Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

हर घर तिरंगा अभियान : छत्तीसगढ़ में तैयारियां जोरशोर से

रायपुर। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रदेश में तैयारियां जोरशोर से जारी है। इस अभियान को यादगार बनाने के लिए कबीरधाम की युवा पर्वतारोही अंकिता गुप्ता प्रदेश की जनता की ओर से पंद्रह अगस्त को माउंट एल्ब्रुस की चोटी पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएगी। इस संबंध में पर्वतारोही अंकिता गुप्ता ने कल रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की और माउंट एल्बु्रस की चोटी पर तिरंगा फहराने की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री ने अंकिता को तिरंगा  प्रदान कर उन्हें अपनी बधाई और शुभकामनाएं दीं। अंकिता गुप्ता ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे आठ अगस्त को माउंट एल्ब्रुस चोटी के लिए रवाना होंगी। इस चोटी की ऊंचाई अट्ठारह हजार पांच सौ दस फीट है।



इधर, राजनांदगांव जिले में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लीलाराम भोजवानी ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर ग्यारह से सत्रह अगस्त के बीच मनाए जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की। वहीं, मुंगेली के जिला कलेक्टोरेट में ग्राम तेली मोहतरा की गायत्री स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बिक्री के लिए तिरंगा झंडा का स्टॉल लगाया है। समूह की महिलाओं ने बताया कि उनके समूह को दस हजार तिरंगा झंडा बनाने का ऑर्डर प्राप्त हुआ है।  हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज रायपुर में दानी गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर हर घर तिरंगा की संरचना बनाई।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.