Media24Media.com: महिला आयोग की अध्यक्ष ने की महिलाओं से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label महिला आयोग की अध्यक्ष ने की महिलाओं से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई. Show all posts
Showing posts with label महिला आयोग की अध्यक्ष ने की महिलाओं से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई. Show all posts

अमेरिका में पत्नि को प्रताड़ित करने वाले पति के वीजा को निरस्त करने महिला आयोग लिखेगा US दूतावास को पत्र

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक (Kiranmayi Nayak, President of Chhattisgarh State Women Commission) ने शुक्रवार को विभिन्न जिलों की महिलाओं द्वारा दिए गए आवेदनों की रायपुर के जल विहार स्थित आयोग कक्ष में जन सुनवाई की। प्रस्तुत प्रकरण शारीरिक शोषण, मानसिक प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना, सम्पत्ति विवाद से संबंधित थे।





यह भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारी के पत्नी को साथ रखने से इंकार करने पर महिला आयोग हुआ सख्त





प्रकरण की सुनवाई करते हुए नायक ने कहा कि शासकीय काम नियमों के तहत संचालित होते है। इन कार्यों में किसी तरह का व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। ऐसा एक मामला शुक्रवार को राज्य महिला आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस प्रकरण में जिला स्तरीय अधिकारी को फोन पर काम करने के लिए अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा था।





शासकीय काम में दखल नहीं देने की समझाइश





काम नहीं किए जाने पर तबादला करवा देने की भी बात कही जाती थी। इस पर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए अध्यक्ष किरणमयी नायक ने अनावेदक पक्षकार को संबंधित अधिकारी के शासकीय काम में दखल नहीं देने की समझाइश दी। व्यक्ति ने अपनी गलती स्वीकार की और महिला अधिकारी से माफी मांगते हुए भविष्य में इस प्रकार की गलती नहीं दोहराने की बात कही।





यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती के लिए 19 थर्ड जेंडर ने दिया परीक्षा





वहीं एक महिला ने आयोग के समक्ष शिकायत की कि अमेरिका में रहने वाले उसके पति द्वारा उसे कई तरह से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जाती थी। अमेरिका में उस पर अत्याचार कर असहाय स्थिति में छोड़ दिया था। अभी पति अमेरिका में ही कार्यरत है। पत्नि ने आयोग के समक्ष न्याय के लिए आवेदन किया। प्रकरण की सुनवाई में पति और उसके परिजन अनुपस्थित रहे। इस पर अध्यक्ष नायक ने पत्नि को पति से संबंधित वीजा, पासपोर्ट और अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, ताकि US दूतावास को पति का वीजा निरस्त करने पत्र प्रेषित किया जा सके।





यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन की बर्बादी रोकने के लिए बनाए जा रहे सख्त नियम





सुनवाई के दौरान एक अन्य प्रकरण में महिला प्रधान पाठिका को परेशान करने वाले अधीनस्थ शिक्षक के प्रकरण में बीईओ उपस्थित हुए। अध्यक्ष के निर्देशानुसार संबंधित शिक्षक को स्कूल से अन्यत्र किसी अन्य स्कूल में संलग्न करने एक महीने का समय मांगा। अधीनस्थ शिक्षक ने प्रधान पाठिका से की गई गलतियों के लिए माफी भी मांगा। साथ ही भविष्य में फिर से गलती नहीं करने की बात कही।





आयोग की सुनवाई में अनुपस्थिति पड़ेगी भारी





एक अन्य प्रकरण मे एक करोड़ रूपये विधवा महिला से लूटने वाले व्यक्ति को बार-बार आयोग के समक्ष उपस्थिति से बचने के लिए झूठा आवेदन दिया जाना भारी पड़ा। अध्यक्ष ने इस तरह आयोग की कार्रवाई को नजरअंदाज करने को गंभीर माना और अगली सुनवाई में पुलिस के माध्यम से आयोग के समक्ष उपस्थित करने कहा।





