Media24Media.com: FIR

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label FIR. Show all posts
Showing posts with label FIR. Show all posts

मुख्यमंत्री बघेल के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट करने वाला युवक गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एक युवक ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। जिसके बाद मामले को सज्ञान में लेते हुए रायपुर की पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक का नाम समीर साहू है और रायपुर का ही रहने वाला है। दरअसल, समीर साहू ने अपने फेसबुक पर सीएम भूपेश के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज की थी।




जानकारी के अनुसार केस रायपुर के सिविल लाइंस थाने में दर्ज किया गया है। कांग्रेस के नेताओं ने शिकायती आवेदन दिया था। रायपुर पुलिस का कहना है कि का रहने वाला समीर साहू ने फेसबुक पर कुछ अश्लील बातें CM बघेल के खिलाफ लिख दीं।

 पुलिस ने समीर के खिलाफ IPC की धाराओं 294, 504 के तहत केस दर्ज किया है। ये भी देखा जा रहा है कि क्या समीर का किसी राजनीति संगठन से कनेक्शन है या नहीं। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस इसे जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।

महाकाल की सवारी में भक्तों पर किया कुल्ला और थूका, आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 उज्जैन : सावन के दूसरे सोमवार को निकाली बाबा महाकाल की सवारी में शामिल भक्तों पर थूकने का मामला सामने आया है। छत पर खड़े तीन मुस्लिम युवकों ने भक्तों पर थूका। वीडियो बहू प्रसारित होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन के सूत्रों के अनुसार आरोपियों के मकान तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।


एसपी सचिन शर्मा का कहना है कि सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा महाकाल की सवारी निकल रही थी। सवारी शहर के अलग-अलग मार्गो से होते हुए टंकी चौक पहुंची थी। जहां बहुमंजिला भवन पर तीन युवक खड़े हुए थे। सवारी के गुजरने के दौरान युवकों ने नीचे खड़े भक्तों पर थूका।


नीचे खड़े कुछ युवकों ने इस करतूत का वीडियो मोबाइल से बना लिया। इसमें युवक थूकते हुए और कुल्ला करते हुए नजर आ रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया है। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया और तत्काल कार्यवाही करते हुए। अदनान, सुफियान व अशरफ नामक युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सावन लौट निवासी भेरूगढ़ नाका चौराहा की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इंदौर विधायक रमेश मेंदोला ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को फोन लाकर मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश भूरिया ने बताया कि सवारी के दौरान कुछ श्रद्धालुओं ने देखा कि उनके ऊपर पानी पीकर थूकने की कुछ लोग प्रयास कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर थाना खारा कुआं में आईपीसी की धारा 295 (a) ,153 ( a) , 505 , 296 में केस दर्ज किया गया है। दोषियों के खिलाफ कानून सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Kanker News: बच्चों से बेरहमी से मारपीट करने वाली दत्तक ग्रहण केंद्र की मैनेजर हुई गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail
 Kanker News: राज्य सरकार ने कांकेर मामले में की सख्त कार्रवाई करते हुए मासूम बच्चों के साथ मारपीट करने वाली दत्तक ग्रहण केंद्र की मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मैनेजर सीमा द्विवेदी के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


बता दें कि इससे पहले कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एनजीओ दत्तक ग्रहण अभिकरण की मैनेजर / समन्वयक के खिलाफ अपराध दर्ज करने की बात कही थी। वहीं, एनजीओ को सस्पेंड कर दिया है। इसी मामले में महिला एवं बाल विकास विभाग के विशेष सचिव पोषण चंद्राकर ने तत्कालीन प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा को सस्पेंड कर दिया है।


बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अश्लील तस्वीर वायरल करना युवक को पड़ा भारी, FIR दर्ज

No comments Document Thumbnail

Bageshwar Dham : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक व्यक्ति ने कथित रूप से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। उस पर केस दर्ज कर लिया गया है। सर्किल ऑफिसर (तिलहर) प्रियांक जैन ने कहा कि शाहजहांपुर जिले के डभौरा गांव निवासी इरशाद हुसैन ने फेसबुक पर पोस्ट साझा किया था।


स्थानीय विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेता सुरेश शर्मा पप्पू ने यह कहते हुए शिकायत दर्ज कराई थी कि पोस्ट अश्लील थी और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए, 295ए और 505(2) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल यूपी के शाहजहांपुर जिले में एक सख्स ने कथित तौर पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कुछ अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की जो तेजी से वायरल हो गई। फिलहाल धीरेंद्र शास्त्री की अश्लील पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

