Media24Media.com: हत्या

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label हत्या. Show all posts
Showing posts with label हत्या. Show all posts

Manipur Violence : नहीं थम रहा मणिपुर में हिंसा का सिलसिला! मैतई समुदाय तीन लोगों की हत्या

No comments Document Thumbnail

Manipur Violence : मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार देर रात उग्रवादियों ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार सुबह बताया कि जिले के क्वाक्टा इलाके में तीनों लोगों को सोते समय गोलियां मारी गईं और फिर उन पर तलवार से हमला किया गया। पुलिस के मुताबिक, हमलावर चुराचांदपुर से आए थे। उसने कहा, तीनों एक राहत शिविर में रह रहे थे, लेकिन स्थिति में सुधार होने के बाद वे शुक्रवार को क्वाक्टा में अपने घर लौट गए थे।


पुलिस के अनुसार, घटना के तुरंत बाद गुस्साई भीड़ क्वाक्टा में जमा हो गई और चुराचांदपुर की तरफ बढ़ने लगी, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक दिया। पुलिस ने कहा, फौगाकचाओ और क्वाक्टा के आसपास राज्य के सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच गोलीबारी होने की भी खबरें हैं।

मणिपुर में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पर्वतीय जिलों में तीन मई को ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद राज्य में भड़की जातीय हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में मेइती समुदाय की आबादी करीब 53 प्रतिशत है और वे मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहते हैं। वहीं, नगा और कुकी जैसे आदिवासी समुदायों की आबादी 40 प्रतिशत है और वे अधिकतर पर्वतीय जिलों में रहते हैं।


कलयुगी बेटे ने फावड़े से हमला कर पिता को उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी

No comments Document Thumbnail

 भिलाई : दुर्ग जिले के भिलाई से हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है. एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता को डंडे और फावड़े से मारकर मौत के घाट उतार दिया. इस वारदात से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर ली है. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला जामुल थाना क्षेत्र का है.


जामुल थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें मंगलवार सुबह 5 बजे सूचना मिली की ग्राम सुरडूंग में एक व्यक्ति की हत्या हो गई है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां जाकर उन्होंने देखा कि वहां रहने वाले दिनेश साहू (32 साल) ने अपने पिता कबीर साहू (55 साल) की फावड़ा और डंडे से वार करके हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद शव का पंचनामा करवाने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया। पुलिस आरोपी की मां और आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने ऐसा क्यों किया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी दिनेश ने बताया कि उसकी मां सरस्वती साहू लकवागस्त है। वह काफी बीमार रहती है। जब वो उसकी बहन छोटे थे तभी अपनी जिम्मेदारी से भागते हुए उसके पिता कबीर साहू ने उसकी मां को छोड़कर दूसरी महिला चंद्रिका साहू से विवाह कर लिया था। इसके बाद वो अपनी दूसरी पत्नी के साथ शिवपुरी में रहने लगा। सोमवार रात सरस्वती साहू की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। इस पर दिनेश ने पिता को फोन करके बुलाया था। दोनों मिलकर उसे जामुल अस्पताल ले गए। वहां उपचार कराने के बाद वापस घर सुरडूंग आए। रात अधिक होने से कबीर पहली पत्नी के घर में ही सो गया था। मंगलवार सुबह 4 बजे कबीर और दिनेश उठे और चाय पी रहे थे। इसी दौरान दिनेश ने पिता को कहा कि उसकी मां की जो हालत है उसके लिए तुम जिम्मेदार हो। इतना कहते ही कबीर और दिनेश में झगड़ा होने लगा। गुस्से में आकर दिनेश ने डंडे एवं फावड़े से अपने पिता के सिर में वार करके उसकी हत्या कर दी।


साहब मैंने पत्नी की हत्या कर दी है, मैं नहीं मारता, तो वो मुझे मार देती, पढ़ें पूरी खबर

No comments Document Thumbnail

 भिलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में जामुल थाना में पुलिस शुक्रवार को हतप्रद रह गई जब एक व्यक्ति आया और बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। पुलिस ने आरोपी को बैठाया, उससे पूछताछ की, उसके बयानों की तस्दीक करने घटना स्थल पहुंचकर वस्तुस्थिति को जाना, फिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं महिला का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी ने यह भी कहा उसे पत्नी के चरित्र पर शक था, वह नहीं मारता तो पत्नी ही उसे मार देती।


