Media24Media.com: राष्ट्रीय ध्वज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राष्ट्रीय ध्वज. Show all posts
Showing posts with label राष्ट्रीय ध्वज. Show all posts

राज्यपाल डेका गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस ग्राउंड में ध्वज फहराएंगे

No comments Document Thumbnail

रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2025 को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल रमेन डेका राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगे।

पुलिस ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल डेका प्रातः 9:00 बजे ध्वज फहराएंगे। परेड के निरीक्षण के पश्चात् मार्च पास्ट होगा। राज्यपाल द्वारा प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। पदक अलंकरण एवं पुरूस्कार वितरण किया जाएगा। समारोह के दौरान हॉर्स शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं झांकियों की प्रस्तुति होगी।

गणतंत्र दिवस समारोह 2025 : राज्यपाल डेका राजधानी रायपुर में और मुख्यमंत्री साय अम्बिकापुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को राज्यपाल रमेन डेका राजधानी रायपुर में और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा संभाग के मुख्यालय अम्बिकापुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर राज्य के अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण, सांसदगण और विधायकगण मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन करेंगे।


केन्दीय राज्य मंत्री तोखन साहू कोरबा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव रायगढ़, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दुर्ग, आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम सूरजपुर, खाद्य मंत्री  दयालदास बघेल महासमुंद, वन मंत्री केदार कश्यप दंतेवाड़ा, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन जशपुर, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी बिलासपुर, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा राजनांदगांव एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

इसी तरह सांसद बृजमोहन अग्रवाल धमतरी, सांसद विजय बघेल कबीरधाम, सांसद संतोष पांडेय गरियाबंद, सांसद चिंतामणि महाराज कोरिया, सांसद रूपकुमारी चौधरी बलौदाबाजार, सांसद राधेश्याम राठिया जांजगीर-चांपा, सांसद कमलेश जांगड़े खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सांसद महेश कश्यप कांकेर, सांसद भोजराज नाग सुकमा, सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह कोंडागांव, विधायक सुश्री लता उसेंडी नारायणपुर, विधायक गुरू खुशवंत साहेब बेमेतरा, विधायक गोमती साय मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची सारंगढ़-बिलाईगढ़, विधायक ललित चंद्राकर बालोद, विधायक पुन्नूलाल मोहले सक्ती, विधायक अमर अग्रवाल मुंगेली, विधायक अजय चंद्राकर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और विधायक चैतराम अटामी जिला मुख्यालय बीजापुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे का अपमान, मदरसे में राष्ट्रीय ध्वज बिछाकर परोसा गया नाश्ता

No comments Document Thumbnail

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्वतंत्रता दिवस पर एक मदरसा में आयोजित कार्यक्रम में मेज पर तिरंगा बिछाकर नाश्ता परोसा गया। यह तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर देख आक्रोशित लोगों ने घटना स्थल पर एकत्र होकर नारेबाजी शुरू की तो पुलिस पहुंची। व्यापारी नेताओं की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ नामजद केस लिखकर पुलिस ने जांच शुरू की है। होलागढ़ पुलिस ने चार नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।


दरअसल, यहां के दहियावां बाजार के लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की रात्रि को इंटरनेट मीडिया पर आई तस्वीर देखी तो भड़क उठे। इन तस्वीरों में कुछ लोगों के सामने मेज पर खानपान का इंतजाम था। मेज पर तिरंगा बिछा था। राष्ट्रीय ध्वज के अपमान से नाराज लोग बाजार में इकट्ठा होकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए नारे लगाने लगे। इस बात की जानकारी मिलने पर होलागढ़ समेत कई थानों की पुलिस मदरसा स्थल पहुंच गई। स्थानीय लोगों और व्यापारी नेताओं ने पुलिस से कहा कि तस्वीरों में दिख रहे लोगों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। इस पर पुलिस और व्यापारियों के बीच कहासुनी भी हो गई।

दहियावां व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन सेठ समेत कई कारोबारियों की ओर से पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया गया। उसके आधार पर होलागढ़ थाने में राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) अधिनियम 2003 की धारा में कुलदीप केसरवानी, तौआब अंसारी, नन्हे कुरैशी, संजय केसरवानी और अज्ञात पर केस लिखा गया। पता चला कि आरोपित भी दुकानदार हैं।


