Media24Media.com: World Cup 2023

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label World Cup 2023. Show all posts
Showing posts with label World Cup 2023. Show all posts

World Cup 2023: वर्ल्ड कप फाइनल मैच देखने अहमदाबाद जाएंगे पीएम मोदी

No comments Document Thumbnail

 World Cup 2023: भारत रविवार, 19 नवंबर को 2023 पुरुष क्रिकेट विश्व कप फाइनल में एक रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए तैयार है। यदि भारत फाइनल जीतता है, तो यह घरेलू धरती पर उसकी दूसरी और कुल मिलाकर तीसरी विश्व कप जीत होगी। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया ने अतीत में पांच 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में पुरुष क्रिकेट विश्व कप जीता है।


इस रोमांचक महामुकाबले को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अहमदाबाद पहुंचेंगे. उनके साथ देश के गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे. 

रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम रविवार को अहमदाबाद के मोटेरा स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में उतरेगी।

सोनिया गांधी ने टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं

विश्व कप फाइनल से पहले टीम इंडिया के लिए देश भर से शुभकामनाएं आ रही हैं। इसी बीच कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने भी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए विश्व कप-2023 में विजय की शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा, टीम इंडिया के खिलाड़ियों, सबसे पहले इस विश्व कप के दौरान आपके खेल और टीम वर्क के लिए आपको बहुत सारी बधाई।


World Cup 2023: 12 साल बाद टीम इंडिया ने बनाई फाइनल में एंट्री, न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया

No comments Document Thumbnail

 World Cup 2023:  भारत ने न्यूजीलैंड से 2019 वर्ल्ड कप का बदला ले लिया है। भारतीय टीम ने 2019 की कड़वी यादों को मिठास में बदलते हुए वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में एंट्री कर ली है। इस दौरान भारत ने न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में 70 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम 12 साल बाद फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई है।


 मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के शतक की बदौलत 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 397 रन बनाए। इसके जवाब में डेरिल मिचेल के शतक बेकार गया और कीवी टीम 48.4 ओवर में 327 रन पर ही सिमट गई। 

बता दें कि, भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 7 विकेट झटके। भारत ने इससे पहले 2011 वर्ल्ड के फाइनल में जगह बनाई थी, जहां उसने श्रीलंका को खिताबी मुकाबले में हराया था। इसके बाद 2015 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था, जबकि 2019 में न्यूजीलैंड से उसे हार का सामना करना पड़ा था। 

वहीं न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की बात करें तो, भारत द्वारा दिए गए विशाल 398 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। दोनों सलामी बल्लेबाजों को शमी ने पावरप्ले में आउट किया। कॉनवे 13 ओर रचिन रविंद्र 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद केन विलियमसन और डेरिल मिचेल के बीच तीसरे विकेट के लिए 149 गेंद में 181 रन की साझेदारी हुई। मोहम्मद शमी ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर भारत की वापसी कराई। विलियमसन 73 गेंदों में 69 रन बनाकर आउट हुए। वहीं इसके बाद टॉम लैथम बिना खाता खोले ही आउट हो गए। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के बीच 75 रन की साझेदारी हुई। फिलिप्स बुमराह के शिकार बने इस दौरान उन्होंने 33 गेंद में 41 रन की पारी खेली। 

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 397 रन बनाए। इस दौरान भारत के लिए विराट कोहली ने 117 रन बनाए। विराट कोहली ने इस शतक की बदौलत महान सचिन तेंदुलकर के वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ा है। विराट कोहली का ये वनडे में 50वां शतक है। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े और कई रिकॉर्ड अपने नाम भी किए। 

कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर ने 105 रन की बेहतरीन पारी खेली। अय्यर ने वर्ल्ड कप में अपना दूसरा शतक जड़ा। रोहित शर्मा ने 47 रन बनाए, शुबमन गिल 79 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। 

वहीं भारत की शुरुआत बेहतरीन रही। जहां रोहित शर्मा और गिल के बीच पहले विकेट के लिए 71 रन की अहम साझेदारी हुई। जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा 29 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद गिल 79 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। जिसके बाद श्रेयस अय्यर ने कोहली के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। वहीं अय्यर और कोहली के आउट होने के बाद केएल राहुल ने 20 गेंद में नाबाद 39 रन बनाए।  


World Cup 2023: जय शाह श्रीलंका क्रिकेट को बर्बाद कर रहे, रणतुंगा ने लगाया बड़ा आरोप