शाहजहांपुर के सर्किल ऑफिसर (सीओ) प्रियांक जैन ने बताया कि शाहजहांपुर जिले के डभौरा गांव निवासी इरशाद हुसैन ने फेसबुक पर बाबा धीरेंद्र शास्त्री अश्लील तस्वीर पोस्ट शेयर की थी। तस्वीरें वायरल होने के बाद स्थानीय विश्व हिंदू परिषद (VHP) के नेता सुरेश शर्मा पप्पू ने यह कहते हुए शिकायत दर्ज कराई थी कि पोस्ट अश्लील थी और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई। वहीं पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी के खिलाफ कई आईपीसी की धारों के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पहले भी अश्लील तस्वीरें हो चुकी है वायरल

पिछले साल भी बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अश्लील तस्वीर वायरल हुई थी। हालांकि अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसके समर्थकों ने मैनपुरी के किशनी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुयायियों ने अपनी शिकायत में सनातन धर्म और ब्राह्मण समाज के बारे में गलत प्रचार करने का आरोप लगाया था। साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की थी।

 

 

 

मंत्री का एक्शन ऑन द स्पॉट, निलंबित-बर्खास्त FIR तीनों का फरमान

No comments Document Thumbnail

भोपाल : मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने सड़क पर हादसों का कारण बन रहे एक डंपर के कई दिनों के बाद भी न हटाए जाने पर अपनी नाराजगी खुले तौर पर जताई। इतना ही नहीं थाने मंत्री भी जा धमके और पूरे स्टॉफ को निलंबित, बर्खास्त करने के साथ उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का फरमान भी सुना गए।


मामला इंदौर से हरदा के सड़क मार्ग पर पड़ने वाले सतवास थाना क्षेत्र का है, पटेल हरदा लौट रहे थे, तभी गांव वालों ने उन्हें रोककर बीते कई दिनों से एक डंपर के सड़क पर खड़े होने की शिकायत की। इतना ही नहीं गांव वालों ने बताया कि इस डंपर के चलते कई हादसे भी हो चुके हैं।

मंत्री पटेल को जब गांव वालों ने घेरा तो वे अपने वाहन से उतर और वास्तविकता जानी। फिर क्या था मंत्री पटेल ने पहले सड़क पर खड़े डंपर का अपने मोबाइल से वीडियो बनाया और सीधे जा पहुंचे थाने। उन्होंने यहा थाना प्रभारी से लेकर तमाम कर्मचारियों को खूब खरीखोटी सुनाई और कहा कि आप लोग सरकार की छवि को बिगाड़ने में लगे हैं।

मंत्री पटेल इतने गुस्से में थे कि उन्होंने थाना प्रभारी सहित पूरे थाने के स्टॉफ केा निलंबित, बर्खास्त करने के साथ एफआईआर तक दर्ज कराने का फरमान सुना दिया।



बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ रायपुर में शिक़ायत दर्ज़

No comments Document Thumbnail

रायपुर। बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री पर अब “कसार समाज” ने निशाना साधा है। कसार समाज की ओर से युवा कांग्रेस के सचिव ने राजधानी रायपुर के सिटी कोतवाली में एक लिखित शिकायत दर्ज की गई है।


दर्ज़ शिकायत में पंडित धीरेंद्र शास्त्री गर्ग के ऊपर कसार समाज के आराध्य कुलदेव भगवान सहस्त्रबाहु पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिषेक कसार ने कोतवाली थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।


रायपुर के सिटी कोतवाली थाने में अभिषेक ने लिखित आवेदन में यह कहा है कि “बागेश्वर धाम की कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री गर्ग के द्वारा हमारे आराध्य भगवान सहस्त्रबाहु जी का अपमान करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में प्रचारित व प्रसारित कर हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। हैयहैयवंशी क्षत्रिय कसार समाज के हमारे कुलदेव सहस्त्रबाहु महाराज हमारे इष्ट देव हैं।

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में निवासरत कसार ताम्रकार समाज और मेरी भावनाएं इससे आहत हुई हैं, अतः निवेदन है कि बागेश्वर धाम के कथावाचक वीरेंद्र शास्त्री गर्ग, जिला : छतरपुर, मध्य प्रदेश के खिलाफ अपराध दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।”