जामुल थाना प्रभारी याकुब मेमन के अनुसार टना थाना क्षेत्र के लेबर कैंप एरिया के भागवत नगर में हुई है। यहां रहने वाले निवासी देवा साहू (42 साल) की पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी चमेली साहू (36 साल) के साथ हुई थी। देवा साहू के पहली पत्नी से एक बेटा और बेटी हैं। वो दोनों अलग रहते हैं। वहीं दूसरी पत्नी चमेली से एक बेटी लाकेश्वरी (11 साल) है।

मृतका की बेटी लोकेश्वरी ने बताया कि वो 6वीं में पढ़ती है। पिता देवा साहू बीके कंपनी में काम करते हैं। मां चमेली साहू क्लासिक पेंट कंपनी में काम करने जाती है। पिता हर दिन शराब के नशे में घर आता है और मां के चरित्र पर आरोप लगाकर झगड़ा करता है। बुधवार रात लाइट न होने से सभी लोग खाना खाकर कमरे के बाहर सोय थे। लाइट आने पर पिता ने बेटी को दादी के पास सोने के लिए भेज दिया। इसके बाद देर रात 1-2 बजे के बीच उसने अपनी पत्नी के सिर में लोटे से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।


CG Crime News: पत्नी बनी कातिल, टांगी मारकर पति को उतारा मौत के घाट

No comments Document Thumbnail

जशपुर। पिता की पिटाई से बेटे को बचाने के लिए मां ने अपने ही पति की टांगी से वारकर हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना तुमला थाना क्षेत्र के पताईबहार गांव की है।


जानकारी के अनुसार मृतक दिल बंधन राम पिता करमू साय (40 वर्ष) ने बुधवार को बेटी को मोबाइल में रिंग टोन सेट करने को कहा। ऐसा करने के दौरान मोबाइल का बैटरी डाउन हो जाने से स्वीच आफ हो गया। इस बात से गुस्साए पिता ने ट्रेक्टर के हाइड्रोलिक पाइप से बेटी की पिटाई शुरू कर दी। बेटी की बुरी तरह से पिटाई करता देख देवकी बाई (36 वर्ष) ने पति के हाथ से लोहे के पाइप को छिन कर फेंक दिया। पत्नी के इस हरकत से दिल बंधन राम और आक्रोशित हो गया और टांगी उठाकर पत्नी पर वार कर दिया। टांगी के उल्टे ओर से किये गए वार से आरोपित महिला को हल्की चोट आई।

जिसके बाद पत्नी ने पति पर टांगी से वारकर दिया। हमले में दिलबंधन के कान और सिर में गंभीर चोट आई और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची तुमला पुलिस की टीम ने मृतक के शव और हत्या के लिये प्रयुक्त टांगी को जब्त करते हुए आरोपित पत्नी देवकी बाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


कातिल प्रेमिका ने ही प्रेमी की चाकू मारकर की थी हत्या

No comments Document Thumbnail

Chhattisgarh Crimes : छत्तीसगढ़ के सरगुजा से LOVE, LIFE और MURDER की वारदात सामने आई है. यहां एक कातिल प्रेमिका ने मामूली विवाद में अपने आशिक की बलि चढ़ा दी. इतना ही नहीं पुलिस को खूनी प्रेमिका गच्चा देती रही, लेकिन खाकी तो खाकी है, एक माइनस प्वाइंट ने हत्यारिन प्रेमिका को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.


क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, चाकू मारकर हत्या करने के मामले में सरगुजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हत्या के आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक प्रेमी और प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिससे प्रेमिका आग बबूला हो गई और चाकू से अपने आशिक को मौत के घाट उतार दिया. प्रेमिका के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है.

प्रेम संबंध को लेकर कत्ल

पुलिस के मुताबिक आपसी प्रेम संबंध को लेकर मृतक और युवती का वाद विवाद हो गया. मृतक युवती से वाद विवाद कर मारपीट करने लगा, जो आरोपिया द्वारा अपने पास रखे चाकू से मृतक पर प्राणघातक वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. मृतक के परिजनों के मुताबिक किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला किया था.

कातिल के खिलाफ मिले सबूत

पुलिस ने बताया कि आरोपिया मुक्ति मिंज उर्फ़ पीहू आत्मज छन्दन राम उम्र 18 वर्ष निवासी बतौली थाना के द्वारा चाकू मारकर हत्या करने की घटना कारित करना स्वीकार किया है. आरोपिया के खिलाफ सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है.

