Media24Media.com: हैदराबाद न्यूज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label हैदराबाद न्यूज. Show all posts
Showing posts with label हैदराबाद न्यूज. Show all posts

चरित्र संदेह में पति ने की पत्नी की हत्या, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

No comments Document Thumbnail

देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या और आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। देश के अलग-अलग राज्यों से रोजाना हत्या और आत्महत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला हैदराबाद का है, जहां असम के एक शख्स ने चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। हैदराबाद के बंजारा हिल्स के एक प्रमुख शॉपिंग मॉल में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने वाले 24 साल के महानंदा विश्वास का शव लकड़ी का पुल रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था।


पुलिस को मुताबिक उन्हें मृतक की जेब से एक डायरी और एक फोन मिला, लेकिन डायरी में लिखावट असमिया में थी, इसलिए पुलिस ने विश्वास के एक दोस्त को बुलाया, जिसने उसका अनुवाद किया। विश्वास ने लिखा कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला और अपनी जान लेने की योजना बनाई। इसके बाद पुलिस प्रेमनगर में पुंजागुट्टा के पास बिस्वास के किराए के घर पहुंची। घर में ताला लगा हुआ था और पुलिस ने 22 साल की पम्पा सरकार का शव बाल्टी में डूबा हुआ पाया।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि दोनों ने डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था। वे हैदराबाद में शिफ्ट हो गए थे और शहर के बीचोंबीच पुंजागुट्टा के पास प्रेमनगर में किराए के मकान में रह रहे थे। पुंजागुट्टा पुलिस थाने के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच से पता चला है कि कुछ दिनों से विश्वास अपनी पत्नी के चरित्र पर शक कर रहा था। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा चलता रहता था। सोमवार देर रात दोनों के बीच फिर झगड़ा हो गया। 

लगातार बढ़ रही घटनाएं

विश्वास ने अपनी पत्नी की पिटाई की और फिर उसका सिर पानी से भरी बाल्टी में डुबो दिया। इसके बाद दूसरे दिन आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामला दर्ज कर लिया। दंपति के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। बता दें कि देश में हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही है।

एक ही दिन में 2 नाबालिगों के साथ दुष्कर्म की वारदात, मामले की जांच में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

हैदराबाद में एक बार फिर शर्मनाक घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। घटना 30 से 31 मई को हुई थी, लेकिन पुलिस ने ब्योरे की घोषणा के बाद रविवार को इसका खुलासा किया। एक मामले में दो लोगों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक हैदराबाद के रंगारेड्डी जिले के कोंडुरग गांव में एक कैब चालक और उसके दोस्त ने लड़की को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया।

वहीं 1 जून की तड़के पुलिस को एक महिला से शिकायत मिली कि उसकी बहन की बेटी 31 मई की शाम से पुराने शहर के सुल्तान शाही इलाके में अपने घर से लापता है। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे गश्त कर रहे कर्मियों ने उसे उसी इलाके में पाया। उसे मुगलपुरा पुलिस स्टेशन लाया गया और भरोसा केंद्र भेजा गया, जहां महिला पुलिस अधिकारियों ने उसका बयान दर्ज किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मौसी के घर घूमने के लिए अपने माता-पिता के घर गई थी। लगभग 8 बजे जब वह पहाड़ी शरीफ कमान के पास खड़ी थी और शाहीन नगर जाना चाहती थी, तो एक कैब ड्राइवर ने उसे घर छोड़ने का लालच देकर फुसलाया। 

कैब चालक ने उठाया मौके का फायदा

कैब चालक शेख कलीम अली (उम्र 36) ने अपने दोस्त लुकमान अहमद यजदानी (उम्र 36) को रास्ते में उठा लिया। वे लड़की को कोंडुरग गांव में लुकमान के घर ले गए, जहां उन्होंने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद कलीम पीड़िता को अपनी कैब में बैठाकर सुल्तान शाही इलाके में छोड़ गया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

