित, मित्रों और परिजनों के आँसू थम नहीं रहे हैं। विधि के विधान के समक्ष नतमस्तक होकर परिजन 25 नवम्बर को सुबह अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे हैं। आरंग के मुक्तिधाम में 25 नवम्बर को सुबह 10 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पीपला वेलफेयर फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के संरक्षक आनंदराम पत्रकारश्री, अध्यक्ष दूजेराम धीवर, संयोजक महेंद्र कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष कोमल लाखोटी सहित सभी पदाधिकारियों, सक्रिय सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है। 

आरंग के इतिहास पर केंद्रित पत्रिका 'आरंग के अनेक रंग ' का विमोचन, मंत्री शिवकुमार डहरिया ने जमकर सराहा

No comments Document Thumbnail

आरंग। पीपला फाउंडेशन आरंग के संयोजन में श्रीपुर एक्सप्रेस द्वारा प्रकाशित विशेषांक पत्रिका 'आरंग के अनेक रंग ' का शनिवार को नगरीय प्रशासन विकास  एवं श्रम मंत्री शिवकुमार डहरिया ने विमोचन किया। आरंग स्थित आवास-कार्यालय में विमोचन अवसर पर उन्होंने आरंग क्षेत्र के ऐतिहासिक अनुक्रम को एक सूत्र में पिरोने के लिए पीपला ग्रुप के संयोजक महेंद्र पटेल, अध्यक्ष दूजेराम धीवर की जमकर पीठ थपथपाई। वहीं संपादक आनंदराम पत्रकारश्री को विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया। मंत्री डहरिया ने विमोचन अवसर पर कहा कि आरंग ऐतिहासिक नगरी है। इसके महत्व को जन-जन तक पहुंचाने में यह विशेषांक मिल का पत्थर साबित होगा। 

उन्होंने पत्रिका में प्रकाशित आलेखों की समीक्षा करते हुए जिज्ञासा प्रकट की। आरंग नगर के संबंध में अतिरिक्त जानकारी भी ली। बागेश्वरनाथ महादेव मंदिर, राष्ट्रीय स्मारक भांडदेवल। जैन मंदिर, दानदाताओं का आरंग में योगदान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पृष्ठभूमि, महान संत गुरुघासीदास बाबा की कर्मस्थली भंडारपुरी धाम, कौशिल्या माता मंदिर चंदखुरी, रींवा में उत्खनन से रहस्योदघाटन, पीपला फाउंडेशन के सेवभावियों की कहानी, आरंग के ऐतिहासिक उर्स आदि आलेखों की उन्होंने जमकर सराहना की। व्यस्ततम दिनचर्या के बीच उन्होंने आधा घंटा से अधिक समय तक पत्रिका की समीक्षा की। मंत्री शिवकुमार डहरिया ने कहा कि आरंग के ऐतिहासिक महत्व को जनसामान्य तक पहुंचाने की दिशा में बहुत बेहतरीन प्रयास हुआ है। इसके लिए पीपला ग्रुप की पूरी टीम बधाई के पात्र हैं। उन्होंने विमोचन के बाद आरंग के अनेक रंग को यादगार बनाने जनप्रतिनिधियों की मांग पर आटोग्राफ भी दिया। 

विशेषांक पत्रिका की अतिरिक्त प्रतियां देने का मंत्री डहरिया के आग्रह पर तत्काल 51 प्रतियां भेंट की गई। उन्होंने इसे स्वयं पढ़ने और बुद्धजीवियों तक पहुंचाने का निर्देश अपने सहयोगियों को दिया। बहुरंगीय और आकर्षक प्रकाशन के साथ विशेष सामग्री ने नाम के अनुरूप इसे पठनीय और संग्रहणीय बना दिया है।पत्रिका विमोचन अवसर पर पीपला ग्रुप अध्यक्ष दूजेराम धीवर, संयोजक महेन्द्र पटेल, संरक्षक आनंदराम पत्रकारश्री, नपाध्यक्ष चंदशेखर चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू, श्रीमती भारती देवांगन, पार्षदगण,पीपला ग्रुप के सक्रिय सदस्य संजय मेश्राम, कोमल लाखोटी, राजू साहू ,अशोक साहू,मोहन सोनकर,होरीलाल पटेल,रवि साहू, संतोष साहू, तेजराम यादव प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

