Media24Media.com: बीजापुर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बीजापुर. Show all posts
Showing posts with label बीजापुर. Show all posts

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम "चिरायु" बना बच्चों के लिए वरदान

No comments Document Thumbnail

बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशानुसार व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जिला बीजापुर अधिकारी डॉ. बीआर पुजारी एवं रंजन मिश्रा जिला कार्यक्रम प्रबंधक जिला बीजापुर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के अंतर्गत चिन्हांकित एवं लाक्षणिक बच्चों का शासन के द्वारा निर्धारित उच्च संस्थान शासकीय मेडिकल कॉलेज जगदलपुर व मेडीशाइन अस्पताल रायपुर में सफलतापूर्वक इलाज कराया गया।

जिसमें यश तामड़ी उम्र 16 दिन (पुरूष) पिता महेन्द्र तामड़ी, ग्राम-गुनलापेटा भोपालपटनम, बिमारी का नाम-जन्मजात पैर की विकृति 1 अप्रैल 2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भोपालपटनम में बाएं पैर के जन्मजात पैर की विकृति के बच्चे का जन्म हुआ जिसे देखकर बच्चे के माता पिता को दुःख हुआ किंतु चिरायु टीम द्वारा उन्हें समझाया गया कि इस तरह के बच्चों का सफल उपचार होता है और वह बाकी बच्चों की तरह सामान्य जीवन यापन करेगा उसके पश्चात् 23 अप्रैल 2024 को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में डॉ. चेलापति राव (बीएमओ भोपालपटनम) के मार्गदर्शन में चिरायु टीम के द्वारा कास्टिंग प्रोसिजर (पीओपी) कराया गया।

इसी तरह नीला वाचम उम्र 09 वर्ष (बालिका) पिता मोती राम, ग्राम-जारामरका भैरमगढ़ जन्मजात कटे होंट से पीड़ित थी जिसे 20 मई 2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैरमगढ़ की चिरायु टीम का दौरा कन्या रेसीडेंसियल बेदरे में हुआ जहां पर नीला वाचम नामक बच्ची जन्मजात कटे-फटे होंठ से ग्रसित थी चिरायु टीम द्वारा माता पिता को समझाया गया कि इस प्रकार के बच्चों का सफल उपचार होता है और वह बाकी बच्चों की तरह सामान्य जीवन यापन करेगी उसके पश्चात 25 मई 2024 को मेडीशाइन अस्पताल में डॉ. रमेश तिग्गा (बीएमओ) भैरमगढ़ के मार्गदर्शन में चिरायु टीम के द्वारा सर्जरी कराया गया।

उक्त दोनो बच्चों के बेहतर इलाज कर सामान्य बच्चों की श्रेणी में लाने के लिए चिरायु की टीम को बच्चों के माता-पिता ने खुशी जाहिर करते हुए टीम को धन्यवाद दिया। बीजापुर जिले में बच्चों को बेहतर ईलाज और जन्मजात विकृति को दूर करने उच्च संस्थाओं में भेजा जाता है ताकि जन्मजात विकृत एवं अन्य गंभीर बीमारी से ग्रस्त बच्चों को सामान्य बच्चों की श्रेणी में लाने के लिए बेहतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर स्थित कलेक्टर कार्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने एक दिवसीय बीजापुर प्रवास के दौरान कलेक्टर कार्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्पार्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रतिमा अनावरण के उपरांत कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी, छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान और सम्मान का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगाई जा रही है ताकि लोगों में अपनी संस्कृति को लेकर चेतना जागृत की जा सके। अपने तीज-त्यौहार, लोक परम्पराओं को जानने-समझने का भावी पीढ़ी को पर्याप्त अवसर मिले, यही हमारा प्रयास है।

मुख्यमंत्री बघेल ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ के परंपरागत तिहारों का आयोजन किया जा रहा है। तीजा-पोरा, अक्ती, हरेली, छेरछेरा जैसे लोक जीवन के तिहारों को व्यापक स्तर पर मनाने की सार्थक पहल हुई है। बोरे-बासी को आज पूरा देश जानने लगा है। आदिवासी नृत्य महोत्सव, देवगुड़ी का कायाकल्प, आदिवासी परब सम्मान निधि जैसी पहल के माध्यम से जनजातीय संस्कृति को सम्मान दिलाने का काम किया गया है।

