Media24Media.com: मां ने अपने 3 बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी फांसी लगाकर दे दी जान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मां ने अपने 3 बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी फांसी लगाकर दे दी जान

Document Thumbnail

देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या और आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। देश के अलग-अलग राज्यों से रोजाना हत्या और आत्महत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला राजस्थान के चित्तौड़गढ़ का है, जहां एक मां ने अपने तीन बच्चों को मारने के बाद खुदकुशी कर ली। वारदात के वक्त महिला का पति बाजार गया था। घर लौटने पर 4 लाशें देखकर वो दंग रह गया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने पीहर और ससुराल पक्ष को घटना की जानकारी देकर बुलाया। मृतका के पिता और भाई के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम करवा गया। परिवार ने कोई आरोप नहीं लगाया है और ना ही शिकायत दी है। कपासन थाना क्षेत्र में RNT कॉलेज के पोल्ट्री फॉर्म पर भूरालाल और उसका परिवार बीते 7 साल से मुर्गी पालन का काम कर रहा था। 

मृतकों में ये शामिल

बुधवार रात घर का मुखिया बाजार दूध लेने गया था। वापस लौटकर देखा तो 28 साल की पत्नी रूपा, 7 साल की बड़ी बेटी शिवानी, 6 साल का बेटा रितेश और 3 साल की छोटी बेटी किरण फंदे पर लटके थे। भूरालाल ने रस्सी खोलने के बाद कैंची से फंदे को काटा और शव को रखकर फॉर्म मालिक और पुलिस को सूचना दी। थानाधिकारी फूलचंद टेलर के मुताबिक पोल्ट्री फॉर्म में CCTV कैमरे लगे हैं। पुलिस ने फुटेज देखे तो सुसाइड का मामला मिला। फुटेज में मां तीनों बच्चों को फंदे पर लटकाते हुए दिखाई दी। 

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

महिला ने पोल्ट्री फॉर्म में टीन शेड से लगे पाइप पर सूत की रस्सी से सबसे पहले बड़ी बेटी को फंदे पर लटकाया, फिर बेटे और छोटी बेटी को फांसी लगा दी। इसके बाद महिला ने खुद भी फंदा लगा लिया। मृतका का पति भूरालाल मध्यप्रदेश में रतलाम के शिवगढ़ का रहने वाला है। वारदात के बाद DSP गीता चौधरी भी मौके पर पहुंची। भीलवाड़ा से FSL टीम को बुलाया गया। टीम ने कई साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस पारिवारिक विवाद की आशंका जता रही है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

मृतका के पिता ने दी जानकारी

मृतका के पिता कालू निनामा ने बताया कि कुछ दिन पहले बेटी ने फोन पर बताया था कि उसका पति पिछले 15 दिनों से बहुत शराब पीने लगा है। शराब की लत के कारण पोल्ट्री का काम भी नहीं करता। उसे अकेले सारा काम देखना पड़ता है। पिता ने बेटी से मारपीट की बात से इंकार किया है। कुछ दिन पहले ही महिला ने पोल्ट्री फार्म मालिक को भी कहा था कि जिस दिन पीहर चली जाऊंगी तब पति का सारा काम करना पड़ेगा। उस दिन उसे समझा आएगा।  

छत्तीसगढ़ में भी सामने आया था ऐसा ही मामला

इससे पहले 3 फरवरी को छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां नारायणपुर थाना क्षेत्र के अंदरूनी इलाके में एक महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी थी। तीनों के शव उनके ही घर में लटके मिले थे।  

ये हैं आत्महत्या के प्रमुख कारण  

  • पारिवारिक - 26 %
  • बीमारी - 19 %
  • वैवाहिक - 11 %
  • बेरोजगारी - 6 %
  • नशे की लत - 5 %
  • अन्य कारण - 24 %

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.