Media24Media.com: Rahul Gandhi

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Rahul Gandhi. Show all posts
Showing posts with label Rahul Gandhi. Show all posts

रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, आवास न्याय सम्मेलन में होंगें शामिल…

No comments Document Thumbnail

 Rahul Gandhi reached Chhattisgarh :  राहुल गांधी रायपुर पहुंचे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया। सांसद राहुल गांधी आज बिलासपुर में आयोजित आवास न्याय सम्मेलन में शामिल होंगें।


बिलासपुर में आयोजित ‘आवास न्याय सम्मेलन’ में शामिल होंगे

लोकसभा सांसद राहुल गांधी दोपहर 12 बजे बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम परसदा (सकरी) में आयोजित ‘‘आवास न्याय सम्मेलन‘‘ में ‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर सांसद गांधी और मुख्यमंत्री बघेल ‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ के 30 हजार हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र एवं ‘‘प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना‘‘ के 01 लाख हितग्राहियों को 25-25 हज़ार रूपए की प्रथम किस्त की राशि और ‘‘मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना‘‘ के 500 हितग्राहियों को एक-एक लाख रुपए के मान से 5 करोड़ की राशि का वितरण करेंगे। (Rahul Gandhi reached Chhattisgarh)

राहुल गांधी और सीएम बघेल सम्मेलन में बिलासपुर जिले के लिए 597.61 करोड़ रुपए की लागत वाले 413 विकास व निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे तथा चयनित 2594 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र तथा नगरीय क्षेत्रों में 1117 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्रों का वितरण करेंगे। (Rahul Gandhi reached Chhattisgarh)

Rahul Gandhi को लड़कियों की कमी नहीं, 50 साल की बूढ़ी महिला को क्यों देंगे 'फ्लाइंग किस'?- कांग्रेस विधायक

No comments Document Thumbnail

पटना । संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को कथित रूप से फ्लाइंग किस देने के विवाद में अब नया विवाद जुड़ गया है। बिहार से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि राहुल गांधी के पास फ्लाइंग किस देने के लिए लड़कियों की कमी नहीं है। अगर उन्हें किसी को फ्लाइंग किस देना होगा तो वह स्मृति ईरानी जैसी 50 साल की किसी बूढ़ी को क्यों देंगे?


नवादा जिले की हिसुआ सीट से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने कहा, ”हमारे राहुल जी के पास लड़कियों की कमी नहीं है। अगर उनको फ्लाइंग किस देना होगा तो किसी लड़की को देंगे, 50 साल के बूढ़ी को क्या फ्लाइंग किस देंगे। यह सब आरोप निराधार है .

बिहार के नवादा के हिसुआ से विधायक नीतू सिंह ने कहा कि ये किस का मामला नहीं है. केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी को लेकर भी उन्होने विवादित बयान दिया. उन्होने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति रानी अपना देखें, जिस सहेली ने उनको संरक्षण दिया और मदद की, उसी के पति को भगाकर उन्होंने शादी कर ली

नीतू सिंह ने कहा कि उन्होने भी वीडियो देखा है जिसमें ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है. ऐसा आरोप लगाते हुए स्मृति इरानी और दूसरी बीजेपी की महिला सांसदों को शर्म आनी चाहिए. वीडियो में उन्होने राहुल गांधी को स्पीकर की ओर इशारा करते हुए देखा लेकिन स्मृति इरानी को कैसे समझ आ गया कि फ्लाइंग किस उनकी ओर था

 

देश बचाने की लड़ाई लड़ रहे राहुल गांधी : अग्नि चंद्राकर

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाई जाने का स्वागत करते हुए छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम अध्यक्ष व पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर ने कहा है कि जीत हमेशा सत्य की ही होती है।


 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्राकर ने जारी बयान में कहा है कि मोदी सत्ता देश की तमाम संवैधानिक संस्थाओं को खत्म कर देना चाहती है या अपने राजनीतिक एजेंडे की पूर्ति का साधन बना लेना चाहती है। आम जनता की तकलीफों से इनका कोई सरोकार नहीं, बल्कि समुदायों में नफरत का जहर बोकर वोटों की फसल काटना और सत्ता पर कब्जा रखते हुए चंद पूंजीपतियों के हाथों देश की सारी संपत्तियों को बेचकर देश को आर्थिक गुलामी की ओर धकेलना ही इनका मकसद है।

