Media24Media.com: राहुल गांधी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राहुल गांधी. Show all posts
Showing posts with label राहुल गांधी. Show all posts

राहुल गांधी दोमुंहे है संविधान हाथ में लेकर घूमते है और आरक्षण खत्म करने की बात करते है: कौशल किशोर

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने राहुल गांधी द्वारा अपनी हालिया अमेरिकी यात्रा के दौरान यह कहे जाने पर कि वह (राहुल/कांग्रेस) "आरक्षण हटा देंगे" पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि यह वही धुन है जो राहुल गांधी का परिवार नेहरू के जमाने से गाता आ रहा है।  किशोर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 57 वर्षों तक देश पर शासन किया, लेकिन इस दौरान उसने अपने राजनीतिक उद्देश्यों को साधने के लिए संवैधानिक प्रक्रियाओं का जमकर दुरुपयोग किया और सामाजिक उद्देश्यों की उपेक्षा की। कांग्रेस ने कभी भी संविधान के मूलभूत आरक्षण सिद्धांतों को सही भावना और रूप में लागू करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं दिखाई।


पूर्व केंद्रीय मंत्री किशोर ने शनिवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के आरक्षण, संविधान और डॉ. अम्बेडकर विरोधी इतिहास की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की सरकार ने सन् 1956 में पिछड़े वर्गों को आरक्षण देने की काका कालेलकर रिपोर्ट को खारिज कर दिया था। नेहरू ने ही सन् 1961 में मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर कहा कि आरक्षण से अक्षमता और दोयम दर्जे का मानक पैदा होता है। इस प्रकार नेहरू ने डॉ. अम्बेडकर के सामाजिक व राजनैतिक जीवन को समाप्त करने का षड्यंत्र किया।

1952 में लोकसभा चुनाव और 1954 में लोकसभा उपचुनाव में डॉ अम्बेडकर को हराने का पाप किया। श्री किशोर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासनकाल में सन् 1975 में इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर संविधान की आत्मा को कुचला था। इंदिरा गांधी ने मंडल आयोग की रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डालकर ओबीसी आरक्षण में देरी की। 1966 से 1977 तक, संविधान में 25 बार संशोधन हुए। 42वें संशोधन में 41 अनुच्छेदों में संशोधन किए गए और 11 नए अनुच्छेद जोड़े गए। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 3 मार्च 1985 को एससी आरक्षण पर टिप्पणी करते हुए यह कहा था कि आरक्षण के माध्यम से हमें 'बुद्धुओं' को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। राजीव गांधी ने मंडल आयोग की रिपोर्ट का विरोध किया और 1990 में लोकसभा में आरक्षण का पुरजोर विरोध किया और मुसलमानों को आरक्षण देने की वकालत की, जो बाबासाहेब के मूल संविधान के खिलाफ था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री किशोर ने कहा कि लेकिन धारा 370 और 35 अ को समाप्त कर जम्मू कश्मीर के अनुसूचित जाति वर्ग को 70 वर्ष बाद सामाजिक न्याय व सम्मान देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। सन् 2014 के बाद श्री मोदी के कार्यकाल में संविधान में केवल आठ बार संशोधन हुआ और वह भी यह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए किया गया था। इन संशोधनों के जरिए 2017 में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) को संवैधानिक दर्जा दिया गया। 2019 में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षण की शुरुआत की गई। 2019 में वित्त आयोग और संविधान की छठी अनुसूची से संबंधित प्रावधानों में संशोधन किया गया। 2019 में लोकसभा और विधानसभाओं में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) के आरक्षण में 10 वर्षों के लिए विस्तार किया गया। 2021 में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अपनी ओबीसी सूची में परिवर्तन करने का अधिकार प्रदान किया गया। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी ने 'कल्याण मंत्रालय' को 'सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय' के रूप में बदला। अटलजी ने कहा कि एक असमान समाज में जहां अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग अभी भी ऐतिहासिक अक्षमताओं से पीड़ित हैं, वे जो चाहते हैं वह सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण है, न कि केवल कल्याण। मंत्रालय का नाम बदलने का हमारा निर्णय कल्याण की अवधारणा की तुलना में समानता और सामाजिक-आर्थिक मुक्ति के मूल्यों के प्रति एक मजबूत प्रतिबद्वता द्वारा निर्देशित है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री  किशोर ने कहा कि डॉ. अंबेडकर और संविधान सभा ने संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण को मान्यता नहीं दी थी, फिर भी ओबीसी कोटा से आंध्र प्रदेश में 4 प्रतिशत, केरल में 8 प्रतिशत और तमिलनाडु में 3.5 प्रतिशत आरक्षण मुस्लिम समुदाय को देकर संविधान का उल्लंघन किया। जामिया मिलिया (2011) और एएमयू (1981) जैसे सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों को अल्पसंख्यक संस्थानों के रूप में वर्गीकृत किया गया, और अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ों को आरक्षण देने से इनकार कर दिया गया। इसी प्रकार 93वें संवैधानिक संशोधन (2005) के तहत अल्पसंख्यक संस्थानों को आरक्षण प्रदान करने से छूट दी गई।

इस एक कदम से सैकड़ों संस्थानों से पिछड़े समुदायों के अधिकार छीन लिए गए। कांग्रेस के लोग याद रखें कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा है, "मेरे रहते संविधान और आरक्षण को खरोंच भी नहीं आएगी।" संविधान को लेकर लगातार फैलाए गए झूठ का पर्दाफाश करते हुए श्री किशोर ने कहा कि देश 1947 में आजाद हुआ, 57 वर्ष केंद्र में कांग्रेस सरकार रहते हुए संविधान दिवस नहीं बनाया गया। "भारतीय संविधान हमारे लिए राष्ट्रीय ग्रंथ है" इस भावना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 से शासकीय स्तर पर संविधान दिवस मनाना चालू किया। उसके बाद प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 2015 में संसद के दोनों सदनों में संविधान पर चर्चा कराने का निर्णय किया, जिसका कांग्रेस ने विरोध किया। सन् 2010 में, जब संविधान के 60 वर्ष पूरे हुए, तो गुजरात में अपने कार्यकाल के दौरान, तत्कालीन मुख्यमंत्री  मोदी ने संविधान गौरव यात्रा आयोजित की। इस यात्रा में संविधान की प्रति को हाथी के मस्तक पर रखकर पूरे शहर में शोभायात्रा निकालकर संविधान को सम्मानित किया गया। कांग्रेस ने संविधान को अपनाने के बाद 90 मौकों पर निर्वाचित सरकारों को बर्खास्त करने के लिए अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग किया, जिससे संविधान का मजाक उड़ाया गया। श्री मोदी कहते हैं कि "कांग्रेस के लिए संविधान राजनीतिक साधन हो सकता है, लेकिन हमारे लिए संविधान श्रद्धा और आस्था का केंद्र है।"

