Media24Media.com: शादी समारोह

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label शादी समारोह. Show all posts
Showing posts with label शादी समारोह. Show all posts

CG NEWS : शादी समारोह में खाने से बिगड़ी तबीयत: बालिका की मौत, चार की हालत गंभीर

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। भिलाई के रिशाली भाटा में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई।


ट्रेन में सफर के दौरान सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। इन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान 15 साल की एक बच्ची की मौत हो गई।

सभी भिलाई के रिशाली भाटा में शादी समारोह में शामिल हुए थे। जहां से खाना- खाकर वापस लौट रहे थे। इसी बीच ट्रेन में अचानक सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। मृत बच्ची की दो बहनें और दो बुआएं गंभीर हालत में हैं और रायपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी पीड़ित बालोद नगर के आमापारा क्षेत्र के रहने वाले हैं।

 

सनकी पति: गुटखा-सिगरेट पीने से रोका, बीच रास्ते ही पत्नी की कर दी पिटाई

No comments Document Thumbnail

 उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक नवविवाहिता को शादी समारोह से लौट रहे पति और देवर ने बेरहमी से पीटा दिया. आरोप है कि जब नवविवाहिता थाने में शिकायत करने गई तो पति और देवर भी थाने पहुंच गए और वहां भी उसकी पिटाई कर दी. नवविवाहिता थाने में ही रोने लगी. पूरे मामले में पुलिस ने महिला के पति और देवर समेत परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.


उत्तराखंड के रामनगर की रहने वाली काजल की शादी तीन माह पूर्व हुई थी. काजल अपने पति, देवर और ससुरालवालों के साथ एक शादी समारोह में गई हुई थी. शादी समारोह से वापस लौटते समय रास्ते में उसके पति ने गुटखा और सिगरेट निकाल लिया. जब काजल ने अपने पति को नशा करने से मना किया तो पति और देवर ने बीच रोड पर उसकी पिटाई कर दी. पति और देवर के पिटाई करने से आहत काजल ने पहले चौकी में जाकर इसकी शिकायत की, लेकिन सुनवाई न होने पर प्रेमनगर थाने पहुंच गई. 

काजल ने बताया कि उसकी शादी बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के माधोबाड़ी निवासी तरुण सिंह के साथ तीन महीने पहले हुई थी. काजल ने आरोप लगाया कि पति आए दिन नशे में उसकी पिटाई करता है.

काजल ने आरोप लगाया कि जब वह शिकायत लेकर प्रेमनगर थाने गई तो पति और उसके परिवारीजन वहां पहुंच गए और थाने में ही पति के साथ उसके देवर और सास ने भी उसकी पिटाई कर दी. इतने पर भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. जब काजल ने थाने में हंगामा किया तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज की.

 पुलिस ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए काजल के पति और देवर समेत ससुरालवालों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली. मामले में CO प्रथम संदीप कुमार का ने बताया कि महिला काजल की शिकायत के आधार पर पति, देवर समेत ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. काजल को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है.


Chhattisgarh: नक्सलियों ने शादी कार्यक्रम में गए भाजपा नेता को उतारा मौत के घाट

No comments Document Thumbnail

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर से बड़ी खबर सामने आई है. एक बार फिर से नक्सलियों ने कायराना करतूत करते हुए भाजपा नेता पर जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गई है. 


बताया जा रहा है कि शादी समारोह में शामिल होने गए जनपद सदस्य और सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक तिरुपति कटला पर नक्सलियों ने प्राणघातक हमला किया है. जिसमें वह गभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही मौत हो गई. यह पूरा मामला तियानार थाना क्षेत्र का है.

बता दें कि प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा के शांति वार्ता प्रस्ताव के बीच नक्सलियों के स्माल एक्शन की टीम ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. हाल ही में गृहमंत्री ने नक्सलियों से बातचीत करने की पहल की थी. इस बीच आज माओवादियों ने जनपद सदस्य और सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक तिरुपति कटला पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी. तिरुपति कटला शादी समारोह में शामिल होने तोयनार गांव गए हुए थे. समारोह से निकलते वक्त नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया.


ओ तेरी! शादी समारोह में रसगुल्ले को लेकर हुई इतनी भयंकर लड़ाई कि 6 लोग घायल हो गए

No comments Document Thumbnail

 शादी हर किसी के जीवन के सबसे यादगार पलों में से एक होता है। इस पल को खास बनाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाती है। पूरे घर को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। घर आए मेहमानों का बहुत अच्छे से ख्याल रखा जाता है। उन्हें स्वादिष्ट भोजन कराया जाता है। मगर अलीगढ़ की एक शादी में इसी खाने की एक डिश ने लोगों के बीच भयंकर लड़ाई करवा दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि शादी के दौरान लोगों के बीच लड़ाई क्यों हुई?



सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोग रसगुल्ले के लिए लड़ाई कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ में सासनीगेट थाना इलाके में किसी के घर शादी हो रही थी। वहां अचानक एक अफवाह उड़ गई कि शादी में रसगुल्ले खत्म हो गए हैं। इसके बाद लोगों के बीच बहस शुरू हो गई। यह बहस थोड़ी देर में इतनी बढ़ गई कि लोग एक दूसरे से लड़ने लग गए। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह लोग एक दूसरे पर कुर्सी से हमल कर रहे हैं। इस लड़ाई में महिलाएं भी पीछे नहीं हटी और वो भी कुर्सी से लोगों को मारते हुए दिखाई दे रही हैं।


यह कोई पहला मामला नहीं है जहां रसगुल्ले को लेकर शादी में लोगों के बीच लड़ाई हुई हो। अभी कुछ समय पहले ही आगरा की एक शादी का वीडियो वायरल हुआ था। उस दौरान भी रसगुल्ले को लेकर ही लड़ाई हुई थी। शादी में रसगुल्ला खाने को लेकर लोगों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया था कि लोगों ने एक दूसरे को पीटना शुरू कर दिया। इस लड़ाई में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए थे।


क्या यह ज़रूरी है, देश के बाहर डेस्टिनेशन वेडिंग करने वालों से पीएम नरेंद्र मोदी की अपील

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान कुछ परिवारों द्वारा विदेश में शादी समारोह करने के चलन पर सवाल उठाया  पीएम ने इस तरह के आयोजनों को देश में ही करने की अपील की उन्होंने कहा कि डेस्टिनेशन वेडिंग (destination wedding) की जगह अगर देश में ही शादियां की जाएं तो देश का पैसा देश के बाहर नहीं जाएगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी को शादियों की खरीदारी करते समय भारत में बने उत्पादों को ही महत्व देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब से शादी की बात सामने आई है, एक बात उनको काफी समय से बार-बार परेशान कर रही है.अपने दिल का दर्द अगर वह अपने परिवार वालों को नहीं बताएंगे तो किसको बताएंगे।पीएम ने कहा कि शादी का सीजन भी शुरू हो चुका है, कुछ व्यापारिक संगठनों ने इस शादी सीजन में करीब 5 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद जताई है।

पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा तो संभव ही नहीं कि जिस तरह की व्यवस्था आप चाहते हैं वह देश में न हो सके. उन्होंने कहा कि अगर हम ऐसे आयोजन करेंगे तो व्यवस्थाएं भी विकसित होंगी. यह बहुत बड़े परिवारों से जुड़ा विषय है। पीएम ने उम्मीद जताई कि उनका यह दर्द उन बड़े परिवारों तक जरूर पहुंचेगा. इसके साथ ही पीएम ने कहा कि जब लोग बड़े स्तर पर राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी लेते हैं, तो दुनिया की कोई भी ताकत उस देश को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती. पीएम ने कहा कि भारत में आज साफ दिखता है कि देश की 140 करोड़ जनता अनेक परिवर्तनों का नेतृत्व कर रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि जरा सोचिए, आजकल कुछ परिवारों द्वारा विदेश जाकर शादियां करने का नया माहौल बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि क्या यह बहुत जरूरी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अगर लोग शादी अपने देश की धरती पर करेंगे तो देश का पैसा देश में ही रहेगा। ऐसी शादियों में देश के लोगों की कुछ न कुछ सेवा करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह से गरीब लोग भी अपने बच्चों को आपकी शादी के बारे में बता सकेंगे. पीएम ने कहा कि क्या आप 'वोकल फॉर लोकल' के इस मिशन का विस्तार कर सकते हैं? हम अपने देश में ऐसी शादियां क्यों नहीं करते।

पीएम ने कहा कि इस बात का प्रत्यक्ष उदाहरण इस त्योहारी सीजन में देखने को मिला है. पिछले महीने 'मन की बात' में उन्होंने वोकल फॉर लोकल' यानी स्थानीय उत्पाद खरीदने पर जोर दिया था। पिछले कुछ दिनों के अंदर ही 4 लाख से ज्यादा का कारोबार हुआ दिवाली, भैया दूज और छठ पर देश में करोड़ों का कारोबार हुआ पीएम ने कहा त्योहारों के दौरान लोगों में मेड इन इंडिया उत्पाद खरीदने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया. अब हमारे बच्चे भी दुकान पर कुछ भी खरीदते समय यह देखने लगे हैं कि उस पर मेड इन इंडिया लिखा है या नहीं इतना ही नहीं, आजकल लोग ऑनलाइन सामान खरीदते समय मूल देश की जांच करना नहीं भूलते। 

पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह से 'स्वच्छ भारत अभियान' की सफलता प्रेरणा बन रही है, वैसे ही 'वोकल फॉर लोकल' की सफलता 'विकसित भारत-समृद्ध भारत' के द्वार खोल रही है। वोकल फॉर लोकल का ये अभियान पूरे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है। वोकल फॉर लोकल अभियान रोजगार और विकास की गारंटी है।पीएम ने कहा कि लगातार दूसरे साल दीवाली के मौके पर नकद भुगतान कर सामान खरीदने का चलन कम हुआ है लोग ज्यादा से ज्यादा डिजिटल पेमेंट कर रहे हैं, यह भी बहुत उत्साहित करने वाला है। 


