Media24Media.com: वर्ल्ड कप 2023

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label वर्ल्ड कप 2023. Show all posts
Showing posts with label वर्ल्ड कप 2023. Show all posts

India vs New Zealand semi final : न्यूजीलैंड से आज पिछला हिसाब चुकता करने उतरेगी भारतीय टीम

No comments Document Thumbnail

 India vs New Zealand Semi final : वर्ल्ड कप 2023 में पहला सेमीफाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है। लीग स्टेज में भी ये दोनों धर्मशाला में एक दूसरे से टकराई थी, जिसमें भारत ने धमाकेदार अंदाज में जीत हासिल की। वहीं अब दोनों की टक्कर सेमीफाइनल में होने जा रही है। आईसीसी वनडे विश्व कप में हालांकि टीम इंडिया का पिछला रिकॉर्ड कुछ खास नहीं था, लेकिन 20 साल के लंबे अंतराल के बाद आखिरकार भारत ने न्यूजीलैंड को पटक ही दिया।


हालांकि, इसके बावजूद घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। ऐसे में एक बार फिर से भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ फेवरेट बनती हुई दिख रही है। भारत के खिलाफ उसके घर में न्यूजीलैंड की टीम हार की हैट्रिक लगा चुकी है। ऐसे में अब रोहित शर्मा की कोशिश की होगी कि वह सेमीफाइनल में भी जीत हासिल करते हुए टीम इंडिया के इस रिकॉर्ड को और बेहतर करें।

विश्व कप में क्या है दोनों टीमों का रिकॉर्ड

इसमें कोई शक नहीं है कि न्यूजीलैंड एक मजबूत टीम है। भारतीय टीम किसी भी सूरत में कीवी टीम को कोई मौका नहीं देना चाहेगी। अगर बात करें विश्व कप में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत की तो कुल 9 बार दोनों एक दूसरे से टकराई है। इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम ने पांच मैचों में जीत हासिल की है, जबकि भारत को सिर्फ चार मौकों पर ही सफलता मिली है। ऐसे में भारतीय टीम की कोशिश होगी कि वह इन आंकड़ों को बराबरी पर लाए।

World Cup 2023: हार्दिक पांड्या हुए वर्ल्ड कप 2023 से बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

No comments Document Thumbnail

World Cup 2023: वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। हार्दिक पंड्या वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। हार्दिक चोट से रिकवर नहीं हो पाए हैं और इस वजह से उन्हें विश्व कप से बाहर होना पड़ा है। प्रसिद्ध कृष्णा को हार्दिक के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया है। वह रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध होंगे। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस पर खेला जाएगा।


हार्दिक को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोट लग गई थी। पुणे में खेले गए इस मैच में उनके टखने में चोट लगी थी। इसके बाद वह न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेले थे। श्रीलंका के खिलाफ मैच में भी हार्दिक टीम का हिस्सा नहीं थे। हार्दिक के स्थान पर सूर्यकुमार यादव को टीम में चुना गया था। और गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए मोहम्मद शमी को टीम का हिस्सा बनाया गया था। हार्दिक बेंगलुरु के नैशनल क्रिकेट अकादमी में रीहैब के लिए भी गए थे।

प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत के लिए सिर्फ 19 सीमित ओवरों के मुकाबले खेले हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में अपना पिछला मुकाबला खेला था। इस मैच में उन्होंने 45 रन देकर एक विकेट लिया था। उन्होंने डेविड वॉर्नर को आउट किया था। उनके नाम सीमित ओवरों में 33 विकेट हैं। लेकिन दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। भारतीय पेस बैटरी में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की तिकड़ी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इवेंट तकनीकी कमिटी ने भारत की प्लेयर रिप्लेसमेंट को मंजूरी दे दी है। ऐसे में कृष्णा रविवार को होने वाले मैच के लिए उपलब्ध होंगे। साउथ अफ्रीका से भारत का यह मैच कोलकाता में होगा।