महालेखाकार के तीन अधिकारी राष्ट्रीय ध्वज लेकर पर्यावरण संरक्षण, ईंधन की बचत और सेफ हेल्थ के सन्देश के साथ छत्तीसगढ़ से काशी तक साईकिल यात्रा पर निकले

No comments Document Thumbnail

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के महालेखाकार के तीन अधिकारी राष्ट्रीय ध्वज लेकर पर्यावरण संरक्षण, ईंधन की बचत और सेफ हेल्थ के सन्देश के साथ छत्तीसगढ़ से काशी तक साईकिल यात्रा की शुरुआत की है। इन तीनों अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ के प्रदेश द्वार कबीरधाम जिले के चिल्फ़ीघाटी से इस साइकिल यात्रा पर निकले। लगभग 700 किलोमीटर की साइकिल यात्रा के बाद काशी(बनारस) पहुँचेंगे। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह ने इस साइकिल यात्रा को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। इस साइकिल यात्रा की औपचारिक शुरुआत कवर्धा के आउटडोर स्टेडियम से हुई। 

एसपी डॉ सिंह ने इस साइकिल यात्रा के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस साइकिल यात्रा में राज्य वित्त विभाग के अधिकारी संदीप बनरवाल संभागीय लेखा अधिकारी,लोक निर्माण, अनिल कुमार संभागीय लेखा अधिकारी जल सँसाधन विभाग और संकल्प दीक्षित संभागीय लेखा अधिकारी विद्युत यांत्रिकी शामिल है। साइकिल यात्रा प्रारंभ करने से पहले अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए हम सबको सजग होना और इसके लिए हम सबको प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।इसके लिए सबसे पहले छोटी छोटी जरूरतों के लिए साइकिल का उपयोग अपने जीवन मे लाना होगा।

इससे ईंधन की बचत होगी और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन को रोका जा सकता है। तभी हम स्वच्छ और सुंदर पर्यावरण की परिकल्पना को साकार कर सकते है। साइकिल यात्रा की शुरुआत के अवसर पर पुलिस फोर्स एकेडमी के विद्यार्थियों ने ताली बाजा कर भारत माता की जयघोषों के साथ स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर वित्त लेखा अधिकारी संजय चौधरी प्रभारी जनसंर्पक अधिकारी गुलाब कुमार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

अवकाश के दिन भी खुलेगा डाकघर-तिरंगा की बिक्री के लिए खास प्रबंध

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। देशभर के डाकघर स्वतंत्रता दिवस से पहले सभी अवकाश के दिनों में खुले रहेंगे। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सभी डाकघरों से राष्ट्रीय ध्वज खरीदे जा सकते हैं। केंद्रीय संचार मंत्रालय ने कहा है कि सात, नौ और चौदह अगस्त को सभी डाकघरों में राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रदेश में तैयारियां जोरशोर से जारी है। 



इसी कड़ी में नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग द्वारा आज सुबह बाईक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली महावीर खेल मैदान बोरसी से शुरू हुई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए बोरसी में ही समाप्त हुई। इस दौरान देशभक्ति गीतों के साथ ग्रामीणों को आगामी तेरह से पंद्रह अगस्त तक अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इसी तरह, पाटन के चारों मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आज पाटन में प्रभातफेरी निकाली गई और लोगों से राष्ट्रध्वज फहराने का आव्हान किया गया। दुर्ग जिले में ही संस्कार भारती और महाराष्ट्र मंडल सेक्टर-चार भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में देशभक्ति गीत समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

उधर, मुंगेली जिला भाजपा द्वारा पंद्रह अगस्त तक जिले के करीब चालीस हजार घरों और सार्वजनिक स्थानों में झण्डा लगाया जाएगा। इस संबंध में आयोजित बैठक में जिला प्रभारी शंकरलाल अग्रवाल ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के प्रत्येक बूथ में कम से कम पच्चीस-पच्चीस और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पचहत्तर प्रमुख स्थानों पर झंडे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

