Media24Media.com: महासमुंद की खबर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label महासमुंद की खबर. Show all posts
Showing posts with label महासमुंद की खबर. Show all posts

बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस ने ली अंगड़ाई, धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताई

No comments Document Thumbnail

तेजी से बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी  मोहन मरकाम के निर्देशानुसार और प्रदेश महिला कांग्रेस के संयोजन में  शिव चौक नयापारा महासमुंद में धरना प्रदर्शन का आयोजन हुआ। कांग्रेस कमेटी के सभी नेता- कार्यकर्ता और मोहल्लावासियों ने धरना प्रदर्शन किया। विनोद सेवनलाल चंद्राकर संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन विशेष रूप से उपस्थित थे। डॉ.रश्मि चंद्राकर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी महासमुंद के नेतृत्व में शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल,ढेलु निषाद,महिला शहर अध्यक्ष लक्ष्मी देवांगन की मौजूदगी में केंद्र सरकार के विरोध में 'हल्ला बोल' किया। 





वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अच्छे दिन आने के वादे के साथ भारतवर्ष में आम जनता के लिए सबसे बुरे दिन लाने वाले मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा अपने उद्योगपति दोस्तों को जो फायदा पहुंचाया जा रहा है, वह निंदनीय है। आज तक कोई प्रधानमंत्री उद्योगपतियों के हाथों की कठपुतली नहीं बना। यह सरकार उद्योगपति के हाथों पूरे भारत को बेचने का प्रयास कर रही है।





डॉक्टर रश्मि चंद्राकर ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तो गैस का दाम दो रुपये बढ़ने पर हाथों में चूड़ी लेकर विलाप करने वाले भारतीय जनता पार्टी की महिला नेत्री आज सिलेंडर के दाम 830 रुपये होने पर भी अपने-अपने घर में दुबके पड़े  हैं। आज क्या भारतीय जनता पार्टी की महिलाओं को यह महंगाई दिखाई नहीं देती? 


बहुत हुई महंगाई की मार कहने वाली मोदी सरकार


शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल ने  कहा कि "बहुत हुई महंगाई की मार कहने वाली मोदी सरकार" आज देश में इतनी महंगाई ला दी है कि गरीब एवं मध्यम वर्ग के परिवार का जीना मुश्किल हो गया है।  


संजय शर्मा ने किया संबोधित 


जिला महामंत्री संजय शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन  महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव श्रीमती राशि महिलांग के द्वारा की गई।  महासमुंद जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष सुरेश द्विवेदी,शहर प्रभारी महामंत्री गुरमीत चावला,सुनील चन्द्राकर, डॉ.तरुण साहू,पार्षद कुमारी बाई, बबलू हरपाल,जगत महानंद, राजेश नेताम,तारा चंद्राकर नकवी मैडम,दशोदा ध्रुव,ममता चंद्राकर,सती चंद्राकर,अन्नू चंद्राकर,माया पांडे,सीमा ठाकुर,पाटकर,सीमा सेन,शहर उपाध्यक्ष राजू साहू,लखन चंद्राकर,प्रदीप चंद्राकर,तुलसी साहू मिन्दर चावला,जिला उपाध्यक्ष हुलास गिरी गोस्वामी,शहबाज राजवानी,मनोहर ठाकुर,बादल मक्कड़,आरिस अनवर,इमरान कुरैशी,आवेज खान,सूरज नायक,दीपक ठाकुर,दीपक चंद्राकर,विजय बघेल,जॉनी खान,ओमकार दास मानिकपुरी,देवेंद्र मेश्राम,धांसू देवार,कुणाल चन्द्राकर आदि उपस्थित थे।

तेरह साल की आरु साहू ने फोन पर सांसद से कही ये बात, बार-बार दिन ये आए...

