Media24Media.com: MLA Vinod Sevenlal

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label MLA Vinod Sevenlal. Show all posts
Showing posts with label MLA Vinod Sevenlal. Show all posts

पुरानी पेंशन का लाभ दिलवाने शिक्षक संघ ने संसदीय सचिव को सौंपा ज्ञापन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ ने पुरानी पेंशन का लाभ दिलवाने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर को ज्ञापन सौंपा है। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उनकी मांगों की ओर शासन का ध्यानाकर्षित कराने का आश्वासन दिया। प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के चंद्रशेखर चंद्राकर, भुवनेश्वर प्रसाद साहू, राधेश्याम साहू, रोमनलाल चंद्राकर, श्यामलाल मन्नाडे, योगिता पुष्पाकर, धनेश्वरी सिन्हा, धनीराम साहू आदि संसदीय सचिव पहुंचे और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर को पुरानी पेंशन सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि 2004 के पूर्व में नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। 

उनकी नियुक्ति शिक्षा विभाग के आदेश पर वर्ष 1998-99 में नियमित पद पर हुआ था। साल 2001-2002 में उनकी नियमितिकरण की गई और वर्ष 2018 में सेवा का गणना कर संविलियन किया गया। लेकिन पुरानी पेंशन के लाभ से वंचित किया गया है। वर्ष 2004 के बाद नवीन पेंशन योजना लागू की गई है जो वर्ष 1998-99 के शिक्षकों के लिए नहीं था। नियम को नजरअंदाज कर 2012 में नवीन पेंशन योजना से जोड़ा गया जो न्यायसंगत नहीं था। 

पेंशन का लाभ दिलवाने की मांग

वहीं साल 2004 के पूर्व नियुक्त कर्मचारी जो 2004 के बाद नियमित हुए हैं ऐसे दैनिक वेतनभोगी और कार्यभारित कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने पुरानी पेंशन का लाभ दिलवाने की मांग की। जिस पर संसदीय सचिव और विधायक चंद्राकर ने उनकी मांगों की ओर शासन का ध्यानाकर्षित कराने का आश्वासन दिया।

युवा मितान क्लब गठन के लिए युवाओं की टीम सक्रिय, संसदीय सचिव के मार्गदर्शन में युवाओं को जोड़ने किया जा रहा प्रोत्साहित

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के मार्गदर्शन में राजीव युवा मितान क्लब के गठन को लेकर युवाओं की टीम सक्रिय है और शासन की इस योजना का लाभ दिलवाने युवाओं को प्रोत्साहित कर रही है। गांवों में लगातार युवाओं की बैठक लेकर क्लब का गठन किया जा रहा है। राजीव युवा मितान क्लब के गठन के लिए ग्राम झालखम्हरिया में बैठक हुई। जिसमें NSUI के कार्यकारी जिला अध्यक्ष व्यंकटेश चंद्राकर, जनपद सदस्य एरीन चंद्राकर, रेखराज पटेल और हरिशंकर साहू की टीम ने क्लब के गठन के उद्देश्यों की जानकारी दी। 

बैठक के दौरान व्यंकटेश चंद्राकर ने युवाओं को बताया कि ग्राम पंचायतों व शहर के वार्डों की आबादी के हिसाब से क्लब का गठन किया जाएगा। 25 सौ से अधिक की आबादी पर दो क्लब बनाए जाएंगे। प्रत्येक क्लब को प्रत्येक तीन माह में 25 हजार रुपये के मान से एक साल में रचनात्मक गतिविधियों के संचालन के लिए एक लाख रुपये दिए जाएंगे। बैठक के बाद इसके राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया। 

युवा मितान क्लब में ये लोग शामिल

युवा मितान क्लब में गणेश साहू, मोहन साहू, इंद्रकुमार ध्रुव, भीखम साहू, प्रमोद साहू, गेमन ध्रुव, संतोष साहू, कोमल जगत, कुंदन ध्रुव, लता यादव, मेनका ध्रुव, दीक्षा साहू, भावेश साहू, गौतम ध्रुव, दुर्गेश साहू, ओमप्रकाश ध्रुव, किरण कुमार निषाद, एवन यादव, टीकाराम दीवान, देवेंद्र साहू, अशोक कुमार साहू, विवेक साहू, लेखराम साहू, भुवन यादव, दिवेश साहू, युवराज साहू, सुमन ध्रुव, कामेश्वर विश्वकर्मा, ओमप्रकाश साहू, विजय साहू, देवेंद्र साहू, टीकम निषाद, प्यारे निषाद, तोरण ध्रुव, कृष्णा ध्रुव, संतोषी ध्रुव, हेमलता निषाद, दिलीप ध्रुव Qj खिलावन विश्वकर्मा शामिल हैं।

