Media24Media.com: बागबाहरा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बागबाहरा. Show all posts
Showing posts with label बागबाहरा. Show all posts

सड़क हादसे में 6 की मौत , ट्रक ने कार को मारी टक्कर

No comments Document Thumbnail

 महासमुन्द । एनएच 353 पर बागबाहरा के पास गुरुवार को कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई है, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही खल्लारी पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से मृतकों और घायलों को बाहर निकाला।


जानकारी के अनुसार, कार (क्रमांक CG 04 QA 4757) रायपुर से बागबाहरा की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक (क्रमांक HR 56 B 7341) बागबाहरा से महासमुंद की ओर आ रहा था। इसी दौरान आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

मृतकों की पहचान राजस्व निरीक्षक ताहर सिंह ठाकुर (52), बिन्देश्वरी ठाकुर (48), वैभवी ठाकुर (19), तृप्ति ठाकुर (32), सरोजनी ठाकुर (37) और कार चालक सूरज कंसारी (30) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ताहर सिंह ठाकुर रायपुर में अपनी पुत्री से मिलकर वापस बागबाहरा लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

होली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिठाइयों के लिए गए सैंपल

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। होली पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिठाई दुकानों की सघन जांच की गई। एसडीएम उमेश साहू के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति भानु ने टीम के साथ बागबाहरा और पिथौरा की प्रमुख मिठाई दुकानों पर दबिश देकर मिठाइयों के सैंपल लिए।

जांच के दौरान बागबाहरा के जलाराम मिष्ठान भंडार से जलेबी, बर्फी और कलाकंदके नमूने लिए गए। वहीं, दशमेश होटल से बूंदी लड्डू और गाठियाके सैंपल जांच के लिए एकत्र किए गए। हर्षद मिष्ठान्न भंडार से पेड़ा, चमचम और गुलाब जामुन के नमूने लिए गए। इसी तरह पिथौरा स्थित प्रतीक स्वीट्स से खोवा और कलाकंद के नमूने लिए गए।

एसडीएम साहू ने बताया कि त्योहार के दौरान मिठाइयों की खपत बढ़ जाती है, जिससे मिलावट की संभावना भी बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए दुकानों की जांच की गई और संदेहास्पद खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम उमेश साहू ने दुकानदारों को साफ-सफाई और शुद्धता बनाए रखने की सख्त हिदायत दी। यदि किसी भी दुकान में मिलावट पाई जाती है तो संबंधित दुकानदारों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

 


विषम परिस्थितियों में भी प्राथमिक सहायता से उपचार करना सीखें स्काउट गाइड

No comments Document Thumbnail

बागबाहरा। स्काउट एवं गाइड के विकासखंड स्तरीय द्वतीय व तृतीय सोपान जांच शिविर का आयोजन चंडी माता मंदिर में किया गया है। यहाँ चल रहे पांच दिवसीय शिविर में स्काउट-गाइड के बच्चों को कार्यक्रम के निर्धारित पाठ्यक्रमानुसार स्काउटिंग आंदोलन की उत्तपत्ति, प्रतिज्ञा, नियम, आदर्श वाक्य, चिंह, सैल्यूट, गणवेश, राष्टगान, प्रार्थना, झंडागीत, लेसिंग आदि की जानकारी के साथ-साथ प्राथमिक उपचार की जानकारी दी जा रही है।

स्काउट गाइड को विषम परिस्थितियों में भी साहस और हिम्मत के साथ दूसरों की मदद करने के लिए आगे रहना चाहिए। कैंप में दूसरे दिन शिविर प्रशिक्षण मंडल द्वारा  बच्चों को सबसे पहले बेडेन पावेल द्वारा बताई गई शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बीपी सिक्स कराई। उसके बाद प्राथमिक सहायता के लिए विभिन्न प्रकार के स्ट्रेचर, पटिया बांधना, टेंट बनाना, गांठें-बंधन, मीनार बनाना आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।