No comments Document Thumbnail
छत्तीसगढ़ी लोक गायिका ओजस्वी (आरू) साहू  किसी परिचय की मोहताज नहीं है। वह राष्ट्रीय लोक कलाकार मंच की ब्रांड एंबेसडर भी है। महासमुंद संसदीय क्षेत्र के लोकसभा सदस्य चुन्नीलाल साहू के जन्मदिन पर आरू द्वारा फोन पर गीत गाकर बधाई देने वाला ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आरु कह रही है- 'दादा जी ! आपके जन्मदिन पर मुझे गाना गाकर बधाई देना है।'  उन्होंने गीत गाकर बधाई देने के साथ बड़ी ही चतुराई से अपने नए गीतों का सांसद के समक्ष प्रमोशन भी कर दिया। 







गौरतलब है कि महज 13 साल की आरू की दिल छू लेने वाली आवाज से उसकी छत्तीसगढ़ी हर गाने की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। आरू साहू की माता पूर्णिमा साहू चारामा में जन्मी और वहीं पर उनकी शिक्षा दीक्षा पूर्ण हुई। उनकी शादी धमतरी जिले में हुई। आरू का जन्म नगरी में हुआ। 6 साल की उम्र से ही आरू घर पर रहकर ही अपने माता पूर्णिमा साहू, पिता शीत कुमार साहू के सहयोग से गीत संगीत सीख रही है। और बीते कुछ सालों से छग सहित छग के बाहर कई मंचों पर अपनी प्रस्तुति दे चुकी है। 


राष्ट्रीय लोक कलाकार मंच की ब्रांड एंबेसडर है आरू 



2019 के छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में आरू साहू द्वारा उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ का राजकीय गीत 'अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार...।'  गाकर सबका मन मोह लिया। तभी उन्हें राष्ट्रीय लोक कलाकार मंच का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। 


50 से ज्यादा गाने गा चुकी है आरू



महज 13 साल की आरू छत्तीसगढ़ का नाम पूरे भारत में रोशन कर रही है। जिस उम्र में बच्चे माइक पकड़ने से घबराते हैं। उस उम्र में छोटी सी बेटी आरू ने छत्तीसगढ़ी गीतों को नई पहचान देकर नाम रोशन किया है। आरू साहू अब तक 50 से ज्यादा छत्तीसगढ़ी गीत गा चुकी है। इसके अलावा हिंदी गाने भी आरू ने खुद की आवाज में गाकर लोगों तक पहुंचाया है।

महासमुंद: तेज रफ्तार बस की टक्कर से तीन युवकों की मौत, बस चालक गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

महासमुंद जिले के तुमगांव के पास एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।  जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल महासमुंद पहुचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। 


कांकेर और जांजगीर-चांपा के कई वार्ड माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के वक्त तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार तीनों युवक तुमगांव के रहने वाले थे। किसी परिवारिक काम से जा रहे थे। इसी दौरान सरायपाली से रायपुर की ओर जा रही यात्री बस ने तुमगांव तिराहा के पास उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 


 


इस घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे अस्पताल दाखिल कराया गया। मृतकों में एक का नाम डॉक्टर रामनाथ निषाद बताया जा रहा है, जो भाठागांव तुमगांव का रहने वाला है। जबकि एक अन्य व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं अस्पताल में दम तोड़ने वाले युवक का नाम कृष्णा साहू है।

कोविड-19 के चलते पैरोल पर छोड़े गए 91 विचाराधीन बंदी

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है। जबकि जेलों में इसका दायरा बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि जेल के अंदर बंद कैदी भी संक्रमित हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं बढ़ते मामलों ने अपने पैर जेल के कैदियों तक पसार लिए हैं। इसको संज्ञान में लेते हुए माननीय उच्चतम न्यायालय ने रिट याचिका के मामले में पारित आदेश अंतर्गत 12 मई 2021 को हाई पावर कमेटी की बैठक बुलाई, जिसमें पारित संकल्पनुसार रायगढ़ जिला जेल और उप जेल सारंगढ़ में निरूद्ध विचाराधीन-रिमाण्ड प्रकरणों में बंदियों की सूची मंगाई गई थी।





जिला जेल में हुआ कोरोना विस्फोट, 2 कर्मचारी सहित 54 कैदी पाए गए कोरोना पॉजिटिव





प्राप्त विचाराधीन बंदियों की सूची अनुसार विचाराधीन कैदियों की रिहाई के लिए हाई पावर कमेटी के तय किए गए मापदण्ड के आधार पर रायगढ़ जिला न्यायालय ने 20 मई 2021 तक की स्थिति में कुल 91 बंदियों को अंतरिम जमानत-पैरोल पर छोड़ा दिया है।