छतीसगढ़ ! एसडीएम के ऊपर पत्नी ने दहेज प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज कराई

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर। छतीसगढ़ में एसडीएम के ऊपर दहेज प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज की गई है। एसडीएम फिलहाल राज्य के महत्वपूर्ण औद्योगिक नगरी में पोस्टेड हैं। एफआईआर में बताया गया है कि एसडीएम ने तलाक के लिए दबाव बनाते हुए माना एयरपोर्ट रोड़ के सुनसान अंधेरे में ट्रक के नीचे फेंकने की धमकी दी। साथ ही शादी के एक दिन पहले उन्होंने दबाव बना कर नई कार खरीदवा दी। एसडीएम और उनके 6 रिश्तेदारों व एसडीएम के पीएसओ के खिलाफ बिलासपुर के महिला थाना में दहेज प्रताड़ना, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने की एफआईआर दर्ज की गई है।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार कौशल प्रसाद तेंदुलकर मूलतः सक्ती जिले के जैजैपुर ब्लॉक के ग्राम चिसदा के रहने वाले है। वे वर्तमान में कोरबा जिले के कटघोरा अनुविभाग में एसडीएम के पद पर पदस्थ हैं। पहले वह पोड़ी- उपरोड़ा में एसडीएम थे। 15 मार्च 2022 को आदेश जारी कर उन्हें एसडीएम कटघोरा बनाया गया। उनकी शादी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के व्यापार विहार के नागदौने कालोनी स्थित 30 वर्षीय सुरभि पाटले के साथ 12 दिसंबर 2021 को सामाजिक रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी में यथा शक्ति कन्या पक्ष वालों ने आवभगत करते हुए दान दहेज दिया था। बावजूद इसके कार व नगद की मांग करते हुए डिप्टी कलेक्टर कौशल प्रसाद तेंदुलकर अपनी पत्नी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। जिसके चलते उनकी पत्नी ने उनके खिलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। अपनी एफआईआर में सुरभि ने बताया है कि उनके मायके वाले वेन्यू कार दहेज में देने वाले थे, पर उनके होने वाले पति व उनके मामा ने वेन्यू कार एसडीएम पद के अनुरूप नही होने की बात कह होंडा सिटी कार खरीदने हेतु दबाव बनाया गया। और बिना लड़की वालों की जानकारी होंडा सिटी कार बुक करवा ली गई। लड़की वालों को मजबूरी में शादी के एक दिन पहले 11 दिसंबर 2021 को होंडा सिटी कार खरीद कर देनी पड़ी।

पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद वह लगभग 8 माह तक अपने पति के साथ रही। इस दौरान उनकी सास राममति भी उनके साथ एक ही घर मे रहती थी। इस दौरान उनकी सास दहेज की मांग करते हुए उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करती रही। साथ ही उनके पति भी उनसे मायके से नगद मंगवाने की मांग करते थे। साथ ही पति शादी के दूसरे दिन से बच्चा नही लेना है कहते थे। दूसरी तरफ उनकी सास व जेएल कुर्रे की पत्नी बच्चा नही दिखा तो दूसरी शादी करने की धमकी देते थे। अप्रैल माह में एसडीएम कौशल प्रसाद तेंदुलकर ने पत्नी के गले मे चाकू लगाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। उनके द्वारा हमेशा अपनी पत्नी को तलाक देने हेतु दबाव बनाया जाता था और बार बार मायके छोड़ दिया जाता था। मई में प्रेगनेंसी की जानकारी मिलने पर बार बार गर्भपात करवाने की धमकी कौशल प्रसाद पत्नी को देते रहे।