BHILAI CRIME : सट्टा की वसूली के लिए मर्डर, हत्या कर शव तालाब में फेंका

No comments Document Thumbnail

BHILAI CRIME : दुर्ग जिले में ऑनलाइन सट्टा एप के रकम की वसूली के लिए सुपारी देकर मर्डर का मामला सामने आया है। मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। यहां ऑनलाइन सट्टा एप चलाने वाले ओम प्रकाश साहू का पहले अपहरण किया गया। उसके बाद उसे इतना मारा गया कि उसकी मौत हो गई। मौत होने के बाद उसके शव को अखलोरडीह तालाब के पास फेंक दिए थे। पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से बच रही है। छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले माफियाओं को पकड़ने में नाकाम है। इसकी वजह से अब जिले में सट्टा के रकम की वसूली के लिए सुपारी देकर मर्डर होने लगे हैं। दुर्ग के पुरानी भिलाई थाने में कुछ ऐसा ही मामला दो दिन पहले हुआ है।


यहां सट्टाखाईवाल ओम प्रकाश साहू (43 साल) निवासी ढौर जामुल की खून से लतपथ लाश मिली है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मामला सुपारी देकर मर्डर का है। इसलिए पुलिस तीन दिनों से मामले को दबा कर रखे हुए है।

बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश ऑनलाइन सट्टा में 30 लाख रुपए घाटे में चला गया था। उस रकम को वो सट्टा एप के संचालक को लौटा नहीं रहा था। इसके चलते फरीद नगर सुपेला निवासी सद्दाम नाम के आदतन बदमाश को विदेश से 10 लाख रुपए की सुपारी दी गई है। आरोप है कि सद्दाम ने 30 लाख रुपए की वसूली के लिए ओम प्रकाश को पहले किडनैप किया, उसके बाद उसे इतना मारा की उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके शव को भिलाई तीन थाना क्षेत्र के अखलोरडीह तालाब के पास फेंक दिया।

गाड़ी से बांधकर तलाब में फेंका

आरोपी इतने शातिर हैं कि उन्होंने ओम प्रकाश की हत्या करने के बाद उसके शव को जीआई तार से उसी की एक्टिवा में बांध दिया था। इसके बाद उसे तालाब के गहरे पानी में फेंक दिया था। पुलिस इस मामले का कभी पता भी नहीं लगा पाती, लेकिन ओम प्रकाश के अपहरण के मामले की जांच करते पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। सख्ती से पूछताछ के दौरान एक आरोपी टूट गया और उसने हत्या की बात को कबूल किया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बीते शुक्रवार की रात शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पीएम के लिए भेजा है। जब शव को बाहर निकाला गया तो वो बुरी तरह से सड़ गया था। मछलियों ने शव को खा लिया था।

जेल में मिले आरोपियों ने बनाया था पूरा प्लान

जानकारी के मुताबिक फरीद नगर निवासी सद्दा ऑनलाइन सट्टा के चलते जेल गया था। वहीं रजनीश पाण्डेय हत्या के मामले में पुरानी भिलाई थाना और आशीष तिवारी लूट के अपराध में नंदिनी थाने से जेल गया था। तीनो आरोपी जेल में मिले। वहां उन्होंने ऑन लाइन सट्टा एप के रकम की वसूली का काम करने की योजना बनाई। बताया जा रहा है कि कहां किससे कितनी वसूली करनी है इसके निर्देश इन लोगों को सीधे दुबई से मिल रहे थे। ओम प्रकाश के मामले में भी इन लोगों को 30 लाख की वसूली के एवज में 10 लाख रुपए दिए जाने की बात कही गई थी।

दुर्ग में जेल चल रहा मोबाइल का खेल

दुर्ग सेंट्रल जेल में लगभग हर बड़े अपराधी और आरोपी के पास मोबाइल फोन है। उनके द्वारा जेल के अंदर बैठे-बैठे भी कई तरह के गैर कानूनी कार्यों को संचालित किया जा रहा है। पूर्व दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने भी इस बात का खुलासा हुआ था कि आरोपी जेल के अंदर बैठकर मोबाइल फोन से स्मैक और शराब जैसे मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं। इतना ही नहीं मथुरा जैसे अपराधियों ने जेल के अंदर का एक वीडियो भी वायरल किया था। इसके बाद भी दुर्ग पुलिस ने न तो अब तक जेल के अंदर का मोबाइल नेटवर्क डंप निकाला और न जेल के अंदर अपराधियों तक मोबाइल की पहुंच को लेकर कोई कार्रवाई की गई है।

पूरे परिवार को बुलाया था थाने

इस पूरे मामले को पुलिस दो दिन से दबाने में लगी हुई है। लेकिन जैसे ही ओम प्रकाश की बॉडी मिली ममला फैल गया। पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए सेक्टर 9 के यादव परिवार के घर के सभी लोगों को उठा लिया था। इसके बाद पूछताछ करके देर रात छोड़ा। मामला इतना गंभीर है कि दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा भी अभी कुछ भी नहीं बता रहे हैं। उन्होंने अपहरण कर हत्या की वारदात होने की बात को स्वीकार किया, लेकिन मामले की जानकारी देने से मना कर दिया।