आने वाले दिनों में छोड़े जा सकते हैं और कैदी





अंतरिम जमानत-पैरोल पर छोड़े गए विचाराधीन बंदियों को उनके घर तक पहुंचाने की कार्रवाई रायगढ़ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय के पैरालीगल वालिंटियर्स के सहयोग से सतत रूप से की जा रही है। अंतरिम जमानत-पैरोल पर विचाराधीन बंदियों को छोड़े जाने की कार्रवाई रायगढ़ जिला जेल और सारंगढ़ उप जेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर समीक्षा के बाद न्यायालय द्वारा आगामी दिनों में भी की जाएगी।





जशपुर जिला जेल में हुआ कोरोना विस्फोट, 21 बंदी पाए गए कोरोना पॉजिटिव





बता दें कि छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कोरोना के 4,943 नए केस सामने आए हैं। जबकि 96 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज कोरिया में 431 मरीज मिले हैं। वहीं सूरजपुर में 414 और सरगुजा में 315 मरीज मिले हैं। शुक्रवार को मिले नए मरीजों के बाद छत्तीसगढ़ में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 76 हजार 446 पहुंच गई है।शुक्रवार को 9 हजार 867 मरीज कोरोना से ठीक होकर घर लौटे। बता दें कि शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में 65,643 लोगों की कोरोना जांच हुई है, जिसमें सिर्फ 4,943 नए केस सामने आए।





कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर





  • छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 4,943 नए मरीजों की पहचान
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 41 हजार 366 संक्रमित
  • छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 96 कोरोना मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना से 12,391 मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 9 हजार 867 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 8 लाख 52 हजार 529 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में 76 हजार 446 एक्टिव केस

दो सरपंचों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश जारी, एक सचिव भी निलंबित

No comments Document Thumbnail

महासमुंद के पिथौरा जनपद पंचायत के धनोरा ग्राम पंचायत की सरपंच लक्ष्मी पटेल और सानटेमरी ग्राम पंचायत की सरपंच रंभा यादव पर मनरेगा कार्यों में रूचि न लेना, वित्तीय वर्ष 2020-21 में कराए जाने वाले कार्यों के प्रशासकीय स्वीकृत नहीं कराने जैसे कई कामों के कारण दोनों सरपंचों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 के तहत की गई है।





यह भी पढ़ें:- वेलेंटाइन वीक मनाने प्रेमी पहुंचा शादीशुदा प्रेमिका के घर, पति ने दोनों को उतारा मौत के घाट





मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रवि मित्तल ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिथौरा को पत्र लिखकर प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा है।





भंवरचुवा ग्राम पंचायत का सचिव निलंबित





जनपद पंचायत बसना के भंवरचुवा ग्राम पंचायत के सचिव कपूरचंद ताण्डी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रवि मित्तल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके लिए उन्होंने आदेश भी जारी कर दिया है।





यह भी पढ़ें:- Update- वैलेंटाइन वीक में एकतरफा प्यार का दर्दनाक अंजाम, बीएड की छात्रा की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या





तांडी को शासकीय कार्यों में घोर लापरवाही बरतनें और जनपद पंचायतों के बैठकों में बिना सूचना के अनुपस्थित रहना जैसे अन्य शासकीय कार्यों को शुरू न करना और आदेश, निर्देश की अव्हेलना के कारण निलंबित किया है।





निलंबन का आदेश जारी





सचिव को छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन और अपील) नियम 1999 के नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। जारी निलंबन अवधि में कपूरचंद तांडी का मुख्यालय जिला पंचायत महासमुंद निर्धारित किया गया है। इस निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्तें की पात्रता होगी।





यह भी पढ़ें:- वायरल वीडियो के बाद SDM ने की कार्रवाई, पैसों की मांग करने वाले दोनों पटवारी निलंबित





बता दें कि हाल ही में 2 पटवारियों का पैसे की लेनदेन की मांग करते हुए एक वीडियो वायरल (Patwari Suspended Corruption charges) हुआ था। जिस पर कार्रवाई करते हुए रायपुर SDM ने डंगनिया के पटवारी विजय कुमार साहू और भाटागांव के पटवारी भाईलाल अनंत को निलंबित कर दिया था। दोनों को जमीन नामांतरण और राजस्व दस्तावेज को ऑनलाइन करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।


असरकारी पुस्तक बेचने सरकारी आदेश, संकुल समन्वयकों पर दबाव!

