Media24Media.com: Balrampur news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Balrampur news. Show all posts
Showing posts with label Balrampur news. Show all posts

युवाओं के लिए 02 जून को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, इतने पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

No comments Document Thumbnail

बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य और निजी क्षेत्र की रिक्तियों में प्लेसमेंट को बढ़ावा देने के लिए बलरामपुर जिले में 2 जून को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिले के इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। प्लेसमेंट कैंप का आयोजन जिला परियोजना लाईवलीहूड कॉलेज सोसायटी, चांदो रोड भेलवाडीह में 02 जून 2022 को सुबह 11 बजे से 04 बजे तक किया जा रहा है, जिसमें SBI लाइफ द्वारा लाइफ मित्रा के 52 पद पर आवेदन आमंत्रित किया गया है। 

वेतन संभावित 15 हजार और POSP के 45 पद वेतन 10 हजार के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास का भर्ती किया जाना है। नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थी को 3 महीने के प्रशिक्षण के बाद ही वेतन दिए जाएंगे। जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र नियोजक (निजी संस्था) और आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है। साथ ही यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य के लिए किया जाता है। 

सभी डॉक्यूमेंट के साथ पहुंचना होगा केंद्र

ऐसे में पद, संस्था, कार्य और अन्य जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। प्लेसमेंट कैंप में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति और निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, बैंक पासबुक की मूल प्रति समेत 2 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ नियत समय में जिला परियोजना लाईवलीहूड कॉलेज सोसायटी, चांदो रोड भेलवाडीह बलरामपुर में उपस्थित हो सकते हैं।   

संविदा पदों पर भर्ती के लिए कौशल परीक्षा शुरू 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत ANM, HWC के संविदा पदों पर भर्ती के लिए कौशल परीक्षा 01 अनुपात 05 की सूची जारी किया गया है। सूची में नामांकित अभ्यर्थियों का अलग-अलग तिथिवार कौशल परीक्षा शासकीय G.N.M. महाविद्यालय जांजगीर आयोजित कराया जाएगा। सूची का अवलोकन जांजगीर-चांपा जिले के वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in से कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय जिला जांजगीर-चांपा से संपर्क किया जा सकता है।

काम के प्रति लापरवाही बरतने पर 2 सहायक शिक्षक निलंबित, 3 को कारण बताओ नोटिस

No comments Document Thumbnail

बलरामपुर: कलेक्टर कुंदन कुमार ने 20 अप्रैल को प्राथमिक शाला हरदीदोहर और पहाड़ी कोरवा आश्रम सरगड़ी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय और आश्रम में अव्यवस्था, बच्चों का स्तर न्यून पाया गया। साथ ही साफ-सफाई, रंग-रोगन, प्रिंट चार्ट और कई प्रकार के काम अपूर्ण पाए गए, जो लापरवाही को प्रदर्शित करता है। 

जिला शिक्षा अधिकारी ने पदीय दायित्वों का सजगता से निर्वहन नहीं करने पर प्राथमिक शाला हरदीदोहर के सहायक शिक्षक एलबी सिरधनी सिंह और पहाड़ी कोरवा आश्रम सरगड़ी के सहायक शिक्षक एलबी प्रभारी आश्रम अधीक्षक मोहन राम को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में सिरधानी सिंह और मोहन राम मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी बलरामपुर निर्धारित किया जाता है। निलंबन अवधि में सिरधनी सिंह और मोहन राम को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

3 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस 

कलेक्टर ने 20 अप्रैल को ही हरदीदोहर आंगनबाड़ी का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। इस मौक पर ग्रामवासियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देवपति के खिलाफ नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खोलने, पोषण आहर वितरण नहीं करने और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित नहीं किए जाने की गंभीर शिकायत की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने इस संबंध में कार्यकर्ता देवपति को तीन दिवस के अंदर स्पष्टिकरण प्रस्तुत करने को कहा है।

