Media24Media.com: Chhattisgarh: नक्सलियों ने शादी कार्यक्रम में गए भाजपा नेता को उतारा मौत के घाट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Chhattisgarh: नक्सलियों ने शादी कार्यक्रम में गए भाजपा नेता को उतारा मौत के घाट

Document Thumbnail

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर से बड़ी खबर सामने आई है. एक बार फिर से नक्सलियों ने कायराना करतूत करते हुए भाजपा नेता पर जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गई है. 


बताया जा रहा है कि शादी समारोह में शामिल होने गए जनपद सदस्य और सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक तिरुपति कटला पर नक्सलियों ने प्राणघातक हमला किया है. जिसमें वह गभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही मौत हो गई. यह पूरा मामला तियानार थाना क्षेत्र का है.

बता दें कि प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा के शांति वार्ता प्रस्ताव के बीच नक्सलियों के स्माल एक्शन की टीम ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. हाल ही में गृहमंत्री ने नक्सलियों से बातचीत करने की पहल की थी. इस बीच आज माओवादियों ने जनपद सदस्य और सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक तिरुपति कटला पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी. तिरुपति कटला शादी समारोह में शामिल होने तोयनार गांव गए हुए थे. समारोह से निकलते वक्त नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया.


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.