पूर्व केंद्रीय मंत्री  किशोर ने कांग्रेस द्वारा डॉ. अंबेडकर के लगातार किए गए अपमान की चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकारों में कभी भी बाबासाहेब का तैलचित्र संसद में नहीं लगने दिया और न ही उन्हें कभी भारत रत्न देने का विचार किया। लेकिन, बाबासाहेब के जीवन से जुड़े सभी ऐतिहासिक स्थलों को केवल भूमि व स्थल न मानकर अपितु उनको तीर्थस्थल का सम्मान प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार ने दिया। बाबासाहेब के जीवन से जुड़े पाँच महत्वपूर्ण स्थानों को भाजपा सरकारों ने विकसित किया। पंचतीर्थ में महू में डॉक्टर अंबेडकर की जन्मभूमि, लंदन में शिक्षा भूमि, नागपुर में दीक्षाभूमि, दिल्ली का महापरिनिर्वाण स्थल और मुंबई में चैन शामिल है। पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के प्रयास से ही 1990 में बाबासाहब डॉ अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। अनुसूचित जाति पर अध्ययन, अनुसन्धान, विश्लेषण और नीति निर्माण करने के लिए डॉ अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र की स्थापना प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 2017 में की। इसी प्रकार  मोदी के कार्यकाल में डॉ भीमराव अम्बेडकर को स्मरण करते हुए भीम ऐप का शुभारंभ किया गया, जिससे निम्न, मध्यम वर्ग के व्यापारियों, किसानों, गरीबों को ताक़त प्रदान की गयी।  किशोर ने कहा कि कांग्रेस ने 57 वर्षों तक देश पर शासन किया है लेकिन नागरिकों को बिजली, पानी, बैंक खाते, शौचालय, घर आदि जैसी बुनियादी जरूरतों की सुविधाएँ प्रदान नहीं की गईं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 10 वर्षों में बाबासाहेब के सामाजिक और आर्थिक लोकतंत्र के दृष्टिकोण को पूरा करने का प्रयास किया है।

पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी और अनुसूचित जाति मोर्चा के रायपुर अध्यक्ष बसंत बाघ भी उपस्थित थे।

CG Politics : दोषी छोड़ा नहीं जाएगा, चाहे वो राहुल गांधी क्यों न हो : विष्णुदेव

No comments Document Thumbnail

 CG Politics : राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा था कि, “ED के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे बताया है कि छापेमारी की तैयारी हो रही है। मैं ED का खुली बांहों से इंतजार कर रहा हूं। मैं उन्हें चाय और बिस्कुट खिलाऊंगा।’ जिसको लेकर राजनीतिक सियासत गरमा गई है। इसी बीच सीएम विष्णुदेव साय ने भी इस मामले पर बड़ा बयान सामने आया है। सीएम साय ने कहा कि जो अपराधी है उस पर कार्रवाई होकर रहेगी।


ED और अन्य एजेंसियां भी कार्रवाई करेंगी। छत्तीसगढ़ में भी लगातार कार्रवाई हो रही है। किसी भी दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बयान पर CM विष्णु देव साय ने कहा कांग्रेस ने राममंदिर का निमंत्रण अस्वीकार किया था। कांग्रेस निमंत्रण अस्वीकार कर बड़ा पाप किया है। किसी कार्यक्रम में जाएं या नहीं जाए लेकिन निमंत्रण नहीं स्वीकारते।

वहीं राहुल गांधी के ED छापे पोस्ट पर CM विष्णु देव साय ने कहा जो अपराधी है उस पर कार्रवाई होकर रहेगी ED और अन्य एजेंसियां भी कार्रवाई करेंगी छत्तीसगढ़ में भी लगातार कार्रवाई हो रही हैकिसी भी दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।


राहुल गांधी को संसद में बंद करके थप्पड़ मारने चाहिए, भाजपा विधायक ने दिया विवादित बयान

No comments Document Thumbnail

 Bharat Shetty On Rahul Gandhi: भाजपा विधायक भरत शेट्टी ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) राहुल गांधी को उनकी कथित 'हिंदू विरोधी' टिप्पणियों के लिए 'संसद में बंद कर देना चाहिए और थप्पड़ मारना चाहिए।' बीजेपी नेता लोकसभा में राहुल गांधी के हिंदू समुदाय को लेकर दिए गए हालिया भाषण के खिलाफ मंगलुरु में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। राहुल ने कहा था कि जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं वे 'केवल हिंसा, नफरत और झूठ के बारे में बात करते हैं।


शेट्टी ने एक विरोध मार्च को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू समाज वह है जो शास्त्रों का उपयोग करना उतना ही जानता है जितना वह शास्त्रों (हथियारों) पर विश्वास करता है। लेकिन, हम इसका उपयोग करने में निष्क्रिय हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि राहुल गांधी सभी हिंदुओं को इनका इस्तेमाल करने के लिए जागृत करने की कोशिश कर रहे हैं.' कभी-कभी मुझे लगता है कि अच्छा होता कि कोई उन्हें संसद के अंदर बंद कर देता और दो थप्पड़ मार देता। इस कार्रवाई से सात से आठ एफआईआर दर्ज होंगी। 

इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि यदि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलुरु शहर आते हैं, तो हम उनके लिए यही व्यवस्था करेंगे। मुझे समझ नहीं आता कि उसे इतनी हिम्मत कहां से मिलती है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हाथ में हिंदू भगवान शिव की तस्वीर है। वहीं, कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रामनाथ राय ने विधायक भरत शेट्टी को कड़ी चुनौती देते हुए कहा, "अगर भरत शेट्टी में साहस और ताकत है, तो वह हमारे आम कार्यकर्ता पर हाथ डालें।" 

राय का बयान शेट्टी द्वारा पहले राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणियों की निंदा के जवाब में आया है। विधायक ने कहा था कि 'राहुल गांधी को उनके हिंदू विरोधी बयानों के लिए संसद के अंदर बंद करके थप्पड़ मारना चाहिए।' वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने मांग की है कि राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के लिए भरत शेट्टी के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने भाजपा पर राहुल गांधी के बयान को कमजोर करने का प्रयास करने का आरोप लगाया, उन्होंने शेट्टी को "बिना योग्यता वाला व्यक्ति" कहा, जो अमरनाथ शेट्टी के समर्थन से राजनीति में उभरे।


राहुल रायबरेली से बने रहेंगे सांसद, वायनाड सीट पर प्रियंका लड़ेंगी चुनाव

No comments Document Thumbnail

लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से लगाई जा रही तमाम अटकलों के बीच सोमवार को राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान कर दिया है. दो सीटों से सांसद चुने गए राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट छोड़ने का फैसला लिया है. उन्होंने रायबरेली सीट अपने पास रखी है. उनके इस फैसले के बाद वायनाड सीट पर उपचुनाव होगा. इसके लिए भी कांग्रेस ने प्लान तैयार कर लिया है. अब प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव मैदान में होंगी.