राहुल गांधी देश को बचाने के लिए लड़ रहे हैं, संविधान को बचाने के लिए लड़ रहे हैं, लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। देश की आम जनता की आवाज उठा रहे हैं। लेकिन अहंकार से ग्रस्त मोदी सत्ता हर उस आवाज को दबा देना चाहती है, जो उसे आइना दिखाती हो, सच बताती हो।

इस मोदी सत्ता को केवल झूठ पसंद है, नफरत पसंद है। सच की आवाज, देश की आवाज, राहुल गांधी की आवाज को रोकने के लिए क्या क्या नहीं किया गया। अब संसद में राहुल गांधी की आवाज के साथ वे सवाल फिर से गूंजेंगे, जिनका जवाब देने से मोदी सत्ता भाग रही है।

BIG -NEWS : Rahul Gandhi को तगड़ा झटका, मानहानि मामले में Surat Court ने खारिज कर दी अर्जी

No comments Document Thumbnail

सूरत। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। आपराधिक मानहानि केस में दोषी करार दिए गए राहुल गांधी की उस याचिका को सूरत सेशंस कोर्ट ने खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी दोषसिद्धि और सजा पर रोक की मांग की थी।


अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आरपी मोगेरा की अदालत ने पिछले गुरुवार को राहुल गांधी के आवेदन पर फैसला 20 अप्रैल तक सुरक्षित रख लिया था। राहुल को आपराधिक मानहानि के इस मामले में 2 साल कैद की सजा सुनाए जाने के एक निचली अदालत के फैसले के खिलाफ राहुल की अपील लंबित रहने के बीच फैसला सुरक्षित रखा गया।

राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में केरल के वायनाड से सांसद बने थे। पिछले 23 मार्च को सूरत की एक अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक पूर्णेश मोदी द्वारा दायर आपराधिक मानहानि के मामले में राहुल गांधी को दोषी करार दिया था और दो साल के कारावास की सजा सुनाई थी जिसके एक दिन बाद उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिया गया।

राहुल ने निचली अदालत के आदेश के खिलाफ तीन अप्रैल को सत्र अदालत का रुख किया। उनके वकीलों ने दो आवेदन भी दाखिल किये जिनमें एक सजा पर रोक के लिए और दूसरा अपील के निस्तारण तक दोषी ठहराये जाने पर स्थगन के लिए था।

अब HC में करेंगे अपील

मोदी सरनेम मानहानि केस में सूरत की सेशंस कोर्ट ने राहुल गांधी की दोषसिद्धि और सजा पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही अब राहुल गांधी की ओर से हाईकोर्ट में अपील की जाएगी।

 

 

मानहानि केस में सजा को आज सूरत कोर्ट में चुनौती देंगे राहुल गांधी, सीएम बघेल रहेंगे साथ

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के खिलाफ अदालत में अपील करने के लिए आज सूरत आएंगे। सूत्रों ने रविवार को बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी भाई राहुल के साथ सूरत आएंगी। राहुल गांधी ने रविवार को अपनी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। यह मुलाकात डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चली। इस दौरान राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे।


मोदी सरनेम मामले में मानहानि केस का सामना करे रहे कांग्रेस नेता आज 3 मार्च सूरत कोर्ट में चुनौती देंगे। इस दौरान राहुल को साथ सीएम बघेल और प्रभारी महासचिव कुमारी शैलजा भी मौजूद रहेंगे।

बीते महीने सूरत के सीजेएम कोर्ट ने मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल को दो साल की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने इस सजा को चुनौती देने के लिए राहुल को एक महीने का समय दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका तैयार हो चुकी है। राहुल गांधी आज सूरत पहुंचकर कोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे। बता दें, राहुल गांधी पर 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान ‘मोदी सरनेम’ पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगा था। इसी मामले में राहुल पर गुजरात के भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

जिस पर सुनवाई करते हुए पिछले दिनों सूरत की एक अदालत ने अपना फैसला सुनाया। राहुल गांधी को इस मामले में दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुना दी। नियम के अनुसार, अगर किसी सांसद या विधायक को दो साल या इससे अधिक की सजा होती है तो उसकी सदस्यता चली जाती है। राहुल के साथ भी ऐसा ही हुआ। अगले ही दिन लोकसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता जाने का आदेश जारी कर दिया।

आज कोर्ट में क्या होगा?

