Media24Media.com: जल्द बढ़ जाएगा रेलवे का किराया, जानिए क्या होंगे नए दाम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जल्द बढ़ जाएगा रेलवे का किराया, जानिए क्या होंगे नए दाम

Document Thumbnail

भारतीय रेलवे जल्द ही उन ट्रेनों के संचालन को दोबारा शुरू करने की तैयारी कर रहा है, जो कोरोना महामारी की वजह से रोक दी गई थीं। हालांकि, इन ट्रेनों के चलने से पहले ही छह जनवरी से कई ट्रेनों के किराये में बढ़ोतरी होने जा रही है। इसके साथ ही सीट आरक्षण अनिवार्य रहेगा क्योंकि इससे यात्रियों की संख्या के दबाव में कमी आएगी।





ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने रद्द किया भारत दौरा





जानकारी के अनुसार सभी टिकटों की कीमत में 15 रुपये का आरक्षण शुल्क शामिल किया जाएगा। आरक्षण ऑनलाइन या टिकट विंडो से करवाया जा सकता है। हालांकि, टिकट विंडो ट्रेन के चलने के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले तक खुली रहेगी। नए दिशा-निर्देशों के आरक्षण अनिवार्य रहेगा, फिर यात्रा की दूरी कितनी भी कम क्यों न हो। 





रेलवे ने जम्मू-कश्मीर और उधमपुर के लिए भी ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। अभी तक बंद पड़ी ट्रेनों के एक फरवरी से शुरू होने का अनुमान है। पटना, दुर्ग, वाराणसी, अजमेर और नई दिल्ली के लिए सफर करने वालों को इन ट्रेनों का संचालन शुरू होने से सबसे ज्यादा फायदा होगा। इन मार्गों के लिए अभी टिकट के लिए मारामारी चल रही है।





रायपुर से चलने वाली ट्रेन





  • दुर्ग-कानपुर के मध्य अतिरिक्त साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन कर रहा है। गाड़ी संख्या 08203 दुर्ग कानपुर प्रत्येक रविवार और मंगलवार को 10 जनवरी 2021 से और गाड़ी संख्या 08204 कानपुर-दुर्ग हर सोमवार और बुधवार को 11 जनवरी 2016 अगली सूचना तक चलेगी।
  • दुर्ग नौतनवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया है। गाड़ी संख्या 08201 दुर्ग नौतनवा हर बुधवार और शुक्रवार को 13 जनवरी 2021 से और गाड़ी संख्या 08202 नौतनवा दुर्ग हर शुक्रवार और रविवार को 15 जनवरी 2021 से अगली सूचना तक चलेगी।
  • बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 9 जनवरी 2021 और बीकानेर से 12 जनवरी 2021 को चलेगी।
  • बिलासपुर भगत की कोठी, बिलासपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 11 जनवरी 2021 और भगत की कोठी से 14 जनवरी 2021 से चलेगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.