वायनाड सीट छोड़ने के अपने फैसले को लेकर राहुल गांधी ने कहा, रायबरेली और वायनाड दोनों से मेरा इमोशनल कनेक्शन है. पिछले 5 साल मैं वानयाड का सासंद रहा हूं. वहां के सभी लोगों ने मुझे प्यार दिया है. उस प्यार के लिए मैं दिल से धन्यवाद करता हूं. पूरी जिंदगी उसे याद रखूंगा.

राहुल गांधी ने आगे कहा, ये निर्णय आसान नहीं था. वायनाड के लोग हरदम मेरे साथ खड़े रहे. उन्होंने मुझे कठिन समय में लड़ने की ताकत दी. हमने वहां के लोगों से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे.प्रियंका वायनाड से चुनाव लड़ेंगी और जीतेंगी. अच्छी तरह से वहां का प्रतिनिधित्व करेंगी. मैं भी बीच-बीच में वहां जाता रहूंगा.

वायनाड से अपनी उम्मीदवारी को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, वायनाड का प्रतिनिधित्व करने के लिए बहुत खुश हूं. मैं वहां की जनता को राहुल गांधी की अनुपस्थिति महसूस नहीं होने दूंगी. कड़ी मेहनत करूंगी और सभी को खुश करने की पूरी कोशिश करूंगी. रायबरेली के साथ मेरा बहुत पुराना रिश्ता है. वो रिश्ता तो किसी तरह से टूट नहीं सकता.

दोनों जगह के लोगों को दो सांसद मिल रहे हैं
प्रियंका गांधी ने कहा कि अमेठी और रायबरेली के साथ अपने रिश्ते को कायम रखने के लिए हम दोनों (राहुल और प्रियंका) हैं. मैं भइया की मदद रायबरेली में करूंगी. दोनों ही सीटों पर हम दोनों मौजूद रहेंगे. इसी बीच राहुल ने मुस्कुराते हुए कहा कि दोनों जगह के लोगों को दो सांसद मिल रहे हैं.

खास अंदाज में किया प्रियंका के नाम का ऐलान
इस दौरान राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के एक पुराने स्लोगन 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का प्रयोग करते हुए कहा कि वह वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी. 

देश चलाने के लिए मोदी-शाह की जरूरत नहीं, संदेश एकदम साफ: राहुल गांधी

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election Result : रुझानों में NDA 298 और I.N.D.I.A. 230 सीटों पर आगे है, इस बीच 100 सीटें मिलने के बाद कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल गांधी ने कहा कि ये लड़ाई संविधान को बचाने की थी। मैं सच बताऊं तो मेरे माडंड में था कि जब हमारा अकाउंड सीज किया, सीएम को जेल में डाला तब मेरे माडंट में था, जनता संविधान बचाने लड़ेगी। उन्होंने कहा कि देश मोदी-शाह को नहीं चाहता।


जनता से, इंडिया गठबंधन के पार्टनर को और अपने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करना चाहता हूं। आपने संविधान बचाने का सबसे बड़ा कदम ले लिया है। हमने हिंदुस्तान को नया विजन दिया।

अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम रिजल्ट को स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि यह जनता की जीत है। भाजपा ने एक व्यक्ति के नाम पर वोट मांगे, यह उनकी हार है।

पीएम मोदी वाराणसी से जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को 1.50 लाख से ज्यादा वोटों से हराया। मोदी यहां से लगातार तीसरी बार सांसद होंगे।

इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के अनुसार, दोपहर एक बजे तक भाजपा को 241, कांग्रेस को 100, सपा को 36, टीएमसी को 31, डीएमके को 21, टीडीपी को 16, जेडीयू को 15, शिवसेना यूटीबी को 9, एनसीपी शरद पवार को 7, राजद को 4 और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को 5, शिवसेना शिंदे को 7 सीटें मिलती दिख रही हैं।

काउंटिंग सुबह 8 बजे शुरू हुई। पहले पोस्टल बैलट और उसके बाद EVM के नतीजे आ रहे हैं। अगले 2 से 3 घंटे में नई सरकार की तस्वीर साफ हो सकती है।

चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया था। कुल 7 फेज में 19 अप्रैल से 1 जून तक वोटिंग हुई। 1952 के बाद 44 दिन का यह चुनाव सबसे लंबा रहा। 1952 में यह 4 महीने चला था। इन 2 मौकों के अलावा चुनाव की प्रोसेस अमूमन 30 से 40 दिन में पूरी हो जाती थी।

राहुल गांधी ने भाजपा की रैली में पत्रकार से मारपीट पर मोदी को घेरा, पढ़े पूरी खबर

No comments Document Thumbnail

 Lokshabha Elections 2024 : उत्तर प्रदेश के रायबरेली में रविवार को अमित शाह की रैली के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक पत्रकार को पीट-पीट कर अस्पताल पहुंचा दिया। मिली जानकारी के अनुसार, पत्रकार राघव त्रिवेदी रैली में आई कुछ महिलाओं से बात कर रहे थे, जिन्होंने खुलासा कर दिया कि उन्हें 100-100 रुपये देकर रैली में लाया गया है। इसी बात से नाराज होकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पत्रकार त्रिवेदी के साथ पहले गालीगलौज और धक्कामुकी की और फिर उन्हें बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। त्रिवेदी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमित शाह की रैली में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा पत्रकार से मारपीट पर पीएम मोदी को घेरते हुए कहा कि आज देश में दो तरह की मीडिया हैं- एक वो जिनकी पीठ ‘झूठ और नफ़रत’ फैलाने पर प्रधानमंत्री खुद थपथपाते हैं। दूसरे वो जो ‘सच की आवाज़’ उठाने की कीमत अपनी जान जोखिम में डाल कर चुका रहे हैं। देश के गृहमंत्री की सभा में बस अपना काम कर रहे एक जुझारू पत्रकार के साथ पुलिस के संरक्षण में ऐसी गुंडागर्दी बताती है कि क्यों नरेंद्र मोदी के राज में भारत प्रेस फ्रीडम के मामले में 159वें स्थान पर है। हम सब इस बहादुर युवा के साथ खड़े हैं।

