Media24Media.com: रायपुर रेलवे स्टेशन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रायपुर रेलवे स्टेशन. Show all posts
Showing posts with label रायपुर रेलवे स्टेशन. Show all posts

रायपुर रेलवे स्टेशन में लगी आग, दो दुकान जल कर राख…

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन पर आगजनी की घटना हुई है. प्लेटफार्म नंबर 7 पर स्थित दो स्टॉलों में देर रात अचानक आग लग गई. आग इतना भीषण था की दोनों स्टॉल जलकर पूरी तरह से खाक हो गए. वहीं आग लगने से रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई. बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने का कारण अज्ञात है. यह मामला आरपीएफ थाना इलाके का है.


जानकारी के अनुसार, प्लेटफार्म नंबर 7 पर स्थित देवभोग मिल्क पार्लर और एक चाय स्टॉल में देर रात भीषण आग लगी. दोनों स्टॉल जलकर स्वाहा हो गए. इस आगजनी की घटना में लाखों का नुकसान हुआ है. आग लगने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है. जांच के बाद ही असल वजह सामने आएगी. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.




Raipur Railway Station : ट्रेन में चली गोली, RPF के एक जवान की मौत, यात्री भी घायल

No comments Document Thumbnail

 Raipur Railway Station : रायपुर रेलवे स्टेशन में RPSF के एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई है साथ ही साथ, ट्रेन में सवार एक यात्री भी घायल हो गया है जिसे रामकृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।जवान का नाम दिनेश चांद बताया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर यह जानकारी सामने आ रही है कि गोली गलती से चली है. यह हथियार हैंडलिंग में किसी तरह की लापरवाही हुई है। इस दौरान मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।


रेलवे पुलिस ने बताया कि रायपुर स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर सुबह करीबन 6 बजे कोच नंबर S/02 से उतरते समय आरपीएसएफ बल सदस्य आरक्षक दिनेश चंद्र के बंदूक से एक्सीडेंटल फायर हुआ. इस हादसे में दिनेश चंद के सीने पर गोली लगी.

एक अन्य यात्री मोहम्मद दानिश को भी लगा गोली

रेलवे पुलिस ने आगे बताया कि ऊपर बर्थ में नवरोजाबाद निवासी मोहम्मद दानिश और साइड में उसके पिता सोए हुए थे. गोली चलने की आवाज से दोनों उठे और देखा कि मोहम्मद दानिश के पेट में भी गोली लगी है. जिसके बाद जवान और मोहम्मद दानिश को रामकृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान जवान दिनेश चंद्र की राम कृष्ण केयर हास्पिटल में मृत्यु हो गई. वहीं दानिश की हालत स्थिर है. 

रायपुर रेलवे स्टेशन पर नए फुट ओवरब्रिज का हुआ लोकार्पण

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों के सुविधा के लिए नए फुट ओवरब्रिज का आज लोकार्पण हुआ। इस ओवरब्रीज की शुरुवात के बाद अब यात्री किसी भी प्लेटफार्म पर पहुंच सकते हैं, यानी प्लेटफार्म एक से सात तक सभी में जा सकेंगे।


कार्यक्रम में रायपुर सांसद सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत शामिल हुए। फुट ओवरब्रिज का लोकार्पण करने के बाद सांसद सुनील सोनी ने कहा कि अब रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट से भी बेहतर है। ढाई साल में एक मॉडल स्टेशन में रूप में लोकार्पण कर देंगे। उन्होंने कहा कि रायपुर लोकसभा में 8 स्टेशन है, सब का काम तेजी से होगा।

रायपुर रेलवे स्टेशन में खड़ी गरीबरथ में शार्ट सर्किट , बोगी अलग करनी पड़ी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर रेलवे स्टेशन  में मंगलवार को रायपुर से लखनऊ जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में आग लगने से हडकंप मच गई। आनन-फानन में यात्रियों को बोगी से रेलवे के अ​धिकारियों ने उतरवाया और बोगी को गाड़ी से अलग किया।