हर घर झण्डा’ कार्यक्रम के बारे में जन-जागरूकता अभियान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आजादी की पचहत्तरवीं वर्षगांठ के अवसर पर ग्यारह से सत्रह अगस्त तक प्रदेश के सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान स्कूलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और प्रभातफेरी निकाली जाएगी। स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान सभी स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों द्वारा ’हर घर झण्डा’ कार्यक्रम के बारे में जन-जागरूकता फैलाने के साथ लोगों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।



इस बीच, दुर्ग जिले के सुपेला स्थित प्रयास श्रवण विकलांग संस्थान में सशस्त्र सीमा बल भिलाई द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया। वहीं,  श्रीरामजन्म उत्सव समिति भिलाई द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत सात, आठ और दस अगस्त को दीपोत्सव और पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही तेरह अगस्त को सेक्टर-एक से सेक्टर-नौ तक बाइक रैली निकाली जाएगी।

उधर, मुंगेली जिले में भी स्वतंत्रता सप्ताह में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। महिला स्व-सहायता समूह द्वारा झंडा बनाने का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने जिले के नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। वहीं, चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा भी जिले के सभी व्यापारियों को झंडा निःशुल्क दिया जाएगा। इसी तरह, राजनांदगांव जिले में हर-घर तिरंगा अभियान के तहत स्व-सहायता समूह की महिलाएं झंडा निर्माण के कार्य में जुटी हुई है।

जिले में चार लाख घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। इसे देखते हुए झंडे का निर्माण किय जा रहा है। इस बीच, हर घर झंडा कार्यक्रम के तहत नवापारा राजिम के युवक कृष्ण कुमार सैनी रायपुर के भारत माता चौक से दिल्ली तक पदयात्रा पर निकले हैं। बेमेतरा पहुंचने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इधर, कवर्धा में आगामी तेरह अगस्त को तिरंगा पदयात्रा निकाली जाएगी। यह पदयात्रा शहर के सभी सत्ताईस वार्डों से गुजरेगी। इस पदयात्रा में वन मंत्री मोहम्मद अकबर सहित अन्य लोग शामिल होंगे।

उधर, कांकेर जिले में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कलेक्टोरेट परिसर में महिला समूहों द्वारा तिरंगा झंडा विक्रय के लिए स्टॉल लगाया गया है। इसी तरह, कोरबा जिले के पी.डब्ल्यू.डी रामपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सम्मान के साथ तिरंगा फहराने की शपथ ली। यहां ग्यारह अगस्त को प्रभातफेरी निकाली जाएगी। 

वहीं, रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार रेलवे कर्मचारी अपने-अपने घरों में  राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। कर्मचारी हर घर तिरंगा वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी अपलोड करेंगे। साथ ही रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों में सेल्फी कार्नर भी लगाए जाएंगे।

हर घर तिरंगा अभियान : छत्तीसगढ़ में तैयारियां जोरशोर से

No comments Document Thumbnail

रायपुर। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रदेश में तैयारियां जोरशोर से जारी है। इस अभियान को यादगार बनाने के लिए कबीरधाम की युवा पर्वतारोही अंकिता गुप्ता प्रदेश की जनता की ओर से पंद्रह अगस्त को माउंट एल्ब्रुस की चोटी पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएगी। इस संबंध में पर्वतारोही अंकिता गुप्ता ने कल रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की और माउंट एल्बु्रस की चोटी पर तिरंगा फहराने की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री ने अंकिता को तिरंगा  प्रदान कर उन्हें अपनी बधाई और शुभकामनाएं दीं। अंकिता गुप्ता ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे आठ अगस्त को माउंट एल्ब्रुस चोटी के लिए रवाना होंगी। इस चोटी की ऊंचाई अट्ठारह हजार पांच सौ दस फीट है।



इधर, राजनांदगांव जिले में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लीलाराम भोजवानी ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर ग्यारह से सत्रह अगस्त के बीच मनाए जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की। वहीं, मुंगेली के जिला कलेक्टोरेट में ग्राम तेली मोहतरा की गायत्री स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बिक्री के लिए तिरंगा झंडा का स्टॉल लगाया है। समूह की महिलाओं ने बताया कि उनके समूह को दस हजार तिरंगा झंडा बनाने का ऑर्डर प्राप्त हुआ है।  हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज रायपुर में दानी गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर हर घर तिरंगा की संरचना बनाई।