 प्रेस क्लब ने भी चुनाव आयोग से की कार्रवाई की मांग

वहीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है। प्रेस क्लब ने एक्स पर कहा कि हम यूपी के रायबरेली में केंद्रीय गृह मंत्री, अमित शाह की रैली को कवर करने के दौरान @मोलिटिक्सइंडिया के पत्रकार राघव त्रिवेदी पर हमले की निंदा करते हैं। हम चुनाव आयोग और स्थानीय अधिकारियों से हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह करते हैं। रोजमर्रा की रिपोर्टिंग में पत्रकारों को नियमित रूप से शारीरिक धमकी, उत्पीड़न और हमले का शिकार होना पड़ता है। ऐसी चीजें लोकतंत्र के चौथे स्तंभ होने के नाते भारत को कमजोर करती हैं।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी घटना को लेकर कहा, आज देश में दो तरह की मीडिया हैं- एक वो जिनकी पीठ ‘झूठ और नफ़रत’ फैलाने पर प्रधानमंत्री खुद थपथपाते हैं। दूसरे वो जो ‘सच की आवाज़’ उठाने की कीमत अपनी जान जोखिम में डाल कर चुका रहे हैं। देश के गृहमंत्री की सभा में बस अपना काम कर रहे एक जुझारू पत्रकार के साथ पुलिस के संरक्षण में ऐसी गुंडागर्दी बताती है कि क्यों नरेंद्र मोदी के राज में भारत प्रेस फ्रीडम के मामले में 159वें स्थान पर है। हम सब इस बहादुर युवा के साथ खड़े हैं।


उपमुख्यमंत्री अरुण साव बोले- रायबरेली सीट पर राहुल गांधी की हार निश्चित है

No comments Document Thumbnail

 LokSabha Election 2024 :  राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी की राजनीति रही है, यह परिवार से बाहर सोच नहीं सकती है. जनता को धोखा दिया है, इसलिए दोबारा अमेठी जाने की हिम्मत नहीं है.


उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि अमेठी से भागे राहुल गांधी वायनाड गए, वहां की जनता ने भी भगाया, अब रायबरेली गए हैं, वहां की भी जनता तैयार बैठी है, उन्हें विदा करने के लिए. 

कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा को न्याय नहीं मिलने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस की इतनी बड़ी नेता न्याय के लिए तरस रही है. कांग्रेस भवन में बेटी सुरक्षित नहीं है. कांग्रेस न्याय का दिखावा कर रही है. कांग्रेस में एक ही बेटी है, वहां सिर्फ़ उनके लिए ही सोचा जाता है. राधिका खेड़ा को न्याय नहीं मिलेगा.


जिस संविधान को लेकर राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आए बताएं कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर उसका कत्ल क्यों किया : किरण देव

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी के दौरे पर अपना बयान देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि जिस कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर संविधान का कत्ल किया हो, चुनी हुई सरकारों को लगातार बर्खास्त किया हो ,वह संविधान को हाथ में लेकर घूमने का नाटक कर रहे हैं। राहुल गांधी अब एक ऐसे शख्स हो चुके हैं जो कुछ भी वास्तविक नहीं करते, केवल नाटक करते हैं वह मंदिर जाते हैं तो वह नाटक होता है, संविधान को हाथ में लेते हैं तो वह नाटक होता है ,राहुल गांधी ने देश के लोगों की भावनाओं से खेलने का काम लगातार किया है।


देव ने कहा कि आज राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ आकर यह बताना चाहिए था कि आखिर केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह जी के वीडियो को एडिट करने और लोगों को भ्रमित करने की कायरता पूर्ण हरकत कांग्रेस ने क्यों की? राहुल गांधी को यह बताना चाहिए था कि उनका घोषणा पत्र तुष्टीकरण पत्र क्यों है? क्यों उसमें आदिवासी, समाज पिछड़ा वर्ग के लोगों के हक छीनने की बात लिखी है?

 देव ने कहा कि राहुल गांधी के बिलासपुर दौरे से छत्तीसगढ़ की सातों सीटों पर भाजपा को फायदा मिलेगा, क्योंकि राहुल गांधी की छवि एक पार्ट टाइम पॉलिटिशियन की है और देश के लोग उनकी तुष्टिकरण की नीति से घृणा करते हैं, झूठ-मूठ में जनेऊ पहनना ,संविधान को हाथ में उठाने का नाटक करना और बार-बार सनातन धर्म को अपमानित करने वाले काम करना और कांग्रेस के सारे नेताओं और अपने गठबंधन के नेताओं से सनातन धर्म को अपमानित करने वाले बयान दिलवाने, साथ ही राम मंदिर का न्योता ठुकराने जैसे कई कदमों की वजह से छत्तीसगढ़ की जनता राहुल गांधी के प्रति आक्रोशित है एवं उनके आने से कांग्रेस को जो कुछ वोट मिलने वाले थे उसमें भी कमी आएगी।


संविधान बदल कर देश का लोकतंत्र तबाह कर देना बीजेपी का उद्देश्य : राहुल गांधी

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कई नेताओं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबियों के बयानों से स्पष्ट हो गया है कि उनका मकसद संविधान बदल कर देश का लोकतंत्र तबाह करने और दलितों, पिछड़ों एवं आदिवासियों का आरक्षण छीन कर देश चलाने में उनकी भागीदारी खत्म करने का है।


उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बीजेपी नेताओं और नरेंद्र मोदी के करीबियों के बयानों से अब साफ हो गया है कि उनका उद्देश्य है-संविधान बदल कर देश का लोकतंत्र तबाह कर देना और दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण छीन कर देश चलाने में उनकी भागीदारी खत्म करना।



राहुल गांधी ने कहा कि संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए कांग्रेस चट्टान की तरह बीजेपी की राह में खड़ी है। उनका कहना है, ‘‘जब तक कांग्रेस है - वंचितों से उनका आरक्षण दुनिया की कोई ताकत नहीं छीन सकती।

कांग्रेस और उसके शीर्ष नेता इस लोकसभा चुनाव में लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि बीजेपी संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने के प्रयास में है।