राहुल गांधी की लीगल टीम सेशन कोर्ट में 11 बजे सीजेएम कोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील और बेल की एप्लीकेशन लगाएगी.
लंच के बाद दो बजे याचिका पर सूरत जिला जज या एडिशनल सेशन जज की कोर्ट में सुनवाई होगी.
राहुल गांधी के दो बजे सूरत कोर्ट पहुंचने की संभावना है. चूंकि राहुल गांधी ने नियमित जमानत के लिए याचिका दायर की है.
राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी के साथ ही कांग्रेस के तीनों मुख्यमंत्री राजस्थान के अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल और हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू मौजूद रहेंगे.
इसके साथ ही राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी सूरत में रहेंगे.
राहुल गांधी की लीगल टीम की अगुवाई वरिष्ठ वकील और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि अपील कोर्ट में सुनवाई के दौरान ट्रायल कोर्ट की कमियों की तरफ ध्यान दिया जाएगा और जल्दी फैसला आएगा.

अब तक क्या हुआ ?

राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में 13 अप्रैल, 2019 को लोकसभा चुनाव के दौरान एक रैली में मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था. गांधी ने कथित तौर पर कहा था कि आखिर कैसे सभी चोरों का सरनेम मोदी है.
इस बयान को लेकर बीजेपी विधायक और गुजरात सरकार में पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने शिकायत दर्ज की थी.
23 मार्च को, सूरत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) एचएच वर्मा की अदालत ने राहुल गांधी को दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई.
इसके अगले ही दिन 24 मार्च को राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य करार दिया.

RSS को 21वीं सदी का कौरव बताकर फंसे राहुल गांधी, दर्ज हुआ मानहानि का एक और केस

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का एक और मामला दर्ज  किया गया है. इस साल जनवरी में उनकी भारत जोड़ो यात्रा  के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के खिलाफ टिप्पणी पर मानहानि का मामला दर्ज किया गया है. उत्तराखंड के हरिद्वार कोर्ट में RSS कार्यकर्ता कमल भदौरिया  की शिकायत पर वकील अरुण भदौरिया ने केस दर्ज कराया है. मामले की सुनवाई 12 अप्रैल को होगी.


दरअसल, 9 जनवरी, 2023 को हरियाणा के अंबाला में भारत जोड़ो यात्रा के बाद एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए, राहुल गांधी ने कहा था कि आरएसएस के सदस्य ’21वीं सदी के कौरव’ हैं. राहुल ने कहा था, कौरव कौन थे? मैं आपको सबसे पहले 21वीं सदी के कौरवों के बारे में बताऊंगा. वे खाकी हाफ पैंट पहनते हैं, हाथ में लाठी रखते हैं. भारत के 2-3 अरबपति कौरवों के साथ खड़े हैं.

गौरतलब है कि पिछले महीने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनकी ‘सभी चोरों के पास मोदी सरनेम” की टिप्पणी के खिलाफ मानहानि के मामले में दो साल की जेल की सजा सुनाई गई थी. उन्हें भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत सूरत की एक अदालत ने दोषी ठहराया था. उनकी सजा के बाद कांग्रेस नेता को लोकसभा सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था. राहुल गांधी की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हो रही हैं. उनकी सदस्यता को लेकर संसद से सड़क तक संग्राम मचा हुआ है. पटना की MLA/MP कोर्ट ने मोदी सरनेम विवाद को लेकर राहुल गांधी को समन जारी किया है. जिसमें उन्हें 12 अप्रैल को पेश होने के लिए तलब किया गया है.

दरअसल, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने मोदी सरनेम मामले को लेकर मजिस्ट्रेट कोर्ट में मानहानि का मामला दायर किया है. याचिका का संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने राहुल गांधी को समन जारी किया है. मामले की अगली सुनवाई 12 अप्रैल को है. बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी के वकील एसडी संजय ने बताया कि कोर्ट ने राहुल गांधी के वकील से आरोपी को व्यक्तिगत रूप से पेश करने का निर्देश दिया है. वहीं सुशील कुमार मोदी ने उम्मीद जताई कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को यहां की एक कोर्ट द्वारा “पर्याप्त सजा” मिलेगी. एक वीडियो बयान में मोदी, जो अब राज्यसभा सदस्य हैं ने खुलासा किया कि पटना में एमपी/एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी के विवादास्पद भाषण के बाद दायर याचिका के संबंध में 12 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा है. गांधी को सीआरपीसी की धारा 317 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया गया है.

