Media24Media.com: आयुष द्वारा बुजुर्गों के लिए आयोजित विशेष OPD में 8 हजार 591 लोगों का इलाज

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आयुष द्वारा बुजुर्गों के लिए आयोजित विशेष OPD में 8 हजार 591 लोगों का इलाज

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में आयुष (आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी सिद्ध और होम्योपैथी) की ओर से प्रत्येक गुरूवार को लगने वाले विशेष OPD में प्रदेश भर में 8591 बुजुर्गों का निःशुल्क जांच और इलाज किया गया। राज्य के सभी शासकीय होम्योपैथी औषधालय, यूनानी औषधालय, जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, आयुष पॉलीक्लीनिक, आयुष विंग, स्पेशलाइज्ड थैरेपी सेंटर में इलाज किया गया।

इसी तरह स्पेशियलिटी क्लीनिक और सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में संचालित सह-स्थापित आयुष केन्द्रों और महाविद्यालय चिकित्सालयों में विशेष ओपीडी का संचालन किया गया। इस दौरान वृद्धावस्था से संबंधित विकारों और व्याधियों के साथ ही विभिन्न शारीरिक-मानसिक रोगों का आयुष के माध्यम से इलाज किया गया। इन OPD में सभी तरह की चिकित्सा जांच और इलाज निःशुल्क प्रदान किया गया।

आयुष द्वारा आयोजित प्रदेश के दो आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालयों के सियान जतन क्लिनिकों में 113, पांच जिला आयुर्वेद अस्पतालों में 231, स्पेशलाइज्ड थैरेपी सेंटर्स में 368, आयुष विंग्स में 193, आयुष पॉलीक्लीनिकों में 177, औषधालयों में 5719 तथा सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में संचालित सह-स्थापित आयुष केन्द्रों में 1790 बुजुर्गों को इलाज उपलब्ध कराया गया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.