धान बेचने किसानों के पंजीयन की तिथि बढ़ाने की मांग, विधायक ने कराया ध्यानाकर्षण

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। संसदीय सचिव और महासमुन्द विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत से धान विक्रय के लिए किसानों के पंजीयन की तिथि बढ़ाए जाने की मांग की है। जारी बयान में उन्होंने ध्यानाकर्षित कराए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों के कर्मचारियों के आंदोलन और पंजीयन पोर्टल में तकनीकी खराबी के चलते अनेक किसान धान विक्रय के लिए पंजीयन नहीं करा सके हैं।

संसदीय सचिव चंद्राकर ने इस संबंध में कहा है कि मुख्यमंत्री बघेल और मंत्री भगत को पत्र लिखने के साथ ही चर्चा के दौरान भी इस ओर ध्यान दिलाया है। उन्होंने बताया कि खरीफ वर्ष 2021-22 में धान विक्रय के लिए किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि 10 नंवबर निर्धारित थी। 

पंजीयन तिथि में वृद्धि करने की मांग

इस बीच महासमुंद के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ में सहकारी समितियों के कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने और  किसान पंजीयन पोर्टल में तकनीकी खराबी के कारण बहुत से किसान धान विक्रय के लिए पंजीयन से वंचित हो गए हैं। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए धान विक्रय के लिए पंजीयन तिथि में वृद्धि किया जाना आवश्यक है।

72 लाख की लागत से ओवरहेड टैंक और पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य का शुभारंभ

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम पंचायत छिंदौली में 72.55 लाख रुपए की लागत से जल जीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैंक और पाइपलाइन विस्तारीकरण के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर रंगमंच निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। 


रविवार को ग्राम पंचायत छिन्दौली में पानी टंकी निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, अरुण चंद्राकर, जनपद सदस्य दामिनी तुलसी साहू, हेमन्त डड़सेना,  खिलावन साहू, ढेलु निषाद, सोनू राज, सत्यभान जेंडरे, प्रभा टोंडे, मनी राम टेंडरे, लेड़गा राम साहू, सचिन गायकवाड़, घनश्याम जांगड़े मौजूद रहे। 

मुख्य अतिथि संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि आने वाले दिनों में हर घर को साफ पानी सुलभ हो सकेगा। जल जीवन मिशन योजना के तहत इसके क्रियान्वयन की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत पानी टंकी का निर्माण किया जा रहा है। गांवों में पेयजल किल्लत दूर होने के साथ ही प्रति व्यक्ति प्रति दिन के हिसाब से घरों तक पानी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से कोई गांव साफ पानी से वंचित नहीं रहेगा। सभी गावों को चरणबद्ध तरीके से कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। 

प्रदेश सरकार ले रही जनहितकारी फैसले: विनोद 

प्रदेश सरकार शहर के साथ गांवों में भी समुचित विकास कराने प्रतिबद्ध है। उन्होंने भूपेश सरकार को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है। तब से जनहितकारी फैसले लिए जा रहे हैं। इस अवसर पर गणेश राम कुर्रे, नंदकुमार कुर्रे, सलमान खान, शेख फारुख खान, मनी राम टांडे, शेख अब्दुल्ला खान, देव दिवान, अजय दीवान, दशोदा आवडे, लोकनाथ निराला, दीवान, भागवत सोनवानी, सीताराम, ऋषि निराला, पुरन लाल साहू, भुवनेश्वर यादव, रामकुमार जोगी, अजय दीवान सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

महिलाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश, संसदीय सचिव ने किया स्वागत

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों और कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर क्लबपारा की महिलाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया। कांग्रेस प्रवेश करने वाली सभी महिलाओं का संसदीय सचिव चंद्राकर ने स्वागत किया। 


महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव लता कैलाश चंद्राकर और लक्ष्मी सोनी के नेतृत्व में महिलाएं  संसदीय सचिव निवास पहुंची। महिलाओं ने कांग्रेस की नीतियों और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश की मंशा जाहिर की। संसदीय सचिव  चंद्राकर ने सभी महिलाओं का कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करने पर स्वागत किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस प्रवेश करने वाली महिलाओं को पार्टी हित में सतत काम करने प्रेरित किया। 

इन्होंने किया कांग्रेस में प्रवेश

कांग्रेस प्रवेश करने वाली महिलाओं में संध्या यादव, किरण यादव, सीमा विश्वकर्मा, सुनीता पाडे, संतोषी यादव, पुन्नी यादव, संध्या यादव, रेणुका, निधि, नीलम, कुमारी बघेल, सुरजो बघेल, देवकी यादव, शांति बघेल, पूजा पांडे, अनिता यादव, उमा बघेल, ज्योति पांडे, उर्मिला, लता, मंजू, शिवबती, सुखिया यादव, तिजिया यादव शामिल हैं।

पैंकरा कंवर समाज भवन निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देंगे विनोद, समाज के पदाधिकारियों की मांग पर घोषणा