इस अवसर पर उद्योग, वाणिज्य कर एवं आबकारी मंत्री तथा बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा,विधायक विक्रम मंडावी जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, उपाध्यक्ष कमलेश कारम ,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, एवं कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण,उपस्थित थे।

बीजापुर के मद्देड़ बफर रेंज में बाघ के खाल के साथ 10 गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

बीजापुर। इंद्रावती टायगर रिजर्व में एंटीपोचिंग के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई की गई है। इंद्रावती टायगर रिजर्व बीजापुर, सामान्य वन मंडल बीजापुर और एंटीपोचिंग उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व, गरियाबंद की संयुक्त टीम ने मद्देड़ बफर रेंज में 10 आरोपियों को बाघ की खाल के साथ पकड़ा है। वन विभाग द्वारा वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर एंटीपोचिंग के संबंध में निरंतर कार्यवाही हो रही है। इसी क्रम में मद्देड़ बफर रेंज में भी वन विभाग की नजर ऐसे मामलों पर बनी हुई है। मामलें के मुख्य आरोपी को ग्राम कांडला से गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
                 

वन विभाग लगातार इस संबंध में मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं का अन्वेषण कर रहा था। विभाग को यह जानकारी मिली कि तंत्र विद्या के लिए कुछ लोग बाघ की खाल प्राप्त करने में लगे हुए है। इस पर 15 सदस्यों की एंटीपोचिंग टीम गठित की गई। टीम ने ट्रैक करने पर सफेद रंग की मारूति वैगन आर को रूद्रागम गांव की ओर जाते देखा। गाड़ी का पीछा किया गया। गाड़ी रूद्रागम में एक व्यक्ति के घर रूकी और कार से पांच लोग उतरे और घर में प्रवेश किया। एंटीपोचिंग टीम जब घर में पहुंची तब उन्हें एक नग बाघ का खाल मिला। इसकी लम्बाई 2.15 मीटर और चौड़ाई एक मीटर है।
                     

आरोपियों में आरती दास, विक्रम ठाकुर, प्रीतम लाल साहू, तामेश्वर जैन, काका दीपक, मनोज कुरसम, किशोर दशराहिया शामिल है। साथ ही अन्य दो आरोपी फरार है, जिनकी पतासाजी की जा रही है। यह कार्यवाही प्रधान मुख्य वन सरंक्षक व्ही. श्रीनिवास राव तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) सुधीर अग्रवाल के निर्देशन में गठित टीम द्वारा की गई। कार्यवाही के संयुक्त टीम में गंणवीर धम्मशील, उपनिदेशक इंद्रावती टायगर रिजर्व बीजापुर, वरूण जैन, उपनिदेशक उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद और अशोक पटेल, वन मण्डलाधिकारी, वन मण्डल बीजापुर शामिल हैं। 

इस विशेष टीम में इन्द्रावती टायगर रिजर्व से संजय रौतिया सहायक संचालक बफर हितेश कुमार ठाकुर वन परिक्षेत्र अधिकारी फरसेगढ़, संतोष लंकन वनपाल मददेड़ बफर एवं अन्य सभी मददेड़ बफर के स्टॉफ तथा सामान्य वनमण्डल से देवेन्द्र कुमार गोंड उपवनमण्डाधिकारी बीजापुर योगेश रात्रे वन परिक्षेत्र अधिकरी भैरमगढ़ एवं उदन्ति सीतानदी टायगर रिजर्व से गोपाल कश्यप, चन्द्रबली ध्रुवे, रोहित निषाद, ऋषि धु्रव, फलेश दिवान, दिरेन्द्र धु्रव, ओम प्रकाश राव, चुरामन लाल, तारकेश्वर देवांगन, भूपेन्द्र भेड़िया, शिव शामिल है। प्रकरण में आरोपियों से पूछताछ कर वन्यप्राणी अधिनियम 1972 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

फलदार पौधों से लहलहाया ’समक्का-सारक्का कुंज’

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश के सीमावर्ती वनांचल स्थित भोपालपटनम का ’’समक्का-सारक्का कुंज’’ अब फलदार पौधों से लहलहाने लगा है। यहां कैम्पा मद अंतर्गत बीजापुर वनमंडल में भोपालपटनम परिक्षेत्र के शहर से लगे 10 हेक्टेयर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराकर 4 हजार आम, जामुन तथा कटहल के फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गया है। ’’समक्का-सारक्का कुंज’’ में पिछले वर्ष वर्षाऋतु में ही रोपण का कार्य किया गया था, जिसका अभी से बहुत अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे है और एक वर्ष के भीतर ही रोपित आम के लगभग सभी पौधो में पुष्पन हुआ तथा उनमें फल भी लगे है।

इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भोपालपटनम के कक्ष क्रमांक 829 शहर से लगा होने के कारण विभाग के समक्ष सीमावर्ती वनभूमि में बढ़ता अतिक्रमण एक चुनौती बनी हुई थी। परन्तु सितम्बर वर्ष 2020 में विभाग द्वारा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया एवं कैम्पा मद अंतर्गत ए. पी. ओ. वर्ष 21-22 में असिंचित बांस वृक्षारोपण के लिए प्रस्तावित किया गया। क्षेत्र के अतिक्रमण से प्रभावित होने एवं वस्तुस्थिति को देखते हुए विभाग द्वारा असिंचित बांस वृक्षारोपण को सिंचित फलदार वृक्षारोपण ( चौनलिंक फेंसिंग सहित ) में परिवर्तित किया गया।

वृक्षारोपण परिवर्तित होने के पश्चात क्षेत्र में चौनलिंक फेंसिंग किया गया तथा वर्षा ऋतु - 22 में 10 हे. क्षेत्र में कुल 4000 उच्च गुणवत्ता के पौधे रोपित किये गये। रोपित पौधों में मुख्यतः 02 हजार आम के पौधे, 01 हजार कटहल के पौधे और 01 हजार जामुन के पौधे शामिल हैं। चूँकि रोपण क्षेत्र काफी वर्षों से रिक्त था, आसपास के लोग इस क्षेत्र का अतिक्रमण कर रहे थे। इसके रोकथाम हेतु विभाग द्वारा वृक्षारोपण को क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेडाराम के आराध्य देवी के नाम पर ’’समक्का- सारक्का कुंज’’  का नाम दिया गया। यह इसीलिए क्योंकि ‘‘समक्का सरक्का देवी’’ इस क्षेत्र में सर्वमान्य है एवं विभिन्न धर्मों समुदायों द्वारा पूजे जाते हैं। इस पहल का सकारात्मक परिणाम देखने को मिला तथा वर्तमान में रोपण क्षेत्र में लोगों का प्रवेश पूर्णतः बंद है।

उच्च गुणवत्ता के पौधों का उपयोग, नियमित सिंचाई, खाद का सही उपयोग एवं रखरखाव के फलस्वरूप प्रथम वर्ष से ही परिणाम दिखने लगे हैं। लगभग सभी आम के पौधों में इस वर्ष पुष्पन हुआ तथा करीब 5-6 फीट पौधों में फल लगने शुरू हो गये है। पौधों के समुचित विकास को ध्यान में रखते हुए केवल कुछ पौधों में फल प्राप्त किया गया है। प्रयोग के तौर पर पौधों के बीच इस वर्ष साग-सब्जी जैसे पालक, लाल भाजी, बरबट्टी, बैगन, मूली, मिर्ची एवं टमाटर आदि अंतर फसल का उत्पादन लिया गया। वर्तमान में वृक्षारोपण शत प्रतिशत जीवित प्रतिशत के साथ स्वस्थ स्थिति में है। विभाग द्वारा निरंतर प्रयास कर इसे एक आदर्श वृक्षारोपण के रूप में विकसित किया जा रहा है।

बनेगी सड़क, पढ़ेंगे हम, के नारे से गूंज उठा तुमनार

No comments Document Thumbnail

बीजापुर। यह कहानी है बीजापुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत तुमानार की । जहां महात्मा गांधी नरेगा से द्वितीय श्रेणी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है।  सड़क बनते देख ग्रामीणों की खुशी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चें हमें मौके पर देखकर नारा लगाने लगे कि " बनेगी- सड़क, पढ़ेंगे हम" वहीं ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बन जाने से अंदरूनी क्षेत्रों के 8 ग्राम वासियों को आवागमन में सुविधा होगी। ग्राम पंचायत तुमनार में बनने वाली पहली सड़क स्कूल पारा से कुम्हार पारा तक स्वीकृत की गई है जिसकी लंबाई 1 किलोमीटर है।