CWC 2023: न्यूजीलैंड की लगातार तीसरी हार, दक्षिण अफ्रीका ने 190 रन से दी मात

No comments Document Thumbnail

CWC 2023 :  पुणे में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के मैच में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रन के भारी अंतर से हरा दिया है। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड को 358 रन का टारगेट दिया था। जवाब में कीवी टीम मात्र 167 रन पर सिमट गई और 190 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई। इस वर्ल्ड कप में यह कीवी टीम की लगातार तीसरी हार है, जबकि अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल की दहलीज पर पहुंच गई है।


अफ्रीकी टीम के 358 रन के टारगेट को चेज करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पहले 10 ओवर में दो विकेट खोकर 51 रन बनाए। कोई भी कीवी बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाया। न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। विल यंग ने 33 और डेरेल मिचेल ने 24 रन बनाए। अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने 4 और मार्को यानसन ने 3 विकेट लिए। जबकि, जेराल्ड कूटजी को दो विकेट और कगिसो रबाडा को एक विकेट मिला।

इससे पहले क्विंटन डी कॉक (114) और रैसी वान डेर डुसेन (133) के शानदार शतकों और उनके बीच दूसरे विकेट के लिए 200 रन की जबरदस्त साझेदारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में 50 ओवर में 4 विकेट पर 357 रन का मजबूत स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड का कोई भी गेंदबाज अफ्रीकी बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सका। सिर्फ टिम साउदी ने 2 विकेट लिए. जबकि ट्रेंट बोल्ट और जिमी नीशम को 1-1 सफलता मिली।

इस वर्ल्ड कप में यह कीवी टीम की लगातार तीसरी हार है, जबकि अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल की दहलीज पर पहुंच गई है। इस जीत के साथ अफ्रीकी टीम के 12 अंक हो गए हैं और वो अब प्वाइंट टेबल में टॉप पर काबिज होने के साथ लगभग सेमीफाइनल में भी पहुंच गई है। भारतीय टीम 12 अंक के साथ दूसरे नंबर पर फिसल गई है। भारत को अपना 7वां मैच कल गुरुवार को श्रीलंका से खेलना है।



World Cup 2023 में सबसे बड़ा उलटफेर! अफगानिस्तान के आगे विश्व चैंपियन इंग्लैंड हुई ढेर

No comments Document Thumbnail

 ODI World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023  में उस समय बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंग्लैंड को 9वीं रैंक वाली टीम अफगानिस्तान ने हरा दिया।


सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज के 57 गेंद में 80 रन के बाद मुजीबुर रहमान की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान ने इस विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए रविवार को गत चैम्पियन इंग्लैंड को 69 रन से हरा दिया।

लंबे समय तक युद्ध की विभीषिका झेलने और राहत शिविरों के अलावा अपने ‘दूसरे घर’ भारत में क्रिकेट का ककहरा सीखने वाले अफगान खिलाड़ियों ने अपने क्रिकेट इतिहास का सबसे सुनहरा पन्ना लिख डाला और उसके साक्षी रहे अरूण जेटली स्टेडियम पर उनकी हौसलाअफजाई करने पहुंचे 25000 से अधिक दर्शक।

पहले दोनों मैच हारकर यहां आई अफगानिस्तान टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में इंग्लैड को उन्नीस साबित कर दिया । अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर 49 . 5 ओवर में 284 रन बनाये । जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.3 ओवर में 215 रन पर आउट हो गई।

राशिद खान ने जैसे ही मार्क वुड को बोल्ड किया , खुशी से उछलते अफगान क्रिकेटरों के चेहरों पर साफ था कि यह जीत उनके और उनके देश के लिये कितने मायने रखती है। इंग्लैंड के लिये हैरी ब्रूक (61 गेंद में 66 रन) को छोड़कर कोई बल्लेबाज नहीं टिक सका । वहीं अफगानिस्तान के लिये पहले 16 गेंद में 28 रन बनाने वाले मुजीबुर ने गेंदबाजी में भी जलवा दिखाते हुए तीन विकेट चटकाये ।