 

रेप करने में कामयाब नहीं हुआ तो मालिक ने नौकरानी की कर दी हत्या

No comments Document Thumbnail

रायपुर : पुलिस ने रायपुर के टिकरापारा इलाके में तीन साल पहले नौकरानी की गला दबाकर की गई हत्या का खुलाशा किया है। जाँच में पाया गया की आरोपी ने नौकरानी को घर में अकेला पाकर जबरदस्ती करने की कोशिश की थी. नौकरानी ने इसका विरोध किया तो आरोपित ने गुस्से में आकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और हत्या को आत्महत्या का रूप देने शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया था. आरोपित ने पुलिस को गुमराह करने के लिए नौकरानी की खुदकुशी की कहानी गढ़ी थी. इस अंधे हत्याकांड का राजफास तीन साल बाद होने पर पुलिस ने आरोपित आशीष दत्ता को गिरफ्तार कर लिया. वह चोला मंडलम इंवेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी में आइटी सर्विस मैनेजर के पद पर कार्यरत है.


घटना 16 अप्रैल 2020 को हुई थी. टिकरापारा इलाके के सिमरन सिटी फेस वन स्थित मकान नंबर 71 में किराए पर रहने वाले आशीष दत्ता(40) ने थाने में सूचना दी थी, कि किराये के मकान में वह अपनी पत्नी, पुत्री के साथ पिछले पांच वर्षों से रहता आ रहा है. घटना के दौरान एक महीने पहले उसकी पत्नी व पुत्री कोलकाता गए हुए थे. करीब एक वर्ष पूर्व से दुर्ग जिले के ग्राम अमेरी(रानीतराई) निवासी कुमारी काजल ठाकुर पिता मोहन लाल ठाकुर(20) उसके घर का सारा काम करती आ रही थी. वह घर में ही अलग कमरे में रहती भी थी.

सुबह वह पेट्रोल डलवाने और सामान लेने मोतीनगर गया था। वापस घर लौटा तो देखा कि कुमारी काजल ठाकुर हाल के छत में लगे सीलिंग फैन में गमछे के सहारे फांसी पर लटकी हुई और हिचकी ले रही थी। जिस पर उसने काजल को नीचे उतारकर उसके गले में कसा फंदा खोला। 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया। एंबुलेंस के स्टाफ ने कुमारी काजल ठाकुर की जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया था।

टिकरापारा थाना पुलिस ने नए सिरे से संदेही आशीष दत्ता और पत्नी समेत आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आशीष दत्ता बार-बार अपना बयान बदलता रहा और पुलिस को गुमराह करने अलग-अलग कहानियां बनाकर बताता था। जिस पर शक की सुई उस पर जा टिकी। कड़ाई से पूछताछ करने पर आखिरकार वह टूट गया। उसने बताया कि घटना के समय पत्नी व पुत्री कोलकाता गए थे।इस दौरान घर में अकेली नौकरानी काजल ठाकुर को देखकर उसकी नियत बिगड़ गई।


वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने जबरदस्ती करने लगा। काजल ने इसका विरोध किया तो पत्नी,बच्ची के सामने उसकी हकीकत न खुल जाए यह सोचकर गुस्से में आकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फंसने के डर से उसने काजल के शव को पंखे में बांधकर लटका दिया था ताकि यह खुदकुशी लगे। आरोपित मूलत: मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के कोणड़वाड़ा थाना बाबई का रहने वाला है। वर्तमान में वह मालाखेड़ी चक्कर रोड़ श्री प्लेनेट मकान नंबर 415 नर्मदापुरम,होशंगाबाद में निवासरत है।


CG-NEWS : रॉड और डंडे से पीट-पीटकर हत्या करके तालाब में फेका था शव, तीन आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा  जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के महन्त गांव में रॉड और डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस में आरोपी शख्स और उसके 3 बेटों को हिरासत में ले लिया है। तालाब में सुबह युवक की लाश मिलने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ गया और ग्रामीणों ने आरोपियों के घर का घेराव कर दिया था। लोगों के हंगामा देख बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए संतोष यादव और उसके 3 बेटों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए बिलासपुर से FSL की टीम भी पहुंची थी।