कुम्हार पारा में 30 परिवार निवास करते है जिसके बच्चों को स्कूल आने के लिए 15 फीट गहरे नाले को पार कर आना-जाना पड़ता था। बरसात के दिनों में  कई हफ्तों तक स्कूल नहीं जा पाते थे या जान जोखिम में डालकर नाले को पार कर बच्चे स्कूल पहुंचते थे। किंतु बच्चे सड़क को बनता देख बहुत खुश हैं हमें मौके पर देख " बनेगी-सड़क, पढ़ेंगे-हम" का नारा लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। दूसरी सड़क तुमनार से कुडियाम पारा तक स्वीकृत की गई है, जिसकी लंबाई 2 किलोमीटर है।

ग्रामवासी सोनू कुड़ियम ने बताया कि इस सड़क के बन जाने से कुल 8 ग्राम जिसमें घुमरा, मोसला, दुर्दा, कैका, कचिलवार, गुड़ेपार, जोरजोर, कडेर के ग्राम वासियों को आवगमन में सुविधा होगी। गांव में रोजगार पाकर ग्रामीण बहुत खुश हैं। रमेश कुड़ियम ने बताया कि 20 साल सड़क की मांग कर रहे थे जो अब जाकर बन रहा है। पुलिया और सड़क नहीं होने के कारण मरीजों को खाट में लेटाकर मुख्य मार्ग तक लाना पड़ता था। धान बेचने के लिए किसानों को घूमकर केंद्र तक जाना पड़ता था। विधायक विक्रम मंडावी की पहल लाई रंगज्ञात हो कि 03 दिन पूर्व क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी ग्राम पंचायत तुमनार मे विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जिसमें यह सड़कें भी शामिल हैं।

विधायक विक्रम मंडावी ने बताया कि ग्रामीणों की सड़क बनाने की मांग और वस्तुस्थिति की जानकारी ग्रामीण जन और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मिली इसी तरह जिले के सभी क्षेत्रों में और दूरुस्थ पंचायतों में लगातार पुल-पुलिया, सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, आंगनबाड़ी जैसे बुनियादी सुविधाओं का जायजा लेने स्वयं वहां तक पहुंचकर उनकी मांगो को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्राम पंचायत तुमनार मे भी सड़क की महती आवश्यकता को देख सड़क स्वीकृत किया गया है। वहां के ग्रामीण स्कूली बच्चे बहुत खुश है और उनकी खुशी से हमे संतुष्टि मिल रही है।

बीजापुर जिले में दो महिला सहित तीन माओवादी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

बीजापुर। बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने दो महिला सहित तीन माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से टिफिन बम, जिलेटिन राड, डेटोनेटर सहित अन्य माओवादी सामग्री बरामद की गई है।  मिली जानकारी के अनुसार बासागुड़ा, गंगालूर और किरंदुल के सीमा क्षेत्र में माओवादियां के मौजूद होने की सूचना पर दंतेवाड़ा और बीजापुर की डीआरजी, एसटीएफ, महिला कमांडो तथा कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम पीड़िया की ओर सर्चिंग पर निकली थी।

इस दौरान इडेनार के जंगल में माओवादियों ने  सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में माओवादी घने जंगलों का फायदा उठाकर भागने लगे। इस दौरान सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दो महिला सहित तीन माओवादियों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक माओवादी पर एक लाख रूपये का इनाम घोषित था। उधर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस ने कोहका थाना क्षेत्र से करीब तीस किलो वजनी विस्फोटक बरामद किया, जिसे निष्क्रिय कर दिया गया।

स्नातक पास अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर

No comments Document Thumbnail

बीजापुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बीजापुर द्वारा 24 जनवरी 2023 को प्लेसमेंट का अयोजन किया जा रहा है। जिसमें निजी क्षेत्र के संस्थानों के कुल 144 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता, निवास, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो सहित 24 जनवरी 2023 को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बीजापुर में उपस्थित हो सकते है। 

रिक्त पदों में डेवलपमेंट रिक्यूपमेट पर्सन, डिस्ट्रीक्ट लेवल ट्रेनर, इंटरशिप डेवलपमेंट पर्सन सहित विभिन्न पदों पर निजी संस्थान, नियोजक जनाधार ,कौशल विकास छत्तीसगढ़ अंतर्गत छत्तीसगढ़ एवं जिला बीजापुर कार्य ़क्षेत्र होगा। भर्ती के संबंध मे आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान सहित विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाईट www.bijapur.gov.in पर एवं जिला रोजगार कार्यालय बीजापुर के टेलीग्राम  http://me/employment_office_bijapur_cg पर उपलब्ध है।

