Media24Media.com: बसना विधानसभा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बसना विधानसभा. Show all posts
Showing posts with label बसना विधानसभा. Show all posts

बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

No comments Document Thumbnail

रायपुर । महासमुंद जिले के बसना विधानसभा के भाजपा विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें देर रात राजधानी रायपुर के मोवा स्थित श्रीबालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संपत अग्रवाल, विधायक बसना

उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल प्रबंधन से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक उन्हें हल्का हृदयाघात (हार्ट अटैक) हुआ है, जिसके बाद शुक्रवार की रात उन्हें बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्हें रायपुर श्री बाला जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

अस्पताल में विधायक संपत अग्रवाल से मिलने पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर अग्रवाल


बताया जा रहा है कि विधायक डॉ.संपत अग्रवाल का उपचार बाला जी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. देवेंद्र नायक एवं उनकी टीम की निगरानी में किया जा रहा है।

विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल की स्थिति स्थिर बनी हुई है, और उनकी बाईपास सर्जरी जल्द ही की जाएगी।

मंदिरों की स्वच्छता, विधायक जनसंपर्क कार्यालय शुभारंभ में विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : बसना विधानसभा के पिरदा के बाजार पड़ाव एवं गढफुलझर के यादव होटल के निकट विधायक जनसंपर्क कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ विधि-विधान से पूजा अर्चना कर मंत्रोच्चार के साथ फीता काटकर विधायक जनसंपर्क कार्यालय का शुभारंभ किया। क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान के लिए इन जनसंपर्क कार्यालयों को संचालित किया जा रहा है।


विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के समस्याओं का समय पर समाधान के लिए बसना विधानसभा के पांचो मण्डल मुख्यालय बसना, पिथौरा, सांकरा, पिरदा एवं गढफुलझर में विधायक जनसंपर्क कार्यालय का संचालन किया जा रहा है। अनेकों क्षेत्रवासी अपने समस्याओं को लेकर बसना विधायक कार्यालय पहुंच पाने में असमर्थ होते हैं, इस बात को ध्यान में रखते हुए मण्डल मुख्यालय में कार्यालय संचालित किया जा रहा है। ये कार्यालय प्रतिदिन 24 घण्टे संचालित रहेगा। क्षेत्र की जनता को अब इधर उधर अपनी समस्याओं को लेकर भटकना नहीं पड़ेगा। अब जनता अपनी समस्या को लेकर कार्यालय पहुंचे और कार्यालयीन रजिस्टर में अवगत करायें। बिना देरी किए हर एक समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने समस्याओं का समय रहते समाधान कराने का आश्वासन दिया।

उन्होंने आगे कहा कि आप लोगों ने अपना अपना आशीर्वाद प्रदान कर बसना विधानसभा में भाजपा विधायक सहित छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाने में अहम योगदान दिया है। ये जीत आप सभी क्षेत्रवासियों की जीत है। आप सभी के आशीर्वाद और प्यार दुलार के लिए आप सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं।अब हमारे बसना विधानसभा क्षेत्र के सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता होगी,हर क्षेत्र में विकास और खुशहाली होगी। विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने मंच से कार्यकर्ताओं को आव्हान करते हुए कहा कि आगामी 22 जनवरी को अपने अपने घरों में श्रीरामचंद्र जी का ध्वज लगाकर दीप प्रज्वलित करें। कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल के द्वारा कार्यकर्ताओं का शाल श्रीफल एवं मोमेंटो से सम्मान किया गया। साथ ही आगामी 22 जनवरी को दीप प्रज्वलन हेतु विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने किट प्रदान किया।