नियमित आंगनबाड़ी खोलने और पात्र हितग्राहियों को पूरक पोषण आहार लाभान्वित करने, शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ दिलाए जाने और मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत चिन्हाकिंत 06 महीने से 03 साल के कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में गरम भोजन खिलाने और 03 साल से 05 साल के कुपोषित बच्चों के लिए अतिरिक्त टिफिन में गरम भोजन देने के लिए निर्देशित किया गया है।

इन्हें जारी किया गया नोटिस

निर्देशन के बाद भी प्रभारी परियोजना अधिकारी राधा भाई एकीकृत महिला बाल विकास और पर्यवेक्षक सेक्टर कोचली सुशीला श्याम ने सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन नहीं किया। वे विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से हितग्राही लाभान्वित होने से वंचित हो रहे हैं, जो घोर लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता को प्रदर्शित करता है। ये छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के नियम के प्रतिकुल है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस संबंध में राधा भाई और सुशीला श्याम को तीन दिवस के अंदर स्पष्टिकरण प्रस्तुत करने को कहा है।

'समाधान अब आपके हाथ' पहल की शुरुआत, Whatsapp के जरिए लोग दर्ज करा सकते हैं समस्याएं

No comments Document Thumbnail

बलरामपुर कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के नागरिकों की समस्याओं से अवगत होने और त्वरित निराकरण के लिए 'समाधान अब आपके हाथ' पहल के तहत जिला स्तरीय समाधान नंबर +91-97703-82734 जारी किया गया है। क्षेत्र के नागरिक इस नंबर में अपनी समस्याओं को वाट्सएप के माध्यम से दर्ज करा सकेंगे। प्राप्त समस्याओं को संबंधित विभाग से समन्वय कर समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा।   

जिले में हर मंगलवार को कलेक्टर कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में जनदर्शन का आयोजन किया जाता है, जिसमें जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए जिला कार्यालय आते हैं। आवागमन और ज्यादा दूरी को देखते हुए इस नंबर को जारी किया गया है, ताकि दूरस्थ अंचल के लोग अपनी समस्याओं को वाट्सएप या SMS के माध्यम से कार्यालयीन समय 10.00 से 5.30 बजे तक अपनी समस्याओं को दर्ज करा सकते हैं। 

स्टेला खलखो नोडल अधिकारी नियुक्त

जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए नंबर +91-97703-82734 पर कॉल करना प्रतिबंधित रहेगा। समस्या दर्ज कराने के लिए आवेदक अपना नाम, पूर्ण पता जैसे की मोहल्ला,गांव, ग्राम पंचायत, तहसील, मोबाइल नंबर की जानकारी के साथ अपनी समस्या को प्रेषित करेंगे, जिसे संबंधित विभाग के समन्वय कर तत्काल निराकरण की कार्रवाई की जाएगी। 'समाधान अब आपके हाथ' पहल के सफल संचालन के लिए कलेक्टर ने उप संचालक पंचायत स्टेला खलखो को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है।

भूमि सुधार और मेढ़बंदी से अर्जुन की फसल हुई दोगुनी

No comments Document Thumbnail

बलरामपुर के कोल्हुआ में रहने वाले आदिवासी किसान 50 साल के अर्जुन सिंह मराबी का मूल आजीविका का साधन खेती-बाड़ी और मनरेगा काम है। 05 सदस्यों वाले परिवार के भरण-पोषण की लंबे समय से जिम्मेदारी संभालने वाले अर्जुन के खेत के लिए तब बरदान साबित हुआ जब मनरेगा योजनांतर्गत उसके ढालुनूमा 1.5 एकड़ भूमि में मेढ़बंदी और भूमिसुधार का काम स्वीकृत हुआ और निर्धारित समयावधि में काम पूरा भी हो गया। 

इनके भूमि में जहां पहले एक फसल लेना मुश्किल होता था, अब मेढ़बंदी के द्वारा खरीफ सीजन में 08 क्विंटल धान का उत्पादन हुआ और दोहरी फसल के रूप में इस रबी सीजन में 50 किग्रा गेहूं लगाया गया है। नरवा उपचार के तहत अनेकानेक संरचनाओं के साथ-साथ अर्जुन के खेत के पास सामुदायिक कूप का भी निर्माण मनरेगा के माध्यम से कराया गया है, जिससे सिंचाई की भी पर्याप्त सुविधा उपलब्ध हो चुकी है। 