No comments Document Thumbnail

(आनंदराम साहू)





महासमुंद'महामारी लेकिन  पढ़ना लिखना जारी ' कथित तौर पर यह एक असरकारी पुस्तक है।असरकारी इसलिए, क्योंकि इसे स्कूल शिक्षा विभाग (Mahasamund Education Department) के प्रमुख सचिव और प्रभावशाली अफसर डॉक्टर आलोक शुक्ल ने लिखा है। पुस्तक असरकारी (गैर शासकीय) है जिसे असरकारी (प्रभावशाली) बताकर बेचा जा रहा है। इसे ई बोध प्रकाशन से प्रकाशित कराया गया है। अब इस असरकारी (गैर सरकारी) पुस्तक को सभी संकुल केन्द्रों में दबावपूर्वक खपाया जा रहा है । 









पुस्तक बेचने विभागीय पत्र (Mahasamund Education Department)





महासमुंद जिले में तो शिक्षाधिकारी (Education Officer) ने पुस्तक बेचने बाकायदा सरकारी आदेश तक जारी कर दिया है। असरकारी पुस्तक बेचने इस सरकारी आदेश से जिले के संकुल समन्वयक खासे परेशान हैं। बताया जाता है कि करीब 150 पेज के इस पुस्तक में कोई दम नहीं है। इसकी जमीनी स्तर पर कोई उपयोगिता भी नहीं है। फिर भी इसे असरकारी किताब मानकर बाकायदा आदेश (Mahasamund Education Department) जारी कर बेचा जा रहा है।






 









दबावपूर्वक 200 रुपये वसूली (Mahasamund Education Department)





पुस्तक की कीमत दो सौ रुपये है।  जानकारी मिली है कि कोरोना काल में छत्तीसगढ़ में स्कूलों में कैसे पढ़ाई हुई, इसी की जानकारी पुस्तक में है। जिसकी उपयोगिता न स्कूली बच्चों के लिए है, और न ही संकुल समन्वयकों के लिए। लेकिन यह किताब स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव ने लिखा है, इसलिए इसे शिक्षा की अलख जगाने वाला दस्तावेज बताकर दबाव पूर्वक बेचा जा रहा है। 





प्यार करने की सजा मौत : माता-पिता ने की बेटी की हत्या, जानें आखिर पेरेंट्स ने क्यों ली अपनी ही बेटी की जान





प्रदेश भर में ऐसे बेच रहे पुस्तक





महासमुंद जिले के सभी विकासखंड शिक्षाधिकारी (Block Education Officer) और खंड संकुल समन्वयकों के लिए फरमान जारी किया गया है कि वे पुस्तक की कीमत दो सौ रुपये जमा कराएं। जिले के 120 संकुलों में इस पुस्तक को बेच रहे हैं। इस प्रकार 24 हजार रुपये का राजस्व पुस्तक की बिक्री से एक जिले से हो रहा है। प्रदेश के सभी 28 जिलों में पुस्तक की बिक्री ऐसे ही किए जाने की खबरें मिल रही है। इस प्रकार करीब साढ़े छह लाख रुपये का राजस्व पुस्तक को बेचकर मिलेगा। यहां यक्ष प्रश्न यह है कि सेवानिवृत्त होने के समय प्रदेश के विभिन्न जिलों में घुम-घुमकर एक शासकीय सेवक द्वारा लिखित पुस्तक को सरकारी फरमान जारी कर बेचा जाना क्या उचित है?





बस्तर के इस किसान से निकले मुगल काल के सिक्के, जानिए इनकी कीमत और वजन





शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मैदानी अमले का दुरूपयोग कर राजस्व की अवैधानिक वसूली नहीं की जा रही है? सरकार के विशेष कृपा पात्र डॉ आलोक शुक्ल को सेवानिवृत्ति के बाद संविदा नियुक्ति दी गई है, ऐसी खबर है। तब शिक्षा विभाग के शीर्ष अधिकारी द्वारा अपने पद का दुरूपयोग कर कदाचरण नहीं किया जा रहा है? इन सवालों का जवाब देने कोई तैयार नहीं है।