सोशल डिस्टेंसिंग का किया गया पालन





अन्य प्रकरण में अपने अधीनस्थ महिला चिकित्सा अधिकारी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने पर अध्यक्ष ने जांच समिति गठन करने की बात कही। चिकित्सकीय काम और उससे संबंधित प्रताड़ना के कारण इस समिति में वरिष्ठ चिकित्सकों को शामिल किया गया है। आयोग में कोरोना संक्रमण से बचाव के दिशा-निर्देश, सोशल डिस्टेंसिंग और फिजीकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्रवाई की गई।


सरकारी कर्मचारी के पत्नी को साथ रखने से इंकार करने पर महिला आयोग हुआ सख्त

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने शुक्रवार को प्रार्थना भवन में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की जनसुनवाई की। इस दौरान एक आवेदिका द्वारा शिकायत की गई, कि जल संसाधन विभाग में कार्यरत अनावेदक उसके पति शासकीय कर्मचारी है, जो उन्हें अपनी पत्नी मानने से इंकार कर रहे हैं। समस्त दस्तावेजों की जांच के बाद महिला आयोग(Women Commission News) द्वारा शासकीय कर्मचारी के खिलाफ सिविल सेवा आचरण संहिता के तहत विभागीय जांच के निर्देश दिए गए।





यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती के लिए 19 थर्ड जेंडर ने दिया परीक्षा





बिलासपुर जिले में पिछली सुनवाई में आवेदिका द्वारा अनावेदक प्रधान आरक्षक के खिलाफ दैहिक शोषण का आरोप लगाया था। आयोग से निर्देश मिलने पर पुलिस विभाग द्वारा प्रधान आरक्षक पर FIR दर्ज हुई है। न्याय मिलने से महिला ने शुक्रवार खुद उपस्थित होकर महिला आयोग अध्यक्ष और पूरी टीम को धन्यवाद दिया। दो दिवसीय सुनवाई में लगभग 44 प्रकरण रखे गए थे, जिनमें से 12 प्रकरण निरस्त किए गए हैं।





अगली जनसुनवाई में की जाएगी सुनवाई(Women Commission News)





वहीं 03 नए प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है। बाकी प्रकरणों की सुनवाई अगली जनसुनवाई में की जाएगी। शुक्रवार को आयोजित सुनवाई में मारपीट, भरण-पोषण के मामले में आवेदिका ने अपने पति अनावेदक खिलाफ शिकायत की, कि वह उसे कामवाली बता रहा है।





सिविल सेवा आचरण संहिता के तहत दिए विभागीय जांच के निर्देश(Women Commission News)





अनावेदक जल संसाधन विभाग में शासकीय कर्मचारी है। आवेदिका ने स्टेट बैंक का पासबुक, आधार कार्ड, अपना वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड और दाम्पत्य जीवन के कई फोटो प्रस्तुत किए, जिनमें आवेदिका और अनावेदक साथ खड़े हुए है।





सिविल सेवा आचरण संहिता के तहत कार्रवाई





अनावेदक 14 साल तक दाम्पत्य जीवन में आवेदिका के साथ रहा और साल 2019 में उसे किराये के मकान पर छोड़कर चला गया। उभय पक्ष को सुनने के बाद आयोग ने अनावेदक के मुख्य कार्यालय को समस्त दस्तावेज भेजते हुए अनावेदक के हस्ताक्षर फोरेंसिक जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए। जांच की प्रति आयोग को उपलब्ध कराने कहा गया। साथ ही अनावेदक के खिलाफ सिविल सेवा आचरण संहिता के तहत कार्रवाई करने के निर्देश मुख्य अभियंता बांगो परियोजना को दिए।





यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन की बर्बादी रोकने के लिए बनाए जा रहे सख्त नियम





एक अन्य प्रकरण में आवेदिका द्वारा अनावेदक अपने बच्चों और देवर के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना की शिकायत की गई। अध्यक्ष द्वारा उभय पक्ष को सुना गया और प्रकरण निरस्त करते हुए निर्णय लिया गया कि मां अपने बच्चों के खिलाफ केस नहीं कर सकती।





कोटा से महिला को सखी सेंटर द्वारा लाया गया सुरक्षित





महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा, परिवर्तित नाम कमला बाई नाग उम्र 40 साल ( मानसिक रूप से विक्षिप्त )को सकुशल घर वापसी कराया गया। कमला बाई का परिवार गरीबी रेखा के जीवन यापन करने वाला परिवार है, जो कि राजस्थान से अपने माता को लाने में असमर्थ था।