चारमीनार के पास हुई वारदात

दूसरी घटना 30 मई की है। दरअसल, एक व्यक्ति ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। चारमीनार के पास एक कपड़े की दुकान पर सेल्समैन का काम करने वाली लड़की घर लौट रही थी, तभी आरोपी उसे बहला-फुसलाकर लंगर हौज इलाके में अपने घर ले गया। उसका यौन शोषण किया। अगले दिन उसने उसे दुकान पर छोड़ दिया। रविवार को जब लड़की ने पेट दर्द की शिकायत की तो उसकी मां ने इस बारे में पूछताछ की तो उसने पूरी घटना का खुलासा किया। पीड़िता की मां ने कलापत्थर पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और मोहम्मद सूफियान (उम्र 21) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

एक हफ्ते पहले ही नाबालिग के साथ गैंगरेप

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इससे पहले जुबली हिल्स इलाके में एक कार में 17 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था, जिसके एक हफ्ते बाद दो घटनाएं सामने आईं है। सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति के नेता का बेटा तीन किशोरों में शामिल है। उसके अलावा और दो बालिगों पर मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।   

एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने सामूहिक रूप से मौत को लगाया गले, आर्थिक तंगी से परेशान होकर उठाया कदम!

No comments Document Thumbnail

हैदराबाद से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक परिवार के 4 लोगों ने सामूहिक रूप से मौत को गले लगा (mass suicide by hanging) लिया। परिवार के चारों सदस्यों ने झील में कूदकर खुदकुशी अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि रंगा रेड्डी जिले के कुर्लगुडा की एक झील में पति-पत्नी और उनकी दो बेटियों ने कूदकर खुदकुशी कर ली। 

जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान कुद्दुस पाशा (उम्र 37), फातिमा (उम्र 28), मेहर (उम्र 9), फिरदौस बेगम (उम्र 6) के रूप में हुई है। सभी के शव को झील से बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस को शक है कि झील में कूदने से पहले सभी ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। स्थानीय लोगों ने जब झील में उन्हें डूबते हुए देखा, तो मदद के लिए दौड़े। लोगों ने कुद्दुस पाशा और मेहर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था।

आर्थिक तंगी बनी मौत की वजह

पुलिस के मुताबिक सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल में भेज दिया गया है। रिश्तेदारों का कहना है कि परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। कुद्दुस ने कुछ लोगों से पैसे उधार लिए थे, जिन्हें वह चुका नहीं पा रहा था। खुदकुशी से कुछ घंटे पहले उन्होंने एक रिश्तेदार से 10 हजार रुपये उधार मांगें थे।

इस हेल्पलाइन की ले सकते हैं मदद

बता दें कि खुदकुशी एक गंभीर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक समस्या है। अगर आप या अपने दोस्त या रिस्तेदार तनाव से गुजर रहे हैं तो भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 से मदद ले सकते हैं। आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बात करनी चाहिए, ताकि आत्महत्या जैसे प्राणघातक कदम उठाने से बच सकें। देश में रोजाना आत्महत्या की घटनाएं सामने आ रही है।   

कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, जिंदा जलने से 11 मजदूरों की मौत

No comments Document Thumbnail

हैदराबाद के भोईगुड़ा आड़ी में बड़ा और दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने से 11 मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि 12 लोगों के फंसे होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक घटना के समय ये लोग गोदाम के अंदर ही सो रहे थे। भीषण आग के कारण एक दीवार गिर गई, जिससे वहां फंसे लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। फिलहाल एक व्यक्ति को बचा लिया गया, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