'खेती अपन सेती' छत्तीसगढ़ी रियालिटी फिल्म को राजिम पुन्नी मेला में दिखाने की मांग

No comments Document Thumbnail

आरंग। खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निर्मित छत्तीसगढ़ी रियालिटी फिल्म  खेती अपन सेती को राजिम पुन्नी मेला में दिखाने की मांग संस्कृति मंत्री से की गई है। पीपला ग्रुप के सदस्यों  द्वारा लोगों को किसानी को बढ़ावा देने कम बजट में यह रियालिटी फिल्म बनाया गया है।

जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फिल्म के निर्माता व निर्देशक पारसनाथ साहू, महेन्द्र पटेल, दूजेराम धीवर ने बताया फिल्म को यूट्यूब पर प्रतिदिन हजारों लोग देख रहे हैं। और लोग इसे खूब पसन्द कर रहे हैं। फिल्म में ग्राम सेवक की भूमिका में नजर आ रहे वरिष्ठ पत्रकार आनंदराम साहू ने बताया कि कुछ स्थानों पर लोग प्रोजेक्टर लगाकर फिल्म को बड़े चाव से देख रहे हैं। छत्तीसगढ़ी संस्कृति को प्रोत्साहित करने और खेती को बढ़ावा देने का उद्देश्य इसमें निहित है। दर्शक इसके पार्ट-टू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  

राजिम पुन्नी मेला में प्रदर्शन कराने की मांग

छालीवुड द भूलन जैसे राष्ट्रीय अवार्ड  से सम्मानित निर्देशक मनोज वर्मा ने भी इस फिल्म की सराहना की है। वही किसानों व दर्शकों द्वारा फिल्म को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आ रही है। तो कुछ किसानों व दर्शकों ने फिल्म को काफी प्रेरणादायक बताते हुए राजिम पुन्नी मेला में प्रदर्शन कराने की मांग कर रहे हैं। जिससे फिल्म को देखकर ज्यादा से ज्यादा लोग प्रेरित हहों और उन्नत खेती कर प्रगति कर सके। 

पहली छत्तीसगढ़ी और रियालिटी फिल्म 

वहीं फिल्म के निर्देशक महेन्द्र पटेल व गोवर्धन साहू का कहना है आज हर कोई अपने बच्चों को अधिकारी, कर्मचारी, व्यापारी बनाना चाहते हैं। ऐसे में खेती किसानी करेगा कौन? इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस फिल्म का निर्माण किया गया है। जिसमें विशेष मार्गदर्शन महासमुंद के वरिष्ठ पत्रकार आनंदराम साहू  का है। नाचा कलाकारों द्वारा अभिनीत सम्भवतः यह पहली छत्तीसगढ़ी और रियालिटी फिल्म है।

किसान क्विज ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी का परिणाम जारी, प्रतिभागियों को मिला नगद इनाम

No comments Document Thumbnail

आरंग। 'उन्नत तकनीक से खेती करके किसान कैसे बनें धनवान' इस थीम पर किसान क्विज का आयोजन हुआ। मां विद्या बीज सहकारी समिति आरंग और पीपला फाउंडेशन आरंग द्वारा ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन 20 अक्टूबर से 15 नवंबर तक किया गया। मीडिया24मीडिया इस आयोजन में मीडिया पार्टनर रहा। जिसमें सवाल-जवाब के माध्यम से किसानों को उन्नत खेती के गुर सिखाए जाने की दिशा में युवाओं द्वारा यह अभिनव प्रयास किया गया।  

प्रश्नों का संकलन पीपला फाउंडेशन के अध्यक्ष दूजेराम धीवर और ग्राम लाफिनकला के शिक्षक महेंद्र पटेल ने किया था। ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी का तकनीकी संचालन अभनपुर के नवाचारी शिक्षक हेमंत साहू ने किया। इस क्विज में किसानों को खेती से संबंधित 20 सचित्र और सरल वैकल्पिक प्रश्नों का ऑनलाइन जवाब देकर नगद इनाम जीतने का अवसर प्रदान किया गया। जिसमें धान बोनी,खाद बीज की उपलब्धता, धान फसल में बिमारियों की पहचान, किसानों की आय कैसे बढ़ाया जाए, किसानों में संगठन की कमी और आत्महत्या रोकने कारगर उपाय जैसे पहलुओं का समावेश किया गया था। 