चार इनामी माओवादियों ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। बीजापुर जिले में चार इनामी माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इन माओवादियों पर बारह लाख रूपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों ने मद्देड एरिया कमेटी सदस्य, भोपालपटनम् एल.ओ.एस. कमांडर, नेशनल पार्क एरिया कमेटी के पी.एल.जी.ए. सदस्य और  मिलिशिया प्लाटून सेक्शन कमांडर शामिल हैं। इन माओवादियों पर सुरक्षा जवानों की हत्या सहित अन्य घटनाओं में शामिल रहने का आरोप है। आत्मसमर्पित माओवादियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत दस-दस हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। 

वहीं, बीजापुर जिले की भैरमगढ़ थाना पुलिस ने तीन लोगों को विदेशी हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से देशी कट्टा और कई हथियार भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और यू ए.पी.ए. के तहत मामला दर्ज कर उन्हें दंतेवाड़ा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों द्वारा माओवादियों को हथियार सप्लाई किए जाने की आशंका जताई है। वहीं, इसी जिले के उसूर थाना क्षेत्र में माओवादियों ने धान बेचने गए ग्रामीण की हत्या धारदार हथियार से हत्या कर दी। यह ग्रामीण उसूर धान उपार्जन केन्द्र में धान बेचने गया था।

अगवा किए गए लोगों को माओवादियों ने किया रिहा

No comments Document Thumbnail

बीजापुर। जिले से अगवा किए गए दो अन्य लोगों को भी आज माओवादियों ने रिहा कर दिया है। गौरतलब है कि बीते चौबीस दिसंबर को माओवादियों ने कोंडागांव के दो ग्रामीणों और लोहंडीगुड़ा के दो ग्रामीणों सहित चार लोगों को अगवा कर लिया था। माओवादियों ने इनमें से दो लोगों को कल रिहा कर दिया था। 


इस बीच, सुकमा जिले में आज तीन इनामी माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। मिली जानकारी के अनुसार इन माओवादियों ने पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किरण चौहान और ओम चंदेल तथा कोबरा दो सौ आठ बटालियन के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित दो माओवादियों पर पांच लाख रूपए और एक पर तीन लाख रूपए का इनाम घोषित था।

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के सातवें चरण की शुरूआत एक दिसंबर से

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के सातवें चरण की शुरूआत आगामी एक दिसंबर से होगी। राज्य के चार मलेरिया संवेदी जिलों - बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और सुकमा में एक माह तक यह अभियान संचालित किया जाएगा। मलेरिया के मामलों को निम्नतम स्तर तक ले जाकर पूर्ण मलेरिया मुक्त राज्य के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रदेश में लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में इस अभियान के पिछले छह चरणों के अच्छे नतीजे आए हैं।



एक दिसंबर से शुरू हो रहे सातवें चरण में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम बस्तर संभाग के इन चारों जिलों के घने जंगलों और पहाड़ों से घिरे दुर्गम तथा दूरस्थ इलाकों में घर-घर पहुंचकर सभी लोगों में मलेरिया की जांच करेगी। इस दौरान पॉजीटिव पाए गए लोगों को तत्काल मलेरिया की दवाई खिलाई जाएगी। मलेरिया की जांच और इलाज के साथ ही इससे बचाव के लिए जन-जागरूकता संबंधी गतिविधियां भी चलाई जाएंगी। इस दौरान लोगों को मच्छरदानी के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। घरों के आसपास जमे पानी और नालियों में डी.डी.टी. या जले हुए तेल का छिड़काव किया जाएगा। घर के आसपास स्वच्छता बनाए रखने और मच्छरों को पनपने से रोकने के उपाय भी लोगों को बताए जाएंगे।

राज्य सरकार को घेरने के लिए सालभर की कार्ययोजना तैयार

No comments Document Thumbnail

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक धमतरी जिले के गंगरेल में आयोजित की गई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अरूण जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव और सह-प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में यह तय हुआ कि राज्य के वरिष्ठ नेता नवंबर माह में संभाग मुख्यालयों का दौरा कर पार्टी संगठन की समीक्षा करेंगे। बैठक के बाद पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने बताया कि इस बैठक में राज्य सरकार को घेरने के लिए सालभर की कार्ययोजना तैयार की गई है।


 

