Media24Media.com: राजस्थान में आत्महत्या

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राजस्थान में आत्महत्या. Show all posts
Showing posts with label राजस्थान में आत्महत्या. Show all posts

महिला ने अपने 3 बेटियों के साथ की आत्महत्या, 2 दिन पहले चित्तौड़गढ़ से भी सामने आई थी ऐसी ही घटना

No comments Document Thumbnail

देश में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला राजस्थान के बाड़मेर का है, जहां एक मां ने अपनी तीन बेटियों के साथ आत्महत्या कर ली है। इससे पहले गुरुवार को चित्तौड़गढ़ में भी ऐसी ही घटना घटी थी। दरअसल, बाड़मेर के बायतू में एक मां ने पहले अपनी तीन मासूम बेटियों को एक-एक कर पानी से भरे टांके में फेंका और फिर खुद भी दूसरे टांके में कूद गई। घटना में चारों की मौत हो गई।  

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। विवाहिता के पीहर पक्ष को भी सूचना दी है। घटना अकदड़ा गांव की है। विवाहिता के घर के पास दो टांके बने हुए थे। पुलिस के मुताबिक सुबह जब परिवार के सदस्यों को मासूम बच्चियां और विवाहिता नहीं दिखीं तो उनकी इधर-उधर तलाश की। टांके के पास जाकर देखा तो तीन मासूम बच्चे और विवाहिता का शव मिले। परिजनों और ग्रामीणों ने बायतु पुलिस को सूचना दी। वहीं विवाहिता के पीहर को भी सूचना दे दी है।

घटना में जस्सी (उम्र 30) के साथ ज्योत्सना (उम्र 6), मोनिका (उम्र 4), दीक्षा (उम्र 2) की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि जस्सी की अकदड़ा गांव निवासी कौशलाराम के साथ 10 साल पहले शादी हुई थी। दोनों का एक बेटा कैलाश (उम्र 9) भी है। सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

विवाहिता के पीहर पक्ष के आने के बाद दिन में ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तीन मासूम बच्चों और मां के शव को बाहर निकाला गया है। चारों के शव को बायतु अस्पताल में रखवाया गया है। परिजनों ने अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के साथ ग्रामीणों से भी जानकारी ली। बाड़मेर डीएसपी आनंद सिंह राजपुरोहित के मुताबिक सुबह करीब 5-6 बजे पति उठा तो पत्नी और 3 बच्चियां नहीं दिखने इधर उधर देखा। तीन बच्चियां घर के बाहर की तरफ टांके में मिली। विवाहिता घर से करीब 200 मीटर दूर टांके में मिली। पति शराब का नशा करता था। पत्नी इससे परेशान थी। प्रथम दृश्यता इसी के चलते सुसाइड करने की बात सामने आ रही है।

मां ने अपने 3 बच्चों को उतारा मौत के घाट

गुरुवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक मां ने अपने तीन बच्चों को मारने के बाद खुदकुशी कर ली। वारदात के वक्त महिला का पति बाजार गया था। घर लौटने पर 4 लाशें देखकर वो दंग रह गया। परिवार ने कोई आरोप नहीं लगाया है और ना ही शिकायत दी है। कपासन थाना क्षेत्र में RNT कॉलेज के पोल्ट्री फॉर्म पर भूरालाल और उसका परिवार बीते 7 साल से मुर्गी पालन का काम कर रहा था। बुधवार रात घर का मुखिया बाजार दूध लेने गया था। वापस लौटकर देखा तो 28 साल की पत्नी रूपा, 7 साल की बड़ी बेटी शिवानी, 6 साल का बेटा रितेश और 3 साल की छोटी बेटी किरण फंदे पर लटके थे। 

मां ने अपने 3 बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी फांसी लगाकर दे दी जान

No comments Document Thumbnail

देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या और आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। देश के अलग-अलग राज्यों से रोजाना हत्या और आत्महत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला राजस्थान के चित्तौड़गढ़ का है, जहां एक मां ने अपने तीन बच्चों को मारने के बाद खुदकुशी कर ली। वारदात के वक्त महिला का पति बाजार गया था। घर लौटने पर 4 लाशें देखकर वो दंग रह गया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने पीहर और ससुराल पक्ष को घटना की जानकारी देकर बुलाया। मृतका के पिता और भाई के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम करवा गया। परिवार ने कोई आरोप नहीं लगाया है और ना ही शिकायत दी है। कपासन थाना क्षेत्र में RNT कॉलेज के पोल्ट्री फॉर्म पर भूरालाल और उसका परिवार बीते 7 साल से मुर्गी पालन का काम कर रहा था। 

मृतकों में ये शामिल

बुधवार रात घर का मुखिया बाजार दूध लेने गया था। वापस लौटकर देखा तो 28 साल की पत्नी रूपा, 7 साल की बड़ी बेटी शिवानी, 6 साल का बेटा रितेश और 3 साल की छोटी बेटी किरण फंदे पर लटके थे। भूरालाल ने रस्सी खोलने के बाद कैंची से फंदे को काटा और शव को रखकर फॉर्म मालिक और पुलिस को सूचना दी। थानाधिकारी फूलचंद टेलर के मुताबिक पोल्ट्री फॉर्म में CCTV कैमरे लगे हैं। पुलिस ने फुटेज देखे तो सुसाइड का मामला मिला। फुटेज में मां तीनों बच्चों को फंदे पर लटकाते हुए दिखाई दी। 