No comments Document Thumbnail

 World Cup 2023: श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को चलाने और उसके अधिकारियों पर दबदबा रखने का आरोप लगाया है। रणतुंगा ने कहा कि उनकी मिलीभगत की वजह से ही श्रीलंका क्रिकेट का बुरा हाल हो रहा है।


साल 1996 में श्रीलंका को वर्ल्ड कप विजेता बनाने वाले कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने कहा कि श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड को जय शाह चला रहे हैं। जय शाह के दबाव के कारण ही हमारा क्रिकेट बोर्ड बर्बाद हो रहा है। भारत का एक शख्स श्रीलंका क्रिकेट को बर्बाद कर रहा है।

दरअसल श्रीलंका टीम भारत में चल रहे वर्ल्ड कप में 9 में से 7 लीग मैच हारकर बाहर हो गई है और साथ ही 2025 में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर सकी है। वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद श्रीलंका के खेल मंत्री ने 6 नवंबर को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त करते हुए एक अंतरिम बोर्ड का गठन किया है, जिसका अध्यक्ष अर्जुन रणतुंगा को नियुक्त किया गया है।

खेल मंत्री के इस आदेश के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसकी अपील पर अदालत ने बोर्ड को बर्खास्त करने के खेल मंत्री के फैसले को रद्द कर दिया और रणतुंगा अंतरिम अध्यक्ष नहीं बन सके। लेकिन इसी बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने शुक्रवार को सरकार की दखलअंदाजी का आरोप लगाते हुए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की सदस्यता सस्पेंड कर दी।

अर्जुन रणतुंगा के इन सनसनीखेज आरोपों पर अब तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। यहां बता दें कि रणतुंगा पहले भी कई बार यह आरोप लगा चुके हैं कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड दुनिया भर के क्रिकेट संघों पर दबदबा बनाकर रखना चाहता है और इसकी कोशिश करता रहता है।


World Cup 2023 : सेमीफाइनल में भारत से होगी न्यूजीलैंड की भिड़ंत ...

No comments Document Thumbnail

 World Cup 2023 : आईसीसी विश्वकप क्रिकेट के सेमीफाइनल मुकाबले तय हो गये हैं। पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच बुधवार को मुंबई के वानखेडे स्‍टेडियम में खेला जाएगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल बृहस्‍पतिवार को कोलकाता के ईडेन गार्डन में ऑस्‍ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा।


विश्वकप क्रिकेट में, कल पुणे में ऑस्‍ट्रेलिया ने बांग्‍लादेश को आठ विकेट से हरा दिया है। बांग्‍लादेश ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए ऑस्‍ट्रेलिया को 307 रन का लक्ष्‍य दिया था जिसे ऑस्‍ट्रेलिया ने 45वें ओवर में हासिल कर यह मैच अपने नाम किया।

इस वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने धांसू प्रदर्शन करते हुए टॉप पोजिशन के साथ पहले ही सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. 

अब उसकी टक्कर न्यूजीलैंड से होगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 15 नवंबर को मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खेला जाएगा.


World Cup 2023 : दिवाली पर टीम इंडिया ने भारतीय फैंस को जीत का दिया तोहफा

No comments Document Thumbnail

 World Cup 2023 : विश्व कप  का 45वां मुकाबला भारत और नीदरलैंड्स के बीच (IND vs NED) बेंगलुरु में खेला गया, जिसमें भारत को 160 रनों से शानदार जीत हासिल हुई। इस मुकाबले में भारत के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (94 गेंदों पर 128* रन) को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


मैच के बारे में अधिक बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50.0 ओवरों में 4 विकेट खोकर 410 रन बनाए थे और भारत के सामने 411 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था। भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने 94 गेंदों पर 10 चौकों और 5 छक्कों की मदद से सबसे अधिक 128* रन बनाए थे। उनके अलावा, केएल राहुल 64 गेंदों पर 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 102 रनों के साथ दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

नीदरलैंड्स की ओर से तेज गेंदबाज बैस डी लीड ने 10 ओवरों में 82 रन खर्च करते हुए सबसे अधिक 2 विकेट चटकाए। उनके अलावा, तेज गेंदबाज पॉल वैन मीकेरन और स्पिनर रुलोफ वैन डर मर्व को 1-1 सफलता मिली।