परीक्षण मंडल में अरुण कोसे के मार्गदर्शन से स्काउट विभाग में व्यास नारायण बंजारे, रामगोपाल दीवान,भूषण लाल साहू, शेष नारायण साहू, देवेंद्र दीवान, नंद कुमार चन्द्राकर, मनोज दीवान, जितेंद्र साहू, डिगेश्वर साहू, गुंजन श्रीवास्तव, सतीश देवांगन, गगन तोंडेकर, गाइड विभाग से चंद्रकांता महिरवार, पूरी हरपाल, वीणा साहू, जेनिबिबा तिर्की, उषा किरण ठाकुर,भगवंतीन निराला, रूखमणी बघेल शामिल हैं। इस प्रशिक्षण में ओपन रोवर, ओपन रेंजर टीम, स्काउट गाइड के साथ उनके प्रभारी शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित थे।

महासमुंद : लगातार 95 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। सोहम हॉस्पिटल लभरा खुर्द महासमुंद में दिनांक 08 अक्टूबर को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन रखा गया जिसमें निःशुल्क 30 से अधिक मरीजों का डॉक्टर सोमी चंद्राकर के द्वारा निशुल्क सोनोग्राफी एवम महिलाओं का जांच किया गया  एवं 60 से अधिक मरीजों का डॉक्टर युगल चंद्राकर, उत्कर्ष वर्मा एवम सोहम की टीम के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें अन्य अन्य रोगों के मरीज जैसे, जोड़ो के दर्द , पेट संबंधी समस्याओं, पथरी, पेट मे जलन गैस, चमड़ी, के रोग साइटिका, सर्वाइकल, दाद खाज खुजली,

इत्यादि बीमारियों का निःशुल्क परीक्षण एवं उचित मार्गदर्शन मरीजो को दिया गया महासमुंद जिले के हर तहसील जैसे बागबाहरा क्षेत्र के कई गांव  तुमगांव क्षेत्र पिथौरा क्षेत्र एवं आसपास के कई गांव के लोग इस शिविर से लाभान्वित हुय अन्य अन्य गांव से मरीज ने आकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया एवं इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया जिसमें सोहम हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर युगल चंद्राकर के मार्गदर्शन में यह निशुल्क स्वास्थ्य एवं परीक्षण शिविर रखा गया और समय-समय पर इस तरह के निशुल्क सेवा के कार्य सोहम परिवार के माध्यम से चलाए जाते हैं।


सीएचसी बागबाहरा को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता का प्रमाण-पत्र

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर से महासमुंद जिले को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है। जिले के बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक पुरस्कार दिया गया है। इस खास उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाएं छा गई है। यह प्रमाण पत्र उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दिया गया है।
                         

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा ने विभिन्न मानकों में 100 में 85 अंक प्राप्त किए। बता दें कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 2017 में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों एनक्यूएएस) कार्यक्रम की शुरू की गई है। ताकि, बेहतर प्रदर्शन करने वाली सुविधाओं को पहचानने के साथ-साथ समुदाय के सार्वजनिक अस्पतालों की विश्वसनीयता में सुधार हो सकें। एनक्यूएएस वर्तमान में जिला अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी और शहरी पीएचसी के लिए उपलब्ध है। मानक मुख्य रूप से प्रदाताओं के लिए पूर्व परिभाषित मानकों के माध्यम से सुधार के लिए अपनी गुणवत्ता का आंकलन करने और प्रमाणन के लिए अपनी सुविधाओं को लाने के लिए हैं। इनमें उपलब्ध सेवाएं इन कड़े मानकों पर खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं।

मूल्यांकन में आठ सेवा शामिल

राष्ट्रीय गुणवत्ता निर्धारण मानक कार्यक्रम अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा का राष्ट्रीय स्तर का मूल्यांकन 22 एवं 23 मई को किया गया। नौ विभाग बाह्य रोगी विभाग, अंतः रोगी विभाग, प्रसव कक्ष, लेबोरेटरी, बीएसय ओटी, फार्मेसी, रेडियोलॉजी, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रत्येक विभाग को विषय सेवा मरीजों के अधिकार, मरीजों के अधिकार, इनपुट सपोर्ट सर्विसेज, क्लिनिकल सर्विसेस संक्रमण नियंत्रण, गुणवत्ता प्रबंधन और परिणाम शामिल है।

