Media24Media.com: CG Weather Update

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label CG Weather Update. Show all posts
Showing posts with label CG Weather Update. Show all posts

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज! बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात का अलर्ट

No comments Document Thumbnail

 CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं तेज धूप और भीषण गर्मी तो कहीं गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। दरअसल शुक्रवार को गर्मी और उमस के बाद रात प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई।


वहीं मौसम विभाग ने आज भी कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवा (60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) और बारिश की संभावना जताई है। आगामी 5 दिन प्रदेश में मध्यम से तीव्र मेघ गर्जन के साथ तेज हवाएं और हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना जताई गई है। साथ ही अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने के आसार नहीं है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा गर्म बिलासपुर रहा, यहां 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पूर्व मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीप और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप के शेष हिस्से, अंडमान सागर और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग में अगले दो से तीन दिनों में सक्रिय होने की संभावना है। एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तर बांग्लादेश तक पूर्वी उत्तर, प्रदेश बिहार, उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल होते हुए 0। 9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आज बारिश और तेज हवाओें का दौर जारी है।

प्रदेश में आज एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसी के साथ एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी संभावना है। इसके अलावा अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अलर्ट जारी किया है। अगले 3 घंटों में बालोद, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, कांकेर, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, कोंडागांव, महासमुंद, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, नारायणपुर, रायपुर, राजनांदगांव, सुकमा में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा (40-60 किमी प्रति घंटे) के साथ मध्यम गरज और बारिश होने की संभावना जताई गई है।

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, राहत की बारिश, यलो अलर्ट जारी

No comments Document Thumbnail

 CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज फिर बदला है। रविवार देर रात प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार, धमतरी और बेमेतरा जिलों के लिए विशेष चेतावनी दी गई है।


इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि, आने वाले 3 घंटों के दौरान रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार, धमतरी और बेमेतरा जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। मौसम में आए इस बदलाव का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ है, जो इस समय उत्तर भारत से होते हुए छत्तीसगढ़ तक असर दिखा रहा है।

CG Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाओं का रुख बदला है और नमी बढ़ी है, जिससे बारिश और ओलावृष्टि जैसी घटनाएं हो रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि, अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। दिन के तापमान में गिरावट के साथ-साथ रात में ठंडक बढ़ने की संभावना है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलाव, अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट, जानिए आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम

No comments Document Thumbnail

 CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी पड़ने लगी है। सोमवार को रायपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। इस बीच एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 19 मार्च से 21 मार्च तक रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, हरियाणा-उत्तर प्रदेश के ऊपर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से एक सिस्टम बना हुआ है। इसकी वजह से तीन दिन प्रदेश में बादल, बारिश की स्थिति बन रही है।

सोमवार को रायपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 39.6 रिकॉर्ड किया गया। वहीं 18.5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।

सोमवार को पारा 39.6 डिग्री डिग्री रहा। यह नॉर्मल से 3.8 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान भी यहां 26.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 4.7 डिग्री ज्यादा है।

CG Weather Update : कई इलाकों में लू का असर, तापमान 39.5°C तक पहुंचा, 19 से मौसम के मिजाज में आएगा बदलाव

No comments Document Thumbnail

 CG Weather Update : मार्च की शुरुआत से ही तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है और आने वाले तीन दिनों तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। 19 मार्च से मौसम में बदलाव आने की संभावना है, जब आसमान पर हल्के बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। 21 से 23 मार्च के बीच वर्तमान में 38 डिग्री से अधिक चल रहा अधिकतम तापमान घटकर 32-33 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। हालांकि, मार्च के अंतिम सप्ताह में तापमान फिर चढ़ेगा और 28 मार्च के आसपास यह 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।