भूमिसुधार कर कृषि उत्पादकता को बढ़ा रहे अर्जुन

हितग्राही अर्जुन ने बताया कि इस खेत में कभी कोई फसल नहीं होता था, लेकिन मनरेगा की योजनांतर्गत मेढ़बंदी और भूमिसुधार हो जाने से हम आसानी से दो फसली की खेती कर पा रहे हैं खेती किसानी के साथ-साथ अर्जून मनरेगा कार्यों में मेट का भी कान सफलतापूर्वक कर रहा है। अर्जून के साथ-साथ आज की स्थिति में वाड्रफनगर के सैकड़ों किसान मनरेगा से मेढ़बंदी और भूमिसुधार कर कृषि उत्पादकता को बढ़ा रहे हैं।

सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ाई से होगी कोविड जांच, हवाई और ट्रेन यात्रा कर आने वाले यात्रियों की ली जाएगी जानकारी

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के बाकी जिलों की तरह बलरामपुर में भी कोरोना के पॉजिटिव केस बीते कुछ दिनों में बढ़ रहे हैं। कोरोना के तीसरी लहर को देखते हुए अन्य राज्यों से जिलों में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों का कोविड-19 जांच और यात्रा का विवरण लिया जाना आवश्यक है। पॉजिटिव पाए जाने पर उनको कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए क्वारंटाइन किया जाना है। कलेक्टर कुंदन कुमार ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज, वाड्रफनगर और कुसमी को सीमावर्ती क्षेत्र से लगे धनवार, रामानुजगंज, सनावल-कोरंधा चेकपोस्ट पर संबंध खण्ड चिकित्सा अधिकारी से समन्वय स्थापित कर कोविड-19 जांच टीम गठित करते हुए 24 घंटे के अंदर चेकपोस्ट में ड्यूटी लगाने के लिए निर्देशित किया है।

टीम का किया जाएगा गठन

कलेक्टर कुंदन कुमार ने समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित करते हुए कहा है कि अपने विकासखंड स्तर पर त्रि-सदस्यीय कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग टीम का गठन करेंगे। साथ ही जिला कार्यालय को अवगत कराने और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग टीम द्वारा प्रतिदिन कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की रिपोर्ट जिला नोडल अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। 

यात्रियों की ली जाएगी जानकारी  

बढ़ते कोरोना पॉजिटिव केस को देखते हुए कलेक्टर ने सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया है कि अन्य देशों से हवाई-ट्रेन यात्रा कर जिले में आने वाले समस्त व्यक्तियों की स्क्रीनिंग, कोविड-19 जांच रिपोर्ट, टीकाकरण, जिले में आने के बाद कोविड-19 संबंधी जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करें। साथ ही की गई कार्रवाई के बारे में रोजाना जिला कार्यालय को अवगत कराएं। कोरोना के पॉजिटिव केस बीते कुछ दिनों से जिले में मिल रहे हैं।

कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए क्वारंटाइन 

कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा है कि पॉजिटिव मिले मरीज को क्वारंटाइन करने के बाद मरीज के घर के 100 मीटर दायरे में आने वाले सभी परिवारों के सदस्यों का जांच किए जाने के लिए एक्टिव सर्विलेंस टीम गठित करने और कोरोना गाइडलाइन का पालन कराएं। साथ ही सभी ग्राम पंचायतों में आइसोलेशन सेंटर-क्वारंटाइन सेंटर का चिन्हांकन कर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने और चिन्हांकित किए गए सेंटरों की सूची जिला कार्यालय को आगामी 3 दिन के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने को कहा है।

बड़ी खबर: आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में रविवार को कुदरत ने जमकर कहर बरपाया है। दरअसल, बलरामपुर जिले के दुप्पी गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल हो गया है। लोगों के मुताबिक तेज धमाके के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसमें एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 1 गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान शिवलाल, काजल और सुभम के रुप में हुई है। 