वहीं मौके पर दमकल की करीब 8 गाड़ियां आग बुझाने पहुंची है। दमकल विभाग के अधिकारी के मुताबिक अब तक 11 शव बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि आग इतनी भयंकर लगी थी कि इस पर पूरी तरह काबू पाने में समय लग गया। हालांकि आग को बुझा दी गई है। बताया जा रहा है कि कबाड़ के गोदाम में काम करने वाले सभी मजदूर बिहार के रहने वाले थे। फायर विभाग के अधिकारी पापय्या ने कहा कि गोदाम में स्क्रैप के साथ केबल्स भी थे, जिसकी वजह से आग तेजी से फैली, वे सभी शायद उस स्क्रैप के ऊपर सोए हुए थे, अचानक आग लगने से शायद बाहर नहीं निकल पाए, वे सभी अंदर की तरफ चले गए थे, सभी बचने के लिए शायद एक के ऊपर एक चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, सभी 11 बुरी तरह जले हुए शव एक साथ मिले, बहुत ही दुखद और दिल दहला देने वाला दृश्य था। 

सभी बुरी तरह जले हुए 11 शवों को बाहर निकाला गया। हमें पता नहीं था कि वे अंदर फंसे हुए थे। इस गोदाम के कोई बताने वाले नहीं थे कि अंदर लोग फंसे हुए हैं, पूरा आग और धुंआ फैला हुआ था, पूरा आग बुझाने में करीब 3 घंटे लगे, उंसके बाद अंदर घुस पाए। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति खिड़की से कूदकर बाहर निकल पाया, जो हल्का घायल हुआ है। पूरा 11 शव निकाले गए, जिसमें वाचमैन का शव है कि नहीं देखना है। इस बीच तेलंगाना के सीएम केसी राव ने सिकंदराबाद के भोईगुड़ा टिम्बर डिपो में लगी आग में बिहार के श्रमिकों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है और मुख्य सचिव को घटना में मारे गए श्रमिकों के शवों को वापस लाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी सुबह के 3 बजे मिली। उन्होंने कहा कि इस गोदाम के पहली मंजिल पर 12 मजदूर सो रहे थे। अचानक ग्राउंड फ्लोर पर आग लग गई और सो रहे लोगों के बाहर निकलने का एकमात्र भूतल का रास्ता बंद हो गया। फिलहाल 11 लोगों का शव बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना में घायल हुए लोगों को अस्पातल पहुंचाया गया है। पुलिस ने बताया कि गोदाम में गोदाम में फाइबर केबलों में आग लग गई थी, जिसके कारण घना धुआं फैल गया। गोदाम में उस वक्त खाली शराब की बोतलें, कागज, प्लास्टिक और अन्य केबल भी रखे हुए थे। फिलहाल शवों की पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

पत्नी ने छोड़ा साथ तो पति बन गया 'सीरियल किलर', 18 महिलाओं को उतारा मौत के घाट

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या की वारदात (Murder incident in india) बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला हैदराबाद का है, जहां एक सीरियल किलर(Serial Killer Murdered Women) ने 18 महिलाओं को मौत के घाट उतारा है।





यह भी पढ़ें:- बॉयफ्रेंड से बात करने से रोकने पर कलयुगी बेटी ने की पिता की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा





हैदराबाद की स्थानीय पुलिस ने एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है। 45 साल के आरोपी पर 18 महिलाओं की हत्या करने का आरोप है। साथ ही कुछ अन्य अपराधों में भी उसकी लिप्तता पाई गई है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में महिलाओं के हत्या के दो मामले सुलझाने का पुलिस ने दावा किया है। सीर‍ियल क‍िलर ने वेंकटम्मा नाम की युवती को मारने के बाद उसका चेहरा पेट्रोल डाल कर जला दिया। रचकोंडा पुलिस और हैदराबाद के टास्क फोर्स ने 20 दिन के जॉइंट ऑपरेशन के बाद सीरियल किलर को पकड़ा है।





पत्थर काटने का काम करता था आरोपी(Serial Killer Murdered Women)