मार्च के मध्य में ही गर्मी का असर तेज हो गया है। अधिकतम तापमान बीते चार दिनों से ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बना रहा है, जो सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा बढ़कर 21.6 डिग्री तक पहुंच गया है। तापमान में इस बढ़ोतरी के चलते दिन में तेज गर्मी और रात में उमस महसूस की जा रही है। दोपहर के समय लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं, जिससे सड़कों और बाजारों में सन्नाटा छाया रहता है। जो लोग आवश्यक कार्यों से बाहर निकल रहे हैं, वे तेज धूप और लू से बचने के लिए विशेष सावधानियां बरत रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक जिले का मौसम शुष्क बना रहेगा और अधिकतम तापमान में किसी महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, 19 मार्च के बाद मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। वर्तमान में पश्चिम-दक्षिण पश्चिम दिशा से चल रही हवाएं उत्तर और उत्तर-पूर्वी दिशा में बदल जाएंगी। इसके चलते आसमान पर लगभग 24% बादल छा सकते हैं, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी।

दुर्ग-भिलाई समेत मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, हालांकि, एक-दो स्थानों पर लू जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके साथ ही एक द्रोणिका भी सक्रिय है, जो जिले के मौसम को प्रभावित कर सकती है।

CG Weather Update : मौसम ने ली करवट: घना कोहरा और शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, 2 दिन शीतलहर का अलर्ट जारी

No comments Document Thumbnail

 CG Weather Update : नए साल की शुरुआत के साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम ने एक अलग ही रूप लिया है। कोहरे, शीतलहर और बूंदाबांदी के कारण ठंड में तेज़ी आई है। उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है जिससे ट्रेनों और हवाई यात्रा पर असर पड़ा है। मौसम विभाग ने 18 राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है और मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है। जनवरी के आखिरी तक शीतलहर के रहने के आसार हैं।


छत्तीसगढ़ में भी साल के पहले दिन से ही कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है. राजधानी समेत कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. बीती रात जगदलपुर सबसे अधिक ठंडा रहा. उत्तर भारत में अच्छी बर्फबारी हो रही है. इसके चलते उत्तर (हिमालय) से आरही शुष्क हवाएं आरही हैं, जिससे प्रदेश में एक बार फिर से शीतलहर का दौर शुरू हो रहा है. बीते 4 दिनों में पारा 3-4 डिग्री गिरा है. मौसम विभाग ने प्रदेश में 2 दिन का शीतलहर अलर्ट जारी किया है. 2 और 3 जनवरी को कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा. 4 जनवरी के बाद से फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी.

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, 4 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) प्रदेश में पहुंचेगा, जिससे तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है. इसके साथ ही प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की भी संभावना है. विक्षोभ के गुजरने के बाद मौसम साफ हो जाएगा. हालांकि, 7 जनवरी से तापमान में फिर से गिरावट आ सकती है. राज्य में 12 फरवरी तक सर्दी का मौसम जारी रहेगा, जिससे अगले 42 दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

बीते दिन प्रमुख शहरों का तापमान

रायपुर: अधिकतम तापमान 28°C, न्यूनतम तापमान 14.1°C
बिलासपुर: अधिकतम तापमान 25°C, न्यूनतम तापमान 13.7°C
पेंड्रा रोड: अधिकतम तापमान 23.02°C, न्यूनतम तापमान 11.8°C
अंबिकापुर: अधिकतम तापमान 23.5°C, न्यूनतम तापमान 7.5°C
जगदलपुर: अधिकतम तापमान 28.9°C, न्यूनतम तापमान 6.6°C
दुर्ग: अधिकतम तापमान 30.02°C, न्यूनतम तापमान 14.7°C
राजनांदगांव: अधिकतम तापमान 27.5°C, न्यूनतम तापमान 12°C

 

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, पत्तों पर जमी बर्फ की चादर, इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

No comments Document Thumbnail

 CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही शुष्क और ठंडी हवा के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है. प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर के हालात बन गए हैं. राजधानी रायपुर समेत सभी जिलों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जला रहे हैं. सबसे ज्यादा ठंड सरगुजा संभाग में पड़ रही है. बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है. मौसम विभाग ने दुर्ग सहित 12 जिलों में अगले तीन दिनों के लिए कोल्ड वेव (शीतलहर) का यलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है.