 

मानहानि केस में राहुल गांधी दोषी करार, मोदी सरनेम पर दिया था विवादित बयान

No comments Document Thumbnail

सूरत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘चोर’ कहने के मामले में सूरत कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को दोषी करार दे दिया है। मामला 2019 का है जब वायनाड़ से लोक सभा सदस्य राहुल गांधी ने आम चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी के सरनेम को लेकर टिप्प्णी की थी।


जिसके बाद उन पर मानहानि कर मामला दर्ज हुआ था। राहुल ने कथित तौर पर कहा था कि, ‘क्यों सभी चोरों का समान उपनाम मोदी ही होता है?’ राहुल की इस टिप्पणी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पुरनेश मोदी ने याचिका दायर कराई थी।

राहुल गांधी के वकील किरीट पानवाला ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एच एच वर्मा की अदालत ने पिछले सप्ताह दोनों पक्षों की दलीलों की अंतिम सुनवाई की थी और फैसला सुनाने के लिए 23 मार्च की तारीख तय की थी। यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 (मानहानि) के तहत दर्ज किया गया था। राहुल गांधी अपना बयान दर्ज कराने के लिए अक्टूबर 2021 में सूरत की अदालत में पेश हुए थे।

राहुल गांधी के घर पहुंचे दिल्ली पुलिस , ‘यौन उत्पीड़न’ वाले बयान पर जारी हुआ नोटिस

No comments Document Thumbnail

नई दिल्‍ली । दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आवास पर आज दोबारा नोटिस देने पहुंचे। इससे पहले भी पुलिस नोटिस देने के लिए 16 मार्च को उनके घर पर पहुंची थी लेकिन टीम को घंटों इंतजार करना पड़ा था। पुलिस ने ये नोटिस ‘यौन उत्पीड़न’ पीड़ितों के बारे में जानकारी मांगने के लिए भेजे हैं, जिसका उल्लेख राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने भाषण में किया था।


दिल्ली पुलिस के आला आधिकारी राहुल गांधी के घर पहुंचे हैं। कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल के बयान पर दिल्ली पुलिस उनसे बात करना चाहती है। 2 पुलिसकर्मी राहुल गांधी के घर के अंदर हैं, जबकि स्पेशल सीपी सगरप्रीत हुड्डा, डीसीपी समेत दिल्ली पुलिस के कई अफसर भी उनसे बात करने के लिए मौजूद हैं।

16 मार्च को दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस दिया था लेकिन राहुल ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस आज उनके घर पहुंची है। राहुल गांधी ने कश्मीर में कहा था कि उनसे कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की है। आज भी महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न हो रहा है।

दिल्ली पुलिस राहुल से उन महिलाओं की डिटेल्स जानना चाहती है, ताकि कानूनी कारवाई की जा सके। आज स्पेशल सीपी स्तर के अधिकारी के साथ आला अधिकारी राहुल गांधी से बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि पीड़ित महिलाओं की जानकारी मिल सके।

स्पेशल सीपी एसपी हुड्डा ने कहा, “हम यहां उनसे बात करने आए हैं। राहुल गांधी ने 30 जनवरी को श्रीनगर में बयान दिया था कि यात्रा के दौरान वह कई महिलाओं से मिले और उन्होंने उन्हें बताया कि उनके साथ बलात्कार हुआ है… हम उनसे ब्योरा हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।”

नोटिस में राहुल गांधी से क्या पूछा गया

पुलिस के सूत्रों मुताबिक इस नोटिस में राहुल गांधी से यह पूछा गया है कि आप उन महिलाओं के बारे जानकारी दे जिनके बारे में आप अपने बयान में बता रहे थे। पुलिस ने नोटिस में कुछ सवाल भी राहुल गांधी से पूछे है। पुलिस ने उन महिलाओं की जानकारी मांगी है जिन्होंने उनसे यौन उत्पीड़न की बात बताई थी। पुलिस ने ये पूछा है कि ये बात महिलाओं ने कब और किस जगह उनसे मिल कर बताई थी? क्या वो महिलाओं को पहले से जानते थे? क्या उन महिलाओं की जानकारी आपको है? क्या आपका जो बयान सोशल मीडिया पर है उसे प्रमाणित करते है? ताकि पुलिस जांच को आगे बढ़ाए और उन महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करे.