इस अवसर पर पिरदा एवं गढफुलझर में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल,मण्डल अध्यक्ष माधव साव, धनमाली साव, पूर्व माटी कला बोर्ड अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडे,नगर पंचायत बसना अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल,निज सहायक रोहित अग्निहोत्री, जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रेमलाल नायक,पिरदा पूर्व मण्डल अध्यक्ष नारायण पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य त्रिलोचन नायक, पिथौरा जनपद सभापति सोहन पटेल,महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बसंती प्रधान, महामंत्री इंदल बरिहा, मंत्री मालावती पटेल,ओम प्रकाश अग्रवाल, पिरदा सरपंच आतराम चौहान,चुन्नुलाल पटेल, मोहन सिंघानिया, टीकाराम कश्यप, सुशील चौधरी, उत्तर पटेल, संतलाल नायक, हेमलाल सिदार, महेन्द्र प्रधान, शिवकिशोर साहू,कोमल मोहंती, टीटू अग्रवाल, वीरेंद्र प्रधान, शिशुपाल प्रधान, टीकेश्वर सिदार, गोपाल गडतिया, दीनबंधु प्रधान, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुधीर नाग, सुवर्धन प्रधान,वेणुधर साहू, धर्मु निषाद, जिला पंचायत सदस्य वृन्दावती पाण्डे,अल्पसंख्यक महिला मोर्चा जसवंत कौर, महिला मण्डल अध्यक्ष बिंदू नाग, रमेश भोई, हरजिंदर सिंह,सुरेश साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं क्षेत्रवासी मौजूद थे।

मंदिरों के स्वच्छता कार्यक्रम में हुए शामिल

भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने पिरदा स्थित मां गायत्री मंदिर एवं गढफुलझर स्थित श्री रणेश्वर रामचण्डी मंदिर के स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होकर साफ सफाई में भागीदारी की। इसके पूर्व उन्होंने मां गायत्री व श्री रणेश्वर रामचण्डी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

गढ़फुलझर एवं पिरदा मण्डल में विधायक डॉ.सम्पत का किया गया भव्य स्वागत

No comments Document Thumbnail

बसना विधानसभा क्षेत्र नवनिर्वाचित विधायक डॉ.संपत अग्रवाल विगत दिनों नगर आगमन पश्चात भव्य स्वागत के सिलसिलाओं के दौरान बसना से लगभग 9 किलोमीटर दूर गढ़फुलझर रामचंडी मंदिर प्रांगण में कोलता समाज की पहली बैठक में नवनिर्वाचित विधायक शामिल हुए।


विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने मंदिर प्रांगण में बैठे गढ़फुलझर के माता, बहनों, बुजुर्गों को प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

तत्पश्चात मंदिर प्रांगण में समस्त ग्रामीणों के लिए स्वल्पाआहार की व्यवस्था की गई थी।
बाद पूरा काफिला गढफुलझर मण्डल में विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल के आगमन पर प्रत्येक घरों के बाहर ज्योति कलश प्रज्वलित कर पुष्प वर्षा कर पुष्पगुच्छ हाथ में लिए सभी ग्रामीणों ने विधायक श्री अग्रवाल का स्वागत आत्मीयता रुपी कोई कसर नहीं छोडी। ग्राम के बुजुर्गों की चेहरों की चमक में तेज नजर आ रही थी।

विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था

गढ़फुलझर स्थित गुरुद्वारा श्री नानकसर साहिब के दरबार में विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल द्वारा सर पर कपड़ा बांध दर्शन करने व आशीर्वाद लेने मत्था टेका गया। तथा उन्होंने गढफुलझर निवासी शहीद गौतम पाण्डे जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