सरगुजा संभाग में शीतलहर के कारण मौसम और ठंडा हो गया है. बलरामपुर में रात का तापमान 3 डिग्री से भी नीचे गिरा, जो इस मौसम में सबसे कम था. वहीं, सरगुजा में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री, सूरजपुर में 7.5 डिग्री, कोरिया में 7.4 डिग्री और जशपुर में 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

वहीं राजधानी रायपुर में भी रात का तापमान सामान्य से कम होकर 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. दिन में भी हल्की ठंड महसूस हुई और अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. नगर निगम ने ठंड से बचाव के लिए शहर में अलाव जलाना शुरू कर दिया है, विशेष रूप से आउटर वार्डों में यह व्यवस्था की गई है.

शीतलहर का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 16 और 17 दिसंबर को राज्य के विभिन्न जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है. 16 दिसंबर को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, मुंगेली, दुर्ग, खैरागढ़-छुइखदान-गंडई, कबीधाम, जशपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा और बलरामपुर में शीतलहर का अलर्ट रहेगा. 17 दिसंबर को, खासकर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिलों में शीतलहर की संभावना है.

बस्तर में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, 15 दिसंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसका असर बस्तर संभाग में दिख सकता है. 17 और 18 दिसंबर की रात से बस्तर में बादल छाए रहेंगे और यहां कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दंतेवाड़ा जिले में रात का तापमान 12.6 डिग्री, बस्तर में 13.8 डिग्री और बीजापुर में 13.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो यहां के सबसे ठंडे इलाके हैं.

CG Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज! छत्तीसगढ़ के इस जिले में होगी बारिश, न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट

No comments Document Thumbnail

 CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। 8 दिसंबर को 16 जिलों में बारिश के आसार जताए गए हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण कोरिया-मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर मुंगेली, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, कबीरधाम, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर, कांकेर और नारायणपुर में बूंदाबांदी हो सकती है।



बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बस्तर संभाग के जिलों में कल से पानी बरस सकता है। वहीं सरगुजा संभाग के जिलों में मौसम ड्राई रहेगा जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा।

CG Weather Update : मौसम विभाग की भविष्यवाणी, तीन दिनों तक होगी मूसलाधार बारिश, अलर्ट जारी

No comments Document Thumbnail

 CG Weather Update :  छत्तीसगढ़ में तीन दिनों तक झमाझम बारिश होने की संभावना है। प्रदेशभर में 22 से 24 जुलाई तक भारी बारिश के आसार हैं। लगातार बारिश होने की वजह से कई जगहों के नदी-नाले उफान पर हैं। साथ ही छोटे-छोटे पुल भी ढह गया है। हालांकि यह अभी शुरुआत दौर के बारिश हैं। आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। 


मौसम विभाग के अनुसार, एक निम्न दबाव का क्षेत्र आंतरिक ओडिशा और उससे लगे हुए मध्य पूर्वी छत्तीसगढ़ के ऊपर बना हुआ है इसके कारण 22 जुलाई को प्रदेश के मध्य और दक्षिण भाग में अधिकांश जगहों पर बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही कई जगहों पर भारी से अति भारी बारिश के आसार हैं। आगामी 23 जुलाई को प्रदेश के मध्य और उत्तरी भागों में एक दो जगह पर भारी बारिश होगी। वहीं 24 जुलाई के शाम से प्रदेश में बारिश गतिविधि में कमी आने की संभावना है। 