यह भी पढ़ें: ‘रक्षिता’ एम्बुलेंस नक्सली क्षेत्रों में जवानों की करेगी मदद





कंवलनार ग्राम पंचायत की कमला बाई नाग 2-3 साल से मानसिक रूप से विक्षिप्त अवस्था में घर से भटकते-भटकते दूसरे राज्य राजस्थान के कोटा जिले में पहुंच गई थी। जहां पुलिस विभाग के द्वारा नारी निकेतन में दाखिला करवाया गया। वहां महिला से पूछताछ और परामर्श के द्वारा दंतेवाड़ा निवासी होने की जानकारी पता चली। साथ ही महिला के अपने परिजनों के पास जाने की इच्छा जाहिर करने पर नारी निकेतन कोटा के द्वारा नारी निकेतन दंतेवाड़ा संपर्क किया गया।





कमला और उनके परिजनों ने प्रशासन को दिया धन्यवाद





महिला एवं बाल विकास विभाग ने उनके परिजनों से संपर्क कर उनके बेटे राजेश नाग और देवर मनोज कुमार को शासकीय खर्च पर 17 जनवरी 2021 को राजस्थान कोटा भेजा था। जहां से 24 जनवरी 2021 को राजेश और मनोज ने अपनी माता कमला बाई नाग को सकुशल अपने गांव कंवलनार लाया। वापस घर पहुंचने के बाद कमला बाई नाग और उनके परिजनों ने विभाग और प्रशासन को धन्यवाद दिया।


महिलाओं की भावनाओं से खिलवाड़ करना गंभीर अपराध - महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक (Kiranmayi Nayak President of Chhattisgarh State Women Commission) ने गुरुवार को रायपुर में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर जन-सुनवाई की।





हेल्थ केयर वर्कर का कोविड वैक्सीनेशन के लिए 8 जनवरी तक होगा पंजीयन, निजी चिकित्सकों का भी होगा पंजीयन





वहीं गुरुवार को प्रस्तुत एक प्रकरण में अनावेदक की अनुपस्थिति पर गंभीर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक के मार्फत उसे आयोग के समक्ष उपस्थित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कहा कि महिलाओं को कमजोर न समझे,उनसे किसी भी तरह की धोखाधड़ी करना अपराध है। आवेदक महिला ने आरोप लगाया कि उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करके पूरी संपति संबंधित ने हड़प कर ली हैं, जिसकी वजह से महिला के ऊपर लगभग एक करोड़ का कर्ज हो चुका हैं।





महिलाओं की भावनाओं से खिलवाड़ करना गंभीर अपराध





आयोग के अध्यक्ष ने महिलाओं को इस बात के लिए सतर्क किया है कि प्यार के झूठे जाल में फंसकर अपनी आर्थिक स्वतंत्रता को न खोये। इसी तरह युवा अपनी संयम को बनाये रखे। समय की नजाकत को ध्यान में रखते हुए सावधानी से कार्य करें। एक अन्य प्रकरण में भरण-पोषण के लिए पति ने पत्नि को प्रतिमाह 50 हजार रुपए देने के लिए सहमत हुए।





चुनाव जैसी रहेगी कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारी, एनाफिलैक्सिस के लिए तैयार रहेंगी चिकित्सकों की टीम





वहीं कुछ महीने बाद बच्चों के नाम 40-50 लाख की कीमत वाली फ्लैट पति द्वारा खरीदी करने पर भी सहमत हुए। आयोग ने दंपति को आगामी मई महीने में सुनवाई के लिए समय दिया है। आयोग की समझाइश पर पिता अपने बच्चों से फोन पर बात करने के साथ-साथ सुविधानुसार मिल भी सकेंगे।





आयोग की अध्यक्ष ने दी ये हिदायत





गुरुवार के एक अन्य प्रकरण में आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि पर्याप्त दस्तावेज प्रस्तुत करने पर न्याय करने में सुविधा होती है। प्रार्थी और अनावेदक प्रकरण के संदर्भ में सम्पूर्ण जानकारी प्रस्तुत करें, ताकि न्याय में अनावश्यक देरी न हो। इसी तरह एक अन्य प्रकरण में उन्होंने कहा कि पारिवारिक जीवन के सफल निर्वहन के लिए पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता हो।