ग्रामीणों के समक्ष विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं हमेशा आपके साथ खड़ा हूं। मै आपका सेवक हूं सेवा ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने आगे कहा कि यह मौका मुझे आप लोगों ने आशीर्वाद स्वरुप प्रदान किया है इसका मै जीवन भर आप लोगो का आभारी रहूँगा साथ ही जो मैंने घोषणा किया है और सरकार कि घोषणा दोनों को जल्द से जल्द पूर्ण होगा यह मेरा संकल्प है।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष माधव साव,प्रमोद प्रधान, मथामणी बढ़ाई, जितेन्द्र त्रिपाठी, धनमाली साव, रामचंद्र अग्रवाल, नगर पंचायत बसना उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु जायसवाल,सोमनाथ पाण्डे, वृन्दावती पाण्डे, सुन्दरमणी मिश्रा, वेणुधर साहू,प्रवीण भोई, विजय शंकर विशाल, भोजराज प्रधान, सदानंद भोई, रसिक प्रधान, संजय भोई, संतोष मांझी, बृजेन्द्र प्रधान, हरजिंदर सिंह, जितेन्द्र सिंह, जोगेंदर सिंह, हेमचंद साव,विजय बारीक, नवीन साव, अमित साहू, त्रिलोचन भोई, हजारु प्रधान, श्यामलाल प्रधान, चंद्रकांत भोई, खेमराज साहू, रोशन प्रधान, सुवर्धन प्रधान, रमेश भोई, गौरचंद्र प्रधान, कमलचंद प्रधान, नंदलाल भोई, अजय बारीक, दुर्गा साहू, लक्ष्मीनारायण भोई, नरेन्द्र साहू, प्रहलाद साहू, संजय भोई, लक्ष्मी नारायण आर्य, जशवीर सिंह, त्रिवेणी बढ़ाई, निरुपमा विशाल, तपस्विनी सामल, सुरेश साहू, निरंजन भोई,बिंदू नाग, जयंती बारीक, तेजेन्द्र पटेल, नरहरी पोर्ते, जसवंत कौर, सुरुमा प्रधान, तरुण गडतिया, रामलाल प्रधान, योगेश साव सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहें।


पिरदा मण्डल में लोगों ने पुष्प वर्षा से किया स्वागत

नव निर्वाचित विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल के स्वागत का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच पिरदा मण्डल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने विजय रैली निकाली। सभी लोगों ने अपने नव निर्वाचित विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल को अपने समक्ष पाकर का हर्षोल्लास के साथ हाथों में भाजपा झण्डा लेकर जय श्री राम, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेन्द्र मोदी ज़िंदाबाद, डॉ.सम्पत अग्रवाल जिंदाबाद, बसना विधानसभा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पुष्प वर्षा कर पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, जयंती अग्रवाल, इंदल बरिहा,त्रिलोचन नायक, जगदीश प्रधान, धनुष लहरें, हेमलाल सिदार, बसंती प्रधान, आतराम चौहान, उत्तर पटेल,राजेश अग्रवाल,प्रेम लाल नायक, रमेश प्रधान, इंदल साव, खीरसाय पटेल, शिशुपाल प्रधान,जयराम यादव, नीलमणि बारीक, दीनबंधु प्रधान, ललित बेहरा, तोष कुमार पटेल, सुनील चौधरी, राजकुमार चौहान, दीपक नायक सहित क्षेत्रवासी शामिल हुए।

कमीशनखोरी और दलाली बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : विधायक डॉ.सम्पत

No comments Document Thumbnail

 बसना। बसना विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक डाॅ.सम्पत अग्रवाल प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकालकर नगर भ्रमण करते हुए जगह-जगह भव्य आतिशबाजी के साथ पुष्प वर्षा करते हुए नगर के विभिन्न संस्था -संगठनों, सभी समाज व विभागीय कार्यालयों ने फूलों की माला पुष्प गुच्छ भेट किया।


इस दौरान अनेक भागवत नर्तक दल, किर्तन मण्डली तथा साधु संतों की अगुवाई में बसना के अरेकेल फोर लाईन के पास से प्रमुख मार्ग होते हुए जनपद चौक,बस स्टैण्ड, मुख्य चौक से होकर पदमपुर रोड, सीटी ग्राऊण्ड के पास से पुनः रामजानकी मंदिर, थाना व मण्डी चौक होते हुए बसना के मुख्य चौक शहीद वीर नारायण सिंह चौक पहुँचे।

इस दौरान अनेक संस्था, संगठन व सभी समाज द्वारा पुष्प वर्षा कर पुष्पहार पहनाकर भव्य स्वागत करते हुए नगर मे अनेक जगह बसना के नव निर्वाचित विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल को मिष्ठान्न से तौल कर मिठाई बाटी गयी एवं खुशी का इजहार किया गया।विजय जुलूस का काफिला अनेक कीर्तन मण्डली, भागवत नर्तक दलों ,साधु संतों की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद, नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद, सम्पत भैया जिन्दाबाद, जय जय श्री राम के नारों के गुंजायमान से बसना नगर की शोभा देखते ही बन रहा था। विजय जुलूस शहीद वीर नारायण सिंह चौक पहुँचकर स्वागत सभा मे तब्दील हुआ। जहाँ हजारों भाजपा कार्यकर्ता एवं सभी समाज के सामाजिक जनो ने आत्मीय स्वागत किया।