दूसरी बार मिला प्रमाण-पत्र

सीएमएचओ डॉ. पी कुदेशिया ने बताया कि सीएचसी बागबाहरा के पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोमाखान को भी राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण-पत्र मिल चुका है। कलेक्टर एवं उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं सीएमओ बीएस बढ़ाई, बीपीएम हेमकुमार सोनकर के अलावा बागबाहरा में कार्यरत सभी स्टॉफ के योगदान का परिणाम है। आने वाले वर्षों में जिले से अन्य अस्पतालों को भी यह प्रमाण-पत्र मिल सके, इसके लिए हर समय सुविधाएं विकसित की जा रही है।

कलेक्टर प्रभात मलिक ने भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मिली राष्ट्रीय सराहना के लिए स्वास्थ्य विभाग को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि सभी व्यक्ति को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले। अस्पतालों में साफ सफाई के साथ गुणवत्तापूर्ण सेवा देना हमारी प्राथमिकता में है।

महासमुंद : जिले में अब तक 242.7 मिलीमीटर औसत वर्षा

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2023 से अब तक 242.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक वर्षा महासमुंद विकासखंड में 382.5 मिलीमीटर, सरायपाली में 232.8 मिलीमीटर, पिथौरा में 231.8 मिलीमीटर,
                                         

बागबाहरा विकासखंड में 216.0 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 150.8 मिलीमीटर बसना ब्लॉक में दर्ज की गई। आज 6 जुलाई को 6.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में आज पिथौरा तहसील में 19.4 मिलीमीटर, महासमुंद तहसील में 7.2 मिलीमीटर, बागबाहरा तहसील में 5.0 मिलीलीटर एवं बसना तहसील में 0.5 मिलीलीटर बारिश दर्ज की गई है।

महासमुन्द : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया शहरी योजनाओं का विस्तार

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शहरी योजनाओं का विस्तार किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मितान योजना योजना का महासमुन्द एवं बागबाहरा नगर पालिकाओं में शुभारंभ किया। मितान योजना में श्रमिक कार्ड सहित 25 सेवाओं की घर बैठे डिलीवरी होगी। जिले के महासमुन्द नगरीय निकाय अंतर्गत मचेवा एवं बागबाहरा निकाय अंतर्गत तेन्दुलोथा में 3- 3 एकड़ जमीन अर्बन इंडस्ट्रीयल पार्क के लिए चिन्हांकन किया गया है।
               

आज यहां स्थानीय शंकराचार्य भवन में आयोजित कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद सेवन चंद्राकर ,संसदीय सचिव एवं विधायक खल्लारी  द्वारिकाधीश यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, रश्मि चंद्राकर, दाऊलाल चंद्राकर ,पार्षद गण, जनप्रतिनिधि एवं हितग्राही मौजूद थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान हमारी कोशिश रही है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के साथ-साथ राज्य की शहरी अर्थव्यवस्था को भी मजबूत किया जाए। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए हमने शहरी अधोसंरचना के विकास के लिए अतिरिक्त वित्तीय संसाधन जुटाने और ऐसी योजनाएं संचालित कीं, जिनसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा सके। शहरी स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती देने के लिए हमने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना और धन्वंतरी जैनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना प्रारंभ की।

शहरी क्षेत्रों में स्टार्टअप उद्यमियों तथा स्व-सहायता समूहों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की तर्ज पर अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क की शुरुआत हम करने जा रहे हैं। इसका वर्चुअल शिलान्यास आज किया गया है। सर्विस डिलेवरी को मजबूत करने, नागरिकों को घर बैठे प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री मितान योजना की शुरूआत की गई। मुझे आशा है कि इस अभिनव प्रयास से हमारे शहरों में रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे, साथ ही शहरी अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त होगी।

जिले में दो अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क

महासमुन्द एवं बागबहारा नगरीय निकाय में महात्मा गांधी अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क के लिए मचेवा में पौने चार एकड़ जमीन एवं बागबाहरा के तेन्दुलोथा में करीब 3 एकड़ चिन्हांकित की गई है। जहां अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क बनाया जाएगा। इसमें दो -दो करोड़ रूपये की लागत से बुनियादी अधोसंरचना बनायी जाएगी। यहां दोना पत्तल, अगरबत्ती, फ्लाई ऐश जैसी गतिविधियां संचालित होगी।

इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आम जनता के लिए कार्य कर रहे हैं। रीपा के माध्यम से पहले गांव में आजीविका के साधन उपलब्ध कराएं और अब अर्बन इंडस्ट्रियल पार्कों की स्थापना से शहरी गरीब परिवारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। सरकार हर पार्क के लिए 2 करोड़ रुपए देगी। महात्मा गांधी अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। जिस तरह ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सुराजी गांव योजना बनाई गई है, उसी तरह यह योजना शहरों के लिए है। उन्होंने शासन की योजनाओं का नागरिकों को लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने राज्य शासन के विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने शासन की योजनाओं का लाभ लेने लोगों से अपील किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रत्येक वर्ग के लिए आजीविका और रोजगार के साधन उपलब्ध करा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यहां गरीब शहरी लोगों के जीवन में बदलाव आएगा। इस अवसर पर मौजूद अतिथियों ने दिए भी संबोधन दिया। इस अवसर पर महासमुंद अनुविभागीय अधिकारी उमेश साहू ,बागबाहरा एसडीएम सृष्टि चंद्राकर ,तहसीलदार राम प्रसाद बघेल ,सीएमओ डी एल बर्मन सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

शहर को मिली एक और मेडिकल मोबाइल यूनिट

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत नगरीय निकायों के क्षेत्रों में मेडिकल मोबाइल यूनिट के ज़रिए दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधा में इजाफा हुआ है। महासमुन्द नगरीय क्षेत्र के लिए इस योजना के तहत एक और मेडिकल मोबाइल यूनिट की सुविधा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सौगात दी। जिले में अब तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित है। नवीन एमएमयू से नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत सुविधाओं का विस्तार होगा एवं क्षेत्र में कैम्प आयोजित किये जाएंगे। जिससे और अधिक हितग्राहियों को लाभ होगा।

महासमुन्द में मितान की सुविधा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिले के महासमुन्द नगर पालिका परिषद में मुख्यमंत्री मितान योजना का विस्तार किया। अब नागरिकों को घर बैठे राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र जैसे कुल 25 सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

महासमुंद : 5 जरूरतमंदों के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के पांच जरूरतमंदों के लिए राशि स्वीकृत किए है। इनमें महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम बिरकोनी के मनहरण साहू, वार्ड नम्बर 4 नगर पंचायत तुमगांव के मोहम्मद सलीम एवं बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम कोल्दा की श्रीमती सिरमोती के लिए राशि स्वीकृत किए है। इसी प्रकार सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम सराईपाली के केशव साहू एवं ग्राम पतेरापाली के भोजराज साहू के लिए राशि स्वीकृत किए है।

संबंधित हितग्राही को स्वीकृत राशि प्राप्त करने के लिए मतदाता फोटो परिचय पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्वयं की दो फोटो एवं अन्य दस्तावेज के साथ संबंधित क्षेत्र के तहसील कार्यालय में तहसीलदार के पास जमा करना होगा। ताकि स्वीकृत राशि का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जा सके।

बागबाहरा : बी.एल. ज्वेलर्स दुकान से 28 नग सोने के आभूषण चोरी के आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। बीएल ज्वेलर्स बागबाहरा के संचालक प्रार्थी जयकृष्ण सोनी पिता भरत लाल सोनी उम्र 51 वर्ष साकिन वार्ड नं 12 तेन्दूलोथा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के एनएच 353 मेन रोड बागबाहरा जिला महासमुंद थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के एनएच 353 मेन रोड बागबाहरा ‍स्थित बी.एल.ज्वेलर्स ज्वेलरी दुकान में एक व्यक्ति द्वारा दुकान में बैठे उनके पिताजी को बातों में उलझाकर कुल 28 नग सोने के आभूषण (वजन करीब 35 ग्राम) एवं 05 नग चांदी के ताबीज कुल कीमती 207350 रूपये को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है,

रिपोर्ट पर थाना बागबाहरा में अपराध क्रमांक 23/2023 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी द्वारा बाद में बताया गया कि प्रार्थी के ज्वेलरी दुकान से 17 जोडी चांदी की पायलें वजन 550 ग्राम कीमती करीब 41000 रूपये को भी चोरी कर ले गया है। घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके मागदर्शन में थाना एवं सायबर सेल की टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रार्थी के दुकान एवं बागबाहरा के अन्य दुकानों में लगे सीसीटीव्ही कैमरा को चेक किया गया