बुधवार को नोटिस लेकर पहुंची थी पुलिस

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस के एक सीनियर अधिकारी बुधवार को नोटिस लेकर राहुल गांधी से मिलने गए लेकिन 3 घंटे इंतज़ार करने के बाद भी राहुल गांधी उनसे नही मिले थे। इसके बाद वो अधिकारी गुरुवार को फिर से मिलने गए। उनसे बात करने का समय मांगा लेकिन राहुल गांधी ने कहा कि उनके पास टाइम नहीं है। इसके बाद पुलिस ने यह नोटिस उनके आवास पर रिसीव करवाया था। पुलिस ने राहुल गांधी से नोटिस का जवाब जल्द से जल्द देने के लिए कहा है, ताकि पुलिस इस मामले में अपनी जांच को आगे बढ़ा सके।

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए ये कार्रवाई की है। गांधी ने पिछले महीने जनवरी में श्रीनगर में यात्रा के अंतिम चरण में कहा था कि महिलाओं का भी यौन उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने तब कहा था, “मैंने एक लड़की से बातचीत की है, जिसके साथ बलात्कार हुआ है। मैंने उससे पूछा कि क्या हमें पुलिस बुलानी चाहिए, तो उसने कहा कि पुलिस मत बुलाइए, मुझे शर्म आएगी।”

संसदीय सचिव विनोद ने एयरपोर्ट में किया राहुल गांधी का आत्मीय स्वागत

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। छत्तीसगढ़ प्रवास में पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का आज गुरुवार को एयरपोर्ट में संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और राजीव युवा मितान क्लब योजना के तहत राशि हस्तांतरण समेत अन्य योजनाओं का शुभांरभ करने पर आभार जताया।

गुरुवार को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में संसदीय सचिव और विधायक चंद्राकर ने राहुल गांधी का आत्मीय स्वागत किया। संसदीय सचिव चंद्राकर ने महती योजनाओं का शुभांरभ करने पर राहुल गांधी और  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर को सीधी आर्थिक मदद देने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है। संसदीय सचिव चंद्राकर ने प्रदेश के भूमिहीन खेती मजदूरों को छह हजार रूपए सालाना देने के प्रदेश सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह सराहनीय फैसला है। 

किसानों के लिए बड़ी और महत्ती योजना: विधायक

ग्रामीण इलाकों में निवास कर रहे भूमिहीन किसानों के लिए यह बड़ी व महती योजना है। इसके तहत भूमिहीन खेती मजदूरों के खाते में सालाना राशि डाली जाएगी। इस योजना से प्रदेश के लाखों भूमिहीन किसानों को लाभ मिलेगा। इसके तहत प्रति परिवार छह हजार रूपए सालाना दिए जाएंगे। संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना चलाई जा रही है, जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी हो रही है। इन योजनाओं के तहत जहां धान समेत अन्य फसल बेचने वाले किसानों को अतिरिक्त बोनस की व्यवस्था है। वहीं गोधन न्याय योजना के तहत सरकार गोबर खरीदती है। इससे किसानों की आय में बढ़ोतरी हो रही है।

छत्तीसगढ़ की राजनीति पर तीन घंटे में नहीं निकला निष्कर्ष, अगले हफ्ते रायपुर आएंगे राहुल गांधी

No comments Document Thumbnail

नईदिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीतिक घमासान पर तीन घंटे की बैठक के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला। अगले हप्ते राहुल गांधी रायपुर आएंगे। छत्तीसगढ़ का तीन दिवसीय दौरा कर ढाई साल के विकास का आंकलन खुद करेंगे। जानकारी के अनुसार वे बस्तर क्षेत्र से दौरा शुरू कर सरगुजा संभाग तक का दौरा करेंगे। 


दिल्ली कूच कर गए 54 विधायकों और मंत्रियों से राहुल गांधी की मुलाकात नहीं हुई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में विधयकों की एकजुटता से तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की राहुल गांधी के साथ बंद कमरे में मैराथन बैठक हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी विशेष रूप से उपस्थित थे।


घमासान अभी थमने वाला नहीं !

