Media24Media.com: बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

Document Thumbnail

रायपुर । महासमुंद जिले के बसना विधानसभा के भाजपा विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें देर रात राजधानी रायपुर के मोवा स्थित श्रीबालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संपत अग्रवाल, विधायक बसना

उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल प्रबंधन से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक उन्हें हल्का हृदयाघात (हार्ट अटैक) हुआ है, जिसके बाद शुक्रवार की रात उन्हें बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्हें रायपुर श्री बाला जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

अस्पताल में विधायक संपत अग्रवाल से मिलने पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर अग्रवाल


बताया जा रहा है कि विधायक डॉ.संपत अग्रवाल का उपचार बाला जी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. देवेंद्र नायक एवं उनकी टीम की निगरानी में किया जा रहा है।

विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल की स्थिति स्थिर बनी हुई है, और उनकी बाईपास सर्जरी जल्द ही की जाएगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.