सावधान : कोरोना वैक्सीन के नाम पर ऑनलाइन ठगी, रजिस्ट्रेशन के नाम पर भेज रहे ईमेल और मैसेज





वहीं किसी प्रकार की अनबन होने पर पति का नैतिक दायित्व है कि पत्नि और बच्चों के सम्पूर्ण भरण पोषण के लिए ध्यान दे। इसी तरह वैधानिक तलाक के बिना दूसरी शादी करना अपराध है। आयोग के समक्ष झूठा बयान न करे, ऐसे झूठे बयान पर संजीदगी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकरण में अनावेदक ने आवेदिका के रहने के लिए मकान की व्यवस्था और बच्चों के स्कूल फीस की व्यवस्था की सहमति दी।





इन प्रकरणों पर हुई सुनवाई





छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक (Kiranmayi Nayak) ने गुरुवार को विभिन्न जिलों की महिलाओं द्वारा दिए गए आवेदनों की आयोग कक्ष में जन सुनवाई की। गुरुवार को प्रस्तुत प्रकरण में शारीरिक शोषण, मानसिक प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना, संपत्ति विवाद से संबंधित थे। सुनवाई के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए कार्रवाई शुरुआत की गई।


महिला आयोग की अध्यक्ष ने की महिला उत्पीड़न से संबंधित 21 प्रकरणों पर जन-सुनवाई, कहा- सुखद गृहस्थ के लिए आपसी सामंजस्य महत्वपूर्ण

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक (Kiranmayi Nayak President of Chhattisgarh State Women Commission) ने मंगलवार को जांजगीर में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर जन-सुनवाई की। सुनवाई में 21 प्रकरण रखे गये थे, जिसमें एक प्रकरण सुनवाई के पूर्व रजामंदी होने के कारण नस्तिबद्ध किया गया। इसी तरह 8 प्रकरणों को भी रजामंदी और सुनवाई योग्य नहीं होने के कारण नस्तीबद्ध किया गया।









अध्यक्ष नायक (Kiranmayi Nayak) ने महिलाओं को समझाइश देते हुए कहा कि घरेलू और अपसी मनमुटाव का समाधान परिवार के बीच किया जा सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान और आपसी सामंजस्य सुखद गृहस्थ के लिए महत्वपूर्ण है। कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित सुनवाई में मुख्य रूप से महिलाओं से मारपीट, मानसिक प्रताड़ना, कार्यस्थल पर प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना, शारीरिक प्रताड़ना से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की गई।





इन प्रकरणों पर हुई सुनवाई





चांपा की महिला प्राध्यापक आवेदिका ने अनावेदक के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना की शिकायत की थी, जिसमें अनावेदक द्वारा बार-बार शिकायत करने का उल्लेख किया गया था। इस प्रकरण से संबंधित मामला उच्च न्यायालय लंबित है।









अध्यक्ष द्वारा अनावेदक को समझाइस देने पर स्वीकारतें हुए माफी मांगी और भविष्य में शिकायत नहीं करने और न्यायालय के आदेश को स्वीकारने के लिए सहमत हुए। एक अन्य प्रकरण में महिला ने अपने पति से मानसिक प्रताड़ना की शिकायत में भरण पोषण की मांग की थी। अध्यक्ष द्वारा समझाने पर अनावेदक ने पत्नि को नियमित भरण पोषण 15 हजार रूपए हर महीने बैंक अकाउंट में भेजना स्वीकार किया।









वहीं एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने मानसिक प्रताड़ना की शिकायत की थी। दोनों पक्ष की सुनवाई के बाद ग्राम पंचायत के विभागीय जांच का प्रकरण पाया गया। इस संबंध में जिला पंचायत CEO को जांच कर दो महीने के अंदर आयोग को सूचना देने के लिए कहा गया। जबकि अन्य दो प्रकरण में पुलिस अधीक्षक को पत्र जारी कर रिपोर्ट आयोग को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। सुनवाई के दौरान कलेक्टर यशवंत कुमार, एसपी पारूल माथुर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.