दरअसल, महन्त गांव का रामेश्वर सूर्यवंशी  बीती रात 3 दोस्तों के साथ तालाब में मछली पकड़ने गया था। आरोप है कि इस वक्त मलदा तालाब में मछली पकड़ रहे थे, तभी संतोष यादव और उसके 3 बेटे पहुंच गए और रामेश्वर सूर्यवंशी को पकड़ लिया। यहां से उसके 3 दोस्त भाग गए। सुबह यहां से 2 सौ मीटर आगे दूसरे गोसाई तालाब में रामेश्वर की लाश मिली, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। परिजन ने 3 दोस्तों से बात की तो सन्तोष यादव के द्वारा रात में रामेश्वर को पकड़ने की जानकारी सामने आई। इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सन्तोष यादव के घर का घेराव कर दिया।

मामले की गम्भीरता  को देखते हुए एडिशनल एसपी, एसडीओपी और कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही जांजगीर से फोर्स भी बुलाई गई। बाद में, जांजगीर एसडीएम भी मौके पर पहुंची थी। इस दौरान कई घंटे तक हंगामा हुआ। इस बीच, आरोपी सन्तोष यादव और उसके 3 बेटों को हिरासत में लेने के बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान बिलासपुर से FSL की टीम भी पहुंची थी। यहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल जांजगीर भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया।



पुलिस ने सुलझाई नवजात बच्चे की हत्या की गुत्थी, अंधविश्वास के चलते मां ने ही की थी हत्या

No comments Document Thumbnail

 दुर्ग। दुर्ग में 6 माह के नवजात बच्चे की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि खुद बच्चे की मां ने की है। तंत्र-मंत्र करने वाली मां ने अंधविश्वास के चलते अपने बच्चे को देर रात तीन बजे दूध पिलाया। फिर काली साड़ी पहन कर बच्चा लेकर निकली और उसे पास के तालाब में जिंदा फेंक दिया।


पुलिस के हाथ एक CCTV फुटेज लगा है, जिसमें पूरा वाकया दिखाई दे रहा है। फुटेज में साफ साफ दिखाई दे रहा है कि घटना की देर रात मां अपने बच्चे को लेकर निकलती है। इसके बाद से बच्चा लापता हो जाता है। इसका कारण महिला का तंत्र क्रिया करना बताया जा रहा है। दुर्ग SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि, आरोपी महिला किसी मानसिक बीमारी से ग्रस्त है और झाड़-फूंक, जादू-टोने में उसका विश्वास है। गांव के लोगों ने भी पुलिस की पूछताछ में बताया है कि मां जादू टोना करती है। घटना की रात उसने अपने बच्चे को दूध पिलाया। जब वो सो गया तो उसे गोद में लेकर निकली। उसे तालाब में फेंका उसके बाद बच्चा चोरी होने का हल्ला कर दिया।

यह है पूरा मामला

दुर्ग जिले के नगपुरा गांव में बीते 30-31 मार्च की रात एक 6 माह का नवजात बच्चा गायब हो गया था। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था। इसके बाद अगली सुबह बच्चे का शव पास के तालाब से मिला था। पुलिस ने मामले का पता लगाने के लिए बच्चे के शव को पीएम के लिए भेजा और लोगों से पूछताछ की। जैसे ही पीएम रिपोर्ट में पता चला कि मौत पानी में डूबने से हुई है तो पुलिस का शक परिजनों पर गया। लोगों से पूछताछ में भी मां के ऊपर लोगों ने पूरा शक जाहिर किया।

पुलिस जल्द करेगी मामले का खुलासा

इस दिल दहला देने वाले मामले का खुलासा होने पर दुर्ग पुलिस ने काफी राहत की सांस ली। दुर्ग एसपी ने इनवेस्टिगेशन टीम को लीड कर रहे आईपीएस निखिल रखेचा और वैभव बैंकर का सराहना की है। दुर्ग एसपी बुधवार को मामले का खुलासा कर सकते हैं। इसमें मां खुद बताएगी की उसने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया।

CG-NEWS : बेटे ने की पिता की हत्या, सोते हुए पिता पर बेटे ने किया टंगिया से ताबड़तोड़ वार

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। सोते हुए पिता पर बेटे ने टंगिया से ताबड़तोड़ वारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के पहले बाप-बेटे में जमकर विवाद हुआ था। बाप आए दिन शराब पीकर घर आता था और विवाद करता था।


यहीं नहीं मृतक ने पुश्तैनी जमीन को भी बेच दी थी। जिसके बाद से बाप-बेटे में आए दिन विवाद होता था। शनिवार की रात दोनों में फिर से विवाद हुआ। जिसके बाद आरोपित टिकेंद्र साहू ने अपने सोते हुए पिता फत्तेलाल साहू पर टंगिया से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले के दौरान चीख-पुकार मचने पर परिवार वाले उठ गए। उन्होंने घायल को तत्काल खैरागढ़ सिविल अस्पताल लाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को पीएम कर शव को परिजनों को सौंप दिया है। इधर आरोपी युवक ने अपने पिता की हत्या कबूल ली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