एक कम दबाव का क्षेत्र आंतरिक ओडिशा और उससे सटे छत्तीसगढ़ के ऊपर स्थित है। छत्तीसगढ़ से होते हुए उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटे के दौरान धीरे-धीरे कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होकर कमजोर होने की संभावना है। मानसून द्रोणिका अब जैसलमेर, कोटा, गुना, मंडला तथा आंतरिक उड़ीसा और उसके साथ ही छत्तीसगढ़ के ऊपर स्थित कम दबाव के क्षेत्र से होते हुए पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से आज सोमवार को प्रदेश में मानसून सक्रिय है। अनेक स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश और अधिकांश जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, रविवार को प्रदेश में मानसून सक्रिय रहा। अनेक स्थान पर हल्की मध्यम बारिश, 12 जगह पर भारी बारिश, सात जगहों पर भारी बारिश और एक जगह पर चरम बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में सर्वाधिक बारिश बीजापुर में दर्ज किया गया है। आज सोमवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश और एक दो जगह पर भारी अति भारी बारिश होने की संभावना है। नहीं कई जगह पर गलत चमक के साथ बहुत सारे पड़ने की संभावना है। 


CG Weather update : देश में मानसून की एक्टिविटी शुरू, छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में भारी बारिश के आसार

No comments Document Thumbnail

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ सहित देश में मानसून की एक्टिविटी शुरू हो गई है. आज प्रदेश के अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं. आज और कल 9 जुलाई को भी मौसम के इसी तरह के बने रहने की संभावना है. प्रदेश में मानसून की एक्टिविटी बढ़ने से किसानों को भी राहत मिली है. पिछले 2 दिनों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है.


रविवार को भी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहे. मौसम विभाग द्वारा कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया था, मगर शाम ढलने के बाद किसी भी इलाके से अच्छी खबर नहीं है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिनभर में जगदलपुर में एक सेमी. तक बारिश नहीं हुई. शहर का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा, यहां छाए बादलों के बरसने का इंतजार होता रहा.बादलों की वजह से रविवार को शहर का तापमान 32 डिग्री यानी सामान्य स्थिति में पहुंच गया. छाए बादलों को देखते हुए इस बात की संभावना जरूर जताई जा रही है कि अगले चौबीस घंटे में यहां हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है.

मौसम विशेषज्ञ संजय बैरागी के अनुसार, अभी मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर बीकानेर, सीकर, ग्वालियर होते हुए दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है.इसके अलावा एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश के ऊपर बना हुआ है. द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश से उत्तर- पूर्व असम तक मौजूद है. इससे हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है, भारी बारिश बस्तर में होने के आसार है.

CG Weather Update : भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

No comments Document Thumbnail

 CG Weather Update : मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी। छत्तीसगढ़ में मानसून का आगमन हो चुका है। मानसून के आगमन के बाद से ही प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मानसून लगभग एक हफ्ते पहले छत्तीसगढ़ पहुंचा था। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।


मौसम विभाग ने कहा कि, बस्तर संभाग में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज तेज आंधी-तूफ़ान के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां आज भी बादल छाए हुए हैं। इस बार मानसून के समय से पहले पहुंचने पर प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।

मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में आने वाले दिनों जमकर बारिश हो सकती है। व

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में बारिश, विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

No comments Document Thumbnail

 CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में 25 अप्रैल तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बूदांबांदी के आसार हैं। रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। दक्षिण इलाके में नमी आने से ऐसा बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों में आज से 15 जून तक छुट्टियों का ऐलान भी किया गया है।


मौसम विशेषज्ञ एच.पी. चंद्रा के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ ईरान के ऊपर स्थित है. एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका, हवा की अनियमित गति दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण तमिलनाडु तक है. 22 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ तथा वज्रपात की भी संभावना है. वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट संभव है.