 जानकारी के मुताबिक परिवार के पांचों सदस्य खेत में आलू लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश के बाद बिजली गिरी और एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 घायलों में से 3 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में दो बच्चें भी शामिल है। दरअसल, अचानक तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी एक पेड़ के नीचे खड़े थे। आकाशीय बिजली गिरने से शिवलाल गोड़ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन नाबालिग समेत चार लोग झुलस गए। इसके बाद गांव वालों की मदद से तीन नाबालिग समेत चार घायलों को निजी वाहन से अंबिकापुर होली क्रॉस अस्पताल ले जाया गया। जहां नाबालिग विनोद और काजल समेत 3 लोगों की मौत हो गई।

आकाशीय बिजली गिरने पर इस तरह बचें

आकाशीय बिजली गिरने पर खुले आकाश में रहने को बाध्य हो तो नीचे के स्थलों को चुनें, एक साथ कई आदमी इकट्ठे न हो, दो आदमी की दूरी कम से कम 15 फीट हो, तैराकी कर रहे लोग, मछुवारे जितना जल्दी हो सके पानी से बाहर निकल जाए, गीले खेतों में हल चलाते, रोपनी या अन्य काम कर रहे किसानों और मजदूरों या तालाब में कार्य रहे व्यक्ति तुरंत सूखे और सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।

इन चीजों को कर लें दूर

धातु से बने कृषियंत्र, डंडा से अपने को दूर कर लें। अगर आप खेत-खलिहान में काम कर रहे हो या किसी सुरक्षित स्थान की शरण न ले पाए तो - जहां है वहीं रहे, हो सके तो पैरों के नीचे सूखी चीजें जैसे लकड़ी, प्लास्टिक, बोरा या सूखे पत्ते रख लें, दोनों पैरों को आपस में सटा लें और दोनों हाथों को घुटनों पर रखकर अपने सिर को जमीन की तरफ जितना जल्दी हो सके झुका लें। साथ ही सिर को जमीन से न छुआएं, जमीन पर कभी भी न लेंटे।

खुद को धात्विक संपर्क से बचाए

अपने घरों और खेल-खलिहानों के आस-पास कम ऊंचाई वाले उन्नत किस्म के फलदार वृक्ष समूह लगाएं, ऊंचे पेड़ के तनों या टहनियों में तांबे का एक तार स्थापित कर जमीन में काफ गहराई तक दबा दें ताकि पेड़ सुरक्षित हो जाए, मजबूत छत वाला पक्का मकान सबसे सुरक्षित स्थल है। अगर संभव हो तो अपने घरों में तड़ित चालक लगवा लें। यथा संभव खुले क्षेत्र में स्वयं को धात्विक संपर्क से बचाए रखना चाहिए।

शमीम के खेत में जब बना पक्का कुआं, शासन प्रशासन को देने लगे हैं दुआ

No comments Document Thumbnail

हर साल खेतों में बुआई के साथ अच्छी फसल की उम्मीद लगाए किसान मोहम्मद शमीम मौसम की दगाबाजी से परेशान रहता था। ऐसा कोई साल नहीं, जब उन्होंने मेहनत न की हो। तमाम कोशिशों के बावजूद जब बारिश नहीं होती थी और खेत में लगी फसल सूख जाती थी तो किसान शमीम का सपना अधूरा ही रह जाता था। वह चाहकर भी कुछ नहीं कर सकता था क्योंकि उसके खेत के पास सिंचाई का कोई साधन भी नहीं था। अब जबकि मनरेगा से उनके खेत के पास पक्का कुआं बन गया है तो किसान शमीम बहुत खुश है। शासन प्रशासन का आभार मानते हुए वह कहता है कि पक्का कुआं बन जाने से उसे खेतों में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी  उपलब्ध होगी। उसके खेतों में लगी फसल पानी की कमी से मुरझाएंगे नहीं।