शासकीय कर्मचारियों को विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल की नसीहत

विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने नगर के मुख्य चौक शहीद वीर नारायण सिंह चौक में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बसना विधानसभा के सभी मतदाता मेरा परिवार है। मुझे जीत दिलाकर विधानसभा तक भेजे हैं इसके लिए मैं बसना विधानसभा के सभी मतदाताओं का आभारी हूं। उन्होंने कहा आज से बसना विधानसभा में कमीशनखोरी नहीं होगी। अधिकारी-कर्मचारियों को भी सख्त हिदायत और नसीहत देते हुए कहा कि सभी विभागों के अधिकारी आम लोगों से भाईचारा एवं सम्मान का व्यवहार बनाकर चलें और उनका काम सहजता के साथ करें। अधिकारियों के द्वारा कमीशनखोरी और दलाली बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नहीं तो उन पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।

जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

बसना विधानसभा नव निर्वाचित विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल चुनाव सम्पन्न होने के बाद शुक्रवार को पहली बार बसना पहुंचे। विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल का बसना नगर के नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया।
विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल के समर्थकों ने किर्तन पार्टी,कर्मा पार्टी, डीजे साउण्ड की धून में लीन हो कर घंटों तक आतिशबाजी भी की। जगह जगह फ्लेक्स, बैनर होर्डिंग तोरण झण्डा लगाएं गए तथा जगह जगह विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल को मिष्ठान से तौला गया। इस दौरान बसना नगर के जनपद चौक में सर्व समाज द्वारा, अग्रसेन भवन के सामने कोलता समाज द्वारा, सतनामी समाज द्वारा, अग्रवाल नर्सिंग होम परिवार द्वारा, अग्रवाल सभा द्वारा सहित नीलांचल सेवा समिति परिवार द्वारा स्वागत में बैनर पोस्टर से लगभग दस जगहों में स्वागत द्वार सजाएं गए। वहीं पूरे नगर को फुलझर डड़सेना कलार समाज एवं ग्रामवासी अरेकेल, जय हनुमान सायकल स्टोर्स, दयाला परिवार, छाबड़ा परिवार,वैभव ट्रेडर्स, पेंटर संघ, फुलझर डड़सेना कलार समाज, राधाकृष्ण मानस समिति, टिकरापारा, महावीर कपड़ा बाजार, देवांगन समाज, नगर पंचायत परिवार, टैक्सी यूनियन, वाधवा परिवार, ताराचंद प्रेमचंद परिवार, अग्रवाल सभा, राइस मिल एसोसिएशन, सचकपुर परिवार, अग्रवाल समाज, मारवाड़ी युवा मंच, महामाया फुड प्रोडक्ट, गीता देवी मित्तल पेट्रोलियम, गोपाल ज्वेलर्स, श्याम ट्रेडर्स, नवल मेडिकल स्टोर्स, अग्रवाल बंधू, सत्यनारायण चावल उद्योग, विजय मेडिकल, जय अम्बे ग्लास, सिंघल परिवार, प्रकाश मेडिकल, किसान ट्रैक्टर्स, चाय सदन, नगर रक्षा समिति, विशाल वस्त्रालय, विशाल ज्वेलर्स, विकास इलेक्ट्रीकल्स, बुलबुल ज्वेलर्स, आयुष्मान फर्नीचर, राम जानकी मंदिर समिति, फुलझर परिक्षेत्र बंजारा समाज, ओम ट्रेडर्स, शिवम पम्प, मां लक्ष्मी मोबाइल, कृषि उपज मंडी, गुरु कृपा आटो,फुलारा परिवार, सिद्ध संकट मोचक हनुमान मंदिर, सतनामी समाज, पुज्य सिंध पंचायत, सावित्री राइस मिल, कृष्णा राइस मिल, संतोषी राइस मिल, महालक्ष्मी राइस मिल, साहू होटल, गिरधारी जनरल स्टोर्स, छाबड़ा परिवार, गणेश टीवी सेंटर, नीलांचल राइस मिल, महेश ज्वेलर्स, महेश ट्रेडिंग कंपनी, लक्ष्मी प्रोव्हीजन, लक्ष्मी फर्नीशिंग, लक्ष्मी बोरवेल्स, लक्ष्मी नारायण इलेक्ट्रीकल्स, चौधरी परिवार, बालाजी बोरवेल्स सहित पारिवारिक संगठन, व्यापारी संगठनों, संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों ने भी उनके स्वागत में पोस्टर बैनर होर्डिंग तोरण झण्डा लगाकर स्वागत अभिनन्दन किया।संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए।