CG Weather Update : पूरे छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, घने बादल छाए,दो दिन अंधड़ और आफत वाली बारिश की चेतावनी, जानें IMD का ताजा अपडेट…

No comments Document Thumbnail

 CG Weather Update : मौसम में हुए अचानक बदलाव से लोगों को चिलचिलाती धुप से राहत मिली है। सुबह से ही मौसम खुशनुमा बना हुआ है। वहीं मौसम में हुए अचानक बदलाव से प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना भी है। मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में अचानक से बादल छा गए हैं। मौसम के मिजाज में अचानक हुए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सुबह से ही बादल छाने से लोगों को तेज धुप से भी रहत मिली है। वहीं मौसम में अचानक हुए बदलाव के बाद रायपुर समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।


अंबिकापुर उत्तरी छत्तीसगढ़ में रविवार की सुबह सुहानी रही। अचानक मौसम ने करवट बदला और आसमान में काले बादल छा गए और गरज चमक के साथ हल्की बारिश आरंभ हो गई। कई स्थानों पर बारिश की गति तेज रही। इससे पिछले दो-तीन दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार तक बने रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट हो सकती है। मार्च महीने के अंतिम पखवाड़े में उत्त्तरी छत्तीसगढ़ का तापमान अचानक से बढ़ गया था। लोग मार्च में ही गर्मी के तीखे तेवर देखकर चिंतित हो उठे थे, हालांकि बीच-बीच में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ राहत मिलती थी लेकिन तापमान फिर से बढ़ जाता था। पिछले दो-तीन दिनों से संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में भी तापमान 38 और 39 डिग्री के आसपास से बना हुआ था। दोपहर में धूप काफी तेज महसूस हो रही थी।

लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। शादी विवाह और त्योहार के सीजन में पड़ रही भीषण गर्मी लोगों को बेचैन कर रही थी। इस बीच पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार सुबह से आसमान में काले घने बादल छा गए और गरज चमक के साथ वर्षा आरंभ हो गई। कई स्थानों पर वर्षा तेज हुई। हवा भी ठंडी चलने लगी, इससे मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को भीषण तपती गर्मी से आज राहत मिली है। मौसम विज्ञानी एएम भट्ट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सोमवार तक बने रहने की संभावना है। हालांकि मौसम में परिवर्तन का क्रम अभी 10 अप्रैल तक बना रहेगा। इससे लोगों को अगले दो-तीन दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

CG Weather Update : गर्मी से लोगों के हाल बेहाल, दिन का तापमान 42.4 डिग्री दर्ज, लेकिन 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम…

No comments Document Thumbnail

CG Weather Update : राजधानी रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ में पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को प्रदेस भर में 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ डोंगरगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं रायपुर का भी अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया।


मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि द्रोणिका के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलेगा और गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार है। शनिवार छह अप्रैल से प्रदेश में बारिश के आसार है। साथ ही रविवार से अधिकतम तापमान में गिरावट आना भी शुरू होगा।

गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। दोपहर की तेज चिलचिलाती धूप के साथ गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग हलाकान होने लगे है। गरुवार को रायपुर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। साथ ही पेंड्रा रोड व अंबिकापुर में भी अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहे।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को भी प्रदेश में मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका दक्षिण तमिलनाडु से दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। द्रोणिका के प्रभाव से शनिवार को मौसम का मिजाज बदलेगा और प्रदेश में बारिश के आसार है।


छत्तीसगढ़ में बारिश अलर्ट: आज फिर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि की भी संभावना…

No comments Document Thumbnail

 CG Weather Update : पूरे उत्तर भारत में ठंड की विदाई हो चुकी है और गर्मी बढ़ने लगी है. हालांकि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते देश के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है. मौसम विभाग का कहना है कि 19 से 20 मार्च तक छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, झारखंड और मध्यप्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है.


मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, एक ट्रफ रेखा विदर्भ से उत्तरी केरल तक मराठवाड़ा और कर्नाटक होते हुए गुजर रही है. वहीं एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ को पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर, लगभग 68 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 30 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में देखा जाता है. इसके अलावा 20 मार्च की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है.