भारतीय टीम द्वारा दिए गए 411 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए उतरी नीदरलैंड्स की टीम 47.5 ओवरों में सिर्फ 250 रन बनाकर आलआउट हो गई। इस तरह से भारत ने विश्व कप 2023 में लगातार अपनी 9वीं जीत हासिल की। इस मुकाबले में नीदरलैंड्स की ओर से तेजा निडामनुरू ने सबसे अधिक 54 रन बनाए। उनके अलावा, साइब्राण्ड एंगलब्रेक्ट (45) टीम के लिए दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट चटकाए। उनके अलावा, विराट कोहली और रोहित शर्मा को 1-1 सफलता मिली।

AUS vs AFG : चोटिल मैक्सवेल से हारी अफगान टीम, मैक्सवेल ने दोहरा शतक जड़ा

No comments Document Thumbnail

 World Cup 2023 : विश्वकप 2023  के 39वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान  को एक अजूबे सरीखे मैच में तीन विकेट  से मात दी है। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के एकमेव सूत्रधार ग्लैन मैक्सवेल रहे। जिन्होंने 91 रन पर सात विकेट गंवाने के बाद भी अपनी टीम को 292 रन के लक्ष्य तक पहुंचा दिया। इस दौरान मैक्सवेल ने शानदार दोहरा शतक की जड़ा। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से कंगारू टीम सेमीफाइनल में भी जगह बनाने में कामयाब रही।


अफगानिस्तान की ओर से मिले 292 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत काफी खराब रही। सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड बिना खाता खोले आउट हो गए। हालांकि दूसरे विकेट के लिए डेविड वार्नर और मिशेल मार्श के बीच जरूर 39 रन की साझेदारी हुई। तभी तेज रन बनाने के चक्कर में मार्श (11 गेंदों पर 24 रन) पगबाधा आउट हो गए। मार्श के जाने के बाद जैसे बल्लेबाजों के आने-जाने का क्रम शुरू हो गया। वार्नर 18 रन, लाबुशाने 14 रन, स्टायनिस 6 और स्टार्क ने तीन रन का योगदान किया। जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज जॉश इंग्लिश खाता भी नहीं खोल सके। 91 रन पर सात विकेट गंवाने के बाद मैक्सवेल ने टीम की नइया पार लगाने का बीड़ा उठाया और इसमें कप्तान पैट कमिंस (68 गेंद पर 12 रन) ने उनका पूरा साथ दिया। तभी 21 चौकों और 10 छक्कों की मदद से मैक्सवेल ने वो इतिहास रच दिया, जिसके लिए उन्होंने बरसों-बरस याद रखा जाएगा। मैक्सवेल ने 128 गेंदों ने नाबाद 201 रन की पारी खेली और टीम को 19 गेंद शेष रहते जीत दिला दी। अफगानिस्तान के लिए नवीन उल हक, अजमतुल्लाह ओमरजाई और राशिद खान ने दो-दो विकेट झटके।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 291 रन का स्कोर खड़ा किया।अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने नाबाद 129 रन की पारी खेली। वहीं रहमानुल्लाह गुरबाज ने 21, रहमत शाह ने 30 और कप्तान हस्मतुल्लाह शाहिदी ने 28 बनाए। आखिर के ओवरो में राशिद खान ने तोबड़तोड़ 35 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड ने दो विकेट झटके। जबकि मिचेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल और एडम जैम्पा को एक-एक सफलता मिली।



World Cup 2023: वर्ल्ड कप में भारत की लगातार 8वीं जीत, साउथ अफ्रीका टीम 83 रन पर ढेर

No comments Document Thumbnail

 World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के 37वें मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 243 रन से हरा दिया है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के शतक की बदौलत 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 326 रन बनाए। जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका टीम 27.1 ओवर में महज 83 रन बना पाई और ऑलआउट हो गई। 


वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के शतक की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 326 रन बनाए। इस दौरान विराट कोहली ने शतक और श्रेयस अय्यर ने 77 रन  की पारी खेली। इसके साथ ही कोहली ने वनडे में अपना 49वां शतक जडकर सचिन तेंदुलकर के वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। साउथ अफ्रीका की तरफ से शम्सी और मार्करम को छोड़कर सभी ने विकेट अपने नाम किए। 