शिक्षाधिकारी की स्वीकारोक्ति





इस संबंध में जिला शिक्षाधिकारी रॉबर्ट मिंज (District Education Officer Robert Minz) से पूछने पर उन्होंने पुस्तक सप्लाई के लिए पत्र जारी करने की स्वीकारोक्ति के साथ यह भी कहा कि उच्चाधिकारियों के आदेश का पालन करना पड़ता है। जैसा हमें कहा गया है, हम कर रहे हैं। उच्च कार्यलय अथवा अधिकारी का आदेश दिखाने के आग्रह पर वे गोलमाल जवाब देने लगे। इस तरह पद का दुरूपयोग कर असरकारी पुस्तक बेचे जाने से शिक्षा जगत से जुड़े मैदानी अमले में रोष व्याप्त है।


धान खरीदी : बारदाना का कृत्रिम अभाव पैदा कर किसानों को कर रहे परेशान, किसान नेता योगेश्वर चंद्राकर आज धान खरीदी केंद्र में करेंगे प्रदर्शन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद: धान खरीदी केंद्रों में जानबूझकर अव्यवस्था फैलाई (Farmers leader Yogeshwar Chandrakar protest ) जा रही है। बारदाना का कृत्रिम अभाव पैदा कर किसानों को परेशान किया जा रहा है। खरीदी केंद्रों में नए बारदाना का स्टॉक होने के बावजूद किसानों को धान बेचने टोकन नहीं दे रहे हैं। धान बेचने किसानों के बीच मारामारी और प्रतिस्पर्धा पैदा की जा रही है। जिससे समर्थन मूल्य पर धान बेचने के आड़ में किसानों से उगाही कर सकें। धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  ऐसा कहना है किसान नेता योगेश्वर चंद्राकर (Farmers leader Yogeshwar Chandrakar) का।









 विलंब से शुरू हुई खरीदी, किसान परेशान





मीडिया को जारी एक बयान में उन्होंने कहा है कि  विलंब से धान खरीदी प्रारंभ होने के कारण किसान पहले से ही परेशान हैं। और अब बारदानों की कृत्रिम कमी पैदा कर किसानों को परेशान किया जा रहा है। महासमुंद जिले का एक बड़ा क्षेत्र हाथी प्रभावित है। जहां किसान मौत के साये में खलिहान में रतजगा करने विवश हैं।  वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दौर में शीत लहर से जूझते हुए किसान खलिहानों में धान की रखवाली कर रहे हैं। खलिहानों में हाथी के हमले से गत वर्षों में हुई मौतों से  सरकार और जनप्रतिनिधियों ने सबक नहीं लिया है।  






धान की रखवाली करते किसानों की हुई थी मौत





गौरतलब है कि महासमुंद जिले के बांसकुड़ा गांव में धान की रखवाली करते दो लोगों को हाथी ने मार डाला था। आज उनके बच्चे मुखिया विहीन होकर जीने मजबूर हैं।  इस साल भी धनसूली गांव में हाथी के हमले से किसान की मौत हो गई।





cg government job alert: अगर आप भी पाना चाहते है सरकारी नौकरी, तो इन पदों के लिए जल्दी करें अप्लाई





वहीं दो  दिन पूर्व ही महासमुंद शहर से लगे चोरभट्ठी गांव के खलिहान में एक किसान हाथी के आक्रमण से मरते-मरते बचा है। यही स्थिति विधायक के गृहग्राम और जनपद अध्यक्ष के गृहग्राम और आसपास क्षेत्र की भी है, लेकिन लापरवाही की हद इतनी है कि किसान हितैषी होने का दंभ भरने वाले सत्तासीन लोगों को किसानों की कोई परवाह ही नहीं है। फोटो खिंचाने और बारदाना की पर्याप्त उपलब्धता दिखाने के लिए सभी धान खरीदी केंद्रों में हजारों बंडल बारदाने रखे हैं। किसानों को बारदाना नहीं होने की बात कहकर गुमराह किया जा रहा है। 






 व्यापारियों को लाभ पहुंचाने कुचक्र





 व्यापारियों से सांठगांठ कर किसानों को 15 से 20 रूपये नग में बारदाना लेने मजबूर कर रहे हैं। इन समस्याओं को लेकर किसान नेता योगेश्वर चंद्राकर आज मंगलवार को सुबह 10 बजे बेमचा धान खरीदी केंद्र में किसानों के साथ (Farmers leader Yogeshwar Chandrakar protest) प्रदर्शन करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठने की बात उन्होंने कही है।  