बसना के गढ़फुलझर वासियो ने नवनिर्वाचित विधायक सम्पत अग्रवाल का ऐसे किया स्वागत...

No comments Document Thumbnail

गांव गांव घर घर गली गली निकली कलश एवं दीप प्रज्वलित विधायक डॉ संपत अग्रवाल के स्वागत में पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत।

बसना विधानसभा क्षेत्र नवनिर्वाचित विधायक डॉ संपत अग्रवाल विगत दिनों नगर आगमन पश्चात भव्य स्वागत के सिलसिलाओं के दौरान बसना से लगभग 9 किलोमीटर दूर गढ़फुलझर रामचंडी मंदिर प्रांगण में कोलता समाज की पहली बैठक मैं नवनिर्वाचित विधायक शामिल हुए।

विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल ने मंदिर प्रांगण में बैठे गढ़ फुलझर के माता, बहनों, बुजुर्गों को प्रणाम आशीर्वाद प्राप्त किये। तत्पश्चात मंदिर प्रांगण में समस्त ग्रामीणों के लिए स्वल्पा आहार की व्यवस्था की गई थी।

बाद पूरा काफिला ग्राम फुलझर में विधायक अग्रवाल के आगमन पर प्रत्येक घरों के बाहर ज्योति कलश प्रज्वलित कर पुष्पगुच्छ हाथ में लिए सभी ग्रामीणों ने विधायक श्री अग्रवाल का स्वागत आत्मीयता रुपी कोई कसर नहीं छोडी गई. ग्राम के बुजुर्गों की चेहरों की चमक में तेज नजर आ रही थी।

तत्पश्चात गढ़फुलझर स्थित गुरुद्वारा श्री नानकसर साहिब के दरबार में विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल द्वारा सर पर कपड़ा बांध दर्शन करने व आशीर्वाद लेने मत्था टेका गया।

ग्रामीणों के समक्ष विधायक अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि, यदि आधी रात तो मैं आपके साथ खड़ा हूं. मै आपका सेवक हूं सेवा ही मेरी पहली प्राथमिकता होंगी.

विधायक अग्रवाल ने आगे कहा कि, यह मौका मुझे आप लोगों ने आशीर्वाद स्वरुप प्रदान किया है इसका मै जीवन भर आप लोगो का आभारी रहूँगा साथ ही जो मैंने घोषणा किया है और सरकार कि घोषणा दोनों को जल्द से जल्द पूर्ण करूँगा यह मेरा संकल्प है।

विधायक बनने के बाद डॉ. सम्पत अग्रवाल का प्रथम नगर आगमन, विजय जुलूस में होगा भव्य स्वागत

No comments Document Thumbnail

 

गाजे-बाजे के साथ जमकर होगी आतिशबाजी, कीर्तन दल भी होंगे शामिल

महासमुंद। बसना विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल का प्रथम विधानसभा आगमन होने जा रहा है। उनके स्वागत में पिथौरा, सांकरा एवं बसना नगर में विजय जुलूस निकलेगी जो सुबह 09:00 बजे पिथौरा, दोपहर 12:00 बजे सांकरा तथा दोपहर 03:00 बजे बसना नगर पहुंचेंगे। उनके विजय जुलूस की तैयारी क्षेत्र के लोगों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरी कर ली गई है। इस बीच लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। साथ जगह- जगह जमकर आतिशबाजी की जाएगी। जुलूस में मुख्य रूप से कीर्तन दल, भागवत पार्टी व कर्मा पार्टी के टीम शामिल होंगे।