जिसमें संदेही व्यक्ति का पता चलने पर उक्त व्यक्ति को थाना बागबाहरा एवं सायबर सेल के माध्यम से पता तलाश किया गया। मुखबिर द्वारा पता चला कि उक्त व्यक्ति का नाम मेंहदी हुसैन पिता साफुर हुसैन उम्र 33 वर्ष निवासी धोबीपारा थाना खरियार रोड जिला नुआपाडा (उडिसा) का रहने वाला है, तत्काल टीम उसके बारे में पता करती एवं पीछा करती गई ,जो उक्त संदेही एवं उसके साथी को कोरबा से पकड़कर पूछताछ किया गया और हिरासत में लेकर थाना बागबाहरा लाया गया। आरोपीगणो से पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया

जिसके अनुसार दिनांक 27/01/2023 को आरोपी अपने साथी हैदर अली पिता अफरम अली उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नं 13 धोबीपारा थाना खरियार रोड जिला नुआपाडा (उडिसा) के मोटर सायकल क्रमांक OD 26 B 5036 से चोरी की योजना बना कर खरियार रोड से बागबाहरा आये थे जहां प्रार्थी के ज्वेलरी दुकान में बुजुर्ग व्यक्ति को बातों में उलझाकर एवं ध्यान भटकाकर सोने एवं चांदी के आभूषणों को चोरी कर आपस में बांटना और अपने अपने हिस्से के आभूषणों को अपने अपने घर मे छुपाना बताए एवं दोनों मोटर सायकल क्रमांक OD 26 B 5036 में बैठ कर कोरबा चले जाना बताये। आरोपी 01. मेंहदी हुसैन पिता साफर हुसैन उम्र 33 वर्ष निवासी धोबीपारा थाना खरियार रोड जिला नुआपाडा (उडिसा) के कब्जे से सोने का मंगलसुत्र 5 सेट कीमती करीबन 66,000 रूपये, 1 जोड़ी( 2 नग) सोने की झुमका कीमती करीबन 24,700 रूपये,

01 नग सोने की अंगुठी कीमती करीबन 8100 रूपये, 04 नग सोने की गेंहू दाना कीमती करीब 4950 रूपये, चांदी का पायल 17 जोडी (34 नग) कीमती करीब 41000 रूपये, नगदी रकम 3000 रूपये, एक नग वन प्लस मोबाइल कीमती करीबन 10000 रूपये जुमला कीमती 144750 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक OD 26 B 5036 कीमती करीबन 90000 रूपये कुल जुमला कीमती 2,47,750 रूपये एवं 02. हैदर अली पिता अफरम अली उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नं 13 धोबीपारा थाना खरियार रोड जिला नुआपाडा (उडिसा) के कब्जे से सोने की एरींग 4 जोड़ी (8 नग) कीमती करीब 68200 रूपये, सोने की 3 नग डोरला कीमती करीब 25700 रूपये,

सोने की 05 नग नथनी कीमती 8700 रूपये, 05 नग चांदी की ताबिज कीमती करीब 1000 रूपये कुल नगदी रकम 1000 रूपये जुमला 1,04600 रूपये कुल जुमला कीमती करीब 3,52,350 रूपये को समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपीगणों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपीगण 01. मेंहदी हुसैन पिता साफर हुसैन उम्र 33 वर्ष निवासी धोबीपारा थाना खरियार रोड जिला नुआपाडा (उडिसा), 02. हैदर अली पिता अफरम अली उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नं 13 धोबीपारा थाना खरियार रोड जिला नुआपाडा (उडिसा) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम : सीएम भूपेश बघेल आज महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में परखेंगे योजनाओं की जमीनी हकीकत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की कड़ी में आज महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात करेंगे। वे इसके पहले बागबाहरा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक तथा प्रेसवार्ता लेंगे। मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनों से संपर्क और संवाद के साथ भेंट-मुलाकात करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। वहीं आमजनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे साथ ही विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानेंगे। गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनता को प्रदेश के मुखिया से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है।



निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज सबेरे 10.00 बजे बागबाहरा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक तथा प्रेसवार्ता लेंगे। वे इसके पश्चात् पूर्वान्ह 11.35 बजे सरस्वती शिशु मंदिर मैदान हेलीपेड बागबाहरा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान दोपहर 12.00 बजे विधानसभा क्षेत्र महासमुंद के अंतर्गत हाई स्कूल मैदान हेलीपेड ग्राम सिरपुर पहुंचेगें। मुख्यमंत्री बघेल 12.05 बजे गंधेश्वर मंदिर सिरपुर का दर्शन करेंगे। वे इसके पश्चात् 12.20 बजे से रेस्ट हाउस सिरपुर में आयोजित अध्यक्ष सिरपुर विकास प्राधिकरण-कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री बघेल सिरपुर में दोपहर 12.40 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आम जनता से रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री सिरपुर से दोपहर 2.00 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2.15 बजे ग्राम शेर तहसील-महासमुंद पहुंचेंगे। वे वहां ग्राम शेर में 2.55 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात् अपरान्ह 4.35 बजे ग्राम शेर से कार द्वारा प्रस्थान कर 4.45 बजे सर्किट हाउस महासमुंद पहुंचेंगे।

महासमुंद-तुमगांव रेलवे ओव्हर ब्रिज का करेंगे लोकार्पण

वे शाम 5.20 बजे से मरार पटेल समाज (शंकराचार्य सामुदायिक भवन) के सामाजिक सम्मेलन में भाग लेंगे और 5.45 बजे महासमुंद-तुमगांव रेलवे ओव्हर ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल शाम 6.05 बजे मंगल भवन, खैरा में एम.बी.बी.एस. प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं से चर्चा करेंगे। वे इसके पश्चात् महासमुंद में 6.30 बजे विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री 15 दिसम्बर को रात्रि विश्राम महासमुंद में करेंगे।

सीएम भूपेश बघेल 15 दिसम्बर को महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में परखेंगे योजनाओं की जमीनी हकीकत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की कड़ी में 15 दिसंबर को महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात करेंगे। वे इसके पहले बागबाहरा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक तथा प्रेसवार्ता लेंगे। मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनों से संपर्क और संवाद के साथ भेंट-मुलाकात करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। वहीं आमजनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे साथ ही विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानेंगे। गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनता को प्रदेश के मुखिया से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है।



निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 15 दिसम्बर को सबेरे 10.00 बजे बागबाहरा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक तथा प्रेसवार्ता लेंगे। वे इसके पश्चात् पूर्वान्ह 11.35 बजे सरस्वती शिशु मंदिर मैदान हेलीपेड बागबाहरा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान दोपहर 12.00 बजे विधानसभा क्षेत्र महासमुंद के अंतर्गत हाई स्कूल मैदान हेलीपेड ग्राम सिरपुर पहुंचेगें। मुख्यमंत्री श्री बघेल 12.05 बजे गंधेश्वर मंदिर सिरपुर का दर्शन करेंगे। वे इसके पश्चात् 12.20 बजे से रेस्ट हाउस सिरपुर में आयोजित अध्यक्ष सिरपुर विकास प्राधिकरण-कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री बघेल सिरपुर में दोपहर 12.40 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आम जनता से रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री सिरपुर से दोपहर 2.00 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2.15 बजे ग्राम शेर तहसील-महासमुंद पहुंचेंगे। वे वहां ग्राम शेर में 2.55 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात् अपरान्ह 4.35 बजे ग्राम शेर से कार द्वारा प्रस्थान कर 4.45 बजे सर्किट हाउस महासमुंद पहुंचेंगे। वे शाम 5.20 बजे से मरार पटेल समाज (शंकराचार्य सामुदायिक भवन) के सामाजिक सम्मेलन में भाग लेंगे और 5.45 बजे महासमुंद-तुमगांव रेलवे ओव्हर ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल शाम 6.05 बजे मंगल भवन, खैरा में एम.बी.बी.एस. प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं से चर्चा करेंगे। वे इसके पश्चात् महासमुंद में 6.30 बजे विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री 15 दिसम्बर को रात्रि विश्राम महासमुंद में करेंगे।

सीएम ने हरी झंडी दिखाकर महासमुंद जिले के सभी विकास खंडों में मोबाइल मेडिकल यूनिट की दी सौगात

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाट बाजार क्लीनिक योजना के अंतर्गत महासमुंद जिले के सभी विकास खंडों में मोबाइल मेडिकल यूनिट प्रदान किया। इसके साथ-साथ वीवीआईपी दौरे के लिए भी मोबाइल मेडिकल यूनिट प्रदान किया गया। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से जिले के महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना, सरायपाली के हाट बाजारों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।