बलरामपुर जिले के विकासखंड शंकरगढ़ के अंतर्गत सरिमा के निवासी मोहम्मद शमीम ने बताया कि 2020-21 में मनरेगा के तहत खेत में कूप निर्माण की स्वीकृति मिली। अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के बाद निर्धारित समय पर कूप तैयार भी हो गया। कृषक शमीम ने बताया कि इस क्षेत्र में सिंचाई की स्थाई व्यवस्था नहीं होने से किसानों को बारिश पर ही निर्भर रहना पड़ता है। कई बार क्षेत्र में पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेतों की फसल बर्बाद हो जाती है। 

किसानों की उम्मीद 

उन्होंने बताया कि कूप निर्माण के साथ उन्हें सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है। अब उन्हें गर्मी के दिनों में भी फसल लेने में आसानी होगी। मोहम्मद शमीम ने बताया कि वह धान की खेती के साथ ही भविष्य में पानी की आवश्यकता वाले अन्य फसलों की खेती का विचार कर रहा हैं, जो पहले संभव नहीं था। मनरेगा से खेत में पक्का कुआं बनने के बाद शमीम सबकों दुआ देते हुए कहते हैं कि शासन की इस योजना का लाभ जरूरतमंद किसानों को जरूर उठानी चाहिए ताकि खेतों में फसल उगाने और फसल उगाकर आर्थिक समृद्धि की राह में आगे बढ़ने की किसानों की उम्मीद समय पर पूरी हो सके।

न्यायपालिका और प्रशासन की संयुक्त पहल से जिला जेल में विचाराधीन कैदी करेंगे पढ़ाई

No comments Document Thumbnail

बलरामपुर पढ़ना-लिखना अभियान के तहत प्रशासन और न्यायपालिका की संयुक्त पहल पर अब निरक्षर कैदी भी साक्षर होंगे। इसी कड़ी में जिला जेल रामानुजगंज में पढ़ना-लिखना अभियान की शुरूआत की गई, जिसके तहत 78 विचाराधीन निरक्षर कैदियों को साक्षर किया जाएगा। इन निरक्षर कैदियों को साक्षर करने के लिए स्वयंसेवी शिक्षक उन्हीं कैदियों में चयनित किए जाएंगे जो कम से कम 12वीं कक्षा पास हैं। निरक्षर शिक्षार्थी के लिए अभियान के तहत 120 घंटे की पढ़ाई पूर्ण करने के बाद परीक्षा आयोजित कर सफल शिक्षार्थियों को साक्षरता उत्तीर्ण प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। 


कार्यक्रम में साक्षरता के जिला परियोजना अधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता ने पढ़ना-लिखना अभियान का परिचय कराते हुए विचाराधीन कैदियों से कहा कि आप अपना नाम लिखने, हस्ताक्षर करने और अक्षर ज्ञान प्राप्त करें। साथ ही यहां से बरी होने के बाद आप जहां जाएंगे, वहां भी इस कार्यक्रम का लाभ लेकर अपने जीवन में शिक्षा को आगे बढ़ा सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा आप सभी को पढ़ाई में हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

कैदियों के पढ़ाई के लिए की गई पूरी व्यवस्था 

जिला जेल में विचाराधीन कैदियों के पढ़ाई की पूरी व्यवस्था की गई है। पढ़ाने वाले स्वयंसेवी शिक्षकों को भी शिक्षण कार्य के लिए सहयोग किया जा रहा है। इस अवसर पर द्वितीय अपर जिला और सत्र न्यायाधीश मधुसुदन चंद्राकर ने विचाराधीन कैदियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे संविधान में नागरिकों को मौलिक अधिकार प्रदान किए गए हैं, जिसमें शिक्षा भी एक मौलिक अधिकार है। आप सभी असाक्षर है, साक्षर होने के बाद आप अपने मौलिक अधिकार को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। 