दिल्ली में इस पूरे हफ्ते आसमान साफ रहेगा. हालांकि बीच-बीच में आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में बारिश होने के कोई आसार नहीं है. IMD के अनुसार, इस पूरे सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

वहीं न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान 19 से 21 मार्च के बीच गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 19 मार्च को ओलावृष्टि की संभावना है. वहीं 18 से 20 मार्च के बीच छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज, चमक और तेज हवाओं (30 से 40 किमी प्रति घंटे) के साथ काफी व्यापक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

CG Weather Update : प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन से होगी

No comments Document Thumbnail

 CG Weather Update :  प्रदेश में मार्च महीने की शुरुआत से गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। आलम यह है कि दोपहर होते ही लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे है। इस बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 मार्च से एक बार फिर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा इस दौरान कई जिलों में बारिश की संभावना है । आज प्रदेश का मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है।


मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में 5.8 किमी ऊंचाई पर 60 डिग्री पूर्व व 30 डिग्री उत्तर में है. इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में क्रमिक रूप से बढ़ोतरी की संभावना है। इस वर्ष अप्रैल और मई भी तपाने वाले हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले करीब 15 सालों में इस साल ऐसा हुआ है कि दिसंबर-जनवरी महीने में एक भी दिन शीतलहर का नहीं चली. जिसके बाद अब दिन और रात के तापमान में लगातार हल्‍की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. हालांकि एक बात अच्छी है कि गर्मी ज्यादा पड़ने से आने वाले समय में बारिश भी अच्छी होने की उम्मीद होती है।

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में मंगलवार को अधकितम 37 डिग्री और न्‍यूनतम 23 डिग्री पारा रहेगा. जबकि बुधवार को दिन का पारा 37.1 डिग्री और रात का पारा 23.1 डिग्री रहने का अनुामन है. इसी तरह बिलासपुर में आज दिन में 35.7 डिग्री और रात में 20.1 पारा रहेगा. जबकि बुधवार को अधिकतम 35.8 डिग्री और न्‍यूनतम 20.2 डिग्री पारा रहेगा. वहीं दुर्ग में आज 35.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और न्‍यूनतम 18.3 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया जाएगा. जबकि कल 35.2 डिग्री अधिकतम और न्‍यूनतम 18.4 डिग्री रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है।


CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

No comments Document Thumbnail

 CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम फिर बदल गया है। मौसम के इस बदलाव के बाद सर्दी फिर से लौट आयी है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश ही हुई है, तो वहीं कई जगहों पर ओले पड़े हैं। हालांकि मौसम विभाग ने इसे लेकर पहले ही अलर्ट कर दिया है। इधर सोमवार के लिए भी मौसम विभाग ने अलर्ट किया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में भी बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके बाद मंगलवार से मौसम साफ रह सकता है।


रविवार को सरगुजा के कुछ हिस्सों, पेंड्रा मरवाही में गरज और चमक के साथ बारिश हुई, वहीं सरगुजा संभाग के कई जिलों और भाटापारा में ओले गिरे हैं। करीब आधे घंटे हुई ओलावृष्टि और बारिश ने जहां फसलों को नुकसान पहुंचाया है, वहीं इससे लगे इलाकों में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। आजप्रदेश में एक-दो स्थानों पर तेज बारिश और ओला गिरने की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिकरायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, पेंड्रा, मुंगेली, बस्तर, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में बारिश हो सकती है। बलौदाबाजार में करीब एक घंटे तक आंधी-तूफान और बारिश के साथ जमकर ओले गिरे हैं। इसके कारण धान खरीदी केंद्र में धान का नुकसान हुआ है। वहीं किसानों के फसल भी चौपट हुई है। भाटापारा में ओला गिरने के कारण रायपुर में भी इसका असर देखने को मिल रहा है रायपुर में अचानक ठंडी हवाएं चलने लगी हैं।


CG Weather Update : राज्य में दिख रहा मिचौंग का असर, जानिए प्रदेश में कब तक होगी बारिश ?

No comments Document Thumbnail

 CG Weather Update :  छत्तीसगढ़ में मिचौंग तूफान का असर दिख रहा है. प्रदेश के अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आई है. बीते दो दिनों में 5 संभागों में हो रही बारिश के साथ ठंड भी बढ़ी है. दक्षिण बस्तर में लगातार 2 दिनों से बारिश हो रही है. वहीं आने वाले 2 दिनों तक बारिश के बने रहने की संभावना है. बारिश के चलते अधिकतम जिलों में तापमान 6 से 8 डिग्री कम होने की संभावना है.


मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार से बादल छटने के बाद अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है. रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है. जबकि अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं आज प्रदेशभर में बादल छाए रहने के आसार हैं. साथ ही कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. बता दें कि पिछले 24 घंटों में बस्तर में 6 सेंटीमीटर बारिश हुई है.

मौसम विशेषज्ञ एसपी चंद्रा ने बताया कि चक्रवाती तूफान मिचौंग का कहर छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से बना हुआ है. प्रदेशभर में बारिश का दौर चल रहा है. जिससे आमजनता काफी प्रभावित रही है. आने वाले 24 घंटों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावनाएं बनी हुई है. उत्तर छत्तीसगढ़ में आज खासा प्रभाव मिचौंग का देखने मिलेगा. बस्तर संभाग में भी सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. वहीं तापमान में भी गिरावट देखने मिली है. हालांकि तूफान कमजोर होते हुए उत्तर की ओर आगे बढ़ रहा है.


CG Weather Update: विदाई से पहले मानसून की ताबड़तोड़ एंट्री, होगी जमकर बारिश, अलर्ट जारी

No comments Document Thumbnail

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में जल्द ही मानसून की विदाई होने वाली है। लेकिन इससे पहले एक बार फिर बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने सोमवार को बिलासपुर संभाग के रायगढ़, कोरबा और जांजगीर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां भारी बारिश की संभावना है।


इसके अलावा 6 जिलों सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, पेण्ड्रा, बिलासपुर और बलौदाबाजार के लिए यलो अलर्ट जारी है। यहां मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

अगले 24 घंटे में इन जिलों में हो सकती है बारिश

रायगढ़, जांजगीर, बलौदाबाजार जिले में 3 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है। जबकि सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, पेण्ड्रा, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा और रायपुर में हल्की से मध्यम बारिश अधिकांश जगहों में हो सकती है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आज जमकर बरसेंगे बदरा, जानें मौसम का हाल

No comments Document Thumbnail

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग में आज कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार को सरगुजा संभाग और बस्तर संभाग में तेज बारिश हो सकती है। इन दोनों संभागों से लगे जिलों में भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने निचले इलाकों में जलभराव और फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई है ।


इस जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने गौरेला- पेंड्रा- मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली और कबीरधाम जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां एक दो जगहों पर भारी से अति बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

इस जिलों में यलो अलर्ट

रायपुर, दुर्ग, बालोद ,राजनांदगांव, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, कोरबा, रायगढ़ जिले में यलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही इन जिलों के एक दो जगहों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार, जानें प्रदेश के मौसम का हाल

No comments Document Thumbnail

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी रायपुर में बारिश के ब्रेक लगते ही अब उमस बढ़ने लगी है। वहीं दूसरी ओर बस्तर संभाग में लगातार बारिश हो रही है। सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और कांकेर जिले के लिए यलो अलर्ट के साथ राजधानी में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 22 जुलाई तक के लिए ये अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।


बता दें कि रायपुर में बारिश का सिलिसला रुक गया है हालांकि हल्के बदल छाए हुए है। रायपुर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस प्रकार अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में बारिश की तीव्रता थोड़ी कम रहेगी, हालांकि बस्तर क्षेत्र में भारी बारिश के आसार बने हुए है।

रायपुर सहित प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबादी हुई। अधिकतम तापमान में हुई बढ़ोतरी से उमस में भी बढ़ोतरी हो गई और लोग उमस से बेहाल रहे। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन बस्तर क्षेत्र को छोड़ दिया जाए तो बाकी क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता थोड़ी कम रहेगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 23 तारीख के बाद एक बार फिर से लगातार वर्षा के आसार बने हुए है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.