कांग्रेस मुद्दाविहिन हो गई है, इस बात को राहुल गांधी भी समझ रहे हैं : भाजपा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने राहुल गांधी से तीखे सवाल करते हुए कहा कि क्या अपने दौरे से पूर्व राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को गाली देने और मारने जैसे बयान देने के लिए कांग्रेस के नेताओं को अप्रत्यक्ष तरीके से टॉस्क दिए थे। जिस तरीके से राहुल गांधी के बस्तर दौरे से पूर्व कांग्रेस के नेताओं ने मोदी जी पर लगातार अशोभनीय टिप्पणी कर रहे थे उससे प्रथम द्ष्टया यही प्रतीत होता है कि कांग्रेस के नेताओं को पीएम मोदी को गाली देने के लिए कहा गया था। कांग्रेस के इंडी दल के नेता भी राहुल की भाषा में पीएम मोदी को बार-बार अपमानित कर रहे हैं, जो एक सभ्य राजनीतिक शुचिता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की श्रेणी में नहीं आता है।



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि बस्तर से कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा ने राहुल के दौरे के पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा था कि कवासी लखमा जीतोड़, नरेंद्र मोदी ढोलतोर। यानी कवासी लखमा जीतेगा और नरेंद्र मोदी मरेगा, खेल खत्म, राम-राम। राहुल गांधी बताएं क्या इस बयान पर आपकी रजामंदी थी। क्या कांग्रेसी अपनी हार से इतना मानसिक संतुलन खो चुके हैं कि लखमा पुलिस वालों को भी धनुष तीर मारने के लिए कहते हैं। क्या यही है आपके कांग्रेस की मुहब्बत की दुकान है, जहां से सिर्फ नफरत बांटा जाता है। कांग्रेस अब वामपंथी विचाराधारा को अपना चुकी है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने राजनांदगांव में एक सभा के दौरान प्रधानमंत्री के सिर फोड़ने का बयान दिया है। इस बयान को लेकर उपजे जनाक्रोश के चलते भूपेश बघेल ने महंत के बयान के अर्थ के मायने बताकर उसे सही ठहराने लगे। जबकि महंत के इस बयान को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने गंभीरता से लेने के बजाए पीएम मोदी को गाली देने की मौन स्वीकृति दे दी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि पीएम मोदी के सिर फोड़ने वाले बयान के बाद हाल ही में चरणदास महंत ने फिर मोदी की गारंटी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को डिफाल्टर तक कह दिया। ऐसे में अब छत्तीसगढ़ की जनता यह समझ रही है कि प्रधानमंत्री को बार-बार अपमानित करने के लिए राहुल गांधी ने ही कहा है। इसलिए कांग्रेस के नेता अशोभनीय बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बारे में कह रहे हैं। राहुल गांधी को शायद यह नहीं दिखाता है कि कांग्रेस की भूपेश सरकार के प्रति नाराजगी कैसे इनके खुद के नेताओं में हैं। कांग्रेस के नेता ही अपने ही संगठन और भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी आंख मूंदकर सिर्फ प्रधानमंत्री पीएम मोदी को गाली देने और दिलावने के काम में व्यस्त हैं। राहुल गांधी जी अपने भारत जोड़ों और न्याय यात्रा में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बारे में अशोभनीय टिप्पणी ही करते रहे हैं। उन्होंने अपनी भारत जोड़ो और न्याय यात्रा के जरिए देश में नफरत का जहर घोलने का काम किया। राहुल गांधी ने तो मोदी के ओबीसी नहीं होने के अलावा तमाम अभद्र टिप्पणी की थी, आज भी राहुल जी पीएम मोदी को गाली देने और अपमानित करने मिशन को कांग्रेसी नेताओं के जरिए यहां छत्तीसगढ़ में जारी रखा है।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि राहुल गांधी आज अपनी न्याय यात्रा में देश में नफरत फैलाने के बाद अब अपने चुनाव प्रचार में भी पीएम मोदी को लेकर दुष्प्रचार करने में लगे। उन्होंने कहा, राहुल गांधी आज फिर अपने झूठे न्याय पत्र के जरिए केंद्र की सत्ता में काबिज होना चाहते हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता अब कांग्रेस के झूठ के पुलिंदे न्याय पत्र पर भरोसा नहीं करने वाली है। क्योंकि जनता समझ चुकी है कि पहले कांग्रेस झूठे वादे कर वोट लेती है फिर सत्ता पर काबिज होकर जनता को ठगने और झांसा देती है। कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपेश की सरकार में अनगिनत घोटाले और भ्रष्टाचार को कांग्रेसियों ने अंजाम दिया है। कांग्रेस ने शराबबंदी सहित कई वादों को पूरा नहीं कर पाई। कहा-कांग्रेस सरकार की लूट तंत्र से आजिज आकर छत्तीसगढ़ की जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास भाजपा को जीताने और कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने काम किया है। विष्णुदेव साय की सरकार में 3 महीने में ही मोदी के गारंटी वाली अधिकांश वादों पूरे हो गए हैं। इसके चलते आज छत्तीसगढ़ में मोदी के गांरटी की लहर है। ऐसे में प्रदेश में सभी 11 की 11 लोकसभा की सीटों पर भाजपा जीत हासिल करेगी।

CM साय ने राहुल गांधी पर कसा तंज, बोले- जहां पाव पड़े वहां – वहां बंटाधार किया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बस्तर लोकसभा सीट में मतदान होना है। पहले चरण के मतदान से पहले भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता बस्तर के दौरे पर आ रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज बस्तर दौरे पर आएँगे।


वहीं भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बस्तर के दौरे पर आ रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेताओं के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर अब बयान बाजी शुरू हो गई है।

साय ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेताओं के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर अब बयान बाजी शुरू हो गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर राहुल गांधी पर तंज कसा है। सीएम विष्णुदेव साय ने बया बयान देते हुए कहा कि, राहुल गांधी के आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अब तक जहां-जहां राहुल गांधी के पांव पड़े हैं, वहां कांग्रेस का बंटाधार ही होता है।

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस न्याय यात्रा का समापन आज, INDI गठबंधन करेगा शक्ति प्रदर्शन

No comments Document Thumbnail

 Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रविवार, 17 मार्च को महाराष्ट्र के मुंबई (Mumbai) में समापन है. राहुल आज सुबह मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा करेंगे. फिर शिवाजी पार्क में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया है.


समापन यात्रा में राहुल के अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, राजद नेता तेजस्वी यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव शामिल होंगे. वहीं सूत्रों के मुताबिक, भारत जोड़ो न्याय यात्रा की समापन रैली में आज कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हो सकती हैं.