जिला स्वास्थ्य समिति की मदद से गरीब एवं आम जनता को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया जाएगा इसके साथ-साथ जटिल रोगों की पहचान कर उन्हें रिफर भी किया जाएगा। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से खून की जांच, शुगर, बीपी आदि की जांच कर दवाइयों का भी वितरण किया जाएगा।

'गुम मोबाइल' का वितरण जनता को दीवाली का उपहार : भोजराम पटेल

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। नवाचार के लिए खास पहचान रखने वाले पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की पहल पर दीपावली के पहले आम आदमी को मोबाइल का उपहार मिला है। पुलिस कंट्रोल रूम में आज आयोजित एक समारोह में एसपी भोजराम, एएसपी आकाश राव और बागबाहरा एसडीओपी श्रीमती प्रतिभा चंद्रा ने विभिन्न स्थानों से रिकवर किए गए 'गुम मोबाइल' का वितरण किया। महीनों पहले गुम हो चुके और मिलने की उम्मीद खो चुके लोगों के जेहन में पुलिस के प्रति विश्वास का भाव दिखा। ज्यादातर लोगों के चेहरे खिले-खिले नजर आए।



सायबर सेल की टीम ने कठिन परिश्रम और लगन से कार्य करते हुये सभी 170 विभिन्न कंपनियों के गुम मोबाईल को बरामद किया है। इसके लिए सायबर सेल को विशेष पुरस्कार देने की एसपी पटेल ने घोषणा की। बताया गया है कि सायबर सेल की टीम द्वारा थाना और चौकियों से गुम मोबाईलों का की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सूचीबद्ध किया। सभी मोबाईलों को ट्रेक किया गया। जिसमें 170 गुम मोबाईल ट्रेक हुआ।

अधिकांश मोबाईल दीगर प्रांत ओड़सा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और आसपास के जिले रायपुर, गरियाबंद, बालोद, बलौदाबाजार, धमतरी में चलता हुआ पाया गया। सभी ट्रेक मोबाईल को बरामद करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था। साइबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत और उनकी टीम विशेष रूप से प्रवीण शुक्ला व आर चम्पलेश ठाकुर,रवि यादव,अजय जांगड़े व टीम  द्वारा इसे सफल किया गया।

मोबाइल गुम गया तो सबकुछ खो गया

वितरण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए एसपी भोजराम पटेल ने कहा कि मोबाइल महत्वपूर्ण दस्तावेजों का भंडार है। ज्यादातर लोग अब इसमें जन्मकुंडली से लेकर सबकुछ सेव कर रहे हैं। मोबाइल गुम गया तो सबकुछ खो गया। गुम या चोरी की तत्काल सूचना पुलिस को देनी चाहिए। मोबाइल की कीमत से कहीं ज्यादा डाटा बेस कीमती है। गुम इंसान की तरह गुम मोबाइल के प्रति पुलिस गंभीर है। उन्होंने गुम मोबाइल प्राप्त करने वालों से मोबाइल दूत बनकर काम करने का आग्रह किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस जनता की सहायता के लिए है। खोई हुई मोबाइल वापस पाकर



ट्रैफिक जवान महेंद्र दीवान के चेहरे पर बिखरी मुस्कान  

उन्होंने बताया कि बिरकोनी में क्रिकेट खेलने के दौरान मोबाइल गुम गया था। गणेश नायक ने बताया कि जून में गुम हुए मोबाइल की उन्होंने मिलने की उम्मीद छोड़ दिया था। अब मिला तो बड़ी प्रसन्नता हुई।

पैसा झरन व डबल करने के नाम पर ठगी, पारधी गैंग के लोग गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। ग्राम मौलीमुड़ा निवासी पवन कुमार रात्रे पिता भुवन लाल रात्रे  ने बागबाहरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह फूलवारी चौक में पान ठेला चलाता है। चार माह पूर्व सुरेश पारधी (माठ खरोरा), महेन्द्र यादव (फुलवारीकला) और लता साहू (खरियार रोड) द्वारा पैसा डबल करने के नाम पर 1.30 लाख रूपये का ठगी किया है। लिखित रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूध्द धारा 420, 506, 34  भादवि के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने घटना को गंभीरता से लते हुये सायबर सेल की टीम व थाना बागबाहरा की पुलिस टीम को आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया। पुलिस की टीम के द्वारा मुखबिर को सक्रिय कर उक्त आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया। मुखबिर से सूचना मिली कि महेन्द्र यादव अपने घर फुलवारीकला में है। मुखबीर की निशानदेही पर उसके घर जाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम महेन्द्र यादव (
25) पिता बिसेशर यादव वार्ड नं. 10 फुलवारीकला बागबाहरा बताया। 