होर्डिंग बैनर व झण्डो से सजी पिथौरा, सांकरा एवं बसना नगर

भाजपा के नव निर्वाचित विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल के स्वागत को लेकर स्थानीय लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल का विजय जुलूस सुबह 09:00 बजे पिथौरा से आरंभ होकर सांकरा (दोपहर 12:00 बजे) होते हुए दोपहर 03:00 बजे बसना नगर पहुंचेंगी। मेन रोड पर जगह जगह स्वागत के लिए फ्लेक्स, बैनर, होर्डिंग से पिथौरा, सांकरा एवं बसना नगर तथा नीलांचल भवन को सजाया गया है। ऐसे में अभी से क्षेत्रवासियों में उत्साह से सत्य सनातन,जय श्री राम के जयकारे लगाए जा रहे हैं। भाजपा जिंदाबाद, नरेन्द्र मोदी ज़िंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद, बिष्णु देव साय जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं।
सर्वप्रथम पिथौरा नगर में स्वागत अभिनन्दन एवं विजय जुलूस का शुभारंभ सुबह 09:00 बजे से गाजे-बाजे व डीजे साउण्ड के साथ टैक्सी स्टैंड में स्वागत करते हुए बार चौक व थाना चौक होते हुए बस स्टैंड तक स्वागत एवं विजय जुलूस निकाली जाएगी। इस दौरान नव निर्वाचित विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल बस स्टैंड में आयोजित सभा में क्षेत्रवासियों को संबोधित एवं आभार करेंगे।
उसके बाद सांकरा में दोपहर 12:00 बजे विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल बजरंगबली मंदिर में पूजा अर्चना कर विजय जुलूस में शामिल होकर नगर भ्रमण करते मण्डी में आयोजित सभा को संबोधित एवं आभार प्रकट करेंगे। वहीं बसना नगर में स्वागत अभिनन्दन विजय जुलूस का शुभारंभ दोपहर 03:00 बजे 15 किर्तन पार्टी, कर्मा पार्टी एवं डीजे साउण्ड के साथ जनपद चौक से लेकर पदमपुर रोड़ होते हुए सीटी ग्राउंड दशहरा मैदान तथा वापस मुख्य चौक शहीद वीर नारायण सिंह चौक तक स्वागत एवं विजय जुलूस निकाली जाएगी। इस दौरान नव निर्वाचित विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल के द्वारा मुख्य चौक शहीद वीर नारायण सिंह चौक में आयोजित सभा में क्षेत्रवासियों को संबोधित एवं आभार व्यक्त करेंगे। वाहन पार्किंग के लिए अग्रसेन भवन एवं पशु चिकित्सालय में व्यवस्था किया गया है। क्षेत्रवासियों की अल्पाहार (नाश्ता पानी) जनपद चौक में विशेष रूप से व्यवस्था किया गया है। बसना विधानसभा में स्वागत की तैयारी पूरी हो चुकी है।

बसना में 1962 के बाद डॉ.सम्पत अग्रवाल बने स्थानीय विधायक

बसना विधानसभा में 1962 के बाद से आज तक कोई भी स्थानीय विधायक नहीं बना था। इस बार भाजपा ने बसना के स्थानीय व्यक्ति, नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष डॉ.सम्पत अग्रवाल को मैदान में उतारा। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के विश्वास पर शत प्रतिशत खरा उतर कर नव निर्वाचित विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने 1,08,871 से अधिक वोट का भरपूर जनसमर्थन एवं जन आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजा देवेन्द्र बहादुर को परास्त कर 36793 वोट से जीत दर्ज कर छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाने में सफल रहे। भाजपा के किसी अपने स्थानीय विधायक के दमदार जीत को लेकर बसना विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने अपने नव निर्वाचित विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल के स्वागत को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