दूसरी तरफ 327 रनों का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पहले पावरप्ले में तीन विकेट गंवाए। उसके बाद तो टीम उबर ही नहीं पाई। पहले डिकॉक 10 गेंद में पांच रन, कप्तान तेम्बा बावुमा 11 और एडन मार्करम 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस दौरान सिराज ने डिकॉक को अपना शिकार बनाया। इसके बाद जडेजा ने तेम्बा को बोल्ड किया और शामी ने मार्करम को एलबीडब्ल्यू किया। हेनरिक क्लासेन को जडेजा ने आउट किया। 

वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की शुरुआत बेहद शानदार रही। कप्तान रोहित शर्मा ने 40 रन बनाए। लेकिन फिर वो अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद शुबमन गिल ने 23 रन बनाकर केशव महाराज के शिकार बने। उसके बाद श्रेयस अय्यर ने कोहली का बखूबी साथ निभाया और 77 रन की बेहतरीन पारी खेली। अय्यर इस बार भी अपने शतक से चूक गए। उसके बाद केएल राहुल आज कुछ कमाल नहीं दिखा पाए और वो महज 8 रन बनाकर मार्को जानसेन के शिकार बन गए। उसके बाद सूर्या आए जिन्होंने कोहली के साथ पारी को रफ्तार दी और 22 रनों की अहम पारी खेलकर आउट हो गए। आखिर में रविंद्र जडेजा ने कोहली का आखिर तक साथ दिया और 29 रन की नाबाद पारी खेली।  


World Cup 2023: आज भारत के सामने साउथ फ्रीका की तगड़ी चुनौती, ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा महामुकाबला..

No comments Document Thumbnail

World Cup 2023:  भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को वर्ल्ड कप 2023 का 37वां मुकाबला खेला जाएगा। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका मैच दोपहर दो बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना है। टॉस भारतीय समय के अनुसार दोपहर डेढ़ बजे होगा। दोनों का टूर्नामेंट में यह आठवां मैच है। भारत लगातार सात जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट कटा चुका है। रोहित ब्रिगेड की अब आठवीं जीत पर नजर होगी। भारत ने अपने आखिरी मैच में श्रीलंका के खिलाफ 302 रन से ऐतिहासिक विजयी परचम फहराया। भारत 14 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर काबिज है। आज स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का 35वां जन्मदिन है और भारतीय खिलाड़ी इसे यादगार बनाने की फिराक में होंगे।


वहीं, साउथ अफ्रीका ने अब तक छह मैच जीते हैं। साउथ अफ्रीका को एकमात्र हार नीदरलैंड के हाथों झेलनी पड़ी है। बावुमा सेना 12 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका वनडे हेड-टू-हेड की बात करें तो दोनों ने आपस में कुल 90 मैच खेले हैं। साउथ अफ्रीका को 50 जबकि भारत को 37 मैच में विजय नसीब हुई है। तीन मैचों का नतीजा नहीं निकला। दोनों की वनडे वर्ल्ड कप में अभी तक 5 मर्तबा भिड़ंत हुई है। साउथ अफ्रीका ने तीन और भारत ने दो मैच पर कब्जा जमाया। भारत ने वर्ल्ड कप 2019 में साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से धूल चटाई थी।

इंडिया स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रवचिंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, प्रसिद्ध कृष्णा।

साउथ अफ्रीका स्क्वॉड: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यान्सेन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी, रीजा हेंड्रिक्स, एंडिले फेहलुकवायो, लिजाद विलियम्स।

World Cup 2023: हार्दिक पांड्या हुए वर्ल्ड कप 2023 से बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

No comments Document Thumbnail

World Cup 2023: वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। हार्दिक पंड्या वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। हार्दिक चोट से रिकवर नहीं हो पाए हैं और इस वजह से उन्हें विश्व कप से बाहर होना पड़ा है। प्रसिद्ध कृष्णा को हार्दिक के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया है। वह रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध होंगे। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस पर खेला जाएगा।


हार्दिक को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोट लग गई थी। पुणे में खेले गए इस मैच में उनके टखने में चोट लगी थी। इसके बाद वह न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेले थे। श्रीलंका के खिलाफ मैच में भी हार्दिक टीम का हिस्सा नहीं थे। हार्दिक के स्थान पर सूर्यकुमार यादव को टीम में चुना गया था। और गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए मोहम्मद शमी को टीम का हिस्सा बनाया गया था। हार्दिक बेंगलुरु के नैशनल क्रिकेट अकादमी में रीहैब के लिए भी गए थे।

