Media24Media.com: बनेगी सड़क, पढ़ेंगे हम, के नारे से गूंज उठा तुमनार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बनेगी सड़क, पढ़ेंगे हम, के नारे से गूंज उठा तुमनार

Document Thumbnail

बीजापुर। यह कहानी है बीजापुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत तुमानार की । जहां महात्मा गांधी नरेगा से द्वितीय श्रेणी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है।  सड़क बनते देख ग्रामीणों की खुशी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चें हमें मौके पर देखकर नारा लगाने लगे कि " बनेगी- सड़क, पढ़ेंगे हम" वहीं ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बन जाने से अंदरूनी क्षेत्रों के 8 ग्राम वासियों को आवागमन में सुविधा होगी। ग्राम पंचायत तुमनार में बनने वाली पहली सड़क स्कूल पारा से कुम्हार पारा तक स्वीकृत की गई है जिसकी लंबाई 1 किलोमीटर है।

कुम्हार पारा में 30 परिवार निवास करते है जिसके बच्चों को स्कूल आने के लिए 15 फीट गहरे नाले को पार कर आना-जाना पड़ता था। बरसात के दिनों में  कई हफ्तों तक स्कूल नहीं जा पाते थे या जान जोखिम में डालकर नाले को पार कर बच्चे स्कूल पहुंचते थे। किंतु बच्चे सड़क को बनता देख बहुत खुश हैं हमें मौके पर देख " बनेगी-सड़क, पढ़ेंगे-हम" का नारा लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। दूसरी सड़क तुमनार से कुडियाम पारा तक स्वीकृत की गई है, जिसकी लंबाई 2 किलोमीटर है।

ग्रामवासी सोनू कुड़ियम ने बताया कि इस सड़क के बन जाने से कुल 8 ग्राम जिसमें घुमरा, मोसला, दुर्दा, कैका, कचिलवार, गुड़ेपार, जोरजोर, कडेर के ग्राम वासियों को आवगमन में सुविधा होगी। गांव में रोजगार पाकर ग्रामीण बहुत खुश हैं। रमेश कुड़ियम ने बताया कि 20 साल सड़क की मांग कर रहे थे जो अब जाकर बन रहा है। पुलिया और सड़क नहीं होने के कारण मरीजों को खाट में लेटाकर मुख्य मार्ग तक लाना पड़ता था। धान बेचने के लिए किसानों को घूमकर केंद्र तक जाना पड़ता था। विधायक विक्रम मंडावी की पहल लाई रंगज्ञात हो कि 03 दिन पूर्व क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी ग्राम पंचायत तुमनार मे विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जिसमें यह सड़कें भी शामिल हैं।

विधायक विक्रम मंडावी ने बताया कि ग्रामीणों की सड़क बनाने की मांग और वस्तुस्थिति की जानकारी ग्रामीण जन और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मिली इसी तरह जिले के सभी क्षेत्रों में और दूरुस्थ पंचायतों में लगातार पुल-पुलिया, सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, आंगनबाड़ी जैसे बुनियादी सुविधाओं का जायजा लेने स्वयं वहां तक पहुंचकर उनकी मांगो को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्राम पंचायत तुमनार मे भी सड़क की महती आवश्यकता को देख सड़क स्वीकृत किया गया है। वहां के ग्रामीण स्कूली बच्चे बहुत खुश है और उनकी खुशी से हमे संतुष्टि मिल रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.