पीड़िता के अनुसार 5 अगस्त को उसके पति व सास ने उनके माता-पिता को घर बुलाया। 5 अगस्त की रात्रि को जब उनके एनटीपीसी स्थित घर मे उनकी मां, उनकी दीदी व ड्राइवर रवि आये तब उनके पति ने पांच माह की गर्भावस्था होने के बावजूद बलपूर्वक उनके पेट मे में मारा और पुलिस वाले बेट से भी पीटा। बीच- बचाव करने पर पीड़िता के मां व बहन के भी बाल खिंचकर पटककर जमीन पर गिरा दिया। फिर डिप्टी कलेक्टर ने अपनी पत्नी की बहन की चुन्नी से अपनी सास का गला घोंटना शुरू कर दिया। ड्राइवर रवि के द्वारा बीच- बचाव किया गया। साथ ही गर्भवती पीड़िता का एनटीपीसी अस्पताल में इलाज किया गया। रक्षाबंधन पर डिप्टी कलेक्टर ने अपनी पत्नी को ड्राइवर व कार के साथ मायके भेज दिया। साथ ही कहा कि मायके में ही रहो,जब समय होगा तब तुम्हें लेने आऊंगा। पीड़िता को उसका पति लेने नही आया और 4 सितंबर 2022 को हुई सामाजिक बैठक में डिलवरी तक मायके में रहने की सहमति बनी। 25 दिसंबर 2022 को पीड़िता की डिलवरी हुई। लेबर पेन होने पर पति को आने के लिए कहने पर न ही पति आया और न ही ससुराल वाले। और न ही डिलवरी के बाद भी पति व ससुराल वाले बच्चे को देखने आए। इस दौरान सास उन्हें गालियां देती थी और पति सिंगल मदर बनने या बच्चे के पिता का नाम बदलने की धमकी देता रहता था।

5 फरवरी को पीड़िता के फूफा कुंदन बंजारे की मुलाकात रायपुर में उसके पति से हुई। तब उसके पति क्या प्रूफ है कि बच्चा मेरा है बोलकर मजाक उड़ाने लगे। साथ ही बतमीजी कर चारित्रिक लांछन लगाने लगे। उसी रात बच्चे को देखने घर पहुँच कर झगड़ा भी किये। 1 मार्च 2023 को डिप्टी कलेक्टर अपने सरकारी गाड़ी व पीएसओ के साथ दोपहर तीन बजे पीड़िता के मायके वाले घर आकर पीड़िता को धोखे से घर के बाहर बुलवाया। और बाल पकड़कर खिंचकर गाड़ी में बैठा लिया। पीड़िता की बहन के बीच बचाव करने के बावजूद उससे भी गाली गलौच करते हुए अपनी सरकारी गाड़ी में पीड़िता को रायपुर ले गए। इस दौरान रास्ते भर पीड़िता को व उसके मायके वालों को क्रिमिनल केस में फ़ंसवाने की धमकी देकर जान से मारने की धमकी भी देता रहा और साथ ही तलाक के लिए दबाव बनाता रहा। साथ ही माना एयरपोर्ट के सुनसान अंधेरे रोड़ में ट्रक के निचे फेंक दूंगा कहकर प्रयास भी किया। थाने से फोन आने पर सिविल लाइन थाना बिलासपुर छोड़ कर भाग गए। इस दौरान उनका दो माह का दुधमुंहा बच्चा भी उनसे घण्टो दूर रहकर भूखा प्यासा रहा। लगातार मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने पति व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

इन पर दर्ज हुई एफआईआर:-

पीड़िता के पति कौशल प्रसाद तेंदुलकर, पीड़िता की सास राममति तेंदुलकर, ससुराली रिश्तेदार जेएल कुर्रे,संजय कुर्रे, सलीम कुर्रे,जेएल कुर्रे की पत्नी, मामा ससुर दिलीप खरे व डिप्टी कलेक्टर के पीएसओ दिलीप कैवर्त्य के खिलाफ धारा 498-ए,294,506, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

 

छत्‍तीसगढ़ बंद के दौरान तोड़फोड़, चक्‍काजाम करने वाले 200 बजरंग दल, वीएचपी समेत भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR

No comments Document Thumbnail

रायपुर। बेमेतरा के बिरनपुर गांव में भड़की हिंसा में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में सोमवार को छत्तीसगढ़ बंद के दौरान राजधानी रायपुर में उपद्रव और तोड़फोड़ करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किए हैं। पुलिस ने गोलबाजार थाने में बजरंग दल, वीएचपी समेत भाजपा कार्यकर्ताओं के 200 लोगों के खिलाफ अनाधिकृत चक्काजाम करने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।


टीकरापारा थाना की पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता राजेश वैष्णव, किशोर, अजय और लव अमित समेत अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ जान से मारने की धमकी समेत रास्ता रोककर तोड़फोड़ समेत बलवा की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है

पुलिस का कहना है कि बंद के दौरान थाना टिकरापारा क्षेत्र अंतर्गत स्थित बस स्टैंड में कुछ लोगों द्वारा बस में तोड़फोड़ किया जिस पर व्यक्तियों को चिन्हित उनके विरुद्ध थाना टिकरापारा में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