भोले-भाले ग्रामीणों को तंत्र मंत्र से अमीर बनने का झांसा देकर करते थे ठगी

पुलिस की टीम के द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि पान ठेला में करीब 04 माह पूर्व मै और मेरा साथी सुरेश पारधी के साथ पवन रात्रे के पान ठेला में अधिकतर जाया करते थे और उसके पान ठेला में हमेशा पैसा डबल करने की बात करते थे। जिससे हमारे झासे में आ गया। फिर एक सप्ताह बाद आरोपी महेन्द्र यादव और सुरेश पारधी पवन रात्रे के पान ठेला में गये और बोले कि चलो हमारे साथ तुमको पैसा डबल होने का डेमो दिखाएंगे। पवन रात्रे उन लोगों के साथ लता साहू के घर खरियार रोड गया।

जहां आरोपी महेन्द्र यादव और सुरेश पारधी अपने साथ रखे कुछ पैसा को महिला आरोपी लता साहू को दिये फिर लता साहू ने उस पैसे को अपने घर में रखे स्टील के पेटी में रखी और तंत्र मंत्र करके अपने कमरे अंदर चली गयी। थोडी देर बाद कमरा से बाहर निकाल कर दिखायी तो पेटी में रखा पैसा डबल हो गया था। जिससे उसको विश्वास हो गया। 05 दिन बाद आरोपी महेन्द्र यादव एवं आरोपी सुरेश पारधी, पवन रात्रे के पान ठेला में गये। कहा कि तुम्हे भी पैसा डबल करवाना है तो हमारे साथ लता साहू के यहां खरियार रोड चलो। 

उसके कहने पर  पवन रात्रे अपने घर में रखे 1,30,000/- रूपये को लेकर आया और सुरेश पारधी को दे दिया व तीनों बस में बैठ कर खरियार रोड ओडिशा में महिला आरोपी लता साहू के घर गये। तब लता साहू ने कहा कि कितने पैसे लाये हो कहने पर आरोपी सुरेश पारधी द्वारा 1,30000 रूपये लाये है कहकर आरोपी सुरेश पारधी ने 1,30000 रूपये महिला आरोपी लता साहू को दिया फिर महिला आरोपी ने 1,30000 रूपये को एक स्टील की पेटी में रख कर  तुम थोडा बाहर निकल जाओ मैं थोड़ी देर में तुम्हारा पैसा डबल करके देती हूं। 

कहने पर पवन रात्रे आरोपीया के घर के बाहर निकल गया। आरोपी महेन्द्र यादव ,सुरेश पारधी एवं महिला आरोपी लता साहू तीनो घर कमरे अंदर गये कुछ देर के बाद महिला आरोपी कमरे से बाहर निकल कर बोली कि तुम्हारा पैसा गायब हो गया। और पवन रात्रे को हम तीनों मिलकर धमका चमका कर तुम यहां से भाग जाओ नही तो तुम्हे जान से मार देंगें कहने पर पवन रात्रे वहॉ से भाग गया। और 130000 रूपये को आपस में बाट लिये। 

आरोपीयों के द्वारा बाटे गये रकम महेन्द्र यादव बटवारे में 20000 रूपये मिला। जिसके पास से 15000 रूपये जप्त किया गया व बाकी रकम 5000 रूपये को खाने पीने में खर्च करना बताया तथा आरोपी सुरेश पारधी के बटवारे में 45000 रूपये मिला। जिसके से पास 41000 रूपये जप्त किया गया व शेष रकम 4000 रूपये को खाने पीने में खर्च करना बताया तथा महिला आरोपी लता साहू के बटवारे में 65000 रूपये मिला। जिसके पास से 65000 रूपये जप्त किया गया कुल जुमला रकम 1,21,000 रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूध्द थाना बागबाहरा में अपराध  धारा 420, 506, 34  भादवि के तहत् कार्यवाही की गई।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.