Media24Media.com: भारत जोड़ो न्याय यात्रा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भारत जोड़ो न्याय यात्रा. Show all posts
Showing posts with label भारत जोड़ो न्याय यात्रा. Show all posts

बीजेपी पर गरजे 'इंडिया' के दिग्गज, राहुल बोले- राजा की आत्मा EVM, ED, CBI और IT विभाग में बसती है

No comments Document Thumbnail

 मुंबई : भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर मुंबई के शिवाजी पार्क में ‘इंडिया’ गठबंधन की विशाल रैली में विपक्षी गठबंधन के तमाम दिग्गज जुटे। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी एक मुखौटा हैं और वह ईवीएम, ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग’’ के बिना कोई चुनाव नहीं जीत सकते हैं। गठबंधन के घटक दलों के तमाम नेताओं ने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग पर बीजेपी पर हमला बोला और ईवीएम में धांधली को लेकर लोगों से अलर्ट रहने का आह्वान किया।


कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि मैं राहुल गांधी जी को बधाई देता हूं, जिन्होंने मणिपुर से मुंबई तक की अपनी यात्रा पूरी की। मुंबई एक शक्तिशाली शहर है, यह क्रांतिवीरों की भूमि है। यहां के आंदोलन की आवाज पूरे देश में गूंजती है। खड़गे ने कहा कि बीजेपी जो भी कर रही है, वो देश का संविधान बदलने के लिए कर रही है। अगर एक बार संविधान बदल गया तो फिर से इस देश में गुलामी आ जाएगी, हम आजाद नहीं रहेंगे। एक बार फिर नरेंद्र मोदी की सरकार बनी तो आगे से चुनाव नहीं होंगे। मोदी जी के पास RSS की शक्ति है। इसी विचारधारा से वह हमसब को कुचलना चाहते हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और समाज में नफरत को उजागर करने के लिए उन्हें अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘‘ईवीएम, ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग’’ के बिना लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी एक मुखौटा हैं, जो शक्ति के लिए काम करते हैं। वह पूरी तरह खोखला हैं, जिनके पास 56 इंच का सीना नहीं है।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी का ‘‘भ्रष्टाचार पर एकाधिकार’’ है। उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या आपको लगता है कि शिवसेना और एनसीपी के लोग अलग होकर सत्तारूढ़ गठबंधन में ऐसे ही शामिल हो गए।’’ उन्होंने दावा किया कि मोदी ईवीएम के बिना चुनाव नहीं जीत सकते। उन्होंने कहा, ‘‘हमने निर्वाचन आयोग से वीवीपीएटी की भी गिनती करने के लिए कहा, लेकिन हमारी मांग स्वीकार नहीं की गई।’’

विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के कई घटक दलों के नेताओं ने भी रैली को संबोधित किया। एनसीपी-शरदचंद्र पवार के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि आज हिंदुस्तान के हालात में बदलाव लाने की जरुरत है। बीजेपी ने देश की जनता को झूठा आश्वासन देकर फंसाया है। हमें एक साथ मिलकर बीजेपी को सत्ता से दूर करना होगा। पवार ने कहा कि महात्मा गांधी ने इसी शहर से 'भारत छोड़ो' का नारा दिया था, आज हमें (इंडिया गठबंधन) बीजेपी को सत्ता से बाहर करने की कसम खानी चाहिए।

राहुल गांधी का बीजेपी सरकार पर निशाना कहा - पाकिस्तान की तुलना में भारत में दोगुनी बेरोजगारी

No comments Document Thumbnail

 Bharat Jodo Nyay Yatra: मध्य प्रदेश ग्वालियर में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ''आज देश में पिछले 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोज़गारी है. पाकिस्तान की तुलना में भारत में दोगुनी बेरोजगारी है. हमारे पास बांग्लादेश और भूटान से भी अधिक बेरोजगार युवा हैं क्योंकि नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी और GST लागू करके छोटे व्यवसायों को खत्म कर दिया है.


राहुल गांधी ने कहा कि 'हवाई चप्पल' वालों को हवाई जहाज की यात्रा का सपना दिखा, नरेंद्र मोदी ‘गरीबों की सवारी’ रेलवे को भी उनसे दूर करते जा रहे हैं. हर साल 10% बढ़ता किराया, डायनामिक फेयर के नाम पर लूट, बढ़ते कैंसलेशन चार्जेस और महंगे प्लेटफार्म टिकट के बीच लोगों को एक ऐसी ‘एलीट ट्रेन’ की तस्वीर दिखाकर बहलाया जा रहा है जिस पर गरीब पांव तक नहीं रख सकता.

सरकार पर बरसे राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि वरिष्ठ नागरिकों तक से उन्हें मिलने वाली छूट छीन कर पिछले 3 वर्षों में सरकार उनसे ₹3,700 करोड़ की वसूली कर चुकी है. प्रचार के लिए चुनी गई ट्रेन के लिए आम आदमी की ट्रेनों को जहां तहां खड़ा कर दिया जाता है. गरीब और मध्यमवर्गीय यात्री रेलवे की प्राथमिकता से बाहर कर दिए गए हैं.