प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत के लिए सिर्फ 19 सीमित ओवरों के मुकाबले खेले हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में अपना पिछला मुकाबला खेला था। इस मैच में उन्होंने 45 रन देकर एक विकेट लिया था। उन्होंने डेविड वॉर्नर को आउट किया था। उनके नाम सीमित ओवरों में 33 विकेट हैं। लेकिन दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। भारतीय पेस बैटरी में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की तिकड़ी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इवेंट तकनीकी कमिटी ने भारत की प्लेयर रिप्लेसमेंट को मंजूरी दे दी है। ऐसे में कृष्णा रविवार को होने वाले मैच के लिए उपलब्ध होंगे। साउथ अफ्रीका से भारत का यह मैच कोलकाता में होगा।


World Cup 2023: अफगानिस्तान ने तीसरा बड़ा उलटफेर किया, श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

No comments Document Thumbnail

World Cup 2023: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 30वें मैच में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से हार का स्वाद चखा दिया। अफगानिस्तान की तरफ अजमतुल्लाह उमरजई, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी और फजलहक फारूकी ने शानदार प्रदर्शन किया। 


पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 49.3 ओवरों में 241 के स्कोर पर ऑलआउट गयी। श्रीलंका की तरफ से पथुम निसांका ने 46(60), कप्तान कुसल मेंडिस ने 39(50), सदीरा समरविक्रमा ने 36(40), महीश तीक्ष्णा ने 29(31) और एंजेलो मैथ्यूज ने 23(26) रन का योगदान दिया। फजलहक फारूकी ने अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने मैच को 45.2 ओवरों में 3 विकेट खोकर 242 रन बनाकर अपने नाम कर लिया। अजमतुल्लाह उमरजई ने 73(63)*, रहमत शाह ने 62(74) और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 58(74)* रन की अर्धशतकीय पारियां खेली। उमरजई और हशमतुल्लाह ने 111* (104) रन की साझेदारी निभाई। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट दिलशान मदुशंका और एक विकेट महीश तीक्ष्णा के खाते में गया।

इससे पहले रहमानुल्‍ला गुरबाज पहले ही ओवर में शून्‍य पर आउट हुए। उनके साथी ओपनर इब्राहिम जादरान ने 57 गेंद पर 39 रन की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने गुरबाज और जादरान को आउट किया। कसुन रजिता के खाते में रहमत शाह का विकेट आया।

श्रीलंका की ओर से ओपनर पथुम निसांका ने सबसे ज्‍यादा 46 रन (60 गेंद) बनाए। कुसल मेंडिस ने 39 और सदीरा समरविक्रमा ने 36 रन का योगदान दिया। अफगानिस्‍तान की कसी हुई गेंदबाजी के खिलाफ श्रीलंकाई बल्‍लेबाज खुलकर हाथ नहीं खोल सके।

यह छह मैचों में अफगानिस्‍तान की तीसरी जीत थी, जबकि श्रीलंका इतने ही मैच खेलकर अब तक चार मैच हार चुका है। अफगानिस्‍तान प्रतियोगिता में पाकिस्‍तान और इंग्‍लैंड को भी हरा चुका है। वह भारत, दक्षिण अफ्रीका, न्‍यूजीलैंड और ऑस्‍ट्रेलिया के बाद अंक तालिका में पांचवें स्‍थान पर पहुंच गया।


World Cup 2023: भारत-इंग्लैंड के बीच आज भिड़ंत, जानें मैच कब, कहां और कितने बजे से होगा?

No comments Document Thumbnail

 World Cup 2023: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड वर्ल्ड कप 2023 का 29वां मैच आज यानी 29 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैच भारतीय समयानुसार 2 बजे शुरू होगा, जबकि दोनों कप्तान, रोहित शर्मा और जोस बटलर, टॉस के लिए आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। रोहित शर्मा एंड कंपनी की नजरें यह मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप करने पर होगी।


भारत ने अभी तक इस वर्ल्ड कप में खेले सभी 5 मुकाबले जीते हैं, ऐसे में टीम इंडिया जीत की डबल हैट्रिक लगाना चाहेगी। वहीं गत चैंपियन इंग्लैंड के लिए वर्ल्ड कप 2023 का अभी तक का सफर किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। टीम 5 में से 4 मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें पायदान पर है।