 चार दिवसीय बस्तर प्रवास पर पुनिया

उधर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया नौ अक्टूबर से चार दिवसीय बस्तर प्रवास पर रहेंगे। पुनिया नौ अक्टूबर को रायपुर पहुंचेंगे। उसके बाद इसी दिन कांकेर के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां कांकेर, अंतागढ़ और भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में लेंगे। पुनिया दस अक्टूबर को केशकाल, कोण्डागांव और बस्तर तथा ग्यारह अक्टूबर को दंतेवाड़ा में दंतेवाड़ा और बीजापुर विधानसभा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। वहीं, बारह अक्टूबर को जगदलपुर में जगदलपुर, बस्तर और सुकमा विधानसभा के कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे।

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश, जनजीवन प्रभावित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। बीजापुर, दंतेवाड़ा और जगदलपुर में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर है। इसके चलते बीजापुर-जगदलपुर के बीच सड़क संपर्क टूट गया है। इस मार्ग पर पड़ने वाली मरी नदी उफान पर है, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-तिरसठ पर आवागमन बंद हो चुका है। जिले के छोटे-बड़े नदी-नालों में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है और कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। 


इस बीच
, दोरनापाल-दुब्बाटोटा के बीच नाले का पानी पुल के ऊपर से बहने के कारण इस मार्ग पर घंटों आवागमन बाधित होने की खबर है। वहीं, दंतेवाड़ा जिले में डंकिनी नदी में पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। वहीं, कटेकल्याण मार्ग पर भी पानी पहुंच चुका है। जलभराव की स्थिति निर्मित होने के कारण जगह-जगह बाढ़ के हालात बने हुए हैं। पुलिस और प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

देखिए वीडियो...



स्कूलों को बंद करने का आदेश

जगदलपुर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिला कलेक्टर चंदन कुमार ने आज जिले के स्कूलों को बंद करने के आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि ऐहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने कल प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। वहीं, दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की चेतावनी भी दी गई है।

 किसान और फसल प्रभावित

जांजगीर-चांपा जिले में पामगढ़ क्षेत्र के बारगांव में नहर फूटने से कई एकड़ खेतों में लगी फसल खराब हो गई है। इतना ही नहीं नहर  का पानी लोगों के घरों में भी घुस गया है। जिला कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा  के निर्देश पर एसडीएम और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने नहर के क्षतिग्रस्त हिस्से को सुधारने और फसलों को हुई क्षति का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं। 

दूसरी ओर, महासमुंद जिले में इस वर्ष खंड वर्षा होने से किसान फसलों की सिंचाई को लेकर परेशान हैं। इसे देखते हुए किसानों की मांग पर जिला प्रशासन ने खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए कोडार बांध का गेट खोल दिया है।

बीजापुर : तर्रेम में पहुंची बिजली, ग्रामीणों के घर हुए रोशन

No comments Document Thumbnail

बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के तर्रेम गांव में सड़क बन जाने के साथ ही वहां अब बिजली भी पहुंच गई है, जिससे गांव की गलियां और ग्रामीणों के घर रोशन हो गए हैं। निःशुल्क घरेलू बिजली कनेक्शन मिलने से ग्रामीणों में खुशी है और उन्होंने इसके लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताया है। तर्रेम के डुमनपारा के 32 घरों सहित आवासपारा और सरपंचपारा के 12 घरों में निःशुल्क बिजली कनेक्शन दिया जा चुका है।









बासागुड़ा से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित करीब 3500 की आबादी वाले तर्रेम तक सड़क बन जाने से इस इलाके में विकास की नयी बयार बहने लगी है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के लिए तर्रेम में पुलिस थाना स्थापित है। गांव में नवीन ग्राम पंचायत भवन का निर्माण हो चुका है। फिलहाल उचित मूल्य दुकान सह गोदाम, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन, उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण कराया जा रहा है।





कोरोना की चुनौतियों के बावजूद छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर मात्र 3%, राष्ट्रीय औसत दर से बहुत कम





गांव के अन्य पारे-टोले में घरेलू बिजली कनेक्शन दिए जाने का काम जारी है। तर्रेम की सरपंच कुसुम अवलम ने बताया कि गांव में घर-घर बिजली कनेक्शन देने के साथ ही विकास के अन्य कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराए जाने की बात कही। इस गांव के पंचायत पदाधिकारी सुखदास कोरसा और रामाराव सोढ़ी, विजय माड़वी, कुरसम सोमा, ओयम भीमा, माड़वी लिंगा ग्रामीणों ने घरों में निःशुल्क बिजली कनेक्शन प्रदान करने सहित अन्य विकास के कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद दिया।









कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने अभी हाल ही में तर्रेम प्रवास के दौरान ग्रामीणों से भेंटकर बिजली कनेक्शन और पेयजल व्यवस्था, मनरेगा के रोजगारपरक कार्य की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्माण कार्यों सहित बिजली कनेक्शन, हैंडपंप और सोलर ड्यूल पंप स्थापना कार्य को शीघ्र पूरा करने कहा।





ग्रामीणों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं





जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक अंतर्गत दूरस्थ कुटरू में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ क्षेत्र की एक बड़ी आबादी को मिल रही है। इस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित किया गया है। इस दूरस्थ इलाके में 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधा उपलब्धता सुनिश्चित करने वाले इस स्वास्थ्य केन्द्र में उपचारार्थ भर्ती मरीजों के लिए 10 शैय्यायुक्त आंतरिक रोगी कक्ष है।





कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण और कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन जरूरी : CM





वहीं संस्थागत प्रसव के लिए उत्कृष्ट सुविधा उपलब्ध है, जिससे हर माह 15 से 20 गर्भवती माताओं को संस्थागत प्रसव सुविधा सुलभ कराई जाती है। यही नहीं इस केन्द्र पर नवजात शिशुओं की समुचित देखभाल के लिए 10 शैय्यायुक्त न्यू बोर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट भी है। इसके साथ ही अर्स क्लीनिक के माध्यम से युवाओं को मानसिक और शारीरिक विकास संबंधी परामर्श दी जाती है।





सेवाओं की समुचित उपलब्धता





जिले के दूरस्थ कुटरू इलाके के स्वास्थ्य केन्द्र पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता के बारे में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आदित्य साहू बताते हैं कि यहां पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेन्द्र मोरला अपने अधीनस्थ 2 ग्रामीण चिकित्सा सहायक और अन्य अमले के साथ इस स्वास्थ्य केन्द्र को विकसित करने सहित सेवाओं की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित कर रहे हैं।





राज्यपाल ने मां गायत्री की पूजा अर्चना कर देश एवं प्रदेश को कोरोना संक्रमण से मुक्त करने के लिए कामना की





स्वास्थ्य केन्द्र में पूछताछ केन्द्र, एम्बुलेंस और 108 और 102 महतारी एक्सप्रेस की सेवा के लिए सहायता कक्ष सहित औषधि वितरण कक्ष, बाहय रोगी कक्ष को समुचित ढंग से संचालित किया जा रहा है। यहां उपचारार्थ भर्ती मरीजों को गुणवत्तायुक्त नाश्ता-भोजन उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य केन्द्र की जरूरत के मद्देनजर अभी हाल ही में लैब टेक्नालॉजिस्ट की नियुक्ति की गई है, जिससे पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट जल्द मिल रही है। उन्होंने बताया कि दूरस्थ क्षेत्र होने के चलते स्वास्थ्य केन्द्र में एक एंबुलेंस सहित 108 और 102 महतारी एक्सप्रेस उपलब्ध है। वहीं ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापना की प्रक्रिया प्रगति पर है।





स्वास्थ्य केन्द्र का अहम योगदान





इस इलाके के जिला पंचायत सदस्य सोमारू राम कश्यप प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुटरू में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा करते हुए बताते हैं कि यहां से जिला अस्पताल बीजापुर करीब 40 किलोमीटर दूर है और इस क्षेत्र के बेदरे, फरसेगढ़ जैसे बड़े बसाहट और कई गांवों के लोगों के उपचार और स्वास्थ्य सेवा के लिए यह स्वास्थ्य केन्द्र अहम योगदान दे रही है। आपातकालीन स्थिति में तो यह स्वास्थ्य केन्द्र मरीजों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। कुटरू के सरपंच कुंवर सिंह मज्जी, उपसरपंच राहुल मारगोनी और मोतीराम सेंड्रा, मिच्चा टुगेराम ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने के लिए शासन-प्रशासन के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हैं।


दंतेवाड़ा में 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर, इन जिलों से 3 नक्सली गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