साल्हेभरीं टिकेंद्र साहू अपने पिता फत्तेलाल साहू के शराबखोरी और संपत्ति बेचने की बात शनिवार की रात जमकर विवाद हुआ। विवाद के बाद फत्तेलाल अपने कमरे में सोने चला गया। दरमियानी रात को टिकेंद्र साहू अपने सोते हुए पिता पर टंगिया से तीन बार हमला कर दिया। हमले के दौरान फत्तेलाल की चीख से घर के अलग कमरों में सो रहे परिजन भी जाग गए। वे तुरंत फत्तेलाल के कमरे की दौड़े, जहां वह लहूलुहान पड़ा था।

थाना पहुंचकर किया सरेंडर

वारदात को अंजाम देने के बाद टिकेंद्र फरार नहीं हुआ। उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। टिकेंद्र साहू को अपने किए का पछतावा है। लेकिन गुस्से पर काबू न कर सका और वह इतने बड़े वारदात को अंजाम दे बैठा।

खैरागढ़ थाना प्रभारी राजेश देवदास बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में टिकेंद्र ने बताया ने कि वह पिता के शराबखोरी कर घर में आए दिन विवाद से परेशान हो गया था। पिता द्वारा संपत्ति को बेचे जाने से भी गुस्से में था। इसे लेकर उनके बीच विवाद गहराता जा रहा था।

तंत्र विद्या के चक्कर में तांत्रिक की हत्या, शिष्य ने हत्या कर पहले खून को पिया फिर.....

No comments Document Thumbnail

रायपुर : धमतरी के कुरूद क्षेत्र अंर्तगत पैरा नदी के पास मिली अधजली लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतक बसंत साहू 50 वर्ष की हत्या उसी के चेले ने की थी। आरोपी ने तंत्र विधि के लिए अपने गुरु की पहले हत्या की, फिर शव से निकले खून को पिया और पकड़े जाने के डर से लाश को आग लगा दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक, करेली बड़ी चौकी क्षेत्र नवागांव लोमेश ऋषि आश्रम के पास पैरी नदी एनीकेट के किनारे अर्धजली लाश बुधवार को मिली थी। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसडीओपी कुरूद कृष्णा पटेल, फॉरेंसिक टीम सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने शव की पहचान बसंत साहू 50 वर्ष नयापारा रायपुर के रूप में की गई। शव के सिर पर चोट के निशान थे और लाश बुरी तरह से जली हुई थी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी और एसडीओपी कृष्णा पटेल को जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

नदी किनारे सिर्फ तांत्रिक बसंत साहू और रौनक सिंह छाबड़ा ही था। इस दौरान रौनक सिंह छाबड़ा को गुरु बसंत द्वारा बताए तंत्र विद्या के बारे में याद आया। जिसमें बसंत ने कहा था कि अगर तंत्र सिद्धि चाहिए तो बली देनी होती है। आरोपी ने तंत्र विद्या की सिद्धि पाने के लिए अपने गुरु बसंत साहू की लाठी डंडे से मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव से निकले खून को पिया और फिर शव को जला दिया। शव को आरोपी ने पुलिस से बचने और मृतक की पहचान छुपाने के लिए जलाया था।

घटना के बाद आरोपी अपने घर नयापारा चला गया। आरोपी घर जाने के बाद भी बेचैन था, इसलिए वो आधी रात में उठकर फिर से घटना वाली जगह आया और शव को देखा कि वो पूरी तरह जली है या नहीं। इसके बाद फिर से घर जाकर सो गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी रौनक सिंह छाबड़ा कुछ समय पहले ही नयापारा में आकर रह रहा था।


जांजगीर पंच की हत्या, दो आरोपियों को फांसी की सजा

No comments Document Thumbnail

जांजगीर। जांजगीर के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सुरेश जून नेग्राम पंचायत के एक पंच की हत्या के मामले में दो आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपियों पर पचास-पचास हजार रूपये का अर्थदण्ड भी लगाया है। गौरतलब है कि इन दोनों आरोपियों ने पिछले वर्ष शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के तुस्मा गांव के पंच की हत्या कर दी थी। 