इसी प्रकार जय स्तंभ चौक पर लंबे समय तक चक्काजाम कर यातायात बाधित किया गया जिससे आम जनता को अत्यधिक परेशानी हुई जिस पर ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध थाना गोल बाजार में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

इन लोगों पर दर्ज है केस

गोलबाजार थाना में भाजपा कार्यकर्ता केदार गुप्ता, संजू नारायण सिंह, अमरजीत चावला, चंद्रशेखर वर्मा, घनश्याम चौधरी, प्रदीप वाधवानी, प्रफुल्ल विश्वकर्मा और अमित साहू समेत 200 बजरंग दल, वीएचपी समेत भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनाधिकृत चक्काजाम करने की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है l

 

पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर हुई FIR, धार्मिक भावनाएं भड़काने का लगा आरोप

No comments Document Thumbnail

उदयपुर। नवसंवत्सर पर गांधीग्राउंड में हुई धर्मसभा में भड़काउ भाषण देकर लोगों भड़काने के आरोप में उदयपुर पुलिस ने हाथीपोल थाने में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दरअसल गुरूवार को धर्मसभा के दौरान धीरेन्द्र शास्त्री ने भड़काउ भाषण देते हुए कुंभलगढ़ किले पर भगवा झंडा गाड़ने की बात कही थी, जिसके बाद गुरूवार देर शाम कुंभलगढ़ में कुछ युवकों ने जबरन घुसकर किले पर भगवा झंडा फहराने का प्रयास किया था।


इस घटनाक्रम के बाद राजसमंद के केलवाड़ा़ थाने पांच युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया, वहीं उदयपुर के हाथीपोल थाने में पुलिस ने संज्ञात लेते हुए भड़काउ भाषण देने के आरोप में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 153(A) के तहत एफआईआर दर्ज की गयी है।

उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि गांधीग्राउंड में हुए कार्यक्रम में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भाषण के दौरान उत्तेजक और समुदायों के बीच वैमनस्य बढ़ाने वाले शब्दों का उपयोग किया गया। इससे बाद कुछ युवकों ने कुंभलगढ़ किले पर भगवा झंडा फहराने का प्रयास भी किया था। इस पर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ उदयपुर के हाथीपोल थाने में मामला दर्ज किया गया है। उदयपुर सिटी एडि.एसपी चन्द्रशील ठाकुर ने बताया कि कुंभलगढ़ किले पर भगवा झंडा फहराने के प्रयास में केलवाड़ा थाने में भी पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

केलवाड़ा में ये पांच युवक हुए गिरफ्तार

केलवाड़ा थानाधिकारी मुकेश सोनी ने बताया कि कुछ युवकों ने गुरूवार रात कुंभलगढ़ किले पर जाकर वहां भगवा झंडा फहराने का प्रयास किया था। इस पर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उदयपुर के ब्रह्मपोल निवासी गौरव सिंह पुत्र धमेन्द्र सिंह राणावत, बापूबाजार निवासी देवेन्द्र उर्फ कपिल पुत्र ओमप्रकाश सालवी, अभिषेकनाथ पुत्र संजयनाथ, प्रिंस सिंह पुत्र धमेन्द्र और खेरादीवाड़ा निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र विजय सिंह खींची को गिरफ्तार किया गया है।

 

सर शरीर को गंदी नीयत से छूते हैं, अश्लील बातें करते हैं - तीन शिक्षक गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

महासमुंद. छात्राओं से अश्लील बातें करने वाले छुईडबरी के तीन शिक्षकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इन शिक्षकों के खिलाफ पालकों ने कोमाखान थाने में शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की है. तीनों शिक्षकों में से एक प्राथमिक शाला व दो माध्यमिक शाला के शिक्षक हैं.


आपको बता दें कि छात्राओं ने तीन शिक्षकों पर अश्लील वीडियो दिखाने, बैड टच करने व अश्लील बातें करने का आरोप लगाते हुए अपने पालकों से शिकायत की थी. पालकों की शिकायत पर कोमाखान पुलिस ने तीनों शिक्षक आसकरन साहू, महेन्द्र बघेल, प्रमोद चन्द्राकर पर धारा 354, 292, 34 भादवि, 67 आईटी एक्ट, पास्को एक्ट की धारा 8, 10 एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम 1989 की धारा 3 (2), (वी ए) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है.