ये हैं प्रतियोगिता के विजेता 

प्रतियोगिता में अधिकतम समान अंक प्राप्त करने वाले किसानों का ड्रा के माध्यम से पुरस्कार के लिए चयन किया गया। जिसमें नीलकमल पटेल देमार धमतरी, शेखर चंद्राकर ओंकारबंद महासमुंद , दीपक चंद्राकर गौरभाट रायपुर, मीना साहू लाफिनखुर्द महासमुन्द, पुरुषोत्तम साहू बैहार रायपुर, सोमनाथ साहू भिलाई  रायपुर, श्रीमती सुनीता साहू रजिया तिल्दा रायपुर, हेमचंद साहू तामासिवनी रायपुर, भूमि पटेल महासमुंद, गीतेश्वरी साहू लाफिन कला महासमुंद,  रेखा चंद्राकर बोरिद रायपुर ये भाग्यशाली विजेता बने। 

रायपुर संभाग से 872 प्रविष्टि 

संयोजक मंडल के महेन्द्र पटेल, आनंद राम साहू, दूजेराम धीवर ने बताया कि क्विज में कुल 872 प्रविष्टियां आई। इनमें सर्वाधिक अंक 88 लोगों का समान अंक रहा। इनमें से 11 लोगों को आनलाइन ड्रा के माध्यम से विजेता घोषित किया गया। 11 किसानों  को एक-एक हजार रुपए नगद राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जा रहा है। इस तरह 11000  रुपए आयोजन समिति द्वारा प्रायोजकों की ओर से प्रदान किया गया। 

आयोजन में इनका रहा योगदान

वहीं इस आयोजन में थानसिंग साहू अध्यक्ष महाविद्या बीज सहकारी समिति आरंग,दूजेराम धीवर प्रबंधक मां विद्या बीज सहकारी समिति आरंग,महेन्द्र पटेल पीपला ग्रुप के संयोजक,एम एल थावड़े वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आरंग,फवीन्द्र वर्मा प्रगतिशील कृषक करहीडिह आरंग,अपूर्व पांडे सफेक्स एग्री प्राइवेट लिमिटेड,क्रांति तिवारी बायो स्टेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड,मुरारी बीज भण्डार आरंग, पारसनाथ साहू भिलाई किसान नेता,राजू साहू राव पाली क्लीनिक संचालक आरंग का विशेष सहयोग है।

टीवी-मोबाइल के बढ़ते उपयोग से नेत्र ज्योति हो रही प्रभावित, समय-समय पर परीक्षण आवश्यक

No comments Document Thumbnail

आरंग।  शासकीय पूर्व माध्यमिक, नवीन प्राथमिक शाला चरौदा, पूर्व माध्यमिक एवं हायर सेकेंडरी उच्चतर माध्यमिक शाला भिलाई मे नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित हुआ। शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल के संयोजन में एमजीएम अस्पताल रायपुर द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाओं, रसोइयों समेत बुजुर्गों और ग्रामीणों ने आंखों की जांच कराई। शिक्षक पटेल ने बताया कि 14 नवंबर को बाल दिवस रविवार होने के कारण एक दिन पहले ही बाल दिवस मनाया गया।और इसी उपलक्ष्य में सभी विद्यालयों मे विद्यार्थियों का निशुल्क नेत्र जांच शिविर रखा गया। चिकित्सकों का कहना है लंबे अवधि तक लॉकडाउन से छात्र-छात्राएं ऑनलाइन शिक्षण और टीवी मोबाइल के ज्यादा उपयोग करते रहे हैं।