बसना विधानसभा में पूर्ण रूप से बंद होगी अवैध शराब बिक्री - सम्पत अग्रवाल

No comments Document Thumbnail

 बसना। नव निर्वाचित विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने अवैध शराब की बिक्री और मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डॉ सम्पत अग्रवाल ने आबकारी विभागीय के अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन को अवैध शराब बिक्री और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अन्य विभागों के साथ समन्वय बनाकर, सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए सुनियोजित कार्य-योजना के साथ कार्यवाही करने को कहा।


इस दौरान उन्होंने अन्य राज्यों से आने वाले मदिरा विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण, राज्य में अवैध मदिरा एवं अन्य मादक पदार्थाें के निर्माण, संग्रहण, परिवहन, तस्करी, कालाबाजारी, मिलावटी शराब विक्रय पर कठोर कार्यवाही करने कहा।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गांव - शहर में अवैध शराब बेचने वाले की शिकायतों तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही कर शिकायतों के निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। अगर अधिकारी कार्यवाही नही करते है तो विधायक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान गांव- गांव में बने महिला समिति, माता बहनों सहित क्षेत्रवासियों द्वारा अवैध शराब बिक्री को लेकर अनेको शिकायत मिली। आज माता बहनों एवं क्षेत्रवासियों के उक्त शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पूरे विधानसभा क्षेत्र में पूर्ण रूप से अवैध शराब की बिक्री पर लगाम कसने आबकारी विभाग एवं पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

भाजपा की सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही- धर्मेन्द्र प्रधान

No comments Document Thumbnail

बसना। बसना विधानसभा के गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज के रामचंडी मंदिर परिसर में भारत सरकार के केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान बसना विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल के समर्थन में जनसभा में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा की छत्तीसगढ़ और बसना के लोगों को जन-कल्याण से वंचित रखकर गांधी परिवार का एटीएम भरने वाली भूपेश सरकार के खिलाफ हर तरफ आक्रोश है। यहां की जनता ने मन बना लिया है ‘अउ नइ सहिबो, बदल के रहिबो’ वादाखिलाफी करने वाली, किसानों को छलने वाली, माफिया को संरक्षण देने वाली भ्रष्ट कांग्रेस सरकार का जाना तय है। बसना की जनता का उत्साह और स्नेह बता रहा है कि इस बार छत्तीसगढ़ ने बीजेपी को आशीर्वाद देकर फिर से सेवा का अवसर देने का मन बना लिया है।


छत्तीसगढ़ में भाजपा के लिए अभूतपूर्व जनसमर्थन है। कांग्रेस ने पिछले चुनाव के जनघोषणा पत्र में शराबबंदी, महिलाओं को 500 देने, ग्रामीण महिलाओं को हर वर्ष आपने चार सिलेंडर, वृद्ध व विधवा सहित पेशन की राशि 1000 रुपए प्रतिमाह देने का वादा किया लेकिन नही किया उसे भी पूरा नहीं किया। महिला स्वसहायता समूह के कर्ज माफ करने का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार रेड्डी टू ईट का काम करने वाली बहनों से रोजगार छीनकर उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर करके यह कार्य अपने चहेते ठेकेदार को दे दिया। यही नही गरीब परिवारों के 18 लाख प्रधानमंत्री आवास को रोक दिया।

लेकिन जब से देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, लगातार नारी सशक्तिकरण के कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों शौचालय बनाकर मोदी सरकार ने नारी को सम्मान से जीने का अवसर प्रदान किया। मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई। संसद में 33 प्रतिशत नारी वंदन अधिनियम पारित कराकर उन्हें नेतृत्व का अवसर प्रदान किया। अब छत्तीसगढ़ में भी भारतीय जनता पार्टी ने नारी को स्वावलंबी बनाने के लिए महतारी वंदन योजना का वादा अपने घोषणा पत्र में किया है। इसके तहत प्रत्येक विवाहित महिला को 12 हजार रुपए प्रति वर्ष प्रदान किए जाएंगे। भाजपा की सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