रेलवे के सूत्रों ने बताया, कि लखनऊ से रायपुर पहुंची ट्रेन की साफ सफाई करने का काम चल रहा था। दोपहर 1 बजे गाड़ी को रवाना करने के लिए शुरु किया गया, तो कोच नंबर जी-4 में शार्ट सर्किट (RAIPUR NEWS) से धुंआ निकलने लगा। धीरे- धीरे धुंआ ने आग को रुप लिया, तो या​त्रियों को उतारा गया और बोगी को ट्रेन से अलग किया गया। अभी भी रायपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन खड़ी है। रेलवे के अ​धिकारी खामियों को दूर करने का प्रयास कर रहे है।


रायपुर : आज 25 गाड़ियों का ठहराव उरकुरा में, 20 से ज्यादा गाड़िया रद्द

No comments Document Thumbnail

रायपुर । रायपुर रेलवे स्टेशन में चल रहे आधुनिकीकरण कार्य के कारण आज एसईसीआर का रेल संचालन पूरब तरह प्रभावित रहेगा। रेलवे की तरफ से जानकारी के मुताबिक आज 25 पैसेंजर गाड़ियों का ठहराव रायपुर के बजाये उरकुरा स्टेशन में किया जाएगा। जानकारी के अनुसार यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उरकुरा से रायपुर तक बसों का सञ्चालन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 20 गाड़ियों को रद्द कर दिया गया हैं। इनमे ज्यादातर लोकल और पैसेंजर और कम दूरी की गाड़ियां हैं। इसी तरह से ज्यादातर गाड़ियों का मार्ग भी परिवर्तित कर दिया गया हैं।


परिवर्तित मार्ग उरकुरा होकर एवं उरकुरा स्टेशन में ठहराव होने वाली गाडियां 21) दिनांक 09 मई, 2023 को से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस । 22) दिनांक 08 मई, 2023 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18030 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस । 23) दिनांक 09 मई, 2023 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12810 हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस । 24) दिनांक 08 मई, 2023 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12102 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस ।

25) दिनांक 08 मई, 2023 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस । 26) दिनांक 08 मई, 2023 को कानपुर से रवाना होने वाली गाडी 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस । 27) दिनांक 08 मई, 2023 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस । 28) दिनांक 09 मई, 2023 को कोरबा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस । 29) दिनांक 09 मई, 2023 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12262 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस ।


रायपुर रेलवे स्टेशन में ब्लास्ट, CRPF के 6 जवान घायल

No comments Document Thumbnail

रायपुर रेलवे स्टेशन में खड़ी एक ट्रेन  में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आने से CRPF के 6 जवान घायल हो गए। रेलवे स्टेशन में हादसा सुबह करीब साढ़े 6 बजे हुआ है। जानकारी के मुताबिक डेटोनेटर फटने से ये ब्लॉस्ट हुआ है। दरअसल, जवान डेटोनेटर को एक बोगी से दूसरी बोगी में लेकर जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ। 

फाइल फोटो

प्लेटफॉर्म नबंर 2 में दो बोगियों में शिफ्टिंग के दौरान हादसा हुआ। घायल जवानों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद CRPF के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। CRPF की 211वीं बटालियन के जवान स्पेशल ट्रेन से जम्मू जा रहे थे। ग्रेनेड डमी कारतूस बॉक्स में रखा था, जो ट्रेन की बोगी में रखते ही फट गया। बताया जा रहा है कि CRPF की 211वीं बटालियन के जवानों को लेकर ट्रेन रायपुर से जम्मू जाने की तैयारी में थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक हवलदार को नारायणा अस्पताल में भर्ती किया गया है।

हादसे में एक जवान गंभीर रूप से घायल

बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल एक जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि बाकी पांच जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू के लिए रवाना कर दिया गया है। ट्रेन जवानों को लेकर जम्मू के लिए रवाना हो गई है। घटना के बाद CRPF और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। रायपुर पुलिस का कहना है कि इस विस्फोट में CRPF के 6 जवान घायल हुए। रेलवे स्टेशन पर CRPF और GRP के अधिकारी मौजूद हैं। घायल जवानों में चवन, विकास, लक्ष्मण, रमेश लाल, रविंद्र कर, सुशील और दिनेश कुमार पैकरा शामिल हैं।

जल्द बढ़ जाएगा रेलवे का किराया, जानिए क्या होंगे नए दाम

No comments Document Thumbnail

भारतीय रेलवे जल्द ही उन ट्रेनों के संचालन को दोबारा शुरू करने की तैयारी कर रहा है, जो कोरोना महामारी की वजह से रोक दी गई थीं। हालांकि, इन ट्रेनों के चलने से पहले ही छह जनवरी से कई ट्रेनों के किराये में बढ़ोतरी होने जा रही है। इसके साथ ही सीट आरक्षण अनिवार्य रहेगा क्योंकि इससे यात्रियों की संख्या के दबाव में कमी आएगी।





ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने रद्द किया भारत दौरा





जानकारी के अनुसार सभी टिकटों की कीमत में 15 रुपये का आरक्षण शुल्क शामिल किया जाएगा। आरक्षण ऑनलाइन या टिकट विंडो से करवाया जा सकता है। हालांकि, टिकट विंडो ट्रेन के चलने के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले तक खुली रहेगी। नए दिशा-निर्देशों के आरक्षण अनिवार्य रहेगा, फिर यात्रा की दूरी कितनी भी कम क्यों न हो। 





रेलवे ने जम्मू-कश्मीर और उधमपुर के लिए भी ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। अभी तक बंद पड़ी ट्रेनों के एक फरवरी से शुरू होने का अनुमान है। पटना, दुर्ग, वाराणसी, अजमेर और नई दिल्ली के लिए सफर करने वालों को इन ट्रेनों का संचालन शुरू होने से सबसे ज्यादा फायदा होगा। इन मार्गों के लिए अभी टिकट के लिए मारामारी चल रही है।





रायपुर से चलने वाली ट्रेन





  • दुर्ग-कानपुर के मध्य अतिरिक्त साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन कर रहा है। गाड़ी संख्या 08203 दुर्ग कानपुर प्रत्येक रविवार और मंगलवार को 10 जनवरी 2021 से और गाड़ी संख्या 08204 कानपुर-दुर्ग हर सोमवार और बुधवार को 11 जनवरी 2016 अगली सूचना तक चलेगी।
  • दुर्ग नौतनवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया है। गाड़ी संख्या 08201 दुर्ग नौतनवा हर बुधवार और शुक्रवार को 13 जनवरी 2021 से और गाड़ी संख्या 08202 नौतनवा दुर्ग हर शुक्रवार और रविवार को 15 जनवरी 2021 से अगली सूचना तक चलेगी।
  • बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 9 जनवरी 2021 और बीकानेर से 12 जनवरी 2021 को चलेगी।
  • बिलासपुर भगत की कोठी, बिलासपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 11 जनवरी 2021 और भगत की कोठी से 14 जनवरी 2021 से चलेगी।

नशीली दवाई देकर बच्चों को बना रहे थे अपना शिकार, रायपुर से हुए गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

रायपुर पुलिस लगातार नशे का काला कारोबार करने वाले लोगों की धरपकड़ में लगी हुई है। इस बीच पुलिस ने कई ड्रग्स माफियाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रायपुर के रेलवे स्टेशन के पास छोटे बच्चों और महिलाओं को नशे की दवाई बचते हुए 3 युवकों को गिरफ्तार किया है.। इन युवकों के पास से 500 टेबलेट नशे की दवाई मिली है।





ख़ुशखबरी- ऑनलाइन सिलेंडर बुक करने पर मिलेगा 500 रूपए का कैशबैक, ऐसे करें बुक





रेलवे स्टेशन के पास नशे का धंधा फल-फूल रहा है। यहां कई बच्चे नशे की चपेट में आ चुके हैं। शराब, सिगरेट के अलावा टेबलेट्स के आदी हो चुके नाबालिगों को अक्सर नशे के सौदागार अपना शिकार बनाते हैं। ये दवाईयां फ्री में देकर बच्चों को पहले तो नशे की लत लगाई जाती है फिर महंगे दामों में उसे बेचकर ये ड्रग्स माफिया अपनी जेब भरते हैं।





गिरफ्तार आरोपियों का गिरोह सक्रिय





गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला की ये सभी भिलाई से बड़ी संख्या में दवाई रायपुर में खपाने लेकर आते हैं। भिलाई में गिरोह सक्रिय है जो उत्तरप्रदेश से नशे की दवाई छत्तीसगढ़ में लेकर आता है।





कुछ ग्राहक पहले से फिक्स





नशे का समान बेचने वाले ये व्यापारी शहर में अपने ग्राहक पहले से ही फिक्स कर रखे है। इन्हे अक्सर दवाई सप्लाई करने रायपुर पहुंचते हैं।






Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.