 

मानहानि से जुड़े मामले में राहुल गांधी की पेशी आज, जानें पूरा मामला

No comments Document Thumbnail

 Rahul Gandhi News : राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है. मणिपुर से होते हुए यात्रा आजकल उत्तर प्रदेश से जिलों से गुजर रही है. इसी बीच मंगलवार (20 फरवरी) को यात्रा पर ब्रेक लगने जा रहा है, क्योंकि राहुल गांधी को एक मामले में कोर्ट में पेश होना है. इसके लिए कुछ घंटों के लिए यात्रा को रोका जाएगा. राहुल गांधी सुल्तानपुर की एक स्थानीय कोर्ट में पेश होने के बाद दोबारा इस यात्रा को शुरू करेंगे.


कांग्रेस नेता ने दी जानकारी

राहुल गांधी की कोर्ट में पेशी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बताया कि मंगलवार को सुबह भारत जोड़ो न्याय यात्रा कुछ देर के लिए रुकेगी, क्योंकि राहुल गांधी को मानहानि से जुड़े एक मामले में कोर्ट में पेश होना है.

राहुल गांधी कोर्ट में पेश होंगे

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सोमवार को 37 दिन हो चुके हैं. मंगलवार को ये यात्रा कुछ देर के लिए रुकेगी. दोपहर 2 बेज अमेठी के फुरसतगंज से यात्रा को दोबारा शुरू किया जाएगा. राहुल गांधी मंगलवार को सुबह 11 बजे सुल्तानपुर की स्थानीय कोर्ट में पेश होने के लिए पहुंच सकते हैं.”

अमित शाह पर की थी आपत्तिजनक टिप्प्णी

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2018 में बेंगलुरु में गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद तत्कालीन जिला उपाध्यक्ष विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. विजय मिश्रा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह को हत्यारा कहा था. जिससे उन्हें ये सुनकर ठेस पहुंची थी. बाद में वकील के जरिए राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. बीते 5 साल से ये मामला कोर्ट में चल रहा है.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, मणिपुर सरकार ने लगाई कई पाबंदियां

No comments Document Thumbnail

 Bharat Jodo Nyay Yatra : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' मणिपुर के थौबल जिले से 14 जनवरी यानी रविवार से शुरू होने जा रही है. मणिपुर सरकार ने कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू किये जाने से जुड़े कार्यक्रम पर कई पाबंदियां लगाई हैं. राज्य सरकार ने कहा है कि यह कार्यक्रम एक घंटे से अधिक नहीं होना चाहिए और इसमें भाग लेने वालों की अधिकतम संख्या 3,000 हो.


बता दें कि कांग्रेस ने आयोजन स्थल इंफाल पैलेस ग्राउंड से बदलकर थौबल में एक निजी मैदान किया है. थौबल उपायुक्त कार्यालय ने 11 जनवरी को अनुमति आदेश जारी किया था और इसे कांग्रेस पार्टी ने यात्रा से एक दिन पहले शनिवार को शेयर किया.

अनुमति आदेश में कहा गया है कि कार्यक्रम एक घंटे से अधिक नहीं होना चाहिए क्योंकि आयोजन स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग से लगा हुआ है और यातायात को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ना होगा. इसमें कहा गया है कि कार्यक्रम में भाग लेने वालों की अधिकतम संख्या 3,000 तक सीमित रहनी चाहिए.

राहुल गांधी करेंगे यात्रा का नेतृत्व

यात्रा रविवार को थौबल जिले के खोंगजोम इलाके में एक निजी मैदान से शुरू की जाएगी और राहुल गांधी इसका नेतृत्व करेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के शीर्ष नेता कार्यक्रम में भाग लेंगे. कांग्रेस का कहना है कि लोकसभा चुनाव से पहले निकाली जा रही यह यात्रा 67 दिन में 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी. 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान लगभग 6,700 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी.

यह यात्रा आदर्शों के लिए, वोट के लिए नहीं

शनिवार को पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने मणिपुर में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की. मणिपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र सिंह भी मौजूद थे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयराम ने कहा कि कांग्रेस की यह ‘निष्पक्ष यात्रा’ मोदी शासन के दस साल के अन्याय को ध्यान में रखकर है. उन्होंने कहा, ”यह यात्रा एक राजनीतिक दल का कार्यक्रम है. लेकिन यह यात्रा आदर्शों के लिए है, वोटों के लिए नहीं.”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होने के लिए इंडिया गठबंधन के नेताओं को निमंत्रण दिया है. गुवाहाटी में राहुल 23 जनवरी को घोषणा पत्र को लेकर एक बड़ा कार्यक्रम भी करेंगे. उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान राहुल अलग-अलग नागरिक संस्थाओं से मिलेंगे और जनसभाएं होंगी.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.