इंग्लैंड वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है, ऐसे में उनकी नजरें भारत को पहली हार का स्वाद चखाने पर होगी। वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और इंग्लैंड का आमना-सामना 8 बार हुआ है जिसमें इंग्लिश टीम ने 4 तो भारत ने 3 मैच जीते हैं। 2011 वर्ल्ड कप के दौरान दोनों के बीच खेला गया एक मैच टाई हुई था। आज भारत की नजरें इस हेड टू हेड में इंग्लैंड की बराबरी करने पर होगी।

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड स्क्वॉड

भारत टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या

इंग्लैंड टीम: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड, सैम कुरेन, ब्रायडन कार्स, हैरी ब्रुक, गस एटकिंसन

World Cup 2023 में भारत की लगातार चौथी जीत, कोहली ने शतक ठोक, जडेजा से सरेआम मांगी माफी

No comments Document Thumbnail

World Cup 2023 : भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप  में जीत का चौका लगा दिया है. टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से करारी शिकस्त देकर पुराना हिसाब किया. इस मैच में टीम इंडिया ने पूरी तरह से विरोधी टीम पर दबदबा बनाए रखा, फिर चाहे बात बल्लेबाजी की हो या फिर गेंदबाजी की. टीम इंडिया की जीत से ज्यादा चर्चे हैं तो विराट कोहली  के, जिन्होंने इस मैच में शतकीय पारी खेल मेगा इवेंट में अपना अंदाज बिखेरा. लेकिन सेंचुरी ठोकने के बाद उन्होंने टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा  से माफी मांगी है.


विराट कोहली ने एकतरफा मैच में अपने शतक की बदौलत रोमांच पूरी तरह से भर दिया. एक समय ऐसा आया जब सभी को लगा कि विराट अपने शतक से चूक जाएंगे. लेकिन कोहली ने एक के बाद एक समझदारी भरे शॉट्स खेल सेंचुरी पूरी की और मैदान शोर से गूंज उठा. रन मशीन को इस शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया. इस शतक से पहले अवॉर्ड के हकदार स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा थे. जडेजा ने मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने एक बेहतरीन कैच पकड़ा और दो अहम विकेट लेकर बांग्लादेश की कमर तोड़ दी थी. शतक के बाद जब विराट कोहली अवॉर्ड लेने पहुंचे तो उन्होंने जडेजा से इसके लिए माफी मांगी. विराट कोहली के शतक की बदौलत टीम इंडिया ने 257 रन के लक्ष्य को महज 41.3 ओवर्स में ही हासिल कर लिया.


विराट कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘जड्डू से इसे लेने के लिए माफी चाहूंगा. मैं एक बड़ा योगदान देना चाहता था. मैंने विश्व कप में कुछ अर्द्धशतक बनाए हैं, लेकिन वास्तव में मैं उन्हें बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाया. मैं बस इस बार खेल खत्म करना चाहता था और अंत तक टिके रहना चाहता था. जो मैंने टीम के लिए वर्षों से किया है. मैं शुबमन से कह रहा था, अगर आप इस स्थिति के बारे में सपने देख रहे हैं तो आप बस सो जाएंगे. आप यह नहीं सोचेंगे कि यह वास्तविक है. यह शुरुआत मेरे लिए सपने की तरह थी. पहली चार गेंदें, दो फ्री-हिट, एक छक्का और एक चौका.


World Cup 2023 : क्या भारत-पाकिस्तान मैच में खेलेंगे शुभमन गिल ? मुकाबले से पहले अहमदाबाद पहुंचे

No comments Document Thumbnail

World Cup 2023 : 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बहुप्रतीक्षित वनडे विश्व कप मैच की तैयारी के लिए शुभमन गिल 12 अक्टूबर, 2023 को अहमदाबाद पहुंचे। हाल ही में डेंगू बुखार से उनकी तबियत बिगड़ी थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुभमन को अब अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वह रिकवरी मोड पर है। ऐसे में क्या शुभमन गिल पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेंगे या नहीं इस पर सस्पेंस बना हुआ है। शुभमन गिल अच्छी फॉर्म ंमें चल रहे हैं।


गिल ने पूरे 2023 में एकदिवसीय मैचों में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। वह 72.35 के प्रभावशाली औसत और 105.03 के स्ट्राइक रेट से कुल 1230 रन बनाकर, वर्ष के लिए एकदिवसीय मैचों में अग्रणी रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में उभरे।