दंतेवाड़ा जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान (Naxalite eradication Campaign) के तहत दंतेवाड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बता दें कि 5 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण (Naxals surrendered in Dantewara) किया है। दंतेवाड़ा में एक नक्सली की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव है। जिसका इलाज कराया जा रहा है। अन्य नक्सलियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है। बता दें सभी पर प्रशासन ने इनाम घोषित किया था। SP ने नक्सली संगठन में सक्रिय नक्सलियों से आत्मसमर्पण कर सम्मान की जिंदगी जीने की अपील की है।





2 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर





वहीं बस्तर के नारायणपुर और बीजापुर में भी सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, नारायणपुर से जवानों ने 2 और बीजापुर से 1 नक्सली को नक्सल सामाग्री के साथ गिरफ्तार किया है। बता दें कि नक्सल विरोधी अभियान को लगातार कामयाबी मिल रही है।





नारायणपुर में 2 नक्सली गिरफ्तार





नारायणपुर में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को अबूझमाड़ के जंगलों में सफलता हाथ लगी है। बूझमाड़ के झारावही पंचायत से दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को काफी दिनों से इन दोनों नक्सलियों की तलाश थी। DRG , जिला पुलिस बल, छत्तीसगढ़ पुलिस ,STF और ITBP के जवान क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित कर रहे हैं।





बड़ी खबर- 1 इनामी नक्सली सहित 4 नक्सलियों ने किया SP के सामने समर्पण





थाना कुरूषनार की पुलिस पार्टी नक्सली की खोज में गुडरीपारा बासिंग की ओर रवाना हुए थे। कोडोली पुलिया के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति झोला पकड़े दिखे। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस के द्वारा पूछताछ पर उन्होंने अपना नाम सुखदेव गोड़ माडिया निवासी झारावाही थाना कुरूषनार झारावाही जनमिलिशिया सदस्य और लखनलाल नुरेटी गुम्मा थाना कुरूषनार झारावाही जनताना सरकार सदस्य बताया गया।





SP अभिषेक पल्लव ने किया था दावा





SP अभिषेक पल्लव ने हाल के दिनों में दावा किया था कि कई नक्सली कोरोना की चपेट में हैं। कोरोना के कारण कई नक्सलियों की मौत हुई है। हाल में नक्सल कैंपों से बरामद पत्र से भी पता चला था कि नक्सल संगठनों में कोरोना का संक्रमण फैला है। इस दौरान एसपी अभिषेक पल्लव ने नक्सलियों से अपील की थी कि अगर नक्सली लोन वर्राटू अभियान के तहत सरेंडर करते हैं तो प्रशासन उनका इलाज कराएगी। साथ ही सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ भी उन्हें मिलेगा।





कोरोना और अन्य कारणों से 10 से ज्यादा नक्सलियों की मौत, SP ने किया दावा





बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को सफलता हाथ लगी है। स्थानीय पुलिस और CRPF की टीम ने पेद्दापाल और नीलावाया के जंगलों से 1 नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली 29 मार्च 2007 को नीलावाया हॉल राहत शिविर कैंप से मुन्ना कुंजाम के अपहरण और हत्या की घटना में शामिल था। नक्सली के खिलाफ मिरतुर थाने में 1 स्थाई वारंट भी लंबित था।





लोन वर्राटू अभियान





बस्तर में इन दिनों पुलिस लोन वर्राटू अभियान चला रही है। जिसमें माओवाद का रास्ता छोड़ नक्सलियों की घर वापसी कराई जा रही है। बुधवार को लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर एक इनामी नक्सली ने समर्पण किया। नक्सली माओवादियों की खोखली विचारधारा को छोड़कर मुख्यधारा से लगातार जुड़ रहे हैं।





क्या है 'लोन वर्राटू' अभियान ?





दंतेवाड़ा में नक्सलियों के लिए एक अनोखी पहल की शुरुआत की गई है। जिसका नाम लोन वर्राटू दिया गया है, जिसका अर्थ है घर वापस लौट आइए। इसके लिए पुलिस के जवानों द्वारा गांव-गांव में प्रचार करवाया जा रहा है।गांव-गांव में पुलिस अधिकारियों के फोन नंबर भी दिए जा रहे हैं, ताकि समर्पण की इच्छा रखने वाले नक्सली सीधे उनसे संपर्क कर सकें। इस अभियान के तहत अब धीरे-धीरे पूरे दंतेवाड़ा जिले से स्थानीय कैडर के नक्सली इस अभियान के तहत पुलिस से संपर्क कर सरकार की मुख्य धारा में लौट रहे हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.