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

महिला ने पोल्ट्री फॉर्म में टीन शेड से लगे पाइप पर सूत की रस्सी से सबसे पहले बड़ी बेटी को फंदे पर लटकाया, फिर बेटे और छोटी बेटी को फांसी लगा दी। इसके बाद महिला ने खुद भी फंदा लगा लिया। मृतका का पति भूरालाल मध्यप्रदेश में रतलाम के शिवगढ़ का रहने वाला है। वारदात के बाद DSP गीता चौधरी भी मौके पर पहुंची। भीलवाड़ा से FSL टीम को बुलाया गया। टीम ने कई साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस पारिवारिक विवाद की आशंका जता रही है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

मृतका के पिता ने दी जानकारी

मृतका के पिता कालू निनामा ने बताया कि कुछ दिन पहले बेटी ने फोन पर बताया था कि उसका पति पिछले 15 दिनों से बहुत शराब पीने लगा है। शराब की लत के कारण पोल्ट्री का काम भी नहीं करता। उसे अकेले सारा काम देखना पड़ता है। पिता ने बेटी से मारपीट की बात से इंकार किया है। कुछ दिन पहले ही महिला ने पोल्ट्री फार्म मालिक को भी कहा था कि जिस दिन पीहर चली जाऊंगी तब पति का सारा काम करना पड़ेगा। उस दिन उसे समझा आएगा।  

छत्तीसगढ़ में भी सामने आया था ऐसा ही मामला

इससे पहले 3 फरवरी को छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां नारायणपुर थाना क्षेत्र के अंदरूनी इलाके में एक महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी थी। तीनों के शव उनके ही घर में लटके मिले थे।  

ये हैं आत्महत्या के प्रमुख कारण  

  • पारिवारिक - 26 %
  • बीमारी - 19 %
  • वैवाहिक - 11 %
  • बेरोजगारी - 6 %
  • नशे की लत - 5 %
  • अन्य कारण - 24 %

नाबालिग और युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी, प्रेम प्रसंग के चलते उठाया कदम !

No comments Document Thumbnail

देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रेमी जोड़े की खुदकुशी करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। ताजा मामला राजस्थान के सीकर का है, जहां नाबालिग और युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के मुताबिक दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे, जो बुधवार को अपने घरों से निकले थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। 

मामला सीकर के सदर इलाके का है, जहां रशीदपुरा इलाके में ट्रेन से कटे दो शव मिले। इसके बाद पुलिस ने शव के पास से मिले मोबाइल के आधार पर दोनों की शिनाख्त की। सीकर के सदर थाना इलाके में युवक युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। सदर थाना अधिकारी सुनीता बोयल ने बताया कि दोनों युवक और नाबालिग नेछवा थाना इलाके के बठोठ गांव के रहने वाले थे। दोनों बुधवार देर शाम से एक साथ अपने घर से गायब हो गए थे। गुरुवार सुबह ट्रेन के सामने दोनों ने कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव रेलवे ट्रैक के पास से मिला।

मोबाइल से की गई पहचान

मोबाइल का लॉक खोलने के बाद दोनों की पहचान हुई। युवक 18 साल का सुनील है। नाबलिग 15 साल की बबीता है। शवों की पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है। सुनीता ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। इससे पहले छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के प्रेमी जोड़े ने 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन बालोद जिले में खुदकुशी की थी।

आर्थिक तंगी से परेशान 2 युवकों ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, काम नहीं मिलने से थे परेशान

No comments Document Thumbnail

देश में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। कोरोना और लॉकडाउन ने हर वर्ग को प्रभावित किया है, लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित मध्यमवर्गीय परिवार हुए हैं। ताजा मामला राजस्थान के अजमेर जिले का है, जहां 2 अलग-अलग जगहों पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर 2 युवकों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।  अजमेर में एक शख्स ने अपने कमरे में  आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक युवक एक स्कूल बस चलाता था, लेकिन बीते 2 साल से वो कोरोना के चलते बेरोजगार हो गया था, जिसके बाद उसने ये कदम उठाया। वहीं एक अन्य घटना में एक पेंटर ने भी आर्थिक तंगी के चलते मौत को गले लगा लिया। कोरोना महामारी के बाद आर्थिक तंगी के चलते इस तरह की कई घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। 

बस चालक के सुसाइड के मामले में क्रिश्चियन गंज पुलिस ने बताया कि आतेद की बगीची के रहने वाले 27 साल विजय सिंह ने अपनी पत्नी से कहा कि वो कुछ अच्छा महसूस नहीं कर रहा है और तबीयत ठीक नहीं होने का कहकर अपने कमरे में सोने चला गया। साथ ही दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद दोपहर में जब उसकी पत्नी ने विजय को खाने के लिए फोन किया तो उसने जवाब नहीं दिया और दरवाजा बजाने पर नहीं खोला, तभी पत्नी ने विजय को खिड़की से देखा तो वह छत से लगे फंदे पर लटका हुआ था। 

जांच में जुटी पुलिस

विजय को फंदे से उतारकर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी ओर शहर के कमला बावाड़ी इलाके में एक युवक ने सुसाइ़ड कर लिया, जो पेंटर का काम करता था। जानकारी के मुताबिक तेजिंदर सिंह  ने आत्महत्या कर ली है। घटना के दौरान वो घर पर अकेला था और उसका परिवार किसी शादी समारोह में गया हुआ था। शादी से लौटने के बाद उसके परिजनों ने उसे छत से लटक हुआ पाया। परिवारवालों ने पुलिस को बताया कि तेजिंदर बीते सालभर से कोई काम नहीं कर रहा था और आर्थिक तंगी से परेशान था। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

ये हैं आत्महत्या के प्रमुख कारण  

  • पारिवारिक - 26 %
  • बीमारी - 19 %
  • वैवाहिक - 11 %
  • बेरोजगारी - 6 %
  • नशे की लत - 5 %
  • अन्य कारण - 24 %

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.