अनुभवी स्पिनर मोहम्मद नबी ने छह ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिये । इससे पहले दोनों टीमों का सामना सिडनी में 2015 विश्व कप में और 2019 में मैनचेस्टर में 2019 विश्व कप में हुआ था और इंग्लैंड ने क्रमश: नौ विकेट और 150 रन से जीत दर्ज की थी ।

इंग्लैंड की शुरूआत बेहद खराब रही और दूसरे ही ओवर की पहली गेंद पर फजलहक फारूकी ने जॉनी बेयरस्टो (तीन) को पवेलियन भेज दिया । वहीं 33 के स्कोर पर उसका दूसरा विकेट जो रूट के रूप में गिरा जिन्हें मुजीबुर रहमान ने बोल्ड किया । फॉर्म में चल रहे डेविड मलान को अनुभवी स्पिनर मोहम्मद नबी ने इब्राहिम जदरान के हाथों लपकवाया । मलान ने 39 गेंद में 32 रन बनाये । इंग्लैंड को सबसे करारा झटका तेज गेंदबाज नवीनुल हक ने दिया जब 18वें ओवर में कप्तान जोस बटलर सिर्फ नौ रन का योगदान देकर बोल्ड हो गए ।

लियाम लिविंगस्टोन (10) और सैम कुरेन (10) को क्रमश: राशिद खान और नबी ने पवेलियन भेजा । अफगानिस्तान के गेंदबाजों का इस कदर दबदबा था कि उसकी पारी का पहला छक्का 31वें ओवर में लगा जब हैरी ब्रूक ने मुजीबुर की गेंद को सीमा पार पहुंचाकर इंग्लैंड का स्कोर 150 रन तक पहुंचाया । ब्रूक ने 61 गेंद में 66 रन बनाये जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल था ।

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, रोहित शर्मा ने खेली कप्तानी पारी

No comments Document Thumbnail

 वर्ल्ड कप 2023 में बहु प्रतिशत भारत-पाकिस्तान महा मुकाबले में आज टीम इंडिया ने जबर्दस्त जीत हासिल की है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर कप्तान रोहित शर्मा ने पहले पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। हालांकि, अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद भी भारतीय गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए और महज 191 रन ही बना पाए। भारत को जीत के लिए 192 रन बनाने थे और इसे भारत ने 30.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। भारत ने शुरुआत से ही पाकिस्तान पर आक्रमण बनाए रखा। कप्तान रोहित शर्मा ने तेज तर्रार पारी खेलते हुए भारत को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था। रोहित शर्मा ने 63 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 86 रन बनाए। 



डेंगू से वापसी कर रहे शुभमन गिल ने आज के मैच में कुछ खास कमाल नहीं किया। लेकिन कहीं ना कहीं एक अच्छी शुरुआत देने में अहम भूमिका निभाई। शुभमन गिल ने 16 रन बनाए जबकि विराट कोहली भी 16 रन पर आउट हुए। रोहित शर्मा ने एक छोर को संभाले रखा। भारत की ओर से श्रेयस अय्यर की भी शानदार पारी देखने को मिली। अय्यर ने 53 रन की पारी खेली। इसके साथ ही भारत ने उस इतिहास को बरकरार रखा है जिसमें एकदिवसीय विश्व कप में उसे कभी भी पाकिस्तान से हार नहीं मिली है। अब तक विश्व कप के आठ मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान पर बुलंद जीत हासिल की है। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने दो सफलताएं हासिल की जबकि हसन अली को एक विकेट मिला।


इससे पहले मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने विश्व कप के बहु प्रतीक्षित मुकाबले में पाकिस्तान को 42.5 ओवर में 191 रन पर आउटकर दिया। वनडे विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान का यह दूसरा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले 1999 में पाकिस्तानी टीम 180 रन पर आउट हो गई थी। नयी गेंद संभालने वाले सिराज और बुमराह ने अपनी लैंग्थ में बदलाव करके सीम का पूरा फायदा उठाते हुए पाकिस्तान के मध्यक्रम को निस्तेज कर दिया और विश्व कप में भारत की चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ आठवीं जीत का मार्ग प्रशस्त किया। कुलदीप यादव ने सऊद शकील (छह) और इफ्तिखार अहमद (चार) को लगातार आउट करके पाकिस्तान की परेशानियां और बढा दी। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी के रोहित शर्मा के फैसले पर कई भृकुटियां तनी होगी लेकिन भारत ने शुरू ही से मैच पर दबाव बनाये रखा। पाकिस्तान के लिये कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने तीसरे विकेट के लिये 82 रन जोड़े लेकिन उनके अलावा कोई साझेदारी नहीं बना सका। 