बता दें कि 63 दिनों तक चली राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार,16 मार्च को मुंबई के ठाणे में खत्म हुई थी. इस दौरान राहुल गांधी सेंट्रल मुंबई में डॉ बीआर अम्बेडकर के स्मारक चैत्यभूमि पर उन्हों श्रद्धांजलि दी और संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपनी यात्रा खत्म की. इस दौरान उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं.

राहुल गांधी ने 6700 किलोमीटर की सफर को किया तय

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 14 जनवरी, 2024 को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की थी. ये यात्रा देश के 14 राज्य मणिपुर, नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र पहुंची थी. वहीं 6700 किलोमीटर की इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने पैदल और बस से सफर किया. 

डिप्लोमा-डिग्री मिलने के पहले ही साल मिलेगी नौकरी, कांग्रेस की महा गारंटी : राहुल गांधी

No comments Document Thumbnail

 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव चल दिया है। युवा वोटर्स को साधने के लिए उन्होंने मंच से कई बड़े वादे किए हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि यदि देश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो 30 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके आलावा उन्होंने कॉलेज खत्म होने के बाद एक लाख रुपए वाली अप्रेंटिसशिप देने की भी घोषणा की है। उन्होंने 'युवा न्याय' का ऐलान करते हुए पांच वादे किए हैं।


मणिपुर से मुंबई तक 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर निकले राहुल गांधी ने गुरुवार को राजस्थान के बांसवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा, 'हिन्दुस्तान में 30 लाख सरकारी रिक्तियां हैं। मोदी जी इनको भरवाते नहीं हैं। बीजेपी इनको भरती नहीं है। सरकार में आने के बाद हमारा पहला काम होगा कि 90 पर्सेंट को 30 लाख नौकरियां हम देंगे।'

'कॉलेज के बाद सबको एक लाख वाला अधिकार'

राहुल गांधी ने दूसरे वादे के तहत कहा कि देश में हर ग्रैजुएट को एक लाख रुपए वाला एक अधिकार दिया जाएगा। उन्होंने हर युवा को अप्रेंटिसशिप का अधिकार देने की बात कही। उन्होंने कहा, 'हम मनरेगा लाए थे जिससे लाखों लोगों को फायदा हुआ, हमने रोजगार का अधिकार दिया था। वैसे ही हम भारत के सभी युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अधिकार देने जा रहे हैं। ये हर ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर को मिलेगा। कॉलेज के तुरंत बाद हर युवा को 1 साल के लिए अप्रेंटिसशिप देगा और उसे 1 लाख रुपए दिए जाएंगे और ये अधिकार होगा।'

पेपर लीक से मुक्ति दिलाएंगे: राहुल

राजस्थान के साथ देश के कई राज्यों में बड़ा मुद्दा बन चुके पेपर लीक पर भी राहुल गांधी ने वादा किया। उन्होंने पेपर लीक से मुक्ति के लिए सख्त कानून बनाने की बात कहते हुए कहा कि करोड़ों युवाओं का भविष्य खराब होने से रोका जाएगा। राहुल गांधी ने कहा, 'हम एक नया कानून लाएंगे, पेपर लीक के खिलाफ जिसमें हम परीक्षा दिलवाने का तरीका बदलेंगे। एग्जाम जो प्राइवेट कंपनियों को आउटसोर्स कर दिया जाता है, वह नहीं होगा। एग्जाम सरकारी संस्था करेगी। यदि पेपर लीक हो गया तो कानूनी कार्रवाई ऐसी होगी कि दूसरी बार नहीं होने वाला।'

गीग वर्कर्स के लिए राजस्थान वाला कानून देश में करेंगे लागू

राहुल गांधी ने कहा कि बहुत से युवा ओला-ऊबर, डिलीवरी का काम करते हैं इन्हें गीग वर्कर्स कहते हैं। इनकी सामाजिक सुरक्षा के लिए लिए राजस्थान में हमने कानून बनाया था, उस कानून को पूरे हिन्दुस्तान में लागू करने जा रहे हैं। जो ड्राइवर, सिक्यॉरिटी गार्ड, ऊबर-ओला, पिज्जा डिलीवरी का काम करते हैं, इनकी रक्षा हो, इनके लिए पेंशन और सामाजिक सुरक्षा हो, इन्हें एक दिन में नौकरी से ना निकाला जा सके। इसके लिए कानून बनाएंगे।

40 साल से कम के युवाओं के लिए स्टार्टअप फंड

राहुल गांधी ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए फंड देने का भी वादा किया। उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी जी ने स्टार्ट अप इंडिया किया, स्टैंडअप इंडिया किया, मेक इन इंडिया किया, कोई फर्क नहीं पड़ा। सबकुछ दो-तीन अरबपति ले गए। युवाओं को ना स्टार्टअप मिला ना मेक इन इंडिया। हमने स्टार्टअप के लिए 5 हजार करोड़ का फंड बनाया है। हर जिले में यह फंड रहेगा। 40 साल से कम उम्र के युवा इसका लाभ उठा सकेंगे।'

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को दी हिदायत, कहा- सोच-समझकर बयान दें, पढ़े पूरी खबर

No comments Document Thumbnail

Election Commission :  भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने बुधवार को राहुल गांधी को एक सलाह जारी की और कांग्रेस नेता को प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी करते समय सावधान और सतर्क रहने को कहा। एएनआई ने बुधवार को बताया कि भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को एक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश और उनके जवाब सहित प्रधानमंत्री के खिलाफ कुछ टिप्पणियों से संबंधित मामले में सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद, भारत के चुनाव आयोग ने उन्हें भविष्य में अधिक सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी है।


 

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से उनके "पनौती" और "जेबकतरे" तंज के मद्देनजर अपने सार्वजनिक भाषणों में अधिक सावधान और सतर्क रहने को कहा है। चुनाव आयोग पिछले साल दिसंबर के दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश पर काम कर रहा था। अदालत ने चुनाव आयोग से 22 नवंबर के उस भाषण के लिए राहुल गांधी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने को कहा था जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को "जेबकतरा" कहा था। अदालत ने कहा कि बयान "अच्छे स्वाद में नहीं" था और ईसीआई से आठ सप्ताह के भीतर कानून के अनुसार कार्य करने को कहा।

पोल पैनल ने राहुल गांधी को चुनाव प्रचार के दौरान स्टार प्रचारकों और राजनीतिक नेताओं के लिए अपनी हालिया सलाह का पालन करने के लिए भी कहा। 1 मार्च की अपनी सलाह में, चुनाव आयोग ने चेतावनी दी कि आदर्श आचार संहिता के किसी भी उल्लंघन के लिए पार्टियों, उम्मीदवारों और स्टार प्रचारकों को कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। एडवाइजरी में यह भी चेतावनी दी गई है कि जिन पार्टी प्रचारकों और उम्मीदवारों को पहले नोटिस मिला है, उन्हें आदर्श आचार संहिता का बार-बार उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।


राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, कांग्रेस नेता ने किया दावा

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के एक नेता ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी आगामी लोकसभा चुनाव अमेठी से लड़ेंगे, जिस निर्वाचन क्षेत्र का उन्होंने पहले 2002 से कई बार प्रतिनिधित्व किया है। हाल ही में दिल्ली में एक बैठक से लौटे कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने पुष्टि की कि राहुल गांधी अमेठी से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। उन्होंने कहा कि गांधी के नाम की आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। 


1967 में उत्तर प्रदेश के गठन के बाद से ही अमेठी कांग्रेस पार्टी का गढ़ रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी ने 1977 में पहली बार अमेठी से चुनाव लड़ा था, लेकिन आपातकाल के खिलाफ देशव्यापी प्रतिक्रिया के कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 

भाजपा ने एक बार फिर ईरानी को ही अमेठी सीट से उम्मीदवार बनाया है। जबकि, कांग्रेस की तरफ से सीट पर उम्मीदवारी को लेकर स्थिति साफ नहीं की गई है। 2019 में यहां से ईरानी ने राहुल को 55 हजार 120 मतों से हरा दिया था। 

बाद में उन्होंने 1980 में सीट जीती लेकिन 1981 में एक विमान दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। उनके निधन के बाद, उनके बड़े भाई राजीव गांधी ने राजनीति में प्रवेश किया और 1981 में उन्हें अमेठी से मैदान में उतारा गया। उनकी हत्या तक उन्हें 1984, 1989 और 1991 में फिर से चुना गया। 1990 के दशक के अंत में, राजीव की पत्नी सोनिया गांधी ने 1999 में अमेठी से चुनाव लड़ा। हालांकि, 2004 में, उन्होंने अपना निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली में स्थानांतरित कर दिया, इस सीट का प्रतिनिधित्व पहले उनके ससुराल वाले फ़िरोज़ गांधी और बाद में इंदिरा गांधी ने किया था।

भारत टूटा कहाँ से है, जिसे राहुल गांधी जोड़ने निकले हैं : किरण सिंह देव

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा है कि आजादी के बाद सालों तक लगातार जाति-पंथ और विभिन्न बहानों से देश को आपस में लड़ाकर तोड़ने वाली कांग्रेस अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है। देव ने सवाल किया कि आखिर भारत टूटा कहाँ से है, जिसे राहुल जोड़ने निकले हैं ? उल्टे उनकी पार्टी के एक सांसद डीके सुरेश देश तोड़ने की धमकी भरी भाषा बोल रहे हैं और राहुल गांधी इस पर मुँह में दही जमाए बैठे हैं।



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि अगर राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी को जोड़ने का प्रयास करें या मोहब्बत की दुकान पहले पार्टी में चलाएं, तो शायद उन्हें इसका फायदा होगा। डर और नफरत के नाम पर मिथ्या प्रलाप करके राहुल गांधी देश में परस्पर सद्भाव को क्षति पहुँचा रहे हैं। आज देश साक्षी है कि नफरत की दुकान खोलकर राहुल गांधी ने प्रभु रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण अस्वीकार कर यह बता दिया कि नफरत कहाँ भरी पड़ी है?


देव ने कहा कि पूरे देश ने, समाज के हर वर्ग ने अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव पर सद्भाव, सौहार्द्र की अनूठी मिसाल पेश की और राहुल गांधी घूम-घूमकर यह झूठ परोस रहे हैं कि अयोध्या के कार्यक्रम में ओबीसी, दलित और आदिवासियों की उपेक्षा की गई। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कोरबा से रवाना होने पर देव ने तंज कसा कि यह यात्रा हताश कांग्रेस की फिजूल सियासी कवायद है और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के इस राजनीतिक प्रहसन को प्रदेश की जनता कतई रिस्पॉन्स नहीं दे रही है। तमाम संसाधन झोंकने के बाद भी कांग्रेस अपने ‘शहजादा’ को स्थापित करने में विफल साबित हुई है।


अपनी पिछली भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस तीन राज्यों की सत्ता से बेदखल हुई थी और अबकी बार तो छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को मुँह की खानी पड़ेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा कांग्रेस का एक और सुपर फ्लॉप शो साबित होगी। देव ने कहा कि दरअसल कांग्रेस मोदी-विरोध के एजेंडे पर चलते-चलते अब देश और देश की जनता का विरोध करने लगी है जिसे देश की जनता स्वीकार नहीं कर रही है।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि जिस कांग्रेस में उसके अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ न्याय नहीं हो पाया और कांग्रेस के नामचीन नेताओं और ज़मीनी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस से किनारा कर लिया, उस कांग्रेस की यह न्याय यात्रा सिवाय नौटंकी के और कुछ नहीं है। कहने को तो कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हैं, परंतु उन्हें डमी बनाकर रखा गया है। परिवारवाद में बुरी तरह जकड़ी कांग्रेस में आज भी राहुल गांधी की ही तूती बोल रही है।


देव ने कहा कि हजारों करोड़ रुपयों का घोटाला करके छत्तीसगढ़ को 10, जनपथ का एटीएम बनाकर कांग्रेस की भूपेश सरकार ने प्रदेश के खजाने में खुली लूट मचाई और प्रदेश की जनता के पसीने की गाढ़ी कमाई का पैसा कांग्रेस नेताओं की तिजोरी भरने में खपा दिया। भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी भूपेश सरकार ने तो गरीबों का चावल डकारकर सैकड़ों करोड़ रुपए का घोटाला करके प्रदेश के गरीबों के साथ तक अन्याय की पराकाष्ठा कर दी, उस सरकार के धत्कर्मों से नजरें फेरकर राहुल गांधी आज न्याय यात्रा के नाम पर शिगूफेबाजी कर रहे हैं।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने सवाल दागा कि छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय की पराकाष्ठा करने वाली कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी आज किस मुँह से न्याय की बात कर रहे हैं? छत्तीसगढ़ के सन 2018 के विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में घूम-घूमकर जितने भी वादे किए, एक भी वादा पूर्ववर्ती भूपेश सरकार ने पूरे नहीं किए, उल्टे प्रदेश के हर वर्ग के साथ छलावा करके पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनीतिक पाखंड रचते रहे।