हर घर तिरंगा अभियान ने पकड़ा जोर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में आगामी तेरह से पंद्रह अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से ग्यारह से सत्रह अगस्त के बीच अपने घरों, संस्थानों और दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ‘‘हमर तिरंगा अभियान’’ को सफल बनाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान विशेष डीपी फ्रेम का इस्तेमाल अपनी डीपी में करने का भी आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा है कि वे अन्य नागरिकों को भी अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करें।



 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की हमर तिरंगा अभियान के बारे में की गई अपील  के कुछ देर बार ही सात हजार से अधिक लोगों ने अपनी-अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर तिरंगे के साथ अपनी फोटो अपलोड कर ली है। वहीं, रायपुर कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने आज कलेक्टोरेट परिसर में तिरंगा स्टॉल का शुभारंभ किया। इस स्टॉल में महिला समूहों द्वारा बनाए गए तिरंगे बिक्री के लिए रखे गए हैं। इन तिरंगों को सेरीखेड़ी के उजाला ग्राम संगठन से जुड़ी समूहों की महिलाओं ने तैयार किया है। 

आने वाले दिनों में सी-मार्ट के साथ ही गांवों की उचित मूल्य की राशन दुकानों के जरिये भी तिरंगे उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, दुर्ग जिले में सेंट थॉमस महाविद्यालय की एनएसएस और एनसीसी इकाई द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए आज रैली निकाली गई। यह कार्यक्रम सशस्त्र सीमा बल के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

उधर, कोरिया जिले के झुमका बोर्ड क्लब, झुमका आईलैंड और कोरियागढ़ पहाड़ पर तीस मीटर ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। इस बीच, प्रदेश में स्व-सहायता समूह की महिलाएं राष्ट्र ध्वज बनाने का काम कर रही हैं। इससे उनकी आमदनी भी बढ़ रही हैं। इस साल स्वतंत्रता दिवस पर समूह की महिलाओं द्वारा तैयार तिरंगे फहराए जाएंगे। दंतेवाड़ा जिले की पार्वती स्व-सहायता समूह और महासमुंद जिले के कोमाखान की महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को राष्ट्र ध्वज बनाने की जिम्मेदारी मिली है।

हर घर में लहराएगा तिरंगा, कलेक्टर ने राष्ट्र ध्वज लगाने की अपील

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चाम्पा। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 11 से 17 अगस्त 2022 तक हर घर झण्डा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिले में इस कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने अधिकारियों को विशेष तैयारी के निर्देश दिए हैं। राष्ट्र के प्रति गौरव और सम्मान के लिए गाँव से लेकर शहर तक हर घरों में तिरंगा फहराने के लिए उन्होंने सभी से अपील भी है। जिले में सभी नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। देश भक्ति की भावनाओं को विकसित करने के साथ देश के प्रति समर्पित रहने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। 



कलेक्टर ने हर घर झण्डा कार्यक्रम अंतर्गत सतत मानिटरिंग के लिए सभी अधिकारियों को शासन के दिशा-निर्देश अनुरूप अपने स्तर पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले के अन्तर्गत सार्वजनिक उपक्रमों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों आदि के समस्त कर्मचारियों एवं उनके परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। कलेक्टर ने राष्ट्र ध्वज के मानकों का पालन करते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंचों एवं पंचायत के अन्य सदस्य एवं पदाधिकारियों की सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

उन्होंने कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय स्तर पर प्रत्येक गांव में झण्डा वितरण और बिक्री केन्द्र स्थापित करना, स्थानीय स्वसहायता समूह को झण्डों के निर्माण के लिए प्रोत्साहित एवं भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने झण्डे की खरीदी के लिए समूहों को प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए हैं। समस्त शासकीय भवनों एवं संस्थानों में झण्डा फहराना सुनिश्चित किया जाएगा। कलेक्टर ने पाम्पलेट, बैनर सहित अन्य प्रचार माध्यमों की सहायता से स्वतंत्रता सप्ताह में हर घर झण्डा कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा में काम करने कहा है

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.