राजनीतिक दबाव में अब बंद नहीं होगी दुकानें- चेम्बर ऑफ कॉमर्स

No comments Document Thumbnail

महासमुंद: चेम्बर ऑफ कामर्स महासमुंद और रिटेल चेम्बर ऑफ कामर्स महासमुंद दोनों संगठनों का विलय हो गया है। इसके साथ ही व्यवसायियों ने ऐलान किया है कि अब राजनीतिक दबाव में व्यापार बंद नहीं किया जाएगा। 8 दिसंबर को प्रस्तावित भारत बंद (No Bharat Band in Mahasamund) का महासमुंद में असर नहीं रहेगा। 





भारत के कृषि कानूनों को लेकर लंदन में प्रदर्शन, मेट्रोपोलिटन पुलिस ने किया कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार





विधायक का अनुरोध ठुकराया





संगठन के अध्यक्ष राकेश झाबक ने प्रेसवार्ता के दौरान स्पष्ट किया कि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से व्यापार चौपट है। ऐसे में बंद का समर्थन नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि संगठन के संरक्षक व महासमुन्द विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर का समर्थन के लिए फोन आया था, जिसे व्यापारियों ने सिरे से नकार दिया।





70 गांवों के 700 व्यापारी जुड़े
प्रेस क्लब महासमुन्द में आयोजित प्रेसवार्ता में व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने निर्णय लिया है कि नये चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष राकेश झाबक एवं उनके कार्यकारिणी के साथ कार्य करेंगे।





कोरिया में भालू के हमले से 4 ग्रामीणों की मौत, 5 घायल





पूरी कार्यकारिणी और 70 गांवों के 700 व्यापारी संगठन चेम्बर ऑफ कामर्स में विलय हो रहा है। इनके साथ ही मिलकर व्यापारी संगठन के हितो मे कार्य करेंगे। यह संस्था छत्तीसगढ चेम्बर ऑफ कामर्स से जुडा हुआ है। मार्च महीने के बाद चेम्बर का चुनाव होने जा रहा है।





जिला स्तर के संगठन का किया जा रहा है विस्तार





चेम्बर ऑफ कामर्स महासमुंद क्षेत्र (No Bharat Band in Mahasamund) का एक अलग चुनाव भविष्य में करवाने जा रही है। जिसमें शहर के समस्त व्यापारी एवं आसपास विधानसभा क्षेत्र के व्यापारी अपना वोट डालकर व्यापारी प्रतिनिधि चुनेगे। इसके बाद महासमुंद जिला स्तर के संगठन का कार्य विस्तार से किया जायेगा। बसना, पिथौरा, सरायपाली, बागबाहरा क्षेत्र के व्यापारी संगठन में कोरोना काल (लॉकडाउन) के समय से लगातार जनसंपर्क जारी है।





इंजीनियर को भारी पड़ा पूर्व मंत्री इमरती देवी को बंगला खाली करने के लिए नोटिस भेजना, चंद घंटों में हुआ ट्रांसफर





यह संगठन जिला का सबसे बड़ा संगठन बनने जा रहा है। जिसमें अब तक के ग्रामीण क्षेत्रो के व्यापारी नही जुडे थे। रिटेल चेम्बर के जुड़ने से जिले को सबसे ज्यादा व्यापारी इस संगठन में हो जायेगा। इस संगठन में शहर के 40 प्रकार के व्यापार करने वाले व्यापारी संगठन जुड़ा हुआ है।





रिटेल के पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी
 रिटेल चेम्बर के वर्तमान अध्यक्ष भाऊलाल बेलेकर, सचिव दानेश्वर सिन्हा, भेखलाल यादव, लेखराम साहु, बसंत कुमार साहू, सदस्यगण के अलावा चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष राकेश झाबक, उपाध्यक्ष दिलीप कृष्णानी, कोषाघ्यक्ष राकेश जैन, मेहुल सूचक,  अन्य सदस्य उपस्थित थे। चेम्बर ऑफ कामर्स में दानेश्वर सिन्हा एवं भाऊलाल बेलेकर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अब चेम्बर ऑफ कॉमर्स में सदस्यों की संख्या करीब 1400 हो गई है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.