हजारों करोड़ रुपयों का घोटाला करके छत्तीसगढ़ को 10, जनपथ का एटीएम बनाकर कांग्रेस की भूपेश सरकार ने प्रदेश के खजाने में खुली लूट मचाई और प्रदेश की जनता के पसीने की गाढ़ी कमाई का पैसा कांग्रेस नेताओं की तिजोरी भरने में खपा दिया। पूरे पाँच साल तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में इसीलिए मुँह छिपाते रहे और अब भी मुँह छिपा रहे हैं।


देव ने कहा कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी भूपेश सरकार ने तो गरीबों का चावल डकारकर सैकड़ों करोड़ रुपए का घोटाला करके प्रदेश के गरीबों के साथ तक अन्याय की पराकाष्ठा कर दी, उस सरकार के धत्कर्मों से नजरें फेरकर राहुल गांधी आज न्याय यात्रा के नाम पर शिगूफेबाजी कर रहे हैं, ओबीसी का खुला अपमान करके ओबीसी को पिछड़ा वर्ग से बाहर करने का षड्यंत्र रच रहे राहुल गांधी और तमाम कांग्रेसियों को छत्तीसगढ़ की जनता कतई माफ़ नहीं करेगी।


आज छत्तीसगढ़ पहुंचेगी राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, देखिए पूरा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

No comments Document Thumbnail

 BHARAT JODO NYAY YATRA: राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा गुरुवार को छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। यात्रा शाम करीब 3-4 बजे के बीच ओडिशा से रायगढ़ पहुंचेगी। बॉर्डर पर फ्लैग हैंड सेरेमनी होगी। फिर दर्रामुडा में नाइट हॉल्ट होगा। राहुल गांधी के दिल्ली जाने के चलते 9-10 फरवरी को यात्रा विराम होगा।


न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ की 4 लोकसभा सीट रायगढ़, कोरबा, जांजगीर और सरगुजा से गुजरेगी। पार्टी की कोशिश है कि इन चारों सीटों पर पक्ष में माहौल तैयार किया जा सके। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं। इनमें से 2 सीटें ही कांग्रेस के पास हैं, बाकी 9 सीटों पर भाजपा का कब्जा है। कांग्रेस को भरोसा है कि राहुल गांधी की इस न्याय यात्रा का लोकसभा चुनाव में असर पड़ने वाला है। ऐसे में वो कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।


राहुल गांधी की न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक रहेगी जो राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान राहुल गांधी प्रदेश में 536 किलोमीटर 5 दिनों तक पैदल चलेंगे।। 14 फरवरी को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से इस यात्रा की विदाई होगी। 11 फ़रवरी को सुबह 10 बजे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रधांजलि अर्पित करने के बाद यात्रा की शुरुआत होगी । इसके बाद रायगढ़ के बस स्टैण्ड चौक पर आमसभा किया जाएगा । और फिर नहरपाली (खरसिया रोड) में 12:30 पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया है। 

Bharat Jodo Nyay Yatra: छत्तीसगढ़ के सात जिलों से गुजरेगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा

No comments Document Thumbnail

 Bharat Jodo Nyay Yatra: 11 दिन पहले मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा  छत्तीसगढ़ के 7 जिलों से गुजरेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 फरवरी के बाद छत्तीसगढ़ में पहुंचेगी। ये यात्रा रायगढ़, सक्ती, जांजगीर, कोरबा, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिले से गुजरेगी। हालांकि अभी पार्टी की तरफ से पूरा रोडमैप जारी नहीं किया गया है, लेकिन इन्हीं जिलों से यात्रा गुजरने की पूरी संभावना है।


इसे देखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ में इस यात्रा  के सफल आयोजन के लिए प्रदेश संयोजक व जिला पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं, जो यात्रा की जिम्मेदारी संभालेंगे। कांग्रेस ने पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया, अमरजीत भगत, जय सिंह अग्रवाल और उमेश पटेल को प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है।

जबकि रायगढ़ जिले के लिए पूर्व विधायक चंद्रदेव राय और अनिल अग्रवा को जिला पर्यवेक्षक बनाया गया है। सक्ती के लिए गुरूमुख सिंह होरा, गुलाब कमरो, जांजगीर चांपा के लिए पूर्व विधायक शैलेष पांडेय, विनय भगत, कोरबा के लिए यूडी मिंज और नोबेल वर्मा, सरगुजा के लिए सफी अहमद, जेपी श्रीवास्तव, सूरजपुर के लिए प्रेमसाय सिंह टेकाम और पारसनाथ राजवाड़े और बलरामपुर जिले के लिए डॉ. प्रीतम राम और द्वितेंद्र मिश्रा को जिला पर्यवेक्षक बनाया गया है।

CG Election : राहुल गांधी आज आएंगे छत्तीसगढ़, अंबिकापुर और जशपुर में करेगें चुनावी प्रचार

No comments Document Thumbnail

 CG Election : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. वे अंबिकापुर में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इसके अलावा जशपुर में भी कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार भगत के पक्ष में भी चुनावी आमसभा करेंगे.


राहुल गांधी दोपहर 12 बजे अंबिकापुर हवाई अड्डा पहुंचेंगे. दोपहर 1 बजे सन्ना खेल मैदान, जशपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे. कतकालो, अंबिकापुर के लिए दोपहर 2.10 बजे रवाना होंगे. दोपहर 3 बजे अंबिकापुर के कतकालो में बड़ी आम सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद शाम 4.40 को दिल्ली रवाना होंगे.


छत्तीसगढ़ में सिर पर गमछा बांधे अब खेतों में धान काटते नजर आए राहुल गांधी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राहुल गांधी आज नवा रायपुर के पास कठिया गांव में किसानों के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों के साथ मिलकर धान की कटाई की। साथ ही किसानों से चर्चा भी की।


राहुल गांधी ने कहा कि किसान खुशहाल तो भारत खुशहाल। उन्होंने छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कांग्रेस सरकार के 5 सबसे बेहतरीन काम गिनाए। जिन्होंने किसानों को भारत में सबसे खुशहाल बनाया है। राहुल गांधी का कहना है कि ये छत्तीसगढ़ का एसा मॉडल है जिसे पूरे भारत में दोहराएंगे।


बता दें इस दौरान उनके साथ सीएम भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी खेतों में नजर आए।

धान पर MSP 2,640 रुपये प्रति क्विंटल
26 लाख किसानों को 23,000 करोड़ रुपये की इनपुट सब्सिडी
19 लाख किसानों का 10,000 करोड़ रुपये का कर्जा माफ
बिजली का बिल आधा
5 लाख कृषि मजदूरों को 7,000 रुपये प्रति वर्ष

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.