शादी समारोह एसिड अटैक मामले में खुलासा, दूल्हे की प्रेमिका गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

जगदलपुर । बस्तर जिले के भानपुरी हीरलाभाठा में एक शादी समारोह हुए एसिड अटैक के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि एसिड अटैक दूल्हे की प्रेमिका ने की थी। बताया जा रहा है कि, दूल्हा और आरोपी महिला के बीच 7 सालों से संबंध था। बावजूद इसके दूल्हा किसी और युवती से शादी करने जा रहा था। इससे नाराज प्रेमिका ने शादी समारोह में पहुंचकर दूल्हे पर एसिड अटैक कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी युवती को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।


बता दें कि 19 अप्रैल को बस्तर ब्लॉक के ग्राम छोटे आमाबाल में शादी समारोह में लाइट बंद के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने दूल्हा सुधापाल निवासी डमरु बघेल 23 वर्ष व दुल्हन सुनीता कश्यप 19 वर्ष के ऊपर ऐसिड फेक कर फरार हो गया था। हमले में 12 अन्य लोग समपत बघेल 32 वर्ष, टेमेश्वर मौर्य 6वर्ष, तुला कश्यप 19 वर्ष, जामनी कश्यप 4 वर्ष, गूंजी ठाकुर 25 वर्ष, कारी बाई कश्यप 29 वर्ष, गुनमनी कश्यप 29 वर्ष, मालती कश्यप 38 वर्ष चपका, मिटकी कश्यप 38 वर्ष, गोयनदा कश्यप 38 वर्ष छोटे आमाबाल पताई पाराके निवासी घायल हैं।

ये है पूरा मामला

एएसपी निवेदिता पाल ने बताया कि बीते 19 अप्रैल को ग्राम छोटे आमाबाल में शादी कार्यक्रम के दौरान अज्ञात आरोपित ने दूल्हा डमरू बघेल व दुल्हन सुनीता कश्यप पर ज्वलनशील पदार्थ एसिड फेंक दिया था। उस वक्त लाइट गुल थी। घटना में शादी में मौजूद अन्य दर्जन भर ग्रामीण इसकी चपेट में आए थे। मामले में रत्नू राम कश्यप की रिपोर्ट पर थाना भानपुरी में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था।

पुलिस ने मामले की पड़ताल के दौरान गांव वालों से दुल्हन पक्ष के परिचितों से पूछताछ की। टेक्निकल एनालिसिस में भी कोई उल्लेखनीय सुराग नहीं मिल सका था। घटना के संबंध में सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए। घटनास्थल की ओर जाने वाले मार्गों पर सोनारपाल, बालेंगा, मुंडागांव और बस्तर के लगभग 12 जगहों पर सीसीटीवी फुटेज देखे गए। पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास के गांव में बड़ी संख्या में मुखबिर लगाए थे। आखिरकार उन्हीं में से एक मुखबिर से सूचना मिली कि दूल्हे की एक प्रेमिका है, जिसने दूल्हे के द्वारा उसे धोखा देकर अन्य लड़की से शादी करने के कारण आक्रोशित होकर घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस ने प्रेमिका का पता लगाकर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

 

 

शादी समारोह में दूल्‍हा-दुल्‍हन पर सिरफिरे युवक ने किया एसिड से हमला, 10 लोग झुलसे

No comments Document Thumbnail

जगदलपुर। छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर जिले में एक शादी समारोह में एसिड अटैक का मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे युवक ने दूल्‍हा-दुल्‍हन पर एसिड से हमला कर दिया। इस घटना में दूल्‍हा-दुल्‍हन सहित करीब 10 लोग झुलस गए। सभी घायलों को जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती किया गया है।


दरअसल, यह मामला जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के आमागांव का है। खबरों के अनुसार सुधापाल का रहने वाला 23 वर्षीय डमरू बघेल की शादी 19 साल की सुनीता कश्‍यप के साथ हो रही थी। शादी समारोह में चारों तरफ खुशियों का माहौल था। शादी समारोह उस वक्‍त खलबली मच गई जब अचानक लाइट गुल हो गई और अंधेरे का फायदा उठाकर एक सिरफिरे युवक ने दूल्‍हा-दुल्‍हन पर एसिड से हमला कर दिया।

इस घटना में आस-पास बैठे लोगों पर एसिड के छींटे पड़ने से वो भी झुलस गए। इस घटना में दूल्‍हा-दुल्‍हन सहित करीब 10 लोगों के झुलसने की खबर है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्‍थल पर पहुंच गई। आरोपी युवक मौके से फरार है। पुलिस जांच कर रही है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.