जेल स्टाफ सहित 78 कैदी रहे उपस्थित

जिला जज ने कहा कि आप सब साक्षर होने के बाद अपना अच्छा या बुरा और न्यायालयीन प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे और साक्षर होने पर कोई आपके अधिकारों का हनन नहीं कर पाएगा। इस दौरान 78 कैदी शिक्षार्थियों को कॉपी, स्लेट, रबर, पेंसिल और कटर वितरित कर शिक्षा प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में रोहित जायसवाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामचंद्रपुर विजय कुमार चौबे, विकासखंड परियोजना अधिकारी साक्षरता  प्रदीप चौबे, संकुल प्रभारी  पंकज तिवारी, जिले से राजेश कुमार गुप्ता और जेल स्टाफ सहित 78 कैदी उपस्थित रहे।

बलरामपुर में फिर एक नाबालिग हुई दुष्कर्म की शिकार, 13 दिनों तक 8 लड़कों ने मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

No comments Document Thumbnail

बलरामपुर से एक बार फिर शर्मनाक घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिले में एक नाबालिग से 13 दिनों में 8 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म (Minor get gangraped in Balrampur) की घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि बलरामपुर जिला महिलाओं और बच्चियों के लिए अब सुरक्षित नहीं रहा। यहां लगातार दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं।





नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के मामले में देश में तीसरे नंबर पर है छत्तीसगढ़, महिलाएं भी नहीं हैं सुरक्षित





बलरामपुर पुलिस के मुताबिक जिले के राजपुर थाने क्षेत्र के बगाडी गांव रहने वाली एक नाबालिग 20 नवंबर को घर से निकल गई थी, जिसके बाद उसके परिजनों ने थाने में शिकायक दर्ज कराई थी।





नाबालिग ने पुलिस को सुनाई आपबीती





परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने नाबालिग की तलाश के लिए एक टीम का गठन किया। इसी बीच टीम को सूचना मिली की नाबालिग अंबिकापुर में है, सूचना मिलते ही टीम उसे लेने सरगुजा पहुंची, जहां नाबालिग ने अपने साथ हुए हैवानियत की आपबीती पुलिस को सुनाई।





दुष्कर्म पीड़िता ने गृहमंत्री से लगायी न्याय की गुहार





पुलिस के मुताबिक नाबालिग ने उन्हें बयान कि बीते 13 दिनों में 8 लड़कों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता के बयान के आधार पर बलरामपुर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकि आरोपियों की तलाश जारी है।





Crime : महिला को शराब पिलाकर पति और ससुर ने किया दुष्कर्म





बलरामपुर पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद नाबालिग (Minor get gangraped in Balrampur) वापस घर नहीं लौट रही थी। बल्कि अपनी सहेली के साथ ही अंबिकापुर में थी। रेप की घटना के बाद वह काफी डरी हुई थी और इसी वजह से वह वापस अपने घर नहीं लौट रही थी। पुलिस के मुताबिक वह सिर्फ 2 लोगों के नाम ही जानती है। वहीं बाकी अन्य आरोपियों के नाम नहीं जानती है।





बलरामपुर में लगातार हो रही दुष्कर्म की घटना





  • 16 अक्टूबर को वाड्रफनगर में 16 साल की नाबालिग से दुष्कर्म हुआ था। बता दें कि नाबालिग ने इस घटना के बाद आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
  • 15 अक्टूबर को एक युवती के साथ रेप हुआ था। पुलिस के मुताबिक युवती अपनी सहेली के घर गई थी। जहां एक युवक पीड़िता को जबरदस्ती अपने साथ एक सुनसान मकान में ले गया। जहां उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
  • 13 अक्टूबर को वाड्रफनगर में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म।
  • 3 अक्टूबर को वाड्रफनगर पुलिस थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म।
  • 19 सितंबर को शंकरगढ़ थाना इलाके 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म।




पुलिस और कोर्ट तक नहीं पहुंच पाते कई केस





नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के मुताबिक भारत में महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा और रेप के मामले बहुत बार पुलिस और कोर्ट तक पहुंच ही नहीं पाते हैं। कोर्ट में मामला जाने के बाद भी पीड़िताओं को इंसाफ के लिए लम्बी लड़ाई लड़नी पड़ती है।NCRB के आंकड़ों के मुताबिक साल 2018 के अंत तक छत्तीसगढ़ में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित 23 हजार 317 केस लंबित थे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.