भाजपा ने छत्तीसगढ़ को नया राज्य बनाया। भाजपा के घोषणा पत्र मोदी की गारंटी है कि 21 क्विंटल प्रति एकड़ 3100 रुपये समर्थन मूल्य के साथ धान खरीदेंगे। 2 साल के भीतर एक लाख भर्ती करेंगे। भूमिहीन और खेतीहर मजदूर को 10000 सालाना मदद। आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। पीएससी भर्ती घोटाला करने वालों के खिलाफ कठोर करवाई करेंगे भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच आयोग बनाएंगे। 500 में गैस सिलेंडर सहित अनेक योजनाएं हित मे लाएंगे। श्री प्रधान ने कहा आगे कहा कि बसना क्षेत्र में मुलभूत सुविधाओ का आभाव है राजा ने यहां राज ही नही किया बल्कि क्षेत्र की जनता को लूटा है। यहां विकास की असीम संभावना है इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी समर्थन देना होगा। भाजपा प्रत्याशी सम्पत अग्रवाल ने कहा यहां लड़ाई राजा और जनसेवक की बीच की लड़ाई जो हमेशा जनता के बीच रहकर जनता की सेवा करता है जबकि राजा चुनाव जीतने के बाद बसना विधानसभा के कभी दिखाई नही देते। बसना विधानसभा क्षेत्र मेरा परिवार है विगत 10 वर्षों से नीलांचल सेवा समिति का गठन कर जनता की सेवा किया है। जहां लोग कोरोना काल में लोग अपने-अपने घर मे छुप गए थे उस समय नीलांचल सेवा समिति अपनी सेवा भाव से हजारों लोगों की जान


बचाई और जो लोग अपनी जान गंवा बैठे उनके मोक्ष की प्राप्ति के लिए श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जिसमें क्षेत्र के 25 हजार माताओ और बहनों ने कलश धारण कर रिकार्ड बनाया। आज निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, चिकित्सा सेवा सहित सभी प्रकार की सेवाएं दे रहा है अगर आप सभी का आशीर्वाद प्राप्त होगा तो ये सेवाएं और भी बढ़ेगी। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, जिलाध्यक्ष रुपकुमारी चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी,विधानसभा संयोजक डॉक्टर एनके अग्रवाल, पूर्व विधायक त्रिविक्रम भोई, सांसद प्रतिनिधि गोल्डी अग्रवाल, पूर्व माटीकला अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडे, विधानसभा प्रभारी अमरजीत सिंह छाबड़ा, विधानसभा प्रभारी अजय सिंग,जिलाध्यक्ष अश्वनी षड़ंगी, पूर्व विधायक प्रदीप पुरोहित, कोलता समाज महामंत्री मथामणी बढ़ाई, गढफुलझर मण्डल अध्यक्ष माधव साव, सांकरा मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, पिथौरा मण्डल अध्यक्ष नरेश सिंघल,पिरदा मण्डल अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, सनत गडतिया,महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल, महामंत्री दुलिकेशन साहू, किशन अग्रवाल, कमलेश डड़सेना, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बिंदू नाग, जिला पंचायत सदस्य वृन्दावती पाण्डे, सरपंच सुशीला मलिक, प्रदेश मंत्री जसवंत कौर सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता व विधानसभा क्षेत्रवासी मौजूद रहें।

केंद्रीय मंत्री के नगर आगमन पर भव्य स्वागत मोटरसाइकिल यात्रा

केंद्रीय मंत्री धमेन्द्र प्रधान का बसना नगर आगमन के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 अरेकेल बाईपास के पास पहुंचकर गमछा और फूल माला पहनाकर स्वागत किया जहां बाइक रैली, कीर्तन मंडली, बैंड बाजे-गाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अऊ नई सहबो बदल के रहिबो के नारा लगाते हुए नगर के मुख्य मार्ग होते जनपद चौक से बस स्टैंड सड़क मार्ग से होते हुए शहीद वीरनारायण सिंह चौक से कार्यक्रम स्थल गढ़ फुलझर पहुंचे जहां केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और भाजपा प्रत्याशी सम्पत अग्रवाल ने रामेश्वर रामचंडी मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि और जीत का आशीर्वाद मांगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.