यह घटना नवागढ़ तुस्मा गांव के पंच भागवत साहू पिता प्रेमलाल की दो युवकों सोहित कुमार केंवट पिता दुकालु केंवट और सुनील कुमार केंवट पिता महादेव केंवट ने दिनदहाड़े जमीन विवाद को लेकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक गांव गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए और वहां से हाथ में हथियार लहराते हुए एक युवक ने कहा कि उसी ने हत्या की है क्योंकि उसकी जमीन को बिकवा दिया गया मगर उसका पूरा पैसा नहीं दिया गया। 

अभी इसमें शामिल और लोगों को भी मारेगा। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तथा यह बतादेँ कि यह आरोपि अपनी जमीन की समस्या का निराकरण की मांग कर रहे थे तुस्मा निवासी सोहित कुमार केंवट और सुनील कुमार केंवट का जमीन को लेकर पंच भागवत साहू से विवाद था।



बेटे को जेल से छुड़ाने मां एकत्र कर रही थी रुपये, युवकों ने बुजुर्ग मां को ही मार डाला

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। चंद रुपयों की लालच में दो युवकों ने मिलकर एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर डाली। इससे जेल में बंद बेटे को छुड़ाने का एक मां का सपना अधूरा रह गया। बताया गया है कि बेटे को जेल से रिहा कराने कके लिए भीख मांग कर बुजुर्ग महिला ने पांच हजार रुपये जुटाए थे। जिसे लालची युवकों ने हत्या करके छीन लिया था। पुलिस ने रुपये बरामद करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए एएसपी आकाश राव

पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव ने बताया कि दो दिन पहले खीरबाई पति नित्यानंद राणा निवासी खेमडा ने बसना थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि खेमडा रोड किनारे झोपड़ीनुमा उसकी हाॅटल में विशाखा पति बेड़ा भोई (उम्र 77 वर्ष) निवासी इंदिरा कॉलोनी बसना रात्रि में सोती थी। वह दिन में घूम- घूमकर भीख मांगती थी । 28अगस्त 2022 को रात्रि में 9 बजे खीरबाई के घर से हाॅटल में सोने गई थी । सुबह करीबन सात बजे देखी तो हाॅटल के अंदर पाटा के ऊपर वह मृत पड़ी थी। किसी अज्ञात आरोपी ने गला दबाकर हत्या कर दिया है। रिपोर्ट पर थाना बसना में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया।पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने इसे बहुत गंभीरता से लेते हुए बसना टीआई कुमारी चंद्राकर, सायबर सेल की टीम एवं फाॅरेसिंक टीम रायपुर को अलर्ट किया।  घटना स्थल पर पहुचकर बारिकी से जाॅच करने निर्देशित किया।


खाट में मृत मिली थी बुजुर्ग विशाखा

मृतिका विशाखा भोई खाट में मृत हालत में पडी थी। जीभ बहार निकाला हुआ था। फाॅरेंसिक टीम द्वारा शव निरीक्षण कर विशाखा भोई की मृत्यु गला दबाने व दम घुटने से होने की बात कही गई। पीएम रिपोर्ट में भी इसका खुलासा हुआ। तब अज्ञात आरोपियों के विरूध्द धारा 302 के तहत हत्या का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
सायबर सेल की टीम व बसना पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुच करजांच कर रही थी। इस बीच पता चला कि खीरबाई का पुत्र सुशील राणा का कामकाज बंद होने से आर्थिक रूप से परेशान था।  मृतिका का पुत्र रोहित किसी प्रकरण में जेल में बंद है, जिसे छुडाने के लिए वह भीख मांग कर पैसा इकठ्ठा कर रही थी। उसके साथ कुष्टो यादव भी भीख मांगकर जीवनयापन करता है। सुशील राणा व कुष्टो यादव दोनो जान पहचान के है। पुलिस की टीम द्वारा दोनो व्यक्ति पर संदेह जाहिर करते हुये संदेही सुशील राण व कुष्टो यादव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करना प्रारंभ किया ।


गले में लटकाकर रखती थी जमा पूंजी
 बहुत मशक्कत के बाद आरोपियों ने बताया कि विशाखा भोई अपने गले में कपड़ा की एक छोटी थैली लटका के रखती थी। जिसमें भीख मांग- मांग कर एकत्र किए जमा पूंजी को लटकाए रखती थी। जिससे कि वह अपने बेटे को जेल से छुड़ा सके।  वह करीबन 05 हजार रूपये को  रखी हुई थी । घटना की रात बारिश हो रही थी। रास्ता सुनसान था। सुनसान देखकर हाॅटल में लगे पर्दानुमा किवाड़ को हटाकर  दोनो आरोपी अन्दर प्रवेश किये और गला घोंटकर हत्या कर दिया। रुपये लेकर वहां से फरार हो गए और पैसे को आपस में बांट लिये। पुलिस के द्वारा पकड़े जाने पर आरोपियों ने बटवारे में मिले नगदी 5000 रूपये को घर में छुपाकर रखना स्वीकार किया। आरोपीगण के कब्जे से नगदी रकम 5000 रूपये को जप्त कर आरोपी सुशील राणा पिता स्व. नित्यानंद राणा उम्र 23 वर्ष सा. ग्राम खेमडा बसना महासमुन्द और कुष्टो यादव पिता धनुर्जय यादव उम्र 40 वर्ष सा. ग्राम खेमडा बसना को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। 

