Media24Media.com: कलयुगी बेटे ने फावड़े से हमला कर पिता को उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कलयुगी बेटे ने फावड़े से हमला कर पिता को उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी

Document Thumbnail

 भिलाई : दुर्ग जिले के भिलाई से हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है. एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता को डंडे और फावड़े से मारकर मौत के घाट उतार दिया. इस वारदात से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर ली है. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला जामुल थाना क्षेत्र का है.


जामुल थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें मंगलवार सुबह 5 बजे सूचना मिली की ग्राम सुरडूंग में एक व्यक्ति की हत्या हो गई है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां जाकर उन्होंने देखा कि वहां रहने वाले दिनेश साहू (32 साल) ने अपने पिता कबीर साहू (55 साल) की फावड़ा और डंडे से वार करके हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद शव का पंचनामा करवाने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया। पुलिस आरोपी की मां और आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने ऐसा क्यों किया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी दिनेश ने बताया कि उसकी मां सरस्वती साहू लकवागस्त है। वह काफी बीमार रहती है। जब वो उसकी बहन छोटे थे तभी अपनी जिम्मेदारी से भागते हुए उसके पिता कबीर साहू ने उसकी मां को छोड़कर दूसरी महिला चंद्रिका साहू से विवाह कर लिया था। इसके बाद वो अपनी दूसरी पत्नी के साथ शिवपुरी में रहने लगा। सोमवार रात सरस्वती साहू की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। इस पर दिनेश ने पिता को फोन करके बुलाया था। दोनों मिलकर उसे जामुल अस्पताल ले गए। वहां उपचार कराने के बाद वापस घर सुरडूंग आए। रात अधिक होने से कबीर पहली पत्नी के घर में ही सो गया था। मंगलवार सुबह 4 बजे कबीर और दिनेश उठे और चाय पी रहे थे। इसी दौरान दिनेश ने पिता को कहा कि उसकी मां की जो हालत है उसके लिए तुम जिम्मेदार हो। इतना कहते ही कबीर और दिनेश में झगड़ा होने लगा। गुस्से में आकर दिनेश ने डंडे एवं फावड़े से अपने पिता के सिर में वार करके उसकी हत्या कर दी।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.