इससे बच्चों के आंखों पर गहरा असर पड़ रहा है।  समय-समय पर नेत्र परीक्षण आवश्यक हैं, जिससे कि आंखों से संबंधित विकार को दूर किया जा सके। वहीं पूर्व माध्यमिक शाला और हायर सेकेंडरी स्कूल भिलाई में भी सभी बच्चों का नेत्र परीक्षण किया गया। जिसमें एमजीएम नेत्र संस्थान से पहुंचे जांच टीम में रमेश कुलदीप, उमाशंकर पटेल, विश्वनाथ कुमार, वेद प्रकाश साहू,रितेश साहू, पीयूष चक्रवर्ती,सादान फातिमा, सी एल साहू नोडल प्राचार्य भिलाई ने विद्यार्थियों का 5-6 घंटे तक लगातार नेत्र परीक्षण करने पर आभार जताते हुए कहा कि समय पर नेत्र जांच कराकर कई प्रकार के नेत्र संबंधी बिमारियों से बचा जा सकता है। 

वहीं शिविर के आयोजन संयोजन में चरौदा से संस्था प्रमुख के के परमाल, शिक्षक महेंद्र पटेल, दीनदयाल धीवर,पायल शुक्ला, भिलाई से डार्थी तांडी प्रधान पाठिका, शिक्षिका तृप्ति शर्मा,हायर सेकेंडरी स्कूल भिलाई से व्याख्याता एच सुंदर राव ,भरत साहू, भोलाराम सोनी समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का योगदान रहा।

आरंग में आयोजित हुआ सिंगिंग ऑडिशन, नवोदित गायकों को मिला प्रतिभा दिखाने का मौका

No comments Document Thumbnail

आरंग। गांधी जयंती के अवसर पर नगर के कुंवरश्री होटल में पीपला ग्रुप व धरोहर म्यूजिक के समन्वय से सिंगिंग ऑडिशन का आयोजन हुआ।कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए नवोदित गायक-गायिकाओं ने बढ़ -चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा व राजकीय गीत गायन से हुआ। साथ ही गांधीजी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेरे कहिए का गायन किया गया। ऑडिशन में विभिन्न जिले से चयनित करीब 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 


कार्यक्रम के निर्णायक आरंग भोथली के सुप्रसिद्ध गायक गोविंदा साहू ,बागबाहरा की लोकगायिका मंजू साहू, महासमुंद से संगीत के विशेष जानकार सुरेंद्र मानिकपुरी,हुमेंद्र भारती, बी आर साहू, गंगा प्रसाद साहू निर्णायक रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार व प्रेस क्लब महासमुंद अध्यक्ष आनंदराम साहू, पप्पू पटेल नगर पंचायत उपाध्यक्ष तुमगांव, समाज सेवी मनोहर पटेल, डोमार पटेल, आरंग के वरिष्ठ पत्रकार पवन साहू, डोमार पटेल, अभनपुर के नवाचारी शिक्षक हेमंत साहू थे। आयोजक पीपला ग्रुप की ओर से सभी अतिथियों को शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। 

इन्होंने किया कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम आयोजन में पीपला ग्रुप के अध्यक्ष दूजेराम धीवर, संयोजक महेद्र पटेल , शैलेंद्र चंद्राकर, कोमल लाखोटी,मोहन सोनकर,रवी साहू, बसंत साहू, प्रतीक टोंड्रे,संजय मेश्राम ,अशोक साहू ,श्रवण देवांगन,डुमेश साहू ,राकेश जलक्षत्री,राजू साहू, रोशन चंद्राकर, संतोष साहू, होरी लाल पटेल, रमेश चंद्राकर राहुल पटेल का योगदान सराहनीय रहा।  आयोजन में विशेष सहयोग रवी साहू होटल कुंवरश्री के संचालक, महामाया म्यूजिक आरंग, बसंत चंद्राकर, शैलेन्द्र चंद्राकर, बसंत साहू,रोशन चंद्राकर, संतोष साहू साहू टी स्टाल डुमेश साहू का रहा। कार्यक्रम का संचालन अशोक साहू और शिक्षक महेद्र पटेल और प्रतीक टोंड्रे ने मिलकर किया।

आयोजन की सराहना 

सिंगिंग ऑडिशन में उम्दा प्रदर्शन करने वाले गायकों को एलबम बनाने, छत्तीसगढ़ी लघु फिल्म, सामाजिक सरोकार के लघु नाट्य रूपांतरण फिल्मों और यू ट्यूब चैनल्स के माध्यम से गायन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। समाजसेवी संगठन पीपला ग्रुप के इस आयोजन की नगर में सर्वत्र सराहना की जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.