आरोपी पत्थर काटने का काम करता था। पुलिस की टास्क फोर्स ने उसे 21 आपराधिक मामलों में पकड़ा था। इसमें से 16 हत्या के मामले थे और बाकी प्रॉपर्टी से संबंधित अपराध। साथ ही इससे पहले वह एक बार पुलिस की कस्टडी से भी भाग चुका है। पुलिस के मुताबिक 21 साल की उम्र में आरोपी की शादी हो गई थी, लेकिन उसकी पत्नी किसी और के साथ भाग गई। इसके बाद से ही महिलाओं के प्रति उसके मन में एक नफरत भर गई थी। फिर साल 2003 से ही उसने आपराधिक गतिविधियां शुरू कर दी।





यह भी पढ़ें:- डेढ़ करोड़ के इंश्योरेंस के लिए गोद लिए हुए बेटे की हत्या, जानें क्या है पूरा मामला





वहीं 2011 में सेंट्रल जेल चेरलापल्ली में सजा के दौरान इसे एररागड्डा के मेंटल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया था लेकिन वहां से ये 5 लोगों के साथ भाग गया। इसको 2013 में वापिस जेल में डाला गया लेकिन 2018 में हाई कोर्ट में अपील पि‍टीशन लगाने के बाद छोड़ दिया गया। उसके बाद भी इसने 2 मर्डर किए। इसके बाद दोबारा अरेस्ट किया गया और जुलाई 2020 में ये फिर से जेल से बाहर आ गया और फिर 2 मर्डर किए।





इस तरहा देता था वरदात को अंजाम





अकेली महिलाओं को वह पकड़ता था और शारीरिक संबंध बनाने के बदले उन्हें पैसे ऑफर करता था। उन्हें लेजाकर वह शराब पीता था और फिर महिला की हत्या कर देता था। महिलाओं का सामान और बाकी चीज लेकर वह भाग जाता था। पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद जब उससे पूछताछ शुरू हुई तो उसने दो अन्य महिलाओं के हत्या की बात को स्वीकार किया।





यह भी पढ़ें:- कही हैकर्स के पास आपकी ईमेल आईडी और पासवर्ड तो नहीं? इस तरह करें चेक





पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है कि अन्य राज्यों या जिलों में भी उसने अपराध किए हैं क्या ? इसके साथ ही पुलिस ने आस-पास की जिला पुलिस और राज्य पुलिस से संपर्क किया है। वहां इस तरह की हत्याओं के जो भी मामले में उनकी जांच की जा सकती है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।





क्या होता है सीरियल किलर?





सीरियल किलर या सिलसिलेवार कातिल आम तौर पर वो शख्स होता है जो कि असामान्य मनोवैज्ञानिक संतुष्टि की सेवा में, तीन या तीन से ज्यादा लोगों को कत्ल करता है, हत्याएं एक महीने से ज्यादा समय तक होती हैं और उनके बीच समय की महत्वपूर्ण अवधि भी शामिल होती है। जबकि अधिकांश अधिकारियों ने तीन हत्याओं की सीमा तय की है, अन्य इसे चार तक बढ़ाते हैं या इसे दो तक कम करते हैं।





यह भी पढ़ें:- गैंगरेप के बाद ब्यूटी क्वीन की हत्या, लोग कर रहे इंसाफ की मांग





आम तौर सिलसिलेवार कत्ल का मक्सद मनोवैज्ञानिक संतुष्टि होता है और ज्यादातर सिलसिलेवार कत्लों में पीड़ित के साथ यौन संपर्क शामिल होता है, फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने कहा है कि सिलसिलेवार कातिलों के इरादों में गुस्सा, रोमांच की तलाश, माली फायदा शामिल हो सकते हैं। सभी हत्याओं की कोशिशें या नतीजे एक जैसे जो सकते हैं।





यह भी पढ़ें:- इन चीजों के उपयोग से चमक उठेगा आपका चेहरा





सीर‍ियल क‍िलर वो होता है, जिसका हत्या करने का तरीका एक जैसा हो और लगातार हत्याएं करता है । ये मोनो साइकिक होते है। बदले की भावना से भरे होते है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.