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। पैंकरा कंवर समाज के लिए सर्वसुविधायुक्त सामाजिक भवन का निर्माण होगा। समाज के पदाधिकारियों की मांग पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने भवन निर्माण के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की है।



1 सितंबर 2021 बुधवार को पैंकरा कंवर समाज पथर्री के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव  चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि सामाजिक गतिविधियों के संचालन के लिए समाज के पास कोई सामाजिक भवन नहीं है। जिससे सामाजिक गतिविधियों के संचालन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि पैकरा कंवर समाज के पास ग्राम झिलपावन झलप में सामाजिक भवन के लिए जगह सुरक्षित रखवाया गया है। 

सामाजिक भवन निर्माण के लिए राशि

सामाजिक भवन निर्माण के लिए राशि की जरूरत है। जिस पर संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर ने भवन निर्माण के लिए पांच लाख रूपए  देने की घोषणा की। राशि की घोषणा पर संसदीय सचिव  चंद्राकर का पैंकरा कंवर समाज परिक्षेत्र पथर्री के अध्यक्ष दशरथ दीवान, उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह दीवान, कुलेश्वर सिंह दीवान, युवा प्रभाग के अध्यक्ष राजेंद्र दीवान, पूर्व अध्यक्ष काशीराम दीवान, ग्राम सिंघरूपाली के समाज प्रमुख ननकीराम दीवान, सहसचिव इंद्रल सिंह दीवान, बरेकेलकला के समाज प्रमुख प्रहलाद दीवान, सुबेलाल दीवान, भारत सिंह दीवान, देवसिंह दीवान, फिरतराम दीवान, टेकलाल दीवान, तोरण दीवान आदि ने आभार जताया है।

महासमुंद पुरानी मंडी में किसान उपभोक्ता बाजार के साथ बनेगा व्यवसायिक परिसर

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर का सपना साकार होने जा रहा है। पुरानी कृषि मंडी में किसान उपभोक्ता बाजार के साथ ही कृषि आदान सह व्यवसायिक परिसर का निर्माण किया जाएगा। संसदीय सचिव चंद्राकर के प्रयास से इसके निर्माण के लिए चार करोड़ 37 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है।


मंडी सदस्य रहते देखा सपना, अब हो रहा साकार 

गौरतलब है कि वर्ष 2010 में मंडी सदस्य रहने के दौरान संसदीय सचिव व विधायक विनोद चंद्राकर ने पुरानी कृषि मंडी परिसर में उपभोक्ता बाजार व व्यवसायिक परिसर की परिकल्पना की थी। विधायक बनने के बाद उन्होंने इसके लिए शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया। बाद इसके किसान उपभोक्ता बाजार स्थापना के लिए दो करोड़ चार लाख 91 हजार हजार रूपए तथा कृषि आदान सह व्यवसायिक परिसर निर्माण के लिए दो करोड़ 32 लाख 49 हजार रूपए की स्वीकृति मिली है। छग राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध संचालक ने संसदीय सचिव चंद्राकर को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। 

 किसान-उपभोक्ता बाजार का सपना साकार 

मीडिया को जारी बयान में चंद्राकर ने बताया है कि पुरानी मंडी प्रांगण में सर्वसुविधायुक्त किसान उपभोक्ता बाजार का सपना साकार होने जा रहा है। इसके निर्माण होने से किसान यहां अपनी ताजी सब्जियां व फल बेच सकेंगे। किसानों को यहां पूरी सुविधा मिलेगी। दो करोड़ चार लाख 91 हजार रूपए की लागत से बनने वाले किसान उपभोक्ता बाजार में आंतरिक सीमेंट कांक्रीट रोड, बाउंड्रीवाल निर्माण, दो स्थानों पर मुख्य प्रवेश द्वार, सुलभ शौचालय, कार्यालय भवन, जल की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं रहेगी। इसी तरह दो करोड़ 32 लाख 49 हजार रूपए की लागत से बनने वाले कृषि आदान सह व्यवसायिक परिसर में 27 नग शेंडीशॉप का निर्माण किया जाएगा। संसदीय सचिव चंद्राकर ने किसान उपभोक्ता बाजार के साथ ही कृषि आदान सह व्यवसायिक परिसर का निर्माण की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे का आभार जताया है।

 किसान और उपभोक्ताओं के बीच सीधे होगा व्यापार 

संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि यहां किसान उपभोक्ता बाजार निर्माण होने से किसान और उपभोक्ताओं के बीच सीधे व्यापार हो सकेगा। किसानों को उनके उत्पादन का अच्छा मूल्य मिलने के साथ ही उपभोक्ताओं को उचित दाम पर ताजी सब्जियां व फल मिलेगी। यहां किसानों को सर्वसुविधायुक्त उपभोक्ता बाजार मिलेगा

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.