छात्राओं ने शिक्षकों के बारे में बताया कि शिक्षक हर रोज शराब पीकर आते हैं. हमारे साथ गाली गलौज करते हैं. अपने बदन की मालिश करवाते हैं. हमको अपने सामने बुलाकर अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाते हैं. हमारे गांव वाले को गरीब लोग हमारा कुछ कर नहीं पाएंगे बोलकर धमकी भी देते हैं. यही सब बात को सुनकर गांव वाले ने तत्काल ही शिक्षा अधिकारी एवं पुलिस चैकी को सूचना दी. थाना कोमाखान टुहलु चौकी प्रभारी मामले की जांच कर रहे हैं.



रामचरितमानस की ‘फोटोकॉपी' जलाने के मामले में 10 पर FIR

No comments Document Thumbnail

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाने में अखिल भारतीय ओबीसी महासभा द्वारा रामचरितमानस के कथित तौर पर ‘‘महिलाओं और दलितों पर आपत्तिजनक टिप्पणी’’ वाले पन्नों की ‘फोटोकॉपी’ जलाने के मामले में समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।


पुलिस ने बताया कि सतनाम ंिसह लवी नाम के व्यक्ति की शिकायत पर यहां पीजीआई थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रामचरितमानस के पन्नों की प्रति जलाने से शांति को खतरा है। उन्होंने बताया भारतीय दंड संहिता की धारा 142, 143, 153 ए, 295, 295 ए, 298, 504, 505, 506 और 120 बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

प्राथमिकी में मौर्य के अलावा देवेंद्र प्रताप यादव, यशपाल ंिसह लोधी, सत्येंद्र कुशवाहा, महेंद्र प्रताप यादव, सुजीत यादव, नरेश ंिसह, एसएस यादव, संतोष वर्मा, सलीम और अन्य अज्ञात शामिल हैं। इस बारे में पूछे जाने पर सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कैंट अनूप कुमार ंिसह ने कहा कि हां मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है। हालांकि इससे अधिक जानकारी होने से उन्होंने अनभिज्ञता जताई।

उल्लेखनीय है कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कथित तौर पर ‘महिलाओं और दलितों पर आपत्तिजनक टिप्पणियों’ के उल्लेख वाले श्रीरामचरितमानस के ‘पन्ने’ की ‘फोटोकॉपी’ जलायीं।

अखिल भारतीय ओबीसी महासभा ने मौर्य के समर्थन में लखनऊ के ‘वृंदावन योजना’ सेक्टर में ‘सांकेतिक’ विरोध प्रदर्शन करते हुए श्रीरामचरित मानस के पन्ने की छायाप्रतियां जलायीं। महासभा के पदाधिकारी देवेंद्र प्रताप यादव ने ‘पीटीआई—भाषा’ को बताया था, ‘‘जैसा कि मीडिया के एक वर्ग में बताया गया है कि हमने रामचरितमानस की प्रतियां जलाई थीं, यह कहना गलत है। रामचरितमानस की आपत्तिजनक टिप्पणियों की फोटोकॉपी, जो ‘शूद्रों’ (दलितों) और महिलाओं के खिलाफ थीं, और फोटोकॉपी पेज को सांकेतिक विरोध के रूप में जला दिया।’’

यह पूछे जाने पर कि उन्हें ऐसा विरोध दर्ज कराने के लिए किसने प्रेरित किया, यादव ने कहा, “स्वामी प्रसाद मौर्य ने पहले ही मांग की थी कि रामचरितमानस में उल्लिखित आपत्तिजनक टिप्पणियों को हटा दिया जाना चाहिए या उन पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए। सरकार ने इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया। इस पर स्वामी प्रसाद मौर्य को हमने समर्थन दिया है और अखिल भारतीय ओबीसी महासभा उनके साथ खड़ी है।”

अन्य पिछड़ा वर्गों के प्रमुख नेताओं में शामिल किये जाने वाले सपा के विधान परिषद सदस्य तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने हाल ही में यह आरोप लगाकर एक विवाद खड़ा कर दिया कि रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों में जाति के आधार पर समाज के एक बड़े वर्ग का “अपमान” किया गया। उन्होंने मांग की कि इन पर “प्रतिबंध” लगाया जाए।

मौर्य प्रदेश की पिछली भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। मगर 2022 के विधानसभा चुनाव से ऐन पहले उन्होंने इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। उन्होंने कुशीनगर जिले की फाजिलनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। बाद में सपा ने उन्हें विधान परिषद का सदस्य बना दिया था।

 
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.