बाबर ने 58 गेंद में 50 और रिजवान ने 69 गेंद में 49 रन बनाये। सिराज ने पाकिस्तानी कप्तान को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। बाबर के आउट होते ही पूरा नरेंद्र मोदी स्टेडियम उल्लास से मानों उछल पड़ा। एक लाख दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से आसमान गुंजायमान हो गया। रिजवान को बुमराह ने आफ कटर पर आउट किया। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों अब्दुल्ला शफीक (20) और इमामुल हक (36) ने अच्छी शुरूआत की। सिराज ने शफीक को पगबाधा आउट करके भारत को पहली सफलता दिलाई। तीसरे गेंदबाज के रूप में आये हार्दिक पंड्या को कुछ चौके लगे लेकिन उन्होने इमाम को पवेलियन भेजा। बाबर और रिजवान के क्रीज पर रहने तक पाकिस्तान की स्थिति मजबूत लग रही थी लेकिन एक विकेट ने जज्बात बदल दिये और हालात भी बदल दिये।


वर्ल्ड कप 2023 का नया शेड्यूल जारी, 8 नहीं अब इन 10 टीमों के बीच होगा टूर्नामेंट

No comments Document Thumbnail

 Wc 2023 New Schedule:  भारत में इस साल 50 ओवरों का वर्ल्ड कप 2023 होना है। टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर से होगा और पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को खेलेगी और पाकिस्तान से 15 अक्टूबर को भिड़ेगी। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच विश्व कप टूर्नामेंट में यह 8वीं भिड़ंत होगी।


ICC द्वारा 27 जून को क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया था। लेकिन क्वालीफायर मुकाबले के बाद 2 नई टीमों को नए शेड्यूल में जोड़ दिया गया है। जिसके बाद अब विश्व कप 8 नहीं बल्कि इन 10 टीमों के बीच खेला जाएगा। श्रीलंका और नीदरलैंड्स के मैच को लेकर शेड्यूल में ताजा अपडेट्स किए गए हैं। जबकि पाकिस्तान के खेल मंत्री एहसान मजारी के नए बयान के जरिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम विश्व कप खेलने भारत नहीं आती है तो इस टीम को मौका दिया जा सकता है। जिम्बाब्वे में खेले गए क्वालीफायर मुकाबलों में श्रीलंका और नीदरलैंड को विश्व कप 2023 में एंट्री मिली है।


इन दोनों टीनों के नए शेड्यूल में ऐड किया गया है। शेड्यूल अपडेट के बाद अब 7 अक्टूबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगा। श्रीलंका टीम 9 नवंबर को बैंगलोर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला खेलेगा।


क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी ! रायपुर स्टेडियम में होगा वर्ल्ड कप 2023 का मैच

No comments Document Thumbnail

रायपुर । अभी देश में आईपीएल 2023 का खुमार क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आईपीएल 2023 में रोजाना दर्शकों को रोमांचक मैच देखने को मिल रहा है।  लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का एक मैच रायपुर में खेला जा सकता है।


बताया जा रहा है कि बीसीसीआई (BCCI) और आईसीसी (ICC ) दोनों ही इस संबंध में विचार कर रही है। हालांकि अभी इस संबंध में अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार पांच अक्टूबर को होने वाले विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट का एक पूल मैच रायपुर को भी मिला है।

नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम  में ये मैच खेला जाएगा। बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 इस बार भारत होस्ट कर रहा है। ऐसे में सभी मैच भारत के ही 13 स्टेडियम में होंगे, जिसमें रायपुर का स्टेडियम भी शामिल हो गया है। अगर सब कुछ तय कार्यक्रम के मुताबिक रहा तो 50 ओवर का विश्व कप 5 अक्टूबर से शुरू होगा, जिसमें नागपुर, बेंगलुरु, त्रिवेंद्रम, मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, राजकोट, इंदौर, बेंगलुरु, मोहाली, रायपुर और धर्मशाला का नाम शामिल है।

जानिए इस स्टेडियम के बारे में

शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 2008 में बनकर तैयार हुआ था. यहां पर पहला इंटरनेशनल मैच साल 2023 में भारत औऱ न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था. इसके अलावा अब तक यहां पर आईपीएल और रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट के कई ऐतिहासिक मुकाबले खेले गए हैं.

पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच

भारत और न्यूजीलैंड  के बीच 21 जनवरी को रायपुर में वनडे मैच खेला गया था. जिसमें न्यूजीलैंड महज 108 रनों पर सिमट गई थी. इस मैच को भारत ने 8 विकेट से जीत लिया था. मोहम्मद शमी ने इस मैच में 3 विकेट हासिल किए थे. जबकि हार्दिक पांड्या और सुंदर ने 2-2 विकेट हासिल किए थे.

IND vs AUS: वर्ल्ड कप की तैयारियों के बीच टीम इंडिया की करारी हार, ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीती सीरीज…

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली : टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया भारत को ने 21 रन हरा दिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज पर 2-1 जीत लिया।


वहीं टी20 क्रिकेट के नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के नाम शर्मनाक रिकाॅर्ड दर्ज हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में सूर्यकुमार एक बार फिर गोल्डन डक का शिकार हो गए हैं। यानी कि वह पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लाैट गए हैं। 29वें ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली (54) को स्पिनर एश्टन एगर ने शिकार बनाया। फिर जैसे ही मैदान पर सूर्यकुमार आए तो पहली गेंद का सामना करते ही बोल्ड हो गए।

ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवरों में 269 रनों पर ढेर हो गई थी. इसके बाद उसके गेंदबाजों ने शानदार काम किया और भारत में भारत के दिग्गज बल्लेबाजों को नतमस्तक कर टीम इंडिया को 49.1 ओवरों में 248 पर समेट दिया और सीरीज जीती. क्या रहे तीसरे मैच में भारत की हार के कारण बताते हैं आपको.

बड़ा नहीं था लक्ष्य

मैच के बाद कप्तान रोहित ने कहा कि टीम को जो लक्ष्य मिला वो ज्यादा बड़ा नहीं था लेकिन दूसरी पारी में विकेट थोड़ा चुनौतीपूर्णा हो गया था. रोहित अपनी टीम की बल्लेबाजी से बिलकुल खुश नजर नहीं आए और कहा कि जीत के लिए जिस तरह की साझेदारियों की जरूरत थी वो उनकी टीम नहीं कर पाई. टीम इंडिया ने जिस तरह विकेट खोए कप्तान ने उसे निराशाजनक बताया और कहा कि इस तरह के विकेट पर सब खेलते आए हैं और खिलाड़ियों को खुद को मौका देना चाहिए.

सलामी बल्लेबाजी रोहित ने आगे कहा, जरूरी था कि एक बल्लेबाज आखिर तक टिका रहे. हर कोई अपना अपना बेस्ट करने की कोशिश कर रहा था पर ऐसा हुआ नहीं. हमने जनवरी से नौ वनडे खेले हैं, हम उनसे काफी सकारात्मक चीजें ले सकते हैं. यह किसी एक की नहीं बल्कि पूरी टीम की हार है.

किसी एक खिलाड़ी की नहीं पूरी टीम की हार

रोहित ने किसी एक खिलाड़ी पर हार की जिम्मेदारी डालने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि वो किसी एक या दो खिलाड़ी को हार का दोषी नहीं बता सकते क्योंकि ये हार पूरी टीम की है. टीम इंडिया को अगले पांच महीने में ऐसी ही कंडीशन में वर्ल्ड कप खेलना है जिसके लिए अहम है कि टीम सभी कमियों पर गौर करके.

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.