प्रेमिका के दादा-दादी की हत्या, आरोपी प्रेमी और उसका दोस्त गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। प्रेम संबंध की जानकारी परिजनों को देने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका के दादा-दादी की हत्या कर दी। सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम संतपाली में हुई दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए कंट्रोल रूम में एसपी भोजराम पटेल ने पत्रकारों को बताया कि 21 जुलाई को कोटवार दयालाल चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कल्पराम भोई अपनी पत्नी सादबती के साथ संतपाली के बिन्द्रानगर में कच्ची मकान में रहते है घर का दरवाजा बाहर से बंद है और अंदर से कोई आवाज नही आ रहा है, इस पर परिजनों के साथ जाकर खिड़की से देखे तो दोनों पति-पत्नी अलग-अलग खाट पर पड़े थे।

प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए एसपी भोजराम पटेल


 सूचना पर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा था क्योंकि मृतकों के जीभ बाहर निकले थे इससे अनुमान लगाया जा रहा था कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गला दबाने व दम घूटने से मौत हुई है। इस पर धारा 302 का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान यह जानकारी मिली कि मृतकों का विवाद 3-4 माह पूर्व जगमोहन श्रीवास के साथ नतनीन के प्रेम प्रसंग को लेकर हुई थी। मृतकों ने आरोपी जनमोहन श्रीवास के घर जाकर झगड़ा किया था और प्रेम संबंध की बात आरोपी के माता-पिता को बताई थी इससे आरोपी नाराज था और अपने साथी लवकुमार रत्नाकर के साथ 19-20 जुलाई की रात योजना बनाकर गए और घटना को अंजाम दिया साथ ही घर मे रखे 8 हजार रुपए तथा मोबाइल चोरी कर ले गए।

 बाहर से ताला लगाकर चाबी वापस घर मे फेक दिए। आरोपियों को पकडऩे में एसपी के मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, अनु. अधिकारी पु. सरायपाली विकास पाटले, अनु. अधिकारी पु  महासमुंद सुश्री कल्पना वर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी सरायपाली निरीक्षक आशीष वासनिक, सायबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत, अनलि पालेश्वर, प्रकाश नंद आदि का योगदान रहा।

मछली पकड़ने के विवाद पर पड़ोसी की टंगिया मारकर हत्या, आजीवन कारावास

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। हत्या के मामले में आरोप दोष सिद्ध होने पर सत्र न्यायाधीश भीष्म प्रसाद पाण्डेय ने  बुंदेली चौकी थाना तेंदूकोना ग्राम बिराजपाली निवासी 26 वर्षीय बीरसिंह बरिहा पिता लिंगराज बरिहा को भादसं दण्ड संहिता की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास एवं 1 हजार रुपए की अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड की राशि नही पटाने पर 3 माह के अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा भुगताई जाएगी। 


अभियोजन के अनुसार 9 मार्च 2020 को रात्रि 9 बजे के आसपास बिराजपाली निवासी चंद्रभान बरिहा ने बुंदेली चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि करीब शाम 7 बजे उनके चाचा वेदप्रकाश उर्फ बउ बरिहा के साथ घर आ रहे थे उसी समय रास्ते में टिकेश्वर उर्फ टुकु चौहान के किराना दुकान में रूककर खुटका खरीदकर मोटरसाइकिल के पास खड़े थे उसी समय आरोपी बीरसिंह बरिहा अपने हाथ में टंगिया पड़कर आए और चाचा वेदप्रकाश के साथ गाली-गलौच कर टंगिया से उसके सिर में प्रहार किया जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद वेदप्रकाश घटना स्थल से भाग खड़ा हुआ। आरोपी के खिलाफ धारा 302 का मामला दर्ज कर विवेचना के बाद मामला कोर्ट को सौंपा गया था। आरोपी और मृतक के बीच तालाब में मछली को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके कारण आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। अभियोजन की ओर से लोक अभियोजक भूपेंद्र चंद्राकर ने पैरवी की। 


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.