तीन घंटे की मैराथन बैठक के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीतिक घमासान पर कोई निष्कर्ष नहीं निकला। इससे यह माना जा रहा है कि ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री के कथित फार्मूला पर घमासान अभी थमने वाला नहीं है। अब सीएम भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के समर्थक अपने-अपने स्तर पर लॉबिंग करेंगे। राहुल गांधी के समक्ष शक्ति प्रदर्शन की तैयारी करेंगे। इससे छत्तीसगढ़ की राजनीति में आयी भूचाल अभी थमेगा, ऐसा नहीं लग रहा है। 

परिणति पर टिकी है सबकी निगाहें

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी हाईकमान छत्तीसगढ़ की राजनीति को लेकर गम्भीर हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में भूपेश-सिंहदेव की जोड़ी ने एकजुटता के साथ जो परफार्मेंस किया था। उसमें अब दरार पड़ चुका है। स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद मुख्यमंत्री चयन में तब भी बहुत खींचतान हुई थी। कभी ताम्रध्वज साहू, कभी टीएस सिंहदेव का नाम शीर्ष पर आते-आते अंततः भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री घोषित किया गया था। 

सुर्खियों में ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री का फार्मूला 

सरकार के कार्यकाल को दो साल बीतते-बीतते, ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री का फार्मूला सुर्खियों में आया। राजनीतिक पंडितों का ऐसा मानना है कि हाई कमान ने तत्समय जरूर ऐसा कमिटमेंट किया होगा। अन्यथा ऐसी स्थिति निर्मित नहीं होती। इस बीच विधायक वृहस्पति सिंह द्वारा टीएस सिंहदेव पर गम्भीर आरोप लगाने और विधानसभा में इस पर गतिरोध से मामला तूल पकड़ा। जो अब गहरी खाई में तब्दील हो चुकी है। इसकी परिणति पर सबकी निगाहें टिकी हुई है।

कपिल सिब्बल ने दी कांग्रेस पार्टी को सलाह, कहा- बड़े स्तर हैं सुधारों की जरुरत

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरकलह किसी से छुपी नहीं है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने एक बार फिर पार्टी को बड़ी नसीहत दी है। उन्होंने आईना दिखाते हुए अंदरूनी कलह और देश के राजनीतिक हालात पर बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि खाली जगह को कांग्रेस भर सकती है। लेकिन उसके लिए पार्टी को कई स्तरों पर काम करना होगा। सबसे पहले पार्टी को दिखाना होगा कि वह एक्टिव है।





Rape News- झोपड़ी में घुसकर आदिवासी महिला से किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार





कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि आज भारत को फिर से उठ खड़ी होने वाली कांग्रेस की जरूरत है। मीडिया से बातचीत के दौरान सिब्बल ने कहा कि पुनरुत्थानवादी कांग्रेस की जरूरत है। लेकिन अभी पार्टी को समय के साथ एक्टिव और सार्थक रूप से काम दिखाना होगा। इस दौरान उन्होंने पार्टी को 4 सलाह दी हैं। उनका मानना है कि पार्टी को संगठनात्मक चुनाव कराने, राज्य स्तर पर सुधार और अपनी सक्रियता को दिखाना होगा।





आगे दावा किया कि वर्तमान समय में देश में एक राजनीतिक विकल्प का अभाव है। कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं के समूह जी-23 के सदस्य सिब्बल ने कहा ने कहा कि देश को एक मजबूत और विश्वसनीय विपक्ष की जरूरत है। उन्होंने पार्टी के युवा और अनुभवी नेताओं के बीच संतुलन बनाने की तत्काल आवश्यकता पर भी जोर दिया। सिब्बल का यह बयान ऐसे समय आया है, जब कांग्रेस कई मोर्चों पर मुश्किलों का सामना कर रही है। पार्टी लगभग दो सालों से पूर्णकालिक अध्यक्ष के बिना चल रही है।





छत्तीसगढ़ में जेंडर इक्वेलिटी देने किन्नर समुदाय ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार, शासकीय नौकरियों में आरक्षण सहित…





अंतिम पूर्णकालिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2019 के आम चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद इस्तीफा दे दिया। तभी से सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष बनीं हुई हैं।