24 वर्षीय खिलाड़ी भारत के सफल एशिया कप 2023 अभियान के दौरान सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी थे क्योंकि उन्होंने टूर्नामेंट में 302 रन बनाए थे। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पहले सुझाव दिया था कि गिल अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन यह अनिश्चित है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच का हिस्सा होंगे या नहीं।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर कहा "गिल बिल्कुल ठीक हैं और आज चेन्नई से अहमदाबाद के लिए रवाना होने वाले हैं। यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि गिल गुरुवार को मोटेरा में हल्का प्रशिक्षण सत्र लेंगे या नहीं। उनकी रिकवरी ठीक है लेकिन हम वास्तव में निश्चित नहीं हो सकते कि क्या वह ऐसा कर पाएंगे या नहीं पाकिस्तान के खिलाफ खेलें।

गिल पहले ही विश्व कप के पहले दो मैचों - चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती मैच और अफगानिस्तान के खिलाफ बुधवार के मैच में नहीं खेल पाए हैं। भारतीय स्टार देर रात अहमदाबाद पहुंचे। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि गिल की हालिया स्वास्थ्य समस्याओं के कारण मैच में उनकी भागीदारी अनिश्चित बनी हुई है। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले बोलते हुए, भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने संकेत दिया था कि गिल जल्द ही टीम में शामिल होंगे।


एम्स के डॉ. अमरिन्दर सिंह ने शुभमन गिल के डेंगू से ठीक होने पर टिप्पणी की थी और सुझाव दिया था कि बल्लेबाज को ठीक होने में कुछ समय लगेगा। "उसे अच्छी मात्रा में तरल पदार्थ लेना चाहिए। उसे ठीक होने में कुछ समय लगेगा।"


डॉ. अमरिंदर सिंह ने कहा, "अगर मायलगिया और जोड़ों के दर्द पर ध्यान दिया जाए, तो वह तेजी से ठीक हो जाएगा। अच्छी मात्रा में स्वास्थ्य पूरक, फल और तरल पदार्थ उसे ठीक होने में मदद करेंगे।" गिल की अनुपस्थिति में, ईशान किशन ने रोहित शर्मा के साथ बल्लेबाजी की और मिश्रित सफलता हासिल की। किशन चेन्नई में पहले गेम में शून्य पर आउट हो गए थे, लेकिन बुधवार को दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ 47 रनों की मजबूत पारी खेलकर उन्होंने वापसी की।


World Cup 2023 : रोहित शर्मा के तूफान में उड़ा अफगानिस्तान, भारत ने को 8 विकेट से रौंदा

No comments Document Thumbnail

World Cup 2023 : भारत ने बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के अपने दूसरे मैच में 8 विकेट से जीत हासिल की। भारतीय टीम ने इस दौरान रोहित शर्मा के आतिशी शतक की बदौलत 273 रन का लक्ष्य केवल 35 ओवर में हासिल कर लिया। इस तूफानी बल्लेबाजी का ही असर है कि वर्ल्ड कप 2023 की पॉइंट टेबल में भारतीय टीम दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

भारत और पाकिस्तान दोनों के ही 2 मैचों में 4 पॉइंट हैं। चूंकि, इस धमाकेदार जीत के साथ टीम इंडिया का नेट रन रेट (+1.500) हो चला है, तो उन्होंने पाकिस्तान (+0.927) को पीछे धकेलते हुए नंबर 2 पायदान हासिल कर लिया। अब भारतीय टीम से आगे केवल न्यूजीलैंड है जिनके 2 मैचों में 4 पॉइंट के साथ नेट रन रेट (+1.958) का है।

भारत ने अफगानिस्तान को आठ विकेट पर 272 रन पर रोकने के बाद 35 ओवर में दो विकेट पर 273 बनाकर आसान जीत दर्ज की। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 84 गेंद में 131 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। विराट कोहली 55 रन बनाकर नाबाद लौटे।

ईशान किश ने 47 और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 25 रन बनाए। दिलचस्प बात ये रही कि दोनों भारतीय ओपनरों रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पहले विकेट के लिए 18.4 ओवर में 156 रन जोड़े। भारत की जीत के दौरान रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

रोहित शर्मा का कमाल

रोहित शर्मा ने 50 ओवर वर्ल्ड कप में अपना सातवां शतक लगाया। इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस दौरान महान सचिन तेंदुलकर (6 शतक) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सचिन ने 6 शतक 44 पारियों में बनाए थे। जबकि रोहित ने अपने 7 शतक केवल 19 पारियों में बना दिए हैं।

रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में किसी भी भारतीय की तरफ से सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित ने केवल 63 गेंदों में शतक मुकम्मल किया। इसके पहले कपिल देव (72 गेंद) के नाम यह रिकॉर्ड था। कपिल देव का यह रिकॉर्ड 40 साल बरकरार रहा। बहरहाल, रोहित ने यह रिकॉर्ड तोड़ ही दिया।

अफगानिस्तान की पारी

इससे पहले अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले विकेट के लिए रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहीम जादरान ने 32 रन की साझेदारी की। इस दौरान अच्छे टच में दिख रहे जादरान (22) को बुमराह ने आउट कर दिया।

दूसरे विकेट के लिए रहमत शाह के साथ गुरबाज ने 33 रन की साझेदारी ही की थी कि गुरबाज (21) को हार्दिक पांड्या ने आउट कर दिया। इसी स्कोर पर रहमत शाह (16) को शार्दुल ठाकुर ने आउट कर दिया। ऐसे खराब हालातों में कप्तान शाहिदी और ओमरजाई ने पारी संभाली और चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाते हुए स्कोर को 150 के पार ले गए।

हालांकि, 43वें ओवर में शाहिदी के आउट होते ही 300 का सपना देख रही अफगानिस्तान का सपना टूट गया और वे आखिरकार 50 ओवर में 8 विकेट पर 272 रन की बना सके।

हशमतुल्लात शाहिदी ने कमाल 80 रन की पारी खेली और टीम को बड़े स्कोर की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके अलावा अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 62 रन बनाए।

बहरहाल, अन्य कोई बल्लेबाज 30 का आंकड़ा नहीं छू पाया। बावजूद इसके कई बल्लेबाजों ने छोटी पारियों के साथ भी अपना बढ़िया योगदान दिया। इसी की बदौलत अफगानिस्तान अच्छा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट झटके। उनके अलावा हार्दिक पंड्या ने 2 विकेट झटके।

  

World Cup 2023: विश्व कप में एक दिन शेष, जानें आप मोबाइल और टीवी पर फ्री में यहां देख सकते हैं मैच

No comments Document Thumbnail

World Cup 2023: वनडे विश्व कप 2023 के आगाज में अब महज एक दिन ही बचा है। गुरूवार यानी कल गत विजेता इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच उद्घाटन मैच खेला जाएगा। आपको बता दें, यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा।


विश्व कप 2023 के मैच भारत के 10 शहरों में खेले जाएंगे। हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में मुकाबले हैं। इस विश्व कप में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट का आयोजन राउंड रॉबिन फॉर्मेट में होगा। 10 में से शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पिछली बार इंग्लैंड में भी इसी फॉर्मेट में विश्व कप का आयोजन हुआ था। तब इंग्लिश टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था। 19 नवंबर को फाइनल मुकाबला होगा।

विश्व कप 2023 में जो 10 टीमें भाग ले रही हैं उनमें मेजबान भारत के अलावा, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड और इंग्लैंड है। वहीं भारत की बात करें तो भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा।

विश्व कप के मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं। वहीं, डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में भारत के मैचों के अलावा सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला देख सकेंगे। इसके अलावा विश्व कप के मैच ऑनलाइन आप डिज्नी + हॉटस्टार एप (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेने पड़ेंगे।


World Cup 2023: टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान, देखें किसे मिला मौका कौन हुआ बाहर

No comments Document Thumbnail

 World Cup 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। BCCI के चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1.30 बजे टीम के 15 खिलाड़ियों के नाम अनाउंस किए। श्रीलंका के कैंडी में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजित अगरकर के साथ टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी मौजूद थे। भारत में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है। भारत का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को चेन्नई के चेपॉक मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से होगा।


यह है भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, सूर्याकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।

एशिया कप के लिए घोषित 18 में से ही चुने गए 15 खिलाड़ी

श्रीलंका में इस समय चल रहे एशिया कप के लिए भारत की जो 18 मेंबर्स वाली टीम चुनी गई थी उन्हीं में से 15 खिलाड़ी वर्ल्ड कप की टीम में आए हैं। एशिया कप टीम में मौजूद तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा और संजू सैमसन वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं बना पाए हैं। टीम में युजवेंद्र चहल को भी मौका नहीं मिला है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.