राहुल गांधी ने ट्विटर से unfollow किया इन नेताओं-पत्रकारों को, मची हलचल

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने कल मंगलवार को कई लोगों को ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया, जिसमें उनकी पार्टी के नेता, कुछ करीबी और कई पत्रकार भी शामिल हैं। जिसके बाद अटकलों का दौर चालू हो गया है।





अनफॉलो किया इन्हें





अर्थशास्त्री कौशिक बसु, वकील करुणा नंदी, पूर्व सीईसी एसवाई कुरैशी, शिक्षक अशोक स्वैन, जूनियर अभिनेत्री श्रुति सेठ, वरिष्ठ पत्रकार जावेद अंसारी, पत्रकार राघव बहल, वरिष्ठ विशेषज्ञ पी साईनाथ, जूनियर लेखक सोनिया फलेरियो, ओला कैब्स के संस्थापक भाविश अग्रवाल, बरखा दत्त, निधि राजदान, राजदीप सरदेसाई, हर्ष मंदर, हंसराज मीणा, संजुक्ता बासु





वायनाड के सांसद ऑफिस में काम करने वाले भी शामिल





इतना ही नहीं वायनाड के सांसद ऑफिस में काम करने वाले कुछ लोग और दिल्ली में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकारों का नाम भी इसमें शामिल है। राहुल गांधी के इस एक्शन की सोशल मीडिया पर चर्चा है और राजनीतिक गलियारों में चर्चा भी जोरो पर है।





पार्टी के अनुसार यह एक एक्सरसाइज़ है, जिसमें राहुल गांधी का अकाउंट रिफ्रेश किया जा रहा है। जल्द ही कुछ लोगों की लिस्ट तैयार होगी, जिन्हें राहुल गांधी ट्विटर पर फॉलो करेंगे इनमें कुछ लोग वो भी शामिल हो सकते हैं, जिन्हें अभी अनफॉलो किया है।





जब राहुल गांधी ने अचानक मंगलवार को कई लोगों को अनफॉलो करना शुरू कर दिया, तो ये गहन चर्चा का विषय बन गया। हर कोई इसके अलग-अलग निष्कर्ष निकालने लगा। हालांकि, पार्टी सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी की टीम जो नई लिस्ट तैयार कर रही है, उसमें नेता-पत्रकार और अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल होंगे।





ट्विटर की सफाई के बहाने हो रही भविष्य की तैयारी





कांग्रेस की ओर से भले ही कुछ सफाई दी जा रही हो, लेकिन राहुल गांधी के इस मूव ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। इसे राहुल की भविष्य की रणनीति की तैयारी के लिहाज से भी देखा जा रहा है। राहुल गांधी पिछले कुछ वक्त में ट्विटर पर आक्रामक रहे हैं, कोरोना काल के बीच उन्होंने ट्विटर के जरिए ही सरकार को निशाने पर लिया है। उनके विरोधियों ने लगातार उनपर ज्यादा एक्टिव होने को लेकर निशाना साधा है, तो वहीं सपोर्टर लगातार उनके साथ रहे हैं।


दिसंबर तक सभी को लग जाएगी वैक्सीन- प्रकाश जावड़ेकर

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। वैक्सीनेशन और वैक्सीन की कमी को लेकर राहुल गांधी के हमलों के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का बड़ा बयान सामने आया है। भारत में वैक्सीनेशन अभियान दिसंबर के पहले ही पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अगस्त से वैक्सीनेशन की रफ्तार में तेजी आएगी। दिसंबर तक 108 करोड़ लोगों को 216 करोड़ टीके की व्यवस्था होगी।





बता दें कि यह केंद्रीय मंत्री का यह बयान तब आया है जब देश में कोरोना वैक्सीन की किल्लत है। वहीं प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने टूलकिट की स्क्रिप्ट के अनुसार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाए हैं।





केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ‘राहुल गांधी जी दिसम्बर तक भारत में 216 करोड़ नए टीके आएंगे। जो कि 108 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को लगेंगे। भय फैलाने का कार्य ना करें। भारत सबसे तेज और सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन करने वाला आज दूसरा देश है। 20 करोड़ लोगों को टीके लग चुके हैं।’





प्रकाश जावड़ेकर ने आगे कहा, ‘राहुल जी अगर आपको वैक्सीन का महत्व आज समझ आ रहा है तो जब कोवैक्सीन आई थी तब उसपर आपने प्रश्नचिन्ह क्यों लगाया था? लोगों के मन में भ्रम ना पैदा करें। प्रधानमंत्री जी ने खुद कोवैक्सीन ली तब भी आपकी नौटंकी बंद नहीं हुई। वैक्सीनेशन में कांग्रेस शासित राज्यों में गड़बड़ी हो रही है।’


राजीव गांधी किसान न्याय योजना- किसानों को खरीफ सीजन 2020-21 की पहली किश्त का भुगतान 21 मई को

No comments Document Thumbnail

रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ सीजन 2020-21 की पहली किश्त के रूप में प्रदेश के 22 लाख किसानों को 1500 करोड़ रूपए की कृषि आदान सहायता राशि (इनपुट सब्सिडी) प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही गोधन न्याय योजना के तहत राज्य के करीब 72 हजार पशुपालकों को गोबर खरीदी के एवज में 7 करोड़ 17 लाख रूपए तथा गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को 3.6 करोड़ रूपए की राशि ऑनलाइन अंतरित की जाएगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सांसद सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित होगा।





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने मंत्रीमण्डल के सदस्यों के साथ 21 मई को दोपहर 12 बजे अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वर्गीय राजीव गांधी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, इसके पश्चात् प्रदेश के 22 लाख किसानों को कृषि आदान सहायता राशि की प्रथम किश्त के रूप में 1500 करोड़ रूपए कृषकों के खातों में तथा गोधन न्याय योजना के तहत 15 मार्च से 15 मई तक पशुपालकों से गोबर खरीदी की राशि 7.17 करोड़ रूपए का ऑनलाईन अंतरण करेंगे। इस कार्यक्रम में जिलों से सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि, किसान और पशुपालक भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे।





गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में फसल उत्पादकता को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से 21 मई 2020 को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के तहत खरीफ सीजन 2019-20 में पंजीकृत लगभग 19 लाख किसानों को कृषि आदान सहायता के रूप में 5628 करोड़ रूपए की आदान सहायता राशि दी गई है। चार किश्तों में यह राशि किसानों के बैंक खाते में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अंतरित की गई है।





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में बीते 19 मई को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हित में कई अहम निर्णय लिए हैं। जिसमें अब खरीफ वर्ष 2020-21 में किसानों से क्रय किये गये धान पर 9,000 रूपए प्रति एकड़ की दर से इनपुट सब्सिडी दी जायेगी। आगामी वर्षाें में भी खरीफ सीजन में धान उत्पादक कृषकों को प्रति वर्ष 9 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से इनपुट सब्सिडी दी जाएगी।





इसी तरह सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि वर्ष 2020-21 में जिन किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान का विक्रय किया था, वह यदि धान के बदले कोदो कुटकी, गन्ना, अरहर, मक्का, सोयाबीन, दलहन, तिलहन, सुगन्धित धान, अन्य फोर्टिफाइड धान की फसल उत्पादित करते हैं अथवा वृक्षारोपण करते हैं तो उसे प्रति एकड़ 9,000 रूपए के स्थान पर 10,000 रूपए की इनपुट सब्सिडी दी जाएगी। वृक्षारोपण करने वालों को 3 वर्षों तक यह अनुदान मिलेगा। राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिसके तहत खरीफ वर्ष 2021-22 में धान के साथ ही खरीफ की सभी प्रमुख फसलों मक्का, सोयाबीन, गन्ना, कोदो कुटकी तथा अरहर के उत्पादकों को भी प्रतिवर्ष 9000 रूपए प्रति एकड़ की दर से इनपुट सब्सिडी दी जायेगी। छत्तीसगढ़ सरकार ने कोदो-कुटकी का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3,000 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 मई को छत्तीसगढ़ सरकार की बहुआयामी गोधन न्याय योजना के तहत राज्य के करीब 72 हजार पशुपालकों एवं ग्रामीणों को 15 मार्च से 15 मई तक गोबर खरीदी के एवज में 7 करोड़ 17 लाख रूपए की राशि सीधे उनके खाते में भी अंतरित करेंगे। यहां यह उल्लेखनीय है कि 20 जुलाई 2020 हरेली पर्व के दिन से शुरू हुई गोधन न्याय योजना के तहत राज्य के पशुपालकों एवं ग्रामीणों को अब तक कुल 88 करोड़ 15 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री बघेल गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को 3.6 करोड